प्रदेश सरकार से आपदा प्रभावित परिवारों को मिलेगी हर संभव मदद : भारत भूषण चुघ
![Advertisement](https://belaagnews.com/wp-content/uploads/2024/06/Ad-MaaSheetlaVentures.jpeg)
![Advertisement](https://belaagnews.com/wp-content/uploads/2023/11/Ad-CKG.jpeg)
Rudrapur । लगभग एक सप्ताह पूर्व रुद्रपुर में आई आपदा से प्रभावित परिवारों को शासन द्वारा लगातार हर सम्भव मदद उपलब्ध करवाई जा रही है। यह उदगार भाजपा चुनाव प्रबंधन समिति के प्रदेश सह संयोजक एवं वरिष्ठ समाजसेवी भारत भूषण चुघ ने ट्रांजिट कैंप के वार्ड 10 राजा कॉलोनी, ठाकुरनगर के आपदा प्रभावितो को वार्ड पार्षद किरन राठौर के साथ सँयुक्त रूप से शासन द्वारा उपलब्ध कराये गये आर्थिक सहायता के चेक वितरित करने के दौरान कही।
![Advertisement](https://belaagnews.com/wp-content/uploads/2024/06/Ad-AmitMishra-Bittu.jpeg)
![Advertisement](https://belaagnews.com/wp-content/uploads/2024/06/Ad-NetrapalMaurya.jpeg)
![Advertisement](https://belaagnews.com/wp-content/uploads/2024/06/Ad-UpendraChaudhary.jpeg)
![](https://belaagnews.com/wp-content/uploads/2021/10/IMG-20211028-WA0013.jpg)
चुघ ने इस प्राकृतिक आपदा की घटना पर गहरा दु:ख व्यक्त करते हुए कहा कि वह ऐसे सभी परिवारों के साथ खड़े हैं जिनका भारी जलभराव के दौरान नुकसान हुआ चुघ ने कहा कि प्रभावित परिवारों को अधिक से अधिक आर्थिक मदद उपलब्ध कराने के लिए वह प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से व्यक्तिगत रूप से भी मुलाकात कर आग्रह करेंगे। साथ ही कहा कि कोई भी प्रभावित परिवार आर्थिक मदद से वंचित ना रहे इसके लिये वह पूरी तरह से प्रयासरत है। इस अवसर पर बबीता मण्डल, शिवकुमार, दीपिका विश्वास, सपना गोलदार, कमलेश मंडल, चितरंजन मंडल, संगीता मंडल, रेखा गंगवार, हरिदास, रानी, कंचन, पूजा सरकार, शफाली, कल्पना घोष, दीपाली मंडल आदि उपस्थित थे।
![Ad](https://belaagnews.com/wp-content/uploads/2020/11/Ad-Akansha-Automobiles.jpeg)