मिलावटखोरों में मचा हड़कंप –होली से पहले रामनगर में खाद्य सुरक्षा विभाग का छापा, चार नमूने जांच को भेजे।

रामनगर,।-होली पर्व को देखते हुए खाद्य सुरक्षा विभाग ने रामनगर में मिलावटखोरों के खिलाफ सख्त रुख अपनाया है,सोमवार को विभाग की टीम ने अचानक छापामार कार्रवाई कर खाद्य पदार्थों में मिलावट करने वालों पर शिकंजा कसा,कार्रवाई की भनक लगते ही कई दुकानदार अपनी दुकानें बंद कर मौके से फरार हो गए,

जिससे बाजार में हड़कंप की स्थिति बन गई,अभियान के संबंध में जानकारी देते हुए नैनीताल जिले के सहायक आयुक्त खाद्य सुरक्षा विभाग अजब सिंह रावत ने बताया कि वरिष्ठ खाद्य सुरक्षा अधिकारी रामनगर असलम खान और खाद्य सुरक्षा अधिकारी हल्द्वानी नंदकिशोर की संयुक्त टीम ने विभिन्न प्रतिष्ठानों पर छापेमारी की,इस दौरान एक मावा फैक्ट्री से मावे का नमूना लिया गया,जबकि तीन अन्य दुकानों से भी खाद्य सामग्री के नमूने एकत्र किए गए, कुल चार नमूने जांच के लिए प्रयोगशाला भेजे गए हैं.उन्होंने बताया कि अभियान के दौरान एक दर्जन से अधिक दुकानों का निरीक्षण किया गया,टीम ने दुकानदारों को स्वच्छता और गुणवत्ता मानकों का पालन करने के सख्त निर्देश भी दिए,सहायक आयुक्त ने स्पष्ट चेतावनी देते हुए कहा कि जनता के स्वास्थ्य के साथ किसी भी प्रकार का खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।विभाग ने आम जनता से भी सहयोग की अपील की है। उन्होंने टोल फ्री नंबर जारी करते हुए कहा कि यदि किसी भी दुकान पर एक्सपायरी या मिलावटी सामान बेचा जा रहा हो तो उपभोक्ता तुरंत शिकायत दर्ज कराएं। शिकायत मिलते ही संबंधित अधिकारियों द्वारा त्वरित कार्रवाई की जाएगी।अंत में उन्होंने कहा कि त्योहारों के मद्देनजर यह विशेष अभियान लगातार जारी रहेगा, ताकि लोगों को शुद्ध और सुरक्षित खाद्य सामग्री उपलब्ध हो सके।


