तमंचे के बल पर लूट कांड को अंजाम देने वाला वांछित आरोपी गिरफ्तार।

एसएसपी मणिकांत मिश्रा का अपराधियों के विरुद्ध सख्त रुख का असर — लूट कांड का वांछित शातिर लुटेरा अबरार गिरफ्तार*➡️*पुलभट्टा पुलिस ने बहेड़ी – किच्छा रोड से अवैध तमंचा व लूट के माल सहित दबोचा*➡️ *लूट प्रकरण में अब तक 02 शातिर आरोपी गिरफ्तार, एक की तलाश जारी*➡️ जनपद में आपराधिक घटनाओं पर प्रभावी अंकुश लगाने हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ऊधमसिंहनगर मणिकांत मिश्रा द्वारा जनपद के समस्त थानाध्यक्षों को वांछित अभियुक्तों की शीघ्र गिरफ्तारी के निर्देश दिए गए थे।

इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक अपराध ऊधमसिंहनगर , पुलिस अधीक्षक नगर रुद्रपुर एवं क्षेत्राधिकारी सितारगंज के निर्देशन में थानाध्यक्ष थाना पुलभट्टा के नेतृत्व में विशेष पुलिस टीम का गठन किया गया।*मुखबिर की सूचना पर दबिश*➡️ गठित पुलिस टीम द्वारा थाना पुलभट्टा में पंजीकृत FIR संख्या 11/2026 धारा 309(4)/317(2)/3(5) BNS व धारा 3/25 आर्म्स एक्ट तथा FIR संख्या 12/2026 धारा 305 BNS में वांछित/फरार अभियुक्त अबरार पुत्र अहमद हुसैन निवासी लोहारनगर थाना फतेहगंज पश्चिमी जिला बरेली को दिनांक 01-02-2026 को मुखबिर की सूचना पर बहेड़ी-किच्छा रोड से अवैध तमंचा व लूट के माल सहित गिरफ्तार किया गया।*पूछताछ में हुआ बड़ा खुलासा*➡️ पूछताछ में अभियुक्त ने बताया कि उसने अपने भाई इस्लाम पुत्र अहमद हुसैन व साथी शकील पुत्र हसीन मियां निवासीगण ग्राम लोहार नगला थाना फतेहगंज पश्चिमी जिला बरेली के साथ मिलकर दिनांक 21/22-01-2026 की रात्रि ग्राम बरा में एक घर में घुसकर तमंचे के बल पर ₹87,000 नगद,ज्वैलरी व दो मोबाइल फोन लूटे थे।घटना के बाद तीनों ने ग्राम बरी से HF डिलक्स मोटरसाइकिल संख्या UK06BB-0874 चोरी की। लूट का बंटवाराअभियुक्त के हिस्से में ₹25,000 नगद,एक जोड़ा कान के कुण्डल व ओम लिखा गले का लॉकेट आया था,जिसमें से ₹5,000 खर्च कर दिए गए तथा शेष पुलिस द्वारा बरामद कर लिया गया।लूट के शेष रुपये,ज्वैलरी व चोरी की मोटरसाइकिल अभियुक्त शकील के पास होना बताया गया।*पूर्व में एक आरोपी गिरफ्तार*➡️ उक्त प्रकरण में पूर्व में अभियुक्त इस्लाम पुत्र अहमद हुसैन को लूट के माल सहित गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा जा चुका है।गिरफ्तार अभियुक्त अबरार को न्यायालय में पेश की कार्रवाई की जा रही है।अन्य वांछित अभियुक्त की तलाश जारी है।*बरामदगी*➡️ ₹20,000 नगद,एक जोड़ा पीली धातु के कान के कुण्डल,पीली धातु का ओम लिखा गले का लॉकेट,एक तमंचा 12 बोर मय 02 जिन्दा कारतूस।*आपराधिक इतिहास*➡️ गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध जनपद बरेली व पीलीभीत में कई अभियोग पूर्व से पंजीकृत हैं।*गिरफ्तारी टीम*➡️ उ0नि0 दिनेश चन्द भट्ट ➡️ अ0उ0नि0 प्रकाश चन्द ➡️ अ0उ0नि0 प्रताप सुयाल ➡️ का0 गजेन्द्र सिंह ➡️ का0 अनिल कुमार


