झनकईया पुलिस ने अवैध स्मैक के साथ एक को किया गिरफ्तार।
![Advertisement](https://belaagnews.com/wp-content/uploads/2024/06/Ad-MaaSheetlaVentures.jpeg)
![Advertisement](https://belaagnews.com/wp-content/uploads/2023/11/Ad-CKG.jpeg)
खटीमा/झनकईया। अवैध मादक पदार्थों की बिक्री के ख़िलाफ़ ऊधम सिंह नगर पुलिस द्वारा लगातार कार्यवाही की जा रही है। आज इसी क्रम में खटीमा विधानसभा अंतर्गत थाना झनकईया पुलिस ने कार्यवाही करते हुए एक युवक को 2.65 ग्राम अवैध स्मेक के साथ गिरफ्तार किया है।
![Advertisement](https://belaagnews.com/wp-content/uploads/2024/06/Ad-AmitMishra-Bittu.jpeg)
![Advertisement](https://belaagnews.com/wp-content/uploads/2024/06/Ad-NetrapalMaurya.jpeg)
![Advertisement](https://belaagnews.com/wp-content/uploads/2024/06/Ad-UpendraChaudhary.jpeg)
![](https://belaagnews.com/wp-content/uploads/2021/11/IMG-20211125-WA0010.jpg)
जनपद ऊधम सिंह नगर के थाना झनकईया पुलिस ने नशे के विरुद्ध कार्यवाही किये जाने के अभियान के तहत सुखदेव सिंह पुत्र कुलवन्त सिंह निवासी बिजली काँलोनी थाना नानकमत्ता जनपद ऊधम सिंह नगर को वनखण्डी मन्दिर से 02.65 ग्राम अवैध स्मैक के साथ मोटरसाइकिल के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने सम्बंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार अभियुक्त को न्यायालय के समक्ष पेश कर जेल भेज दिया है। गिरफ्तार करने वाली टीम उ0नि0शंकर सिह रावत, कांस्टेबल मौ0मोहसिन, अनिल कुमार शामिल थे।
![Ad](https://belaagnews.com/wp-content/uploads/2020/11/Ad-Akansha-Automobiles.jpeg)