Skip to content
Belaag News (बेलाग न्यूज़)

Belaag News

Primary Menu
  • रुद्रपुर
  • उत्तराखण्ड
    • अल्मोड़ा
    • नैनीताल
    • उधम सिंह नगर
  • देश विदेश
  • खेल
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • राजनीति
  • क्राइम
  • कोरोना वायरस अपडेट
  • उत्तराखंड
  • उत्तराखण्ड
  • देश विदेश
  • नैनीताल
  • राष्ट्रीय
  • विविध

कॉर्बेट में रोमांच की वापसी! 15 अक्टूबर से शुरू होगा पर्यटन सत्र शुरू।

Mumtyaz Ahmad October 13, 2025
ख़बर शेयर करें -
कॉर्बेट में रोमांच की वापसी! 15 अक्टूबर से शुरू होगा पर्यटन सत्र शुरू।

रामनगर।-विश्वप्रसिद्ध कॉर्बेट टाइगर रिजर्व में पर्यटकों के लिए रोमांच का इंतजार अब खत्म होने वाला है,इस वर्ष का पर्यटन सीजन 15 अक्टूबर से शुरू हो रहा है, जिसकी शुरुआत सबसे पहले बिजरानी जोन से की जाएगी,मानसून के बाद हर साल की तरह इस बार भी पार्क प्रशासन जोरों से तैयारियों में जुटा हुआ है।कॉर्बेट टाइगर रिजर्व के निदेशक डॉ. साकेत बडोला ने बताया कि मानसून के दौरान जंगल की सड़कों को भारी नुकसान पहुंचा है,इस बार बारिश सामान्य से अधिक हुई, जिससे कई मार्ग क्षतिग्रस्त हो गए, उन्होंने कहा कि पार्क प्रशासन की टीमें लगातार सड़कों की मरम्मत और सफाई कार्य में लगी हुई हैं ताकि 15 अक्टूबर से पहले सभी पर्यटन जोन पर्यटकों के लिए पूरी तरह सुरक्षित और सुगम बनाए जा सकें।डॉ. बडोला ने बताया कि जंगल के अंदर की सड़कों को एक साथ दुरुस्त करने का कार्य चल रहा है। हमारा प्रयास है कि सीजन की शुरुआत में ही पर्यटकों को बेहतरीन अनुभव मिले और उन्हें किसी प्रकार की असुविधा न हो,उन्होंने बताया कि पार्क के सभी जोनों में रेस्ट हाउसों की मरम्मत, सफाई और अन्य जरूरी तैयारियां भी अंतिम चरण में हैं।कॉर्बेट पार्क का बिजरानी जोन सबसे लोकप्रिय पर्यटन जोनों में से एक माना जाता है, जहां हर साल देश-विदेश से हजारों की संख्या में पर्यटक पहुंचते हैं,बिजरानी जोन का परिदृश्य हर मौसम में अलग-अलग रूप दिखाता है घने साल वन, घास के मैदान और जल स्रोतों के कारण यह क्षेत्र टाइगर sighting के लिए प्रसिद्ध है।पर्यटन व्यवसाय से जुड़े लोगों में उत्साह:रामनगर के पर्यटन कारोबारी सतप्रीत सिंह शेट्टी ने बताया कि कॉर्बेट पार्क के खुलने को लेकर स्थानीय व्यापारियों और होटल संचालकों में भारी उत्साह है,उन्होंने कहा, हर साल 30 जून को जब पार्क बंद होता है तब से हम 15 अक्टूबर का बेसब्री से इंतजार करते हैं,इसके खुलते ही पर्यटन गतिविधियां तेज हो जाती हैं और स्थानीय लोगों को रोजगार के अवसर मिलने लगते हैं।उन्होंने बताया कि मानसून के कारण तीन महीने तक पर्यटन गतिविधियां पूरी तरह ठप रहती हैं, जिससे होटल व्यवसाय, जीप सफारी संचालक, गाइड और ट्रांसपोर्ट सेक्टर पर असर पड़ता है,लेकिन पार्क खुलने के साथ ही रामनगर, ढिकुली, मोहान और आसपास के इलाकों में फिर से रौनक लौट आती है।पार्क प्रशासन की अपील:कॉर्बेट प्रशासन ने पर्यटकों से अपील की है कि वे बुकिंग के लिए केवल आधिकारिक वेबसाइट का ही उपयोग करें। साथ ही जंगल में सफारी के दौरान निर्धारित नियमों का पालन करें जैसे हॉर्न का प्रयोग न करना, प्लास्टिक न फैलाना और वन्यजीवों से उचित दूरी बनाए रखना।कॉर्बेट टाइगर रिजर्व में प्रत्येक वर्ष 15 अक्टूबर से 30 जून तक पर्यटन सीजन रहता है, मानसून के दौरान (जुलाई से सितंबर) पार्क को पर्यटकों के लिए बंद रखा जाता है ताकि जंगल के रास्तों और वन्यजीवों को आराम मिल सके, इस बार प्रशासन को उम्मीद है कि बिजरानी जोन के खुलने के साथ ही पर्यटकों की भारी आमद होगी और स्थानीय अर्थव्यवस्था में फिर से जान लौट आएगी।

ख़बर शेयर करें -
Tags: जिम कार्बट पार्क पर्यटन

Post navigation

Previous पुलिस ने पकड़ी 60 लाख की स्मैक, तस्कर गिरफ्तार।
Next दो बाइकों की हुई आमने-सामने भिड़ंत में दो लोगों की हुई दर्दनाक मौत, एक नाबालिग किशोर घायल।
  • Latest
  • Popular
  • SSP अजय गणपति का सख्त एक्शन — सड़क हादसों पर प्रभावी चेकिंग में लापरवाही पर दो चौकी प्रभारी लाइन हाजिर।
    • उत्तराखंड
    • उत्तराखण्ड
    • उधम सिंह नगर
    • क्राइम
    • राष्ट्रीय
    • रुद्रपुर
    • विविध

    SSP अजय गणपति का सख्त एक्शन — सड़क हादसों पर प्रभावी चेकिंग में लापरवाही पर दो चौकी प्रभारी लाइन हाजिर।

  • ओलावृष्टि से बर्बाद फसलों पर किसानों को ₹50,000 प्रति एकड़ मुआवजा दे सरकार : तिलक राज बेहड़।
    • उत्तराखंड
    • उत्तराखण्ड
    • उधम सिंह नगर
    • रुद्रपुर
    • विविध

    ओलावृष्टि से बर्बाद फसलों पर किसानों को ₹50,000 प्रति एकड़ मुआवजा दे सरकार : तिलक राज बेहड़।

  • ओलावृष्टि के कारण क्षतिग्रस्त फसलों के मुआवजे की माँग क़ो लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कलेक्ट्रेट पहुंचकर किया सांकेतिक प्रदर्शन, दिया ज्ञापन।
    • उत्तराखंड
    • उत्तराखण्ड
    • उधम सिंह नगर
    • राष्ट्रीय
    • विविध

    ओलावृष्टि के कारण क्षतिग्रस्त फसलों के मुआवजे की माँग क़ो लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कलेक्ट्रेट पहुंचकर किया सांकेतिक प्रदर्शन, दिया ज्ञापन।

  • ओलावृष्टि से बर्बाद फसलों का अधिकारियो संग मौका मुआईना करने किसानों के बीच पहुंचे विधायक शिव अरोरा।
    • उत्तराखंड
    • उत्तराखण्ड
    • उधम सिंह नगर
    • दिल्ली
    • राजनीति
    • राष्ट्रीय
    • रुद्रपुर
    • विविध

    ओलावृष्टि से बर्बाद फसलों का अधिकारियो संग मौका मुआईना करने किसानों के बीच पहुंचे विधायक शिव अरोरा।

  • किसान का बेटा पहुंचा किसानों के बीच, हल्द्वानी से देहरादून लौटते समय मिली भीषण ओलावृष्टि की सूचना, खराब मौसम के बावजूद मुख्यमंत्री ने हेलीकॉप्टर का रुख बाजपुर की ओर कराया।
    • उत्तराखंड
    • उत्तराखण्ड
    • उधम सिंह नगर
    • दिल्ली
    • देश विदेश
    • राष्ट्रीय
    • विविध

    किसान का बेटा पहुंचा किसानों के बीच, हल्द्वानी से देहरादून लौटते समय मिली भीषण ओलावृष्टि की सूचना, खराब मौसम के बावजूद मुख्यमंत्री ने हेलीकॉप्टर का रुख बाजपुर की ओर कराया।

  • नैनीताल जिला न्यायालय के साथ ही जिले की अन्य न्यायालयों को बम से उड़ाने की धमकी, ईमेल में 12 RDX बम होने का दावा रामनगर कोर्ट के पूरे परिसर को कराया गया खाली।
    • अल्मोड़ा
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • उत्तराखण्ड
    • उधम सिंह नगर
    • क्राइम
    • देश विदेश
    • नैनीताल

    नैनीताल जिला न्यायालय के साथ ही जिले की अन्य न्यायालयों को बम से उड़ाने की धमकी, ईमेल में 12 RDX बम होने का दावा रामनगर कोर्ट के पूरे परिसर को कराया गया खाली।

  • शिविर में प्रशासन और जनता के बीच हुआ सीधा संवाद, ग्रामीणों को मिली एक ही छत के नीचे सभी सेवाएं।
    • उत्तराखंड
    • उत्तराखण्ड
    • उधम सिंह नगर
    • देश विदेश
    • रुद्रपुर
    • विविध
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य

    शिविर में प्रशासन और जनता के बीच हुआ सीधा संवाद, ग्रामीणों को मिली एक ही छत के नीचे सभी सेवाएं।

  • पूर्व प्रधानमंत्री अटल जी की 101 वीं जयंती पर किच्छा में आयोजित हुआ अटल स्मृति सम्मेलन।
    • उत्तराखंड
    • उत्तराखण्ड
    • उधम सिंह नगर
    • दिल्ली
    • देश विदेश
    • राष्ट्रीय
    • विविध

    पूर्व प्रधानमंत्री अटल जी की 101 वीं जयंती पर किच्छा में आयोजित हुआ अटल स्मृति सम्मेलन।

  • रामनगर में प्रतिबंध कफ सिरप को लेकर ड्रग्स विभाग ने की मेडिकल स्टोरों पर छापामार कार्रवाई।
    • उत्तराखंड
    • उत्तराखण्ड
    • देश विदेश
    • नैनीताल
    • राष्ट्रीय
    • विविध
    • स्वास्थ्य

    रामनगर में प्रतिबंध कफ सिरप को लेकर ड्रग्स विभाग ने की मेडिकल स्टोरों पर छापामार कार्रवाई।

  • पुलिस ने इनामी डकैती का आरोपी राहुल को किया गिरफ्तार।
    • उत्तराखंड
    • उत्तराखण्ड
    • उधम सिंह नगर
    • क्राइम
    • रुद्रपुर

    पुलिस ने इनामी डकैती का आरोपी राहुल को किया गिरफ्तार।

Follow Us

  • Like Our Facebook Page
  • Follow Us On Twitter
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join Our WhatsApp Group
Belaag News (बेलाग न्यूज़)

Latest News

  • SSP अजय गणपति का सख्त एक्शन — सड़क हादसों पर प्रभावी चेकिंग में लापरवाही पर दो चौकी प्रभारी लाइन हाजिर।
  • ओलावृष्टि से बर्बाद फसलों पर किसानों को ₹50,000 प्रति एकड़ मुआवजा दे सरकार : तिलक राज बेहड़।
  • ओलावृष्टि के कारण क्षतिग्रस्त फसलों के मुआवजे की माँग क़ो लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कलेक्ट्रेट पहुंचकर किया सांकेतिक प्रदर्शन, दिया ज्ञापन।

Search

  • Home
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms of Service
  • Like Our Facebook Page
  • Follow Us On Twitter
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join Our WhatsApp Group

© 2026, Belaag News

Website Developed & Maintained by News Portal Hub

All content and news on this website are published solely by the website owner. News Portal Hub assumes no responsibility for its content.

News Portal Hub