Skip to content
Belaag News (बेलाग न्यूज़)

Belaag News

Primary Menu
  • रुद्रपुर
  • उत्तराखण्ड
    • अल्मोड़ा
    • नैनीताल
    • उधम सिंह नगर
  • देश विदेश
  • खेल
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • राजनीति
  • क्राइम
  • कोरोना वायरस अपडेट
  • उत्तराखण्ड
  • उधम सिंह नगर
  • राजनीति
  • रुद्रपुर

कांग्रेस प्रदेश सहप्रभारी पांडेय ने परिवर्तन यात्रा को लेकर कार्यकर्ताओ की ली बैठक।

Mumtyaz Ahmad August 26, 2021
ख़बर शेयर करें -

पांडेय ने कहा जनता भाजपा की गलत नीतियों से आ चुकी है तंग।

जिलाध्यक्ष हिमांशु गाबा ने कहा कि ऐतिहासिक होगा परिवर्तन यात्रा, भाजपा की विदाई है तय।

कांग्रेस प्रदेश सहप्रभारी पांडेय ने परिवर्तन यात्रा को लेकर कार्यकर्ताओ की ली बैठक।

रुद्रपुर। विधानसभा चुनाव 2022 के आते ही प्रदेश में अब चुनावी सरगर्मियां काफी जोरशोर से बढ़ने लगी हैं आपको बता दें कि कांग्रेस भाजपा को शिकस्त देने के लिए पूरी तरह से मैदान में जुट गई है। परिवर्तन यात्रा का शुभारंभ सीएम पुष्कर धामी की विधानसभा से आरंभ होगी। जिसको लेकर आज प्रदेश सह प्रभारी दीपिका पांडेय ने आज कांग्रेस के जिला कार्यालय गाबा राइस मिल में पार्टी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं की बैठक हुई तथा आगामी रणनीति पर चर्चा भी हुई।

कांग्रेस प्रदेश सहप्रभारी पांडेय ने परिवर्तन यात्रा को लेकर कार्यकर्ताओ की ली बैठक।


उत्तराखण्ड प्रदेश कांग्रेस कमेटी की ओर से भाजपा सरकार के खिलाफ प्रस्तावित परिवर्तन यात्रा को लेकर आज प्रदेश सह प्रभारी दीपिका पाण्डेय ने कांग्रेस जिला कार्यालय में जिले के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं की बैठक ली। बैठक में परिवर्तन यात्रा को सफल बनाने के लिए व्यापक रणनीति तय की गयी और कार्यकर्ताओं को जिम्मेवारियां सौंपी गयी। सह प्रभारी पांडेय बताया कि सरकार की नाकामियों को जनता के बीच ले जाने के लिए परिवर्तन यात्रा पूरे प्रदेश में निकाली जायेगी। जिसका प्रथम चरण उधम सिंह नगर से शुरू होगा। 3 सितम्बर को प्रातः दस बजे परिवर्तन यात्रा खटीमा में शहीद स्मारक से शुरू होगी। परिवर्तन यात्रा के तहत जगह जगह रैलियां और जनसभाएं आयोजित कर भाजपा सरकार की नाकामियों को जनता के बीच रखा जाएगा और जनता से जनविरोधी सरकार को उखाड़ फैंकने की अपील की जायेगी। 

कांग्रेस प्रदेश सहप्रभारी पांडेय ने परिवर्तन यात्रा को लेकर कार्यकर्ताओ की ली बैठक।

कांग्रेस जिलाध्यक्ष हिमांशु गाबा ने कहा कि भाजपा सरकार की उलटी गिनती शुरू हो चुकी है। इस सरकार ने महंगाई और बेरोजगारी के सिवा जनता को कुछ नहीं दिया है। आज आम आदमी को जीवन यापन करना मुश्किल पड़ता जा रहा है। बेरोजगार युवा अपराध या फिर आत्म हत्या करने को मजबूर हो रहा है। जनता इस जनविरोधी सरकार को उखाड़ फैंकने के लिए तैयार बैठी है। 

जिलाध्यक्ष गावा ने कहा कि प्रदेश में परिवर्तन की लहर चल रही है। जनता में भाजपा सरकार की नीतियों के खिलाफ आक्रोश है । आगामी विधानसभा में प्रदेश की जनता भाजपा को सबक सिखाने के लिए तैयार बैठी है। 
प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष भुवन कापड़ी ने कहा कि भाजपा सरकार की उलटी गिनती शुरू हो चुकी है। इस सरकार ने महंगाई और बेरोजगारी के सिवा जनता को कुछ नहीं दिया है। आज आम आदमी को जीवन यापन करना मुश्किल पड़ता जा रहा है। बेरोजगार युवा अपराध या फिर आत्म हत्या करने को मजबूर हो रहा है। जनता इस जनविरोधी सरकार को उखाड़ फैंकने के लिए तैयार बैठी है। कापड़ी ने कहा कि भाजपा सरकार ने पूर्व में कांग्रेस के कार्यकाल में शुरू की गई तमाम कल्याणकारी योजनाओं पर विराम लगाकर राज्य के लोगों के साथ छलावा किया है। अब प्रदेश की जनता भाजपा के बहकावे में आने वाली नहीं है। 

कांग्रेस प्रदेश सहप्रभारी पांडेय ने परिवर्तन यात्रा को लेकर कार्यकर्ताओ की ली बैठक।


जिले के प्रभारी एवं पूर्व सांसद महेंद्र पाल सिंह ने कहा कि 2022 के चुनाव में भाजपा की नैया डूबना तय है। महंगाई भ्रष्टाचार, बेरोजगारी और किसान विरोधी नीतियां देने वाली इस सरकार को जनता सबक सिखाने के लिए तैयार बैठी है।  परिवर्तन यात्रा के साथ ही जिले में चुनाव की तैयारियों का भी आगाज होगा। 

वहीं बैठक से पूर्व पहली बार रूद्रपुर पहुंचने पर प्रदेश सह प्रभारी दीपिका पाण्डे का पार्टी कार्यकर्ताओं ने कार्यकारी जिलाध्यक्ष हिमांशु गावा की अगुवाई में गर्मजोशी से स्वागत किया और उन्हें सम्मान स्वरूप शाॅल ओढ़ाया और तलवार भेंट की। 

इस मौके पर कांग्रेस जिलाध्यक्ष जितेन्द्र शर्मा, पूर्व विधायक नारायण पाल, पूर्व विधायक प्रेमानन्द महाजन, अलका पाल, सरवर यार खान, गणेश उपाध्याय, मुक्ता सिंह, राजेन्द्र पाल सिंह, नारायण बिष्ट,हरीश पनेरू, पुष्कर राज जैन, सीपी शर्मा, ममता हालदार, पवन वर्मा, मदन लाल खन्ना, राजू भुसरी, सुरेश पपनेजा,संदीप चीमा, अरूण चैहान, जय सिंह गौतम, राजेश प्रताप सिंह, सुनीता टम्टा बाजवा, नईम प्रधान, संदीप सहगल,मोहन खेड़ा, अरूण तनेजा, रेखा सोनकर,मोहन पाण्डेय, प्रमोद शर्मा, सुनील जडवानी, सुशील गावा, विरेंद्र सिंह, श्यामल मण्डल, देवेन्द्र शाही, नासिर हुसैन, अबरार अंसारी, अनिल जोशी, उमा सरकार, अनीता कश्यप, नारायण हालदार, मुन्ना तिवारी, बलवीर सिंह,नितिन गक्खर आदि समेत तमाम कांग्रेसी मौजूद थे।

ख़बर शेयर करें -
Tags: कार्यकर्ताओं को लेकर जिम्मेदारी परिवर्तन यात्रा बैठक आयोजित

Post navigation

Previous वाहन स्वामी व एआरटीओ की लापरवाही से मजदूर 24 घण्टे तक रहे भूखे प्यासे!!
Next देखिये खबर कहा :- थानेदार द्वारा सुनवाई न होने पर पीड़ित महिला ने कहा कर लुंगी आत्महत्या!!
  • Latest
  • Popular
  • पुलिस ने 03 नशा तस्कर किए गिरफ्तार, 14.18 ग्राम स्मैक (हेरोइन) बरामद।
    • उत्तराखंड
    • उत्तराखण्ड
    • उधम सिंह नगर

    पुलिस ने 03 नशा तस्कर किए गिरफ्तार, 14.18 ग्राम स्मैक (हेरोइन) बरामद।

    • उत्तराखंड
    • उत्तराखण्ड
    • दिल्ली
    • राष्ट्रीय

    कोटद्वार में गजराज का गुस्सा, हाथियों के झुंड ने बाइक-स्कूटी को रौंदा।

  • एसएसपी अजय गणपति के निर्देशन में ऊधमसिंह नगर पुलिस ने चलाया किरायेदारों का सत्यापन अभियान।
    • उत्तराखंड
    • उत्तराखण्ड
    • उधम सिंह नगर
    • राष्ट्रीय
    • रुद्रपुर
    • विविध

    एसएसपी अजय गणपति के निर्देशन में ऊधमसिंह नगर पुलिस ने चलाया किरायेदारों का सत्यापन अभियान।

  • बंद घर में हुई चोरी का मात्र 48 घंटे के भीतर हुआ खुलासा, 02 शातिर चोर गिरफ्तार।
    • उत्तराखंड
    • उत्तराखण्ड
    • उधम सिंह नगर
    • क्राइम
    • राष्ट्रीय
    • रुद्रपुर

    बंद घर में हुई चोरी का मात्र 48 घंटे के भीतर हुआ खुलासा, 02 शातिर चोर गिरफ्तार।

  • बाईक सवार एक युवक बरसाती नाले को पार करते समय बाल-बाल बचा वीडियो वायरल।
    • अल्मोड़ा
    • उत्तराखंड
    • उत्तराखण्ड
    • राष्ट्रीय
    • विविध

    बाईक सवार एक युवक बरसाती नाले को पार करते समय बाल-बाल बचा वीडियो वायरल।

  • नैनीताल जिला न्यायालय के साथ ही जिले की अन्य न्यायालयों को बम से उड़ाने की धमकी, ईमेल में 12 RDX बम होने का दावा रामनगर कोर्ट के पूरे परिसर को कराया गया खाली।
    • अल्मोड़ा
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • उत्तराखण्ड
    • उधम सिंह नगर
    • क्राइम
    • देश विदेश
    • नैनीताल

    नैनीताल जिला न्यायालय के साथ ही जिले की अन्य न्यायालयों को बम से उड़ाने की धमकी, ईमेल में 12 RDX बम होने का दावा रामनगर कोर्ट के पूरे परिसर को कराया गया खाली।

  • शिविर में प्रशासन और जनता के बीच हुआ सीधा संवाद, ग्रामीणों को मिली एक ही छत के नीचे सभी सेवाएं।
    • उत्तराखंड
    • उत्तराखण्ड
    • उधम सिंह नगर
    • देश विदेश
    • रुद्रपुर
    • विविध
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य

    शिविर में प्रशासन और जनता के बीच हुआ सीधा संवाद, ग्रामीणों को मिली एक ही छत के नीचे सभी सेवाएं।

  • पूर्व प्रधानमंत्री अटल जी की 101 वीं जयंती पर किच्छा में आयोजित हुआ अटल स्मृति सम्मेलन।
    • उत्तराखंड
    • उत्तराखण्ड
    • उधम सिंह नगर
    • दिल्ली
    • देश विदेश
    • राष्ट्रीय
    • विविध

    पूर्व प्रधानमंत्री अटल जी की 101 वीं जयंती पर किच्छा में आयोजित हुआ अटल स्मृति सम्मेलन।

  • रामनगर में प्रतिबंध कफ सिरप को लेकर ड्रग्स विभाग ने की मेडिकल स्टोरों पर छापामार कार्रवाई।
    • उत्तराखंड
    • उत्तराखण्ड
    • देश विदेश
    • नैनीताल
    • राष्ट्रीय
    • विविध
    • स्वास्थ्य

    रामनगर में प्रतिबंध कफ सिरप को लेकर ड्रग्स विभाग ने की मेडिकल स्टोरों पर छापामार कार्रवाई।

  • पुलिस ने इनामी डकैती का आरोपी राहुल को किया गिरफ्तार।
    • उत्तराखंड
    • उत्तराखण्ड
    • उधम सिंह नगर
    • क्राइम
    • रुद्रपुर

    पुलिस ने इनामी डकैती का आरोपी राहुल को किया गिरफ्तार।

Follow Us

  • Like Our Facebook Page
  • Follow Us On Twitter
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join Our WhatsApp Group
Belaag News (बेलाग न्यूज़)

Latest News

  • पुलिस ने 03 नशा तस्कर किए गिरफ्तार, 14.18 ग्राम स्मैक (हेरोइन) बरामद।
  • कोटद्वार में गजराज का गुस्सा, हाथियों के झुंड ने बाइक-स्कूटी को रौंदा।
  • एसएसपी अजय गणपति के निर्देशन में ऊधमसिंह नगर पुलिस ने चलाया किरायेदारों का सत्यापन अभियान।

Search

  • Home
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms of Service
  • Like Our Facebook Page
  • Follow Us On Twitter
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join Our WhatsApp Group

© 2026, Belaag News

Website Developed & Maintained by News Portal Hub

All content and news on this website are published solely by the website owner. News Portal Hub assumes no responsibility for its content.

News Portal Hub