Skip to content
Belaag News (बेलाग न्यूज़)

Belaag News

Primary Menu
  • रुद्रपुर
  • उत्तराखण्ड
    • अल्मोड़ा
    • नैनीताल
    • उधम सिंह नगर
  • देश विदेश
  • खेल
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • राजनीति
  • क्राइम
  • कोरोना वायरस अपडेट
  • उत्तराखण्ड
  • उधम सिंह नगर
  • देश विदेश
  • नैनीताल
  • राजनीति
  • रुद्रपुर

प्रदेश कांग्रेस प्रभारी यादव एवं सहप्रभारी दीपिका का कार्यकर्ताओ ने किया स्वागत।

Mumtyaz Ahmad June 25, 2021
ख़बर शेयर करें -

प्रदेश प्रभारी ने कांग्रेस संगठन की सक्रियता बढ़ने पर हिमांशु गाबा पीठ थपथपाई, कहा स्व. इंदिरा हृदयेश ने प्रदेश में कांग्रेस की पुनः सत्ता में वापसी का जो सपना देखा था उसे पूरा किया जायेगा।

प्रदेश कांग्रेस प्रभारी यादव एवं सहप्रभारी दीपिका का कार्यकर्ताओ ने किया स्वागत।

रुद्रपुर। प्रदेश उत्तराखण्ड कांग्रेस प्रभारी देवेंद्र यादव एवं सहप्रभारी दीपिका पाण्डे सिंह का रूद्रपुर पहुंचने पर कार्यवाहक जिलाध्यक्ष हिमांशु गावा के नेतृत्व में पार्टी कार्यकर्ताओं ने उत्तराखण्ड बार्डर पर जोरदार स्वागत किया। इसके बाद प्रभारी और सह प्रभारी पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ नेता प्रतिपक्ष डा. इंदिरा हृदयेश की तेरहवीं में शामिल होने के लिए हल्द्वानी गये। इंदिरा हृदयेश को श्रद्धांजलि देने के बाद वापस रूद्रपुर आकर प्रदेश प्रभारी ने कांग्रेस जिला कार्यालय में कार्यकर्ताओं की बैठक ली।

प्रदेश कांग्रेस प्रभारी यादव एवं सहप्रभारी दीपिका का कार्यकर्ताओ ने किया स्वागत।

उन्होंने जिले में जिला कांग्रेस संगठन की सक्रियता बढ़ाने पर हिमांशु गावा की पीठ थपथपाई साथ ही जिला कांग्रेस कार्यालय की व्यवस्थाओं की भी सराहना की। उपस्थित कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए प्रदेश प्रभारी देवेंद्र यादव ने नेता प्रतिपक्ष इंदिरा हृदयेश के निधन को पार्टी और प्रदेश के लिए बहुत बड़ी क्षति बताते हुए कहा कि प्रदेश ने एक अनुभवी नेता खो दिया है इंदिरा हृदयेश की कमी को पूरा करना संभव नहीं है। प्रदेश प्रभारी ने कहा कि इंदिरा हृदयेश ने प्रदेश में कांग्रेस की पुनः सत्ता में वापसी का जो सपना देखा था उसे पूरा किया जायेगा। उन्होंने कहा प्रदेश में आने वाला समय कांग्रेस का है। भाजपा की जनविरोधी नीतियों से जनता बुरी तरह त्रस्त हो चुकी है। कांग्रेस सत्ता में आकर प्रदेश की जनता को जनसमस्याओं से निजात दिलाएगी। श्री यादव ने कहा भाजपा सरकार में महंगाइ ने आम आदमी का जीना दुश्वार कर दिया है। पेट्रोलियम पदार्थों के साथ साथ अब खाद्य तेल भी आम आदमी की पहुंच से दूर होते जा रहे हैं। भाजपा सरकर कोरोना को नियंत्रित करने में पूरी तरह फेल साबित हुयी है। सरकार की बदहाल स्वास्थ्य सेवाओं के कारण कोरोना काल में बड़ी संख्या में लोगों को जान गंवानी पड़ी है। इस सरकार को जनता कभी माफ नहीं करेगी। प्रदेश प्रभारी और सह प्रभारी ने कार्यकर्ताओ सेे आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों में जुटने का आहवान किया।  इस दौरान कांग्रेस राष्ट्रीय सचिव काजी निजामुद्दीन, कांग्रेस नेता भुवन कापड़ी, सीपी शर्मा, युवा कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष सुमित्तर भुल्लर, प्रदेश महामंत्री हरीश पनेरू, राजेश प्रताप सिंह, बाबी राठौर, संदीप चीमा, ममता हालदार, नंद लाल, संजीव सिंह,मुक्ता सिंह,नवतेज पाल सिंह,राजेन्द्र पाल सिंह, भूपेंद्र, नंद किशोर आदि समेत तमाम कांग्रेसी थे।

ख़बर शेयर करें -
Tags: कांग्रेस जिलाध्यक्ष हिमांशु गाबा कार्यकर्ताओं की बैठक प्रदेश कांग्रेस प्रभारी

Post navigation

Previous राधा स्वामी सत्संग में बने वेक्सीनेशन सेंटर का सीडीओ, एसीएमओ व रुद्रपुर विधायक ने किया संयुक्त रूप से निरीक्षण।
Next ग्रेड पे की मांग को लेकर पुलिसकर्मियों के परिजनों ने विधायक ठुकराल को सौपा ज्ञापन।
  • Latest
  • Popular
  • प्रधानमंत्री मोदी ने किसान सम्मान निधि की 24वीं किस्त जारी कर किसानों को दीपावली से पहले दी सौगात : धीरेंद्र मिश्रा।
    • अल्मोड़ा
    • उत्तराखंड
    • उत्तराखण्ड
    • उधम सिंह नगर
    • नैनीताल
    • राजनीति
    • राष्ट्रीय
    • रुद्रपुर
    • विविध

    प्रधानमंत्री मोदी ने किसान सम्मान निधि की 24वीं किस्त जारी कर किसानों को दीपावली से पहले दी सौगात : धीरेंद्र मिश्रा।

  • अपराधियों पर नकेल कसने और पुलिसिंग में जवाबदेही तय करने को एसएसपी अजय गणपति सख्त, मासिक अपराध गोष्ठी में दिए कड़े निर्देश।
    • उत्तराखंड
    • उत्तराखण्ड
    • उधम सिंह नगर
    • क्राइम
    • रुद्रपुर
    • विविध

    अपराधियों पर नकेल कसने और पुलिसिंग में जवाबदेही तय करने को एसएसपी अजय गणपति सख्त, मासिक अपराध गोष्ठी में दिए कड़े निर्देश।

  • उधम सिंह नगर में सड़क दुर्घटनाओं में प्रभावी कमी लाने के उद्देश्य से संचालित दो दिवसीय चला सघन विशेष चेकिंग अभियान एवं प्रवर्तन विभाग ने सख्त कार्यवाही।
    • उत्तराखंड
    • उत्तराखण्ड
    • उधम सिंह नगर
    • नैनीताल
    • विविध

    उधम सिंह नगर में सड़क दुर्घटनाओं में प्रभावी कमी लाने के उद्देश्य से संचालित दो दिवसीय चला सघन विशेष चेकिंग अभियान एवं प्रवर्तन विभाग ने सख्त कार्यवाही।

  • डीएम ने धान के खेत में पहुंचकर की कॉप कटिंग।
    • उत्तराखंड
    • उत्तराखण्ड
    • उधम सिंह नगर
    • राष्ट्रीय
    • रुद्रपुर
    • विविध

    डीएम ने धान के खेत में पहुंचकर की कॉप कटिंग।

  • विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण-2027 एवं विधानसभा सामान्य निर्वाचन-2027 की तैयारियों के सम्बन्ध में जिलाधिकारी भदौरिया ने वर्चुअल माध्यम से सभी उप जिलाधिकारियों के साथ की बैठक।
    • उत्तराखंड
    • उत्तराखण्ड
    • उधम सिंह नगर
    • राष्ट्रीय
    • रुद्रपुर
    • विविध

    विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण-2027 एवं विधानसभा सामान्य निर्वाचन-2027 की तैयारियों के सम्बन्ध में जिलाधिकारी भदौरिया ने वर्चुअल माध्यम से सभी उप जिलाधिकारियों के साथ की बैठक।

  • नैनीताल जिला न्यायालय के साथ ही जिले की अन्य न्यायालयों को बम से उड़ाने की धमकी, ईमेल में 12 RDX बम होने का दावा रामनगर कोर्ट के पूरे परिसर को कराया गया खाली।
    • अल्मोड़ा
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • उत्तराखण्ड
    • उधम सिंह नगर
    • क्राइम
    • देश विदेश
    • नैनीताल

    नैनीताल जिला न्यायालय के साथ ही जिले की अन्य न्यायालयों को बम से उड़ाने की धमकी, ईमेल में 12 RDX बम होने का दावा रामनगर कोर्ट के पूरे परिसर को कराया गया खाली।

  • शिविर में प्रशासन और जनता के बीच हुआ सीधा संवाद, ग्रामीणों को मिली एक ही छत के नीचे सभी सेवाएं।
    • उत्तराखंड
    • उत्तराखण्ड
    • उधम सिंह नगर
    • देश विदेश
    • रुद्रपुर
    • विविध
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य

    शिविर में प्रशासन और जनता के बीच हुआ सीधा संवाद, ग्रामीणों को मिली एक ही छत के नीचे सभी सेवाएं।

  • अंतर्राज्यीय मोटर साइकिल चोर गिरोह का पर्दाफाश,चोरी की 08 मोटर साइकिलें बरामद, 02 शातिर गिरफ्तार।
    • उत्तराखंड
    • उत्तराखण्ड
    • उधम सिंह नगर
    • क्राइम

    अंतर्राज्यीय मोटर साइकिल चोर गिरोह का पर्दाफाश,चोरी की 08 मोटर साइकिलें बरामद, 02 शातिर गिरफ्तार।

  • उत्तराखंड बोर्ड रिजल्ट 2026: 25 अप्रैल को 10 बजे होगा घोषित, 2 लाख से ज्यादा छात्रों का इंतजार खत्म।
    • अल्मोड़ा
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • उत्तराखण्ड
    • उधम सिंह नगर
    • देश विदेश
    • नैनीताल
    • रुद्रपुर
    • विविध
    • शिक्षा

    उत्तराखंड बोर्ड रिजल्ट 2026: 25 अप्रैल को 10 बजे होगा घोषित, 2 लाख से ज्यादा छात्रों का इंतजार खत्म।

  • तराई पश्चिमी वन प्रभाग कि परतरामपुर रेंज मे गुलदार का आतंक घर मे घुस कर कुत्ते को बनाया निवाला सीसीटीवी मे कैद हुई घटना।
    • उत्तराखंड
    • उत्तराखण्ड
    • क्राइम
    • दिल्ली
    • देश विदेश
    • नैनीताल

    तराई पश्चिमी वन प्रभाग कि परतरामपुर रेंज मे गुलदार का आतंक घर मे घुस कर कुत्ते को बनाया निवाला सीसीटीवी मे कैद हुई घटना।

Follow Us

  • Like Our Facebook Page
  • Follow Us On Twitter
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join Our WhatsApp Group
Belaag News (बेलाग न्यूज़)

Latest News

  • प्रधानमंत्री मोदी ने किसान सम्मान निधि की 24वीं किस्त जारी कर किसानों को दीपावली से पहले दी सौगात : धीरेंद्र मिश्रा।
  • अपराधियों पर नकेल कसने और पुलिसिंग में जवाबदेही तय करने को एसएसपी अजय गणपति सख्त, मासिक अपराध गोष्ठी में दिए कड़े निर्देश।
  • उधम सिंह नगर में सड़क दुर्घटनाओं में प्रभावी कमी लाने के उद्देश्य से संचालित दो दिवसीय चला सघन विशेष चेकिंग अभियान एवं प्रवर्तन विभाग ने सख्त कार्यवाही।

Search

  • Home
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms of Service
  • Like Our Facebook Page
  • Follow Us On Twitter
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join Our WhatsApp Group

© 2026, Belaag News

Website Developed & Maintained by News Portal Hub

All content and news on this website are published solely by the website owner. News Portal Hub assumes no responsibility for its content.

News Portal Hub