परिवहन विभाग टीम रुद्रपुर द्वारा सिडकुल, रुद्रपुर, किच्छा, खटीमा, सितारगंज में चलाया सघन चेकिंग अभियान।

ऊधम सिंह नगर। जिला अधिकारी महोदय के निर्देशानुसार परिवहन विभाग टीम रुद्रपुर द्वारा सिडकुल रुद्रपुर किच्छा खटीमा सितारगंज में चलाया सघन चेकिंग अभियान दिनांक 17/03 /2026 को परिवहन विभाग के प्रवर्तन दल रुद्रपुर द्वारा सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी रुद्रपुर ऊधम सिंह नगर श्री नवीन सिंह के नेतृत्व में रुद्रपुर में नियमों का पालन न करने पर व ओवरलोडिंग, विदाउट फिटनेस ,विदाउट टैक्स वाले वाहनों पर प्रवर्तन कार्यवाही की गई इस दौरान कुल 75वाहनों का चालान किया गया, 5 वाहनों को सीज किया गया।

जिसमें विदाउट फिटनेस 2विदाउट टैक्स 1 ओवरलोड वाहन व विदाउट ड्राइविंग लाइसेंस 2 को सीज किया गया70 वाहनों का चालान किया गया। जिसमें ओवर स्पीडिंग विदाउट हेलमेट नो पार्किंग आदि पर परिवर्तन कार्रवाई की गईसहायक संभागीय परिवहन अधिकारी प्रवर्तन श्री नवीन सिंह कहना है कि विदाउट फिटनेस विदाउट टैक्स ओवरलोडिंग , गाड़ी न चलाएं व यातायात नियमों का पालन करें प्रवर्तन कार्यवाई के दौरान सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी प्रवर्तन श्री नवीन सिंह व परिवहन उप निरीक्षक गोकुल सुप्याल परिवहन ,सहायक निरीक्षक महेंद्र सिंह बोरा ,गणेश जोशी देवेंद्र आदि थे।


