रेप का 10 हजार का ईनामी बदमाश मौका पाकर पुलिस के चंगुल से हुआ फरार।
![Advertisement](https://belaagnews.com/wp-content/uploads/2024/06/Ad-MaaSheetlaVentures.jpeg)
![Advertisement](https://belaagnews.com/wp-content/uploads/2023/11/Ad-CKG.jpeg)
- आरोपी को पकड़ने पहुँची पुलिस को परिवार वालो ने घेरा, मौका पाकर हुआ रफूचक्कर।
- एसएसपी हरिद्वार हुए सख्त, आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने व जल्द गिरफ्तार के दिये निर्देश।
![](https://belaagnews.com/wp-content/uploads/2022/11/IMG_20221128_16102825.jpg)
हरिद्वार। हरिद्वार में सिडकुल थाना पुलिस की लापरवाही सामने आई है। रेप के 10 हजार के इनामी आरोपी को गिरफ्तार करने गई पुलिस के हिरासत से आरोपी फरार हो गया और पुलिस को खाली हाथ लौटना पड़ा।
![Advertisement](https://belaagnews.com/wp-content/uploads/2024/06/Ad-AmitMishra-Bittu.jpeg)
![Advertisement](https://belaagnews.com/wp-content/uploads/2024/06/Ad-NetrapalMaurya.jpeg)
![Advertisement](https://belaagnews.com/wp-content/uploads/2024/06/Ad-UpendraChaudhary.jpeg)
![](https://belaagnews.com/wp-content/uploads/2022/11/IMG_20221128_16103818.jpg)
दरअसल पुलिस सिडकुल थाना क्षेत्र के हजारा ग्रंट गांव में इनामी आरोपी वाजिद को गिरफ्तार करने पहुंची थी। जैसे ही पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लिया तो आरोपी के परिवार की महिलाओं ने पुलिस को घेर लिया और इस बीच आरोपी वाजिद मौका पाकर फरार हो गया। पुलिस ने काम में बाधा डालने वाली महिलाओं के खिलाफ भी केस दर्ज किया है।
बाइट – अजय सिंह, एसएसपी हरिद्वार
पुलिस आरोपी की पिछले कई महीनों से तलाश कर रही थी। सिडकुल थाना क्षेत्र की रहने वाली एक महिला ने तीन आरोपियों पर दुष्कर्म का आरोप लगाते हुए केस दर्ज कराया था।
![Ad](https://belaagnews.com/wp-content/uploads/2020/11/Ad-Akansha-Automobiles.jpeg)