Skip to content
Belaag News (बेलाग न्यूज़)

Belaag News

Primary Menu
  • रुद्रपुर
  • उत्तराखण्ड
    • अल्मोड़ा
    • नैनीताल
    • उधम सिंह नगर
  • देश विदेश
  • खेल
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • राजनीति
  • क्राइम
  • कोरोना वायरस अपडेट
  • उत्तराखंड
  • उत्तराखण्ड
  • क्राइम
  • देश विदेश
  • नैनीताल
  • राष्ट्रीय
  • विविध

दर्दनाक सड़क हादसा – अवैध कटान की सूचना पर जा रहे वनकर्मी मनीष बिष्ट की हुई मौत, आर्टिका कार और बुलेरो में आमने सामने हुई टक्कर।

Mumtyaz Ahmad November 21, 2025
ख़बर शेयर करें -
दर्दनाक सड़क हादसा – अवैध कटान की सूचना पर जा रहे वनकर्मी मनीष बिष्ट की हुई मौत, आर्टिका कार और बुलेरो में आमने सामने हुई टक्कर।

रामनगर। – रामनगर मे नेशनल हाईवे 309 पर पीरूमदारा के पास आज सुबह एक भीषण सड़क दुर्घटना में वनकर्मी मनीष बिष्ट (35 वर्ष) की मौत हो गई,घटना सुबह लगभग 3 बजे की है, जब वन विभाग का बुलेरो वाहन (UK04GD165) और एर्टिका कार (UK19TA1342) आमने-सामने भिड़ गए, टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और बुलेरो वाहन में बैठे ड्राइवर सीट पर बैठे वनकर्मी मनीष बिष्ट की मौके पर ही मौत हो गई। मनीष बिष्ट पुत्र नारायण सिंह बिष्ट, मूल रूप से रामनगर के चिल्लकिया क्षेत्र के रहने वाले थे और वन विभाग, तराई पश्चिमी वन प्रभाग में ड्राइवर के पद पर तैनात थे, आज तड़के उन्हें आमपोखरा रेंज में अवैध कटान और तस्करों की गतिविधि की सूचना मिली थी, जिसके बाद वह रामनगर से हल्दुआ चौकी में अन्य वनकर्मियों को लेने के लिए बुलेरो वाहन लेकर निकले थे,इसी दौरान पीरूमदारा के पास सामने से आ रही तेज रफ्तार एर्टिका कार ने रॉन्ग साइड में आकर उनकी गाड़ी को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में एर्टिका कार में सवार तीन लोग सुशीला देवी (60 वर्ष), पत्नी राधे राम निवासी पौड़ी गढ़वाल, आनंद बल्लभ जोशी निवासी इंद्रपुरण गाज़ियाबाद, धर्मेंद्र सिंह पुत्र गोपाल सिंह निवासी थैलिसैण पौड़ी गढ़वाल घायल हो गए, घायलों को 108 एंबुलेंस की मदद से संयुक्त चिकित्सालय रामनगर लाया गया। डॉक्टरों ने गंभीर हालत देखते हुए सुशीला देवी और आनंद बल्लभ जोशी को हायर सेंटर रेफर कर दिया,वही धर्मेंद्र सिंह को हल्की चोटें आई थीं, उन्होंने प्राथमिक उपचार के बाद स्वयं बाहर उपचार के लिए जाने का निर्णय लिया, हालांकि डॉक्टरों ने उन्हें भर्ती होने की सलाह दी थी। वन कर्मी मनीष की मौत से वन विभाग में शोक की लहर है। उनके घर में भी कोहराम मचा हुआ है। मनीष अपने पीछे एक पुत्र और परिवार को छोड़ गए हैं। घटना स्थल पर पहुंचे रेंज अधिकारी पूरन सिंह खनायत ने बताया कि तड़के तस्करों की हरकतों को देखते हुए मनीष अन्य वनकर्मियों को लेने के लिए जा रहे थे,तभी सामने से आई एर्टिका कार तेज रफ्तार में रॉन्ग साइड से आ गई और टक्कर हो गई। उन्होंने बताया कि मनीष विभाग के समर्पित और कर्तव्यनिष्ठ कर्मचारियों में से एक थे, संयुक्त चिकित्सालय के CMS डॉ. विनोद कुमार टम्टा ने भी पुष्टि की कि कुल चार लोग अस्पताल लाए गए थे, जिनमें एक को मृत घोषित किया गया। दो मरीजों को हायर सेंटर भेजा गया और एक घायल प्राथमिक उपचार के बाद बाहर चला गया। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर वाहनों को कब्जे में ले लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। सड़क हादसे ने एक बार फिर तेज रफ्तार और रॉन्ग साइड ड्राइविंग के खतरों की ओर ध्यान दिलाया है।

ख़बर शेयर करें -
Tags: सड़क हादसा

Post navigation

Previous डेमोग्राफी चेंज पर बड़ी कार्रवाई, 48 स्थाई निवास रद्द।
Next उत्तराखंड एक बार फिर केंद्र से प्रोत्साहन राशि हासिल करने मे फिर रहा सफल, केंद्र के ख़ान मंत्रालय ने विशेष सहायता योजना (SASCI) के तहत उत्तराखंड को माइनर मिनरल्स रिफॉर्म्स मैं 100 करोड़ रुपये की अतिरिक्त प्रोत्साहन राशि की प्रदान।
  • Latest
  • Popular
  • संविधान दिवस पर जिलाधिकारी ने कानूनी जागरूकता प्रचार वाहन को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना।
    • उत्तराखंड
    • उत्तराखण्ड
    • उधम सिंह नगर
    • राष्ट्रीय
    • रुद्रपुर
    • विविध

    संविधान दिवस पर जिलाधिकारी ने कानूनी जागरूकता प्रचार वाहन को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना।

  • जनपद में मनाया गया संविधान दिवस, डीएम ने दिलाई शपथ।
    • उत्तराखंड
    • उत्तराखण्ड
    • उधम सिंह नगर
    • दिल्ली
    • राष्ट्रीय
    • रुद्रपुर
    • विविध

    जनपद में मनाया गया संविधान दिवस, डीएम ने दिलाई शपथ।

  • STF व लोहाघाट पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में लगभग ₹25 लाख कीमत की 4 किलो 100 ग्राम अवैध चरस बरामद, 01 नशा तस्कर गिरफ्तार।
    • अल्मोड़ा
    • उत्तराखंड
    • उत्तराखण्ड
    • क्राइम
    • राष्ट्रीय

    STF व लोहाघाट पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में लगभग ₹25 लाख कीमत की 4 किलो 100 ग्राम अवैध चरस बरामद, 01 नशा तस्कर गिरफ्तार।

  • 28 नवम्बर को जनपद में मनाया जाएगा ‘आपदा प्रबन्धन दिवस’, सभी तहसीलों एवं औद्योगिक प्रतिष्ठानों में होंगे मॉक अभ्यास एवं जनजागरूकता कार्यक्रम।
    • उत्तराखंड
    • उत्तराखण्ड
    • उधम सिंह नगर
    • राष्ट्रीय
    • रुद्रपुर
    • विविध

    28 नवम्बर को जनपद में मनाया जाएगा ‘आपदा प्रबन्धन दिवस’, सभी तहसीलों एवं औद्योगिक प्रतिष्ठानों में होंगे मॉक अभ्यास एवं जनजागरूकता कार्यक्रम।

  • प्रकाश पर्व पर गुरुद्वारा सिंह सभा में विधायक शिव अरोरा ने टेका माथा, प्रबंधक कमेटी ने विधायक को सरोपा भेट कर किया सम्मानित।
    • उत्तराखंड
    • उत्तराखण्ड
    • उधम सिंह नगर
    • राष्ट्रीय
    • विविध

    प्रकाश पर्व पर गुरुद्वारा सिंह सभा में विधायक शिव अरोरा ने टेका माथा, प्रबंधक कमेटी ने विधायक को सरोपा भेट कर किया सम्मानित।

  • नैनीताल जिला न्यायालय के साथ ही जिले की अन्य न्यायालयों को बम से उड़ाने की धमकी, ईमेल में 12 RDX बम होने का दावा रामनगर कोर्ट के पूरे परिसर को कराया गया खाली।
    • अल्मोड़ा
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • उत्तराखण्ड
    • उधम सिंह नगर
    • क्राइम
    • देश विदेश
    • नैनीताल

    नैनीताल जिला न्यायालय के साथ ही जिले की अन्य न्यायालयों को बम से उड़ाने की धमकी, ईमेल में 12 RDX बम होने का दावा रामनगर कोर्ट के पूरे परिसर को कराया गया खाली।

  • शिविर में प्रशासन और जनता के बीच हुआ सीधा संवाद, ग्रामीणों को मिली एक ही छत के नीचे सभी सेवाएं।
    • उत्तराखंड
    • उत्तराखण्ड
    • उधम सिंह नगर
    • देश विदेश
    • रुद्रपुर
    • विविध
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य

    शिविर में प्रशासन और जनता के बीच हुआ सीधा संवाद, ग्रामीणों को मिली एक ही छत के नीचे सभी सेवाएं।

  • अंतर्राज्यीय मोटर साइकिल चोर गिरोह का पर्दाफाश,चोरी की 08 मोटर साइकिलें बरामद, 02 शातिर गिरफ्तार।
    • उत्तराखंड
    • उत्तराखण्ड
    • उधम सिंह नगर
    • क्राइम

    अंतर्राज्यीय मोटर साइकिल चोर गिरोह का पर्दाफाश,चोरी की 08 मोटर साइकिलें बरामद, 02 शातिर गिरफ्तार।

  • उत्तराखंड बोर्ड रिजल्ट 2026: 25 अप्रैल को 10 बजे होगा घोषित, 2 लाख से ज्यादा छात्रों का इंतजार खत्म।
    • अल्मोड़ा
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • उत्तराखण्ड
    • उधम सिंह नगर
    • देश विदेश
    • नैनीताल
    • रुद्रपुर
    • विविध
    • शिक्षा

    उत्तराखंड बोर्ड रिजल्ट 2026: 25 अप्रैल को 10 बजे होगा घोषित, 2 लाख से ज्यादा छात्रों का इंतजार खत्म।

  • तराई पश्चिमी वन प्रभाग कि परतरामपुर रेंज मे गुलदार का आतंक घर मे घुस कर कुत्ते को बनाया निवाला सीसीटीवी मे कैद हुई घटना।
    • उत्तराखंड
    • उत्तराखण्ड
    • क्राइम
    • दिल्ली
    • देश विदेश
    • नैनीताल

    तराई पश्चिमी वन प्रभाग कि परतरामपुर रेंज मे गुलदार का आतंक घर मे घुस कर कुत्ते को बनाया निवाला सीसीटीवी मे कैद हुई घटना।

Follow Us

  • Like Our Facebook Page
  • Follow Us On Twitter
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join Our WhatsApp Group
Belaag News (बेलाग न्यूज़)

Latest News

  • संविधान दिवस पर जिलाधिकारी ने कानूनी जागरूकता प्रचार वाहन को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना।
  • जनपद में मनाया गया संविधान दिवस, डीएम ने दिलाई शपथ।
  • STF व लोहाघाट पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में लगभग ₹25 लाख कीमत की 4 किलो 100 ग्राम अवैध चरस बरामद, 01 नशा तस्कर गिरफ्तार।

Search

  • Home
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms of Service
  • Like Our Facebook Page
  • Follow Us On Twitter
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join Our WhatsApp Group

© 2026, Belaag News

Website Developed & Maintained by News Portal Hub

All content and news on this website are published solely by the website owner. News Portal Hub assumes no responsibility for its content.

News Portal Hub