दिनेशपुर में छात्राओं से छेड़छाड़ और जान से मारने की धमकी देने वाले 2 आरोपी गिरफ्तार, मुख्य आरोपी नेपाल भागने की फिराक में था।

***उधम सिंह नगर:* एसएसपी अजय गणपति के निर्देशन में उधम सिंह नगर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए शिक्षण संस्थान की छात्राओं से छेड़छाड़ और धमकी देने के मामले में 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।*क्या है पूरा मामला?*दिनांक 23 अक्टूबर 2026 को थाना दिनेशपुर क्षेत्र के एक प्रतिष्ठित शिक्षण संस्थान की 6 छात्राओं ने छेड़छाड़, अश्लील टिप्पणी और जान से मारने की धमकी की शिकायत की थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी अजय गणपति के निर्देश पर SP सिटी रुद्रपुर और CO पंतनगर के पर्यवेक्षण में दिनेशपुर पुलिस की 3 टीमों का गठन किया गया और महिला अधिकारी द्वारा विवेचना शुरू की गई।जांच में सामने आया कि शिक्षण संस्थान में पढ़ने वाला आरोपी मो0 बिलाल ने 6 छात्राओं की निजी जानकारी – नाम, पता, मोबाइल नंबर और फोटो अपने साथी अनस के साथ साझा की। इसके बाद दोनों आरोपियों ने छात्राओं पर अश्लील टिप्पणियां की, छेड़छाड़ की और तेजाब फेंकने व गला काटने जैसी गंभीर धमकियां दीं।*नेपाल बॉर्डर से दबोचा गया मुख्य आरोपी*शिकायत के बाद मुख्य आरोपी अनस नेपाल भागने की फिराक में था। पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए उसे नेपाल सीमा के पास बनबसा से गिरफ्तार कर लिया। दूसरे आरोपी मो0 बिलाल को भी पुलिस ने दबोच लिया।*दोनों मोबाइल बरामद, जांच जारी*पुलिस ने दोनों आरोपियों के पास से घटना में प्रयुक्त मोबाइल फोन बरामद कर लिए हैं। डिजिटल साक्ष्यों, निजी जानकारी लीक करने के तरीके और अन्य लोगों की संलिप्तता की गहन जांच की जा रही है।*गिरफ्तार आरोपी -*1. अनस पुत्र मो0 मोबिन, निवासी गली नं. 08, थाना बिसरक, उत्तर प्रदेश, उम्र 22 वर्ष2. मो0 बिलाल पुत्र मो0 यूसुफ, निवासी ग्राम खेमपुर, अजीमनगर, उत्तर प्रदेश, उम्र 20 वर्षऊधम सिंह नगर पुलिस ने कहा है कि छात्राओं की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है और मामले में निष्पक्ष व कठोर वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।
