स्कूल बस व बाइक की जोरदार भिड़ंत में तीन युवकों की हुई दर्दनाक मौत।


मृतकों की फ़ाईल फोटो 👆
खटीमा। खटीमा के प्रतापपुर इलाके में स्कूल बस और बाइक की जोरदार टक्कर से बाइक सवार तीन युवकों की दर्दनाक मौत का मामला सामने आया है। सूचना पर नानकमत्ता पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु मोर्चरी में रखवा दिया।

वहीं एक साथ तीन घरों के चिराग बुझने से गांव में मातम पसरा हुआ है और परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। जानकारी के मुताबिक बाइक सवार तीनों युवक, देवेंद्र सिंह राणा पुत्र उमेश सिंह राणा, राजेश सिंह राणा पुत्र पंचम सिंह राणा व राजेश सिंह राणा उर्फ बिल्ला पुत्र दर्शन सिंह शुक्रवार की शाम को झनकट से अपने घर प्रतापपुर नंबर 7 लौट रहे थे तभी प्रतापपुर नंबर 9 में गुरुद्वारा फॉर्म के पास एक स्कूल बस से उनकी जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में तीनों बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के उपरांत राहगीरों द्वारा 108 सेवा व निजी वाहनों से घायलों को उप जिला चिकित्सालय खटीमा पहुंचाया गया जहां चिकित्सक ने जांच के उपरांत तीनों युवकों को मृत घोषित कर दिया। वहीं देर शाम अस्पताल में ग्रामीणों एवं परिजनों का तांता लगा रहा। इस दुखद घटना से मृतकों के परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है तथा क्षेत्र में शोक की लहर है।बाइट- डॉ सिमरनजीत सिंह, चिकित्सक, उप जिला चिकित्सालय, खटीमा


