Skip to content
Belaag News (बेलाग न्यूज़)

Belaag News

Primary Menu
  • रुद्रपुर
  • उत्तराखण्ड
    • अल्मोड़ा
    • नैनीताल
    • उधम सिंह नगर
  • देश विदेश
  • खेल
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • राजनीति
  • क्राइम
  • कोरोना वायरस अपडेट
  • उत्तराखण्ड
  • उधम सिंह नगर
  • देश विदेश
  • राजनीति
  • रुद्रपुर

भाजपा सरकार के खिलाफ कांग्रेस ने बोला हल्ला, किया आक्रोश जाहिर।

Mumtyaz Ahmad July 8, 2021
ख़बर शेयर करें -

महंगाई, भष्ट्राचार, बेरोजगारी, कुंभ करोना जांच घोटाला के खिलाफ कांग्रेसियों ने जिला मुख्यालय ने निकाली पद यात्रा।

भाजपा सरकार के खिलाफ कांग्रेस ने बोला हल्ला, किया आक्रोश जाहिर।

रूद्रपुर। देश व प्रदेश में लगातार बढ़ती महंगाई, बेरोजगारी, महिलाओं पर अत्चायार और हरिद्वार कुंभ में कोरेाना जांच घोटाले के खिलाफ कांग्रेसियों ने आज जिला मुख्यालय पर पद यात्रा निकालकर सरकार के खिलाफ आक्रोश जाहिर किया।
कांग्रेस प्रदेश प्रभारी देवेंद्र यादव, प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह के आहवान पर कांग्रेस कार्यकारी जिलाध्यक्ष हिमांशु गावा के नेतृत्व में पद यात्रा गल्ला मण्डी से शुरू हुई।

भाजपा सरकार के खिलाफ कांग्रेस ने बोला हल्ला, किया आक्रोश जाहिर।

पूर्व मंत्री तिलकराज बेहड़, एआईसीसी के कोआर्डिनेटर मनोज पटेल और लवलेश सिंह की मौजूदगी में निकाली गयी पद यात्रा में जिला कांग्रेस महानगर कांग्रेस, महिला कांग्रेस, यूथ कांग्रेस, एनएसयूआई समेत पार्टी के सभी फं्रटल संगठनों ने प्रतिभाग किया। पद यात्रा गल्ला मण्डी से शुरू होकर भगत सिंह चैक, मुख्य बाजार होते हुए गांधी पार्क पहुंचकर सम्पन्नहुई। इस दौरान कांग्रेसियों ने बढ़ती महंगाई, पेट्रोल-डीजल की लगातार बढ़ रही कीमतों, खाद्य तेल में उछाल, कोराना जांच घोटाले को लेकर भाजपा सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और जनता से जनविरेाधी सरकार को उखाड़ फैंकने का आहवान किया। पद यात्रा के दौरान पूर्व स्वास्थ्य मंत्री तिलकराज बेहड़ ने कहा भाजपा सरकार महंगाई पर लगाम कसने में नाकाम रही है। कोविड-19 महामारी में लोगों के रोजगार छिन गए हैं। ऊपर से महंगाई ने उन्हें दो वक्त की रोटी देना भी मुश्किल कर दिया है। बेहड़ ने कहा कि राज्य की बदहाली के लिए भाजपा की सरकार जिम्मेदार है। भाजपा की गलत नीतियों ने राज्य को 10 साल पीछे ढकेल दिया है। चार साल में तीन तीन मुख्यमंत्री देकर भाजपा ने इस राज्य को सीएम बनाने की प्रयोगशाला बना दिया है। भाजपा के जनविरोधी फैसलों से प्रदेश की जनता खुद को ठगा हुआ महसूस कर रही है। आगामी विधानसभा चुनाव में जनता भाजपा से हिसाब चुकता करेगी।

कार्यकारी जिलाध्यक्ष हिमांशु गावा ने कहा कि केंद्र और राज्य में भाजपा की सरकार है, चुनाव से पहले भाजपा प्रति वर्ष दो करोड़ लोगों को रोजगार देने की बात करती थी, लेकिन इस सरकार के रहते करोड़ों लोगों का रोजगार छिन गया है, महंगाई चरम पर पहुंच गई है, जनता पर कई प्रकार के टैक्स लगाए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि पिछले एक सप्ताह से कांग्रेस विधानसभा क्षेत्रों में भाजपा के कुशासन के विरुद्ध पदयात्रा के माध्यम से जनता के बीच जाकर इनकी पोल खोलने का काम कर रही है। श्री गावा ने कहा कि भाजपा के कुशासन से लोग परेशान हो गए हैं, इसलिए आज गांव गांव जाकर उनके कार्यों की पोल खोलने का काम कांग्रेस जन कर रहे हैं। हिमांशु गावा ने कहा कि पेट्रोल के दाम 100 रुपये  के करीब पहुंच चुके है। रसोई गैस के साथ साथ खाने-पीने की चीजें आम जनता की पहुंच से दूर हो गई है। डीजल-पेट्रोल, रसोई गैस सिलेंडर के दामों में सरकार की तरफ से कोई रोक नहीं है। सरकार 30 से 32 रुपए प्रति लीटर पेट्रोल डीजल खरीद कर 100 रुपये प्रति लीटर बेच रही है। इससे ज्यादा डकैती और लूट जनता के साथ हो नहीं सकती है।
कांग्रेस पूर्व जिलाध्यक्ष नारायण सिंह बिष्ट ने कहा कि उत्तराखंड में भाजपा सभी मोर्चों पर विफल रही है। भाजपा सरकार का पतन निश्चित है। आगामी विधानसभा चुनाव में प्रदेश की जनता इस सरकार को सत्ता से उखाड़कर झूठे वायदों का बदला लेगी।

पदयात्रा में  महानगर अध्यक्ष जगदीश तनेजा, पूर्व पालिकाध्यक्ष मीना शर्मा, अनिल शर्मा, पूर्व जिला पंचायत उपाध्यक्ष संदीप चीमा, सुशील गावा, सीपी शर्मा, नंद लाल,राजेश कामरा, मदन लाल खन्ना आदि भारी संख्या में कांग्रेसी मौजूद थे।

ख़बर शेयर करें -
Tags: कांग्रेस ने निकाली के खिलाफ पद यात्रा भाजपा सरकार

Post navigation

Previous भाविप ने सेवा पखवाड़ा दिवस के तहत 16 बेंचें स्कूलों को सौपी।
Next प्रमुख चिकित्सा अधीक्षक के खिलाफ कार्यवाही की मांग को लेकर भाईचारा एकता मंच ने सीएमओ कार्यालय पर दिया धरना।
  • Latest
  • Popular
  • उत्तराखण्डमें बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 30 IAS-PCS अधिकारियों के हुए तबादले।
    • अल्मोड़ा
    • उत्तराखंड
    • उत्तराखण्ड
    • उधम सिंह नगर
    • दिल्ली
    • नैनीताल
    • राष्ट्रीय

    उत्तराखण्डमें बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 30 IAS-PCS अधिकारियों के हुए तबादले।

  • दिल्ली में महापौर विकास शर्मा ने भाजपा के शीर्ष नेतृत्व से की शिष्टाचार भेंट।
    • उत्तराखंड
    • उत्तराखण्ड
    • उधम सिंह नगर
    • दिल्ली
    • देश विदेश
    • राजनीति
    • राष्ट्रीय
    • विविध

    दिल्ली में महापौर विकास शर्मा ने भाजपा के शीर्ष नेतृत्व से की शिष्टाचार भेंट।

  • सांसद प्रतिनिधि व भाजपा नेता विपिन जल्होत्रा ने किया शिमला पिस्तौर में छठ घाट के सौंदर्यीकरण कार्यों का निरीक्षण, छठ से पहले घाट को सुंदर बनाने पर जोर।
    • उत्तराखंड
    • उत्तराखण्ड
    • उधम सिंह नगर

    सांसद प्रतिनिधि व भाजपा नेता विपिन जल्होत्रा ने किया शिमला पिस्तौर में छठ घाट के सौंदर्यीकरण कार्यों का निरीक्षण, छठ से पहले घाट को सुंदर बनाने पर जोर।

  • काशीपुर में जुए के अड्डे का हुआ भंडाफोड़ ,12 आरोपी गिरफ्तार।
    • उत्तराखंड
    • उत्तराखण्ड
    • उधम सिंह नगर
    • क्राइम

    काशीपुर में जुए के अड्डे का हुआ भंडाफोड़ ,12 आरोपी गिरफ्तार।

  • रामनगर में अर्द्धनग्न अवस्था में मिला 58 वर्षीय महिला का शव, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका… पुरानी रंजिश के एंगल से भी जांच में जुटी पुलिस!
    • उत्तराखंड
    • उत्तराखण्ड
    • क्राइम
    • नैनीताल
    • राजनीति

    रामनगर में अर्द्धनग्न अवस्था में मिला 58 वर्षीय महिला का शव, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका… पुरानी रंजिश के एंगल से भी जांच में जुटी पुलिस!

  • नैनीताल जिला न्यायालय के साथ ही जिले की अन्य न्यायालयों को बम से उड़ाने की धमकी, ईमेल में 12 RDX बम होने का दावा रामनगर कोर्ट के पूरे परिसर को कराया गया खाली।
    • अल्मोड़ा
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • उत्तराखण्ड
    • उधम सिंह नगर
    • क्राइम
    • देश विदेश
    • नैनीताल

    नैनीताल जिला न्यायालय के साथ ही जिले की अन्य न्यायालयों को बम से उड़ाने की धमकी, ईमेल में 12 RDX बम होने का दावा रामनगर कोर्ट के पूरे परिसर को कराया गया खाली।

  • शिविर में प्रशासन और जनता के बीच हुआ सीधा संवाद, ग्रामीणों को मिली एक ही छत के नीचे सभी सेवाएं।
    • उत्तराखंड
    • उत्तराखण्ड
    • उधम सिंह नगर
    • देश विदेश
    • रुद्रपुर
    • विविध
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य

    शिविर में प्रशासन और जनता के बीच हुआ सीधा संवाद, ग्रामीणों को मिली एक ही छत के नीचे सभी सेवाएं।

  • अंतर्राज्यीय मोटर साइकिल चोर गिरोह का पर्दाफाश,चोरी की 08 मोटर साइकिलें बरामद, 02 शातिर गिरफ्तार।
    • उत्तराखंड
    • उत्तराखण्ड
    • उधम सिंह नगर
    • क्राइम

    अंतर्राज्यीय मोटर साइकिल चोर गिरोह का पर्दाफाश,चोरी की 08 मोटर साइकिलें बरामद, 02 शातिर गिरफ्तार।

  • उत्तराखंड बोर्ड रिजल्ट 2026: 25 अप्रैल को 10 बजे होगा घोषित, 2 लाख से ज्यादा छात्रों का इंतजार खत्म।
    • अल्मोड़ा
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • उत्तराखण्ड
    • उधम सिंह नगर
    • देश विदेश
    • नैनीताल
    • रुद्रपुर
    • विविध
    • शिक्षा

    उत्तराखंड बोर्ड रिजल्ट 2026: 25 अप्रैल को 10 बजे होगा घोषित, 2 लाख से ज्यादा छात्रों का इंतजार खत्म।

  • तराई पश्चिमी वन प्रभाग कि परतरामपुर रेंज मे गुलदार का आतंक घर मे घुस कर कुत्ते को बनाया निवाला सीसीटीवी मे कैद हुई घटना।
    • उत्तराखंड
    • उत्तराखण्ड
    • क्राइम
    • दिल्ली
    • देश विदेश
    • नैनीताल

    तराई पश्चिमी वन प्रभाग कि परतरामपुर रेंज मे गुलदार का आतंक घर मे घुस कर कुत्ते को बनाया निवाला सीसीटीवी मे कैद हुई घटना।

Follow Us

  • Like Our Facebook Page
  • Follow Us On Twitter
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join Our WhatsApp Group
Belaag News (बेलाग न्यूज़)

Latest News

  • उत्तराखण्डमें बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 30 IAS-PCS अधिकारियों के हुए तबादले।
  • दिल्ली में महापौर विकास शर्मा ने भाजपा के शीर्ष नेतृत्व से की शिष्टाचार भेंट।
  • सांसद प्रतिनिधि व भाजपा नेता विपिन जल्होत्रा ने किया शिमला पिस्तौर में छठ घाट के सौंदर्यीकरण कार्यों का निरीक्षण, छठ से पहले घाट को सुंदर बनाने पर जोर।

Search

  • Home
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms of Service
  • Like Our Facebook Page
  • Follow Us On Twitter
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join Our WhatsApp Group

© 2026, Belaag News

Website Developed & Maintained by News Portal Hub

All content and news on this website are published solely by the website owner. News Portal Hub assumes no responsibility for its content.

News Portal Hub