चोरियों का खुलासा न होने पर व्यापारियों ने कोतवाली घेरी।
![Advertisement](https://belaagnews.com/wp-content/uploads/2024/06/Ad-MaaSheetlaVentures.jpeg)
![Advertisement](https://belaagnews.com/wp-content/uploads/2023/11/Ad-CKG.jpeg)
- व्यापार मंडल कोषाध्यक्ष नितिन फुटेला के नेतृत्व में पहुंचे व्यापारी, खुलासे न होने पर आंदोलन की चेतावनी।
![](https://belaagnews.com/wp-content/uploads/2022/06/IMG_20220607_073818.jpg)
किच्छा। किच्छा में लगातार बढ़ती चोरियों के खिलाफ व्यापार मंडल के पदाधिकारियों का गुस्सा सातवें आसमान पर पहुंच गया है। उन्होंने नगर के तमाम व्यापारियों को साथ किच्छा कोतवाली पहुंच एसएसआई शंकर रावत का घेराव कर चोरियों का जल्द खुलासा करने की मांग की।
![Advertisement](https://belaagnews.com/wp-content/uploads/2024/06/Ad-AmitMishra-Bittu.jpeg)
![Advertisement](https://belaagnews.com/wp-content/uploads/2024/06/Ad-NetrapalMaurya.jpeg)
![Advertisement](https://belaagnews.com/wp-content/uploads/2024/06/Ad-UpendraChaudhary.jpeg)
![](https://belaagnews.com/wp-content/uploads/2022/06/IMG_20220607_073722.jpg)
प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल कोषाध्यक्ष नितिन फुटेला की अगुवाई में तमाम व्यापारी किच्छा कोतवाली पहुँचे। जहाँ उन्होनें किच्छा में हो रही चोरी की वारदातों पर नाराजगी ज़ाहिर की। साथ ही उन्होंने चोरियों के जल्द से जल्द खुलासे के माँग की। पुलिस को चेतावनी देते हुए कहा कि अगर जल्द से जल्द खुलासा नही हुआ तो व्यापारियों द्वारा कोतवाली में धरना दिया जाएगा। इस दौरान महामंत्री व्यापार मंडल विजय अरोरा, हाजी आफ़ताब, सौरभ, जगदीश कुमार, सलीम, खेम सिंह , दिनेश कुमार, विजय गंगवार आदि मौजूद थे।
![Ad](https://belaagnews.com/wp-content/uploads/2020/11/Ad-Akansha-Automobiles.jpeg)