पांच दिन से लापता युवक फांसी के फंदे पर मिला झूलते हुए।
![Advertisement](https://belaagnews.com/wp-content/uploads/2024/06/Ad-MaaSheetlaVentures.jpeg)
![Advertisement](https://belaagnews.com/wp-content/uploads/2023/11/Ad-CKG.jpeg)
सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को लिया कब्जे में, भेजा पोस्टमार्टम के लिये।
![Advertisement](https://belaagnews.com/wp-content/uploads/2024/06/Ad-AmitMishra-Bittu.jpeg)
![Advertisement](https://belaagnews.com/wp-content/uploads/2024/06/Ad-NetrapalMaurya.jpeg)
![Advertisement](https://belaagnews.com/wp-content/uploads/2024/06/Ad-UpendraChaudhary.jpeg)
![](https://belaagnews.com/wp-content/uploads/2021/11/IMG_20211115_22153556.jpg)
खानपुर। खानपुर क्षेत्र के गांव जौरासी ज़बरदस्तपुर में पांच दिन से लापता युवक का शव घर के पास ही बने भूसे के कमरे में फंदे से लटका हुआ मिला। फंदे पर कई दिनों तक युवक का शव लटका होने के चलते काला पड़ गया है। फ़िलहाल सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया तथा पुलिस ने विवेचना आरंभ कर दी है।
![](https://belaagnews.com/wp-content/uploads/2021/11/IMG_20211115_22151808.jpg)
जानकारी के मुताबिक खानपुर क्षेत्र ग्राम जौरासी ज़बरदस्त पुर निवासी शाहरुख पुत्र इरफान 10 नवम्बर को लापता हो गया था। परिजनों ने उसे काफी तलाश किया लवकिं कोई सुराग नही मिला। जिस पर परिजनों ने इसकी सूचना पुलिस को भी दी थी। पुलिस ने भी युवक की तलाश की। लेकिन कोई सुराग नहीं मिल पाया था। सोमवार युवक के परिजन भूसे के कमरे में गए तो उसका शव फंदे से लटका मिला।
बाईट – चाँद – मृतक का भाई
जिससे उनके होश उड़ गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है तथा मामले में छानबीन शुरू कर दी है। उधर, मृतक के पिता इरफान ने बताया कि युवक की एक युवती से बात होती थी। जिससे मामला प्रेम प्रसंग का सामने आ रहा है।
![Ad](https://belaagnews.com/wp-content/uploads/2020/11/Ad-Akansha-Automobiles.jpeg)