Skip to content
Belaag News (बेलाग न्यूज़)

Belaag News

Primary Menu
  • रुद्रपुर
  • उत्तराखण्ड
    • अल्मोड़ा
    • नैनीताल
    • उधम सिंह नगर
  • देश विदेश
  • खेल
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • राजनीति
  • क्राइम
  • कोरोना वायरस अपडेट
  • उत्तराखंड

हल्द्वानी-काठगोदाम के युवाओं को मादक पदार्थ बेचने वाले तस्कर को 20 लाख की स्मैक समेत पकड़ा

Mumtyaz Ahmad February 5, 2025
ख़बर शेयर करें -

समाचार शगुन हल्द्वानी उत्तराखंड 

STF की  एंटी नार्कोटिक्स टास्क फोर्स टीम का उत्तराखंड में एक बार फिर पुनः नशा तस्करों पर कड़ा प्रहार। जनपद ऊधम सिंह नगर के थाना पंतनगर  क्षेत्र से करीब 20 लाख रूपये की स्मैक के साथ एक नशा तस्कर गिरफ्तार।

STF की एंटी नार्कोटिक्स टास्क फोर्स, कुमाऊं यूनिट, रुद्रपुर, उत्तराखण्ड द्वारा थाना पंतनगर पुलिस के साथ मिलकर एक अंतर्राज्यीय तस्कर को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से बरामद की गयी करीब 62 ग्राम स्मैक की खेप

STF( एंटी नार्कोटिक्स) उत्तराखण्ड द्वारा गत वर्ष 2024 मे कुल 62 नशा तस्करों को गिरफ्तार किया गया, जिनके कब्जे से 07.225 किलोग्राम स्मैक, 24 किलो 458 ग्राम चरस, 5.322 किलोग्राम अफीम, 300 किलोग्राम डोडा पोस्त,  77 किलो 350 ग्राम गांजा, 1600 प्रतिबंधित नशीले इंजेक्शन,  एम०डी० 07 ग्राम मादक द्रव्यों की बरामदगी की गयी है।

STF( एंटी नार्कोटिक्स) उत्तराखण्ड द्वारा वर्ष 2024 में बरामद मादक द्रव्यों की कीमत करीब 23 करोड 25 लाख है।

मुख्यमंत्री उत्तराखंड के *ड्रग्स फ्री देवभूमि अभियान* के तहत *वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एसटीएफ नवनीत भुल्लर द्वारा* *ड्रग्स के खिलाफ कार्यवाही करने के लिये STF ( एंटी नार्कोटिक्स) कुमाऊं यूनिट को उत्तराखण्ड के समस्त जनपदों में कड़ी निगरानी रखते हुये कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया है। इस आदेश के क्रम में सीओ एसटीएफ आरबी चमोला के निर्देशन में तथा प्रभारी निरीक्षक STF (एंटी नारकोटिक्स) कुमाऊं यूनिट पावन स्वरुप के नेतृत्व में बीते मंगलवार की देर शाम को उत्तराखण्ड STF की एण्टी नारकोटिक्स टास्क फोर्स द्वारा थाना पंतनगर क्षेत्र में स्थानीय पुलिस को साथ लेकर संयुक्त कार्यवाही करते हुए वन शक्ति मंदिर के पास से एक स्मैक तस्कर प्रमोद राठौर पुत्र मान सिंह निवासी जनपथ रोड, ट्रांजिट कैंप, उधम सिंह नगर, मूल निवासी ग्राम सेडा थाना देवरानियाँ जिला बरेली को गिरफ्तार किया। इसके कब्जे से कुल 62 ग्राम स्मैक बरामद हुई। अभियुक्त द्वारा पूछताछ में बताया कि वे यह स्मैक मिलक जिला रामपुर से लाया था, जिसको हल्द्वानी, काठगोदाम क्षेत्र के लड़कों को बेचता है, हल्द्वानी- काठगोदाम के लड़के उससे यहाँ स्मैक लेने आते रहते हैं ।
STF टीम  द्वारा पूछताछ में अन्य कई ड्रग्स तस्करों के नाम की जानकारी हुई है जिन पर अलग से कार्यवाही की जायेगी। अभियुक्त का आपराधिक रिकॉर्ड खंगाला जा रहा है।

*अभियुक्त* –
प्रमोद राठौर निवासी जनपथ रोड, ट्रांजिट कैंप, उधम सिंह नगर, मूल निवासी ग्राम सेडा थाना देवरानियाँ जिला बरेली, उम्र 30 वर्ष

**बरामदगी**
*62 ग्राम स्मैक*
*मोटर साइकिल UK 06 AY 6337*

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एसटीएफ नवनीत भुल्लर द्वारा आज बुधवार को पुनः अपने निम्न ऑफिस नंबर जारी करते हुए जनता से अपील की है कि नशे से दूर रहे। किसी भी प्रकार के लालच में आकर नशा तस्करी न करें। नशा तस्करी करने वालों के खिलाफ कार्यवाही हेतु तत्काल निकटतम पुलिस स्टेशन या एस. टी. एफ उत्तराखंड से संपर्क करें। एसटीएफ लगातार ड्रग्स-फ्री देवभूमि अभियान के तहत अपनी कार्यवाही जारी रखे रहेगी।

एसटीएफ से संपर्क हेतु 0135-2656202, 9412029536

STF  एंटी नार्कोटिक्स टीम –

1. निरीक्षक पावन स्वरुप
2. SI विपिन चंद्र जोशी
3. SI विनोद चंद्र जोशी
4. ASI जगवीर शरण
5. HC मनमोहन सिंह
6. आरक्षी वीरेंद्र चौहान
7. आरक्षी मोहित जोशी

थाना पन्तनगर पुलिस टीम
1- SI प्रदीप कुमार
2- HC प्रेम पुरी

 

ख़बर शेयर करें -

Post navigation

Previous नेशनल गेम्स: फुटबॉल के फाइनल में पहुंचीं यह टीम
Next स्वास्थ्य सेवाओं की दरों में बेतहाशा वृद्धि पर कांग्रेस कार्यकर्ता भड़के, भाजपा सरकार का पुतला फूंका
  • Latest
  • Popular
  • रामनगर में अर्द्धनग्न अवस्था में मिला 58 वर्षीय महिला का शव, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका… पुरानी रंजिश के एंगल से भी जांच में जुटी पुलिस!
    • उत्तराखंड
    • उत्तराखण्ड
    • क्राइम
    • नैनीताल
    • राजनीति

    रामनगर में अर्द्धनग्न अवस्था में मिला 58 वर्षीय महिला का शव, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका… पुरानी रंजिश के एंगल से भी जांच में जुटी पुलिस!

  • जनपद मे हर्षोल्लास से मना 27वां राज्य स्थापना दिवस।
    • उत्तराखंड
    • उत्तराखण्ड
    • उधम सिंह नगर
    • दिल्ली
    • राष्ट्रीय

    जनपद मे हर्षोल्लास से मना 27वां राज्य स्थापना दिवस।

  • दीपावली पर्व को लेकर अलर्ट मोड में ऊधमसिंहनगर पुलिस, एसएसपी अजय गणपति ने स्वयं संभाली सुरक्षा व्यवस्था की कमान।
    • उत्तराखंड
    • उत्तराखण्ड
    • उधम सिंह नगर

    दीपावली पर्व को लेकर अलर्ट मोड में ऊधमसिंहनगर पुलिस, एसएसपी अजय गणपति ने स्वयं संभाली सुरक्षा व्यवस्था की कमान।

  • देखिये किस तरह किया रोड डायवर्जन किया लागू।
    • उत्तराखंड
    • उत्तराखण्ड
    • उधम सिंह नगर
    • राष्ट्रीय
    • रुद्रपुर
    • विविध

    देखिये किस तरह किया रोड डायवर्जन किया लागू।

  • CEC ज्ञानेश कुमार पर 20 साल पुराना रिश्वत केस, केरल सरकार ने दी जांच की मंजूरी।
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • उत्तराखण्ड
    • दिल्ली
    • देश विदेश
    • राजनीति
    • राष्ट्रीय

    CEC ज्ञानेश कुमार पर 20 साल पुराना रिश्वत केस, केरल सरकार ने दी जांच की मंजूरी।

  • नैनीताल जिला न्यायालय के साथ ही जिले की अन्य न्यायालयों को बम से उड़ाने की धमकी, ईमेल में 12 RDX बम होने का दावा रामनगर कोर्ट के पूरे परिसर को कराया गया खाली।
    • अल्मोड़ा
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • उत्तराखण्ड
    • उधम सिंह नगर
    • क्राइम
    • देश विदेश
    • नैनीताल

    नैनीताल जिला न्यायालय के साथ ही जिले की अन्य न्यायालयों को बम से उड़ाने की धमकी, ईमेल में 12 RDX बम होने का दावा रामनगर कोर्ट के पूरे परिसर को कराया गया खाली।

  • शिविर में प्रशासन और जनता के बीच हुआ सीधा संवाद, ग्रामीणों को मिली एक ही छत के नीचे सभी सेवाएं।
    • उत्तराखंड
    • उत्तराखण्ड
    • उधम सिंह नगर
    • देश विदेश
    • रुद्रपुर
    • विविध
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य

    शिविर में प्रशासन और जनता के बीच हुआ सीधा संवाद, ग्रामीणों को मिली एक ही छत के नीचे सभी सेवाएं।

  • अंतर्राज्यीय मोटर साइकिल चोर गिरोह का पर्दाफाश,चोरी की 08 मोटर साइकिलें बरामद, 02 शातिर गिरफ्तार।
    • उत्तराखंड
    • उत्तराखण्ड
    • उधम सिंह नगर
    • क्राइम

    अंतर्राज्यीय मोटर साइकिल चोर गिरोह का पर्दाफाश,चोरी की 08 मोटर साइकिलें बरामद, 02 शातिर गिरफ्तार।

  • उत्तराखंड बोर्ड रिजल्ट 2026: 25 अप्रैल को 10 बजे होगा घोषित, 2 लाख से ज्यादा छात्रों का इंतजार खत्म।
    • अल्मोड़ा
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • उत्तराखण्ड
    • उधम सिंह नगर
    • देश विदेश
    • नैनीताल
    • रुद्रपुर
    • विविध
    • शिक्षा

    उत्तराखंड बोर्ड रिजल्ट 2026: 25 अप्रैल को 10 बजे होगा घोषित, 2 लाख से ज्यादा छात्रों का इंतजार खत्म।

  • तराई पश्चिमी वन प्रभाग कि परतरामपुर रेंज मे गुलदार का आतंक घर मे घुस कर कुत्ते को बनाया निवाला सीसीटीवी मे कैद हुई घटना।
    • उत्तराखंड
    • उत्तराखण्ड
    • क्राइम
    • दिल्ली
    • देश विदेश
    • नैनीताल

    तराई पश्चिमी वन प्रभाग कि परतरामपुर रेंज मे गुलदार का आतंक घर मे घुस कर कुत्ते को बनाया निवाला सीसीटीवी मे कैद हुई घटना।

Follow Us

  • Like Our Facebook Page
  • Follow Us On Twitter
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join Our WhatsApp Group
Belaag News (बेलाग न्यूज़)

Latest News

  • रामनगर में अर्द्धनग्न अवस्था में मिला 58 वर्षीय महिला का शव, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका… पुरानी रंजिश के एंगल से भी जांच में जुटी पुलिस!
  • जनपद मे हर्षोल्लास से मना 27वां राज्य स्थापना दिवस।
  • दीपावली पर्व को लेकर अलर्ट मोड में ऊधमसिंहनगर पुलिस, एसएसपी अजय गणपति ने स्वयं संभाली सुरक्षा व्यवस्था की कमान।

Search

  • Home
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms of Service
  • Like Our Facebook Page
  • Follow Us On Twitter
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join Our WhatsApp Group

© 2026, Belaag News

Website Developed & Maintained by News Portal Hub

All content and news on this website are published solely by the website owner. News Portal Hub assumes no responsibility for its content.

News Portal Hub