Skip to content
Belaag News (बेलाग न्यूज़)

Belaag News

Primary Menu
  • रुद्रपुर
  • उत्तराखण्ड
    • अल्मोड़ा
    • नैनीताल
    • उधम सिंह नगर
  • देश विदेश
  • खेल
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • राजनीति
  • क्राइम
  • कोरोना वायरस अपडेट
  • उत्तराखण्ड
  • उधम सिंह नगर
  • देश विदेश
  • राजनीति
  • रुद्रपुर

रुद्रपुर से कांग्रेस कमेटी ने की सदस्यता अभियान की शुरूआत।

Mumtyaz Ahmad September 23, 2021
ख़बर शेयर करें -
  • प्रत्येक विधानसभा से 20 हजार सदस्य बनायेगी कांग्रेस पार्टी : भण्डारी
  • भाजपा की नाकामी को जतना के बीच जाकर करायेगी अवगत, प्रदेश की बदहाल स्थिति को भाजपा जिम्मेदार : हिमांशु गाबा

रुद्रपुर। उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस पार्टी द्वारा प्रदेश में सदस्यता अभियान को तेज कर दिया है और आज इसी क्रम में आज उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस सदस्य अभियान समिति के अध्यक्ष राजेंद्र भंडारी ने उधम सिंह नगर जनपद के रुद्रपुर में सदस्यता अभियान का शुभारंभ किया। साथ ही सदस्य अभियान को लेकर जिम्मेदारियां सौंपते हुए प्रत्येक विधानसभा में कार्यकर्ताओं को 20000 सदस्य बनाने का लक्ष्य दिया।

रुद्रपुर से कांग्रेस कमेटी ने की सदस्यता अभियान की शुरूआत।

जनपद ऊधम सिंह नगर के जिला कार्यालय पर आज  कांग्रेस सदस्यता अभियान समिति के अध्यक्ष राजेन्द्र भण्डारी जिला कांग्रेस कार्यालय में पहुंचे। जहां भण्डारी ने जिले भर से आये पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं की बैठक में जिले में सदस्यता अभियान की शुरूआत की। कहा जिले 9 विधानसभाएं हैं सभी विधानसभा क्षेत्रों में घर घर जाकर सदस्यता अभियान चलाया जायेगा। हर विधानसभा में 20 हजार नये सदस्य बनाये जायेंगे। आज प्रदेश ही नहीं बल्कि पूरे देश में कांग्रेस की ओर जनता का रूझान तेजी से बढ़ रहा है। पूरे प्रदेश में सदस्यता को एक अभियान के रूप में लिया जा रहा है। अभियान में ज्यादा से ज्यादा लोगों को कांग्रेस की सदस्यता दी जाएगी। उन्होंने कहा जनता महंगाई, बेरोजगारी, और भ्रष्टाचार से त्रस्त आ चुकी है। पूरे देश की निगाहें अब कांग्रेस पर टिकी है। कांग्रेस कार्यकर्ताओं को इस हताशा और निराशा के वातावरण को बदलना होगा।

रुद्रपुर से कांग्रेस कमेटी ने की सदस्यता अभियान की शुरूआत।

कांग्रेस की विकास परक सोच और सुशासन के संदेश को लेकर हम जनता के बीच में जाएंगे और आगामी विधानसभा चुनाव में प्रदेश की जनता की समस्या का समाधान करेंगे। कांग्रेस एक राजनीतिक दल नहीं, एक विचारधारा है, जो हर घर में विद्यमान है। देश की आजादी से लेकर देश के विकास के संघर्ष को युवा पीढ़ी तक पहुंचाने की जरूरत है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से सदस्यता अभियान पूरी निष्ठा के साथ चलाने का आह्वान किया। कहा कि जमीनी स्तर पर प्रत्येक व्यक्ति को कांग्रेस की रीति और नीति से अवगत कराना होगा। आज राजनीतिक हालात पूरी तरह से कांग्रेस के पक्ष में है। किसान, नौजवान और तीर्थ पुरोहित सड़क पर आ गए हैं, महंगाई चरम पर पहुंच गई है।

रुद्रपुर से कांग्रेस कमेटी ने की सदस्यता अभियान की शुरूआत।

भ्रष्टाचार के खिलाफ जीरो टॉलरेंस व लोकायुक्त लाने की बात करने वाली भाजपा आज मौन है। उन्होंने कहा कि इन सभी बिंदुओं को लेकर कांग्रेस आगामी चुनाव में जनता के बीच जाएगी और जनता के आशीर्वाद से जीत का परचम लहराएगी। सदस्यता अभियान समिति के प्रदेश अध्यक्ष ने सदस्यता अभियान को लेकर जिम्मेवारियां सौंपी और रशीद बुकें भी दी। इससे पूर्व यहाँ पहुंचने पर कार्यवाहक जिलाध्यक्ष हिमांशु गावा के नेतृत्व में पार्टी के लोगांे ने उनका जोरदार स्वागत किया। वही उन्होंने गुटबाजी वाले बयान पर कहा कि कांग्रेस पार्टी में कोई गुटबाजी नही है।  कांग्रेस कार्यवाहक जिलाध्यक्ष हिमांशु गावा ने कहा कि केंद्र व प्रदेश की भाजपा सरकार महंगाई पर लगाम कसने में नाकाम रही है। कोविड-19 महामारी में लोगों के रोजगार छिन गए हैं। ऊपर से महंगाई ने उन्हें दो वक्त की रोटी देना भी मुश्किल कर दिया है। प्रदेश की बदहाली के लिए सिर्फ भाजपा की सरकार जिम्मेदार है। भाजपा की गलत नीतियों ने राज्य को 10 साल पीछे धकेल दिया है। चार साल में तीन तीन मुख्यमंत्री देकर भाजपा ने इस राज्य को सीएम बनाने की प्रयोगशाला बना दिया है। भाजपा के जनविरोधी फैसलों से प्रदेश की जनता खुद को ठगा हुआ महसूस कर रही है। आगामी विधानसभा चुनाव में जनता भाजपा से हिसाब चुकता करेगी। उन्होंने कहा कि जनता के बीच जाकर सरकार की नाकामियां गिनाई जायेंगी।

इस अवसर पर राजेन्द्र पाल सिंह, नारायण सिंह बिष्ट, सीपी शर्मा, अल्का पाल, हरीश पनेरू, गोपाल सिंह राणा, परिमल राय, मदन लाल खन्ना, राजू भुसरी, संदीप चीमा, प्रीत ग्रोवर, शैलेन्द्र शर्मा, इंदुमान, नासिर हुसैन, ठाकुर संजीव सिंह, जितेन्द्र राणा, अरूण तनेजा, हरीश चन्द काम्बोज, संदीप सहगल, रीना कपूर, मालती विश्वास,पुरूषोत्तम अरोरा, उमेश जोशी,प्रेम सिंह यादव, शराफत अली मंसूरी, नंद किशोर गंगवार, शाकिर अली, राघव सिंह, रवीश भटनागर, उमेश सिंह राठौर आदि मौजूद थे।

ख़बर शेयर करें -
Tags: कांग्रेस सदस्यता अभियान हुई शुरुआत

Post navigation

Previous वीरेंद्र के नगर अध्यक्ष बनने के से पार्टी को मिलेगी और अधिक मजबूती – मीना शर्मा।
Next नजूल नीति को लेकर कैबिनेट बैठक में प्रस्ताव हुआ पारित : विधायक ठुकराल!
  • Latest
  • Popular
  • प्रधानमंत्री मोदी ने किसान सम्मान निधि की 24वीं किस्त जारी कर किसानों को दीपावली से पहले दी सौगात : धीरेंद्र मिश्रा।
    • अल्मोड़ा
    • उत्तराखंड
    • उत्तराखण्ड
    • उधम सिंह नगर
    • नैनीताल
    • राजनीति
    • राष्ट्रीय
    • रुद्रपुर
    • विविध

    प्रधानमंत्री मोदी ने किसान सम्मान निधि की 24वीं किस्त जारी कर किसानों को दीपावली से पहले दी सौगात : धीरेंद्र मिश्रा।

  • अपराधियों पर नकेल कसने और पुलिसिंग में जवाबदेही तय करने को एसएसपी अजय गणपति सख्त, मासिक अपराध गोष्ठी में दिए कड़े निर्देश।
    • उत्तराखंड
    • उत्तराखण्ड
    • उधम सिंह नगर
    • क्राइम
    • रुद्रपुर
    • विविध

    अपराधियों पर नकेल कसने और पुलिसिंग में जवाबदेही तय करने को एसएसपी अजय गणपति सख्त, मासिक अपराध गोष्ठी में दिए कड़े निर्देश।

  • उधम सिंह नगर में सड़क दुर्घटनाओं में प्रभावी कमी लाने के उद्देश्य से संचालित दो दिवसीय चला सघन विशेष चेकिंग अभियान एवं प्रवर्तन विभाग ने सख्त कार्यवाही।
    • उत्तराखंड
    • उत्तराखण्ड
    • उधम सिंह नगर
    • नैनीताल
    • विविध

    उधम सिंह नगर में सड़क दुर्घटनाओं में प्रभावी कमी लाने के उद्देश्य से संचालित दो दिवसीय चला सघन विशेष चेकिंग अभियान एवं प्रवर्तन विभाग ने सख्त कार्यवाही।

  • डीएम ने धान के खेत में पहुंचकर की कॉप कटिंग।
    • उत्तराखंड
    • उत्तराखण्ड
    • उधम सिंह नगर
    • राष्ट्रीय
    • रुद्रपुर
    • विविध

    डीएम ने धान के खेत में पहुंचकर की कॉप कटिंग।

  • विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण-2027 एवं विधानसभा सामान्य निर्वाचन-2027 की तैयारियों के सम्बन्ध में जिलाधिकारी भदौरिया ने वर्चुअल माध्यम से सभी उप जिलाधिकारियों के साथ की बैठक।
    • उत्तराखंड
    • उत्तराखण्ड
    • उधम सिंह नगर
    • राष्ट्रीय
    • रुद्रपुर
    • विविध

    विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण-2027 एवं विधानसभा सामान्य निर्वाचन-2027 की तैयारियों के सम्बन्ध में जिलाधिकारी भदौरिया ने वर्चुअल माध्यम से सभी उप जिलाधिकारियों के साथ की बैठक।

  • नैनीताल जिला न्यायालय के साथ ही जिले की अन्य न्यायालयों को बम से उड़ाने की धमकी, ईमेल में 12 RDX बम होने का दावा रामनगर कोर्ट के पूरे परिसर को कराया गया खाली।
    • अल्मोड़ा
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • उत्तराखण्ड
    • उधम सिंह नगर
    • क्राइम
    • देश विदेश
    • नैनीताल

    नैनीताल जिला न्यायालय के साथ ही जिले की अन्य न्यायालयों को बम से उड़ाने की धमकी, ईमेल में 12 RDX बम होने का दावा रामनगर कोर्ट के पूरे परिसर को कराया गया खाली।

  • शिविर में प्रशासन और जनता के बीच हुआ सीधा संवाद, ग्रामीणों को मिली एक ही छत के नीचे सभी सेवाएं।
    • उत्तराखंड
    • उत्तराखण्ड
    • उधम सिंह नगर
    • देश विदेश
    • रुद्रपुर
    • विविध
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य

    शिविर में प्रशासन और जनता के बीच हुआ सीधा संवाद, ग्रामीणों को मिली एक ही छत के नीचे सभी सेवाएं।

  • अंतर्राज्यीय मोटर साइकिल चोर गिरोह का पर्दाफाश,चोरी की 08 मोटर साइकिलें बरामद, 02 शातिर गिरफ्तार।
    • उत्तराखंड
    • उत्तराखण्ड
    • उधम सिंह नगर
    • क्राइम

    अंतर्राज्यीय मोटर साइकिल चोर गिरोह का पर्दाफाश,चोरी की 08 मोटर साइकिलें बरामद, 02 शातिर गिरफ्तार।

  • उत्तराखंड बोर्ड रिजल्ट 2026: 25 अप्रैल को 10 बजे होगा घोषित, 2 लाख से ज्यादा छात्रों का इंतजार खत्म।
    • अल्मोड़ा
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • उत्तराखण्ड
    • उधम सिंह नगर
    • देश विदेश
    • नैनीताल
    • रुद्रपुर
    • विविध
    • शिक्षा

    उत्तराखंड बोर्ड रिजल्ट 2026: 25 अप्रैल को 10 बजे होगा घोषित, 2 लाख से ज्यादा छात्रों का इंतजार खत्म।

  • तराई पश्चिमी वन प्रभाग कि परतरामपुर रेंज मे गुलदार का आतंक घर मे घुस कर कुत्ते को बनाया निवाला सीसीटीवी मे कैद हुई घटना।
    • उत्तराखंड
    • उत्तराखण्ड
    • क्राइम
    • दिल्ली
    • देश विदेश
    • नैनीताल

    तराई पश्चिमी वन प्रभाग कि परतरामपुर रेंज मे गुलदार का आतंक घर मे घुस कर कुत्ते को बनाया निवाला सीसीटीवी मे कैद हुई घटना।

Follow Us

  • Like Our Facebook Page
  • Follow Us On Twitter
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join Our WhatsApp Group
Belaag News (बेलाग न्यूज़)

Latest News

  • प्रधानमंत्री मोदी ने किसान सम्मान निधि की 24वीं किस्त जारी कर किसानों को दीपावली से पहले दी सौगात : धीरेंद्र मिश्रा।
  • अपराधियों पर नकेल कसने और पुलिसिंग में जवाबदेही तय करने को एसएसपी अजय गणपति सख्त, मासिक अपराध गोष्ठी में दिए कड़े निर्देश।
  • उधम सिंह नगर में सड़क दुर्घटनाओं में प्रभावी कमी लाने के उद्देश्य से संचालित दो दिवसीय चला सघन विशेष चेकिंग अभियान एवं प्रवर्तन विभाग ने सख्त कार्यवाही।

Search

  • Home
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms of Service
  • Like Our Facebook Page
  • Follow Us On Twitter
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join Our WhatsApp Group

© 2026, Belaag News

Website Developed & Maintained by News Portal Hub

All content and news on this website are published solely by the website owner. News Portal Hub assumes no responsibility for its content.

News Portal Hub