कांग्रेस प्रत्याशी तिलक राज बेहड़ ने किया नामांकन।
![Advertisement](https://belaagnews.com/wp-content/uploads/2024/06/Ad-MaaSheetlaVentures.jpeg)
![Advertisement](https://belaagnews.com/wp-content/uploads/2023/11/Ad-CKG.jpeg)
![](https://belaagnews.com/wp-content/uploads/2022/01/IMG_20220127_20111400.jpg)
किच्छा। ऊधम सिंह नगर जनपद की किच्छा विधानसभा से कांग्रेस के प्रत्याशी एवं कांग्रेस कार्यकारणी प्रदेश अध्यक्ष तिलक राज बेहड़ ने रिटर्निंग ऑफिसर के समक्ष अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। साथ ही नामांकन पत्र दाखिल करने बाद उन्होंने अपनी जीत का दावा भी किया।
![Advertisement](https://belaagnews.com/wp-content/uploads/2024/06/Ad-AmitMishra-Bittu.jpeg)
![Advertisement](https://belaagnews.com/wp-content/uploads/2024/06/Ad-NetrapalMaurya.jpeg)
![Advertisement](https://belaagnews.com/wp-content/uploads/2024/06/Ad-UpendraChaudhary.jpeg)
![](https://belaagnews.com/wp-content/uploads/2022/01/IMG_20220127_20110657.jpg)
कांग्रेस के कार्यकरणी प्रदेश अध्यक्ष एवं किच्छा विधानसभा से कांग्रेस प्रत्याशी पूर्व कैबिनेट मंत्री तिलक राज बेहड़ ने तहसील परिसर पहुचकर रिटर्निंग अधिकारी कस्तुभ मिश्रा के समक्ष अपना नामांकन दाखिल किया। नामांकन दाखिल करने के बाद मीडिया से रूबरू हुए कांग्रेस प्रत्याशी तिलक राज बेहड़ ने कहा कि पूरे उत्तराखंड की जनता इस बार कांग्रेस के पक्ष मे मतदान कर उत्तराखंड में कांग्रेस की सरकार बनाने जा रही है। उन्होंने कहा कि किच्छा के भाजपा प्रत्याशी उनको लेकर अनर्गल बयानबाजी कर रहे है। जनता सब जानती है और उनको सबक सिखाने को तैयार बैठी है। अपनी हार से खिसियाकर अनर्गल बयान बाजी कर रहे है जनता इनको पूरी तरह से नकार चुकी हैं अब कोई मुद्दा तो बचा नही है इसलिए मुझे बदनाम करने लिये आये दिन अनर्गल बयानबाजी कर रहे। जनता सब जानती है उन्हें जनता का अपार समर्थन मिल रहा है।
![Ad](https://belaagnews.com/wp-content/uploads/2020/11/Ad-Akansha-Automobiles.jpeg)