आकाशीय बिजली गिरने से दो युवक झुलसे, उपचार के लिये अस्पताल में भर्ती।
![Advertisement](https://belaagnews.com/wp-content/uploads/2024/06/Ad-MaaSheetlaVentures.jpeg)
![Advertisement](https://belaagnews.com/wp-content/uploads/2023/11/Ad-CKG.jpeg)
SDRF की टीम ने मौके पर पहुँचकर युवकों को किया रैस्क्यू, तुंगनाथ के ऊपर चित्रशिला के पास की घटना।
![Advertisement](https://belaagnews.com/wp-content/uploads/2024/06/Ad-AmitMishra-Bittu.jpeg)
![Advertisement](https://belaagnews.com/wp-content/uploads/2024/06/Ad-NetrapalMaurya.jpeg)
![Advertisement](https://belaagnews.com/wp-content/uploads/2024/06/Ad-UpendraChaudhary.jpeg)
![](https://belaagnews.com/wp-content/uploads/2023/05/IMG-20230520-WA0004.jpg)
ऊखीमठ। रुद्रप्रयाग में तुंगनाथ के ऊपर चंद्रशिला के पास अचानक 02 युवकों पर आकाशीय बिजली गिर गई। बिजली गिरने से दोनों युवक झुलस गए। इसी बीच किसी के द्वारा देर रात्रि जिला नियंत्रण कक्ष रुद्रप्रयाग द्वारा SDRF को सूचना दी गयी कि तुंगनाथ से ऊपर चंद्रशिला के पास 02 युवकों पर आकाशीय बिजली गिरने के कारण दोनों झुलस गए हैं।
![](https://belaagnews.com/wp-content/uploads/2023/05/IMG-20230520-WA0003.jpg)
उक्त सूचना पर ASI हरीश बंगारी के हमराह SDRF रेस्क्यू टीम मय रेस्क्यू उपकरणों के तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई। SDRF रेस्क्यू टीम द्वारा जिला पुलिस व DDRF की टीमों के साथ समन्वय स्थापित करते हुए दोनों घायलों को स्ट्रैचर के माध्यम से मुख्य मार्ग तक पहुँचाकर एम्बुलेंस से अस्पताल भिजवाया गया। जिसमे 23 वर्षीय सागर नौटियाल पुत्र जगदम्बा प्रसाद व 29 वर्षीय हिमांशु नौटियाल पुत्र पारेश्वर प्रसाद दोनों सेमिया इगमघाट, घनसाली, टिहरी के रहने वाले बताए गये है।
![Ad](https://belaagnews.com/wp-content/uploads/2020/11/Ad-Akansha-Automobiles.jpeg)