Skip to content
Belaag News (बेलाग न्यूज़)

Belaag News

Primary Menu
  • रुद्रपुर
  • उत्तराखण्ड
    • अल्मोड़ा
    • नैनीताल
    • उधम सिंह नगर
  • देश विदेश
  • खेल
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • राजनीति
  • क्राइम
  • कोरोना वायरस अपडेट
  • उत्तराखण्ड
  • उधम सिंह नगर
  • क्राइम
  • देश विदेश
  • रुद्रपुर

मिट्टी परमिशन की आड़ में पोकलैंड मशीनों से गोला नदी में निकाला जा रहा है धड़ल्ले से रेत।

Mumtyaz Ahmad March 21, 2024
ख़बर शेयर करें -
  • सूत्रों की माने तो अवैध रूप से निकल रही रेत से अब तक सरकार को लग चुका है करोड़ो का चुना।
  • सम्बंधित विभाग माफियाओं की ऊंची पहुँच के चलते नही कर पा रहे है सख्त कार्यवाही।
मिट्टी परमिशन की आड़ में पोकलैंड मशीनों से गोला नदी में निकाला जा रहा है धड़ल्ले से रेत।

रुद्रपुर/किच्छा। ऊधम सिंह नगर जनपद के किच्छा में इस समय अंधेर नगरी चौपट राजा वाली कहावत चरितार्थ पूरी तरह से सही साबित नजर आ रही है। किच्छा के थाना पुलभट्टा क्षेत्रान्तर्गत कुछ पट्टो को मिट्टी शाशन से मिट्टी उठाने की परमिशन मिली है। मगर मिट्टी परमिशन की आड़ में नदी में बड़ी बड़ी पोकलैंड मशीनों को डालकर जमकर रेत निकालने का काम जारी है। ऊंची पहुँच के चलते इन पर न तो पुलिस कार्यवाही करने को तैयार है और न ही राजस्व विभाग, इतना ही नही खनन विभाग भी पूरी तरह से हाथ पर हाथ रखे हुए बैठा हुआ है। जिस कारण इन माफियाओं हौसले बुलंद है और बिना किसी रोकटोक के धड़ल्ले से अपने कार्यो को अंजाम दे रहे है। जबकि अवैध खनन रोक पर खनन विभाग, राजस्व विभाग व पुलिस विभाग पूरी तरह से रोक लगा सकते है। मगर इस ओर इन तीनो विभागों का कोई ध्यान नही जा रहा है। जिस कारण यह माफिया नदी के अंदर पोकलैंड मशीनों गोला नदी का सीना छलनी करने में लगे हुए है तथा बड़े डंपरों में ओवर लोड रेता भरकर स्टोन क्रेशरों पर डाल रहे है। 

सूत्रों की माने तो वही मिट्टी परमिशन सतुइया कोठी की तरफ की है तथा सीमांकन भी वही का है। मगर अवैध रूप से नदी में पुल बनाकर दूसरी ओर से मिट्टी की आड़ में जोरो से दिन दहाड़े अवैध खनन किया जा रहा है जिसको मौके देखा जा सकता है। यह कार्य दो पूर्व प्रधानों व सितारगंज विधानसभा के लोगो द्वारा किया जा रहा है। जबकि मोके की स्थिति देखने के बाद भी प्रशासन पूरी तरह से मौन बैठा हुआ है।

वही सूत्रों की माने तो यह पट्टे सितारगंज व खटीमा से विधानसभा से जुड़े सत्ता पक्ष के कद्दावर नेताओं के करीबियों के बताए जा रहे। बरहाल अब यह तीनों विभाग अवैध रूप से नदी के अंदर पोकलैंड मशीनों को डालकर मिट्टी की परमिशन की आड़ में नदी से रेत निकाल रहे माफियाओं पर कार्यवाही करता है या नही यह तो अब आने वाला वक्त ही बताएगा। या फिर अंधेर नगरी चौपट राजा वाली कहावत सिद्ध होगी……(क्रमशः……….)

ख़बर शेयर करें -
Tags: अवैध खनन किच्छा विधानसभा

Post navigation

Previous टैक्सी चालक को पुलिस ने एक किलो चरस के साथ किया गिरफ्तार।
Next मैo रावा हाई- टेक रुद्रपुर कम्पनी में काम करने के दौरान सरिया पेट के घुसी, मौत।
  • Latest
  • Popular
  • काशीपुर में एरोमा पार्क का स्थलीय निरीक्षण करते कृषि मंत्री गणेश जोशी।
    • उत्तराखंड
    • उत्तराखण्ड
    • उधम सिंह नगर
    • रुद्रपुर

    काशीपुर में एरोमा पार्क का स्थलीय निरीक्षण करते कृषि मंत्री गणेश जोशी।

  • A.N.T.F व रुद्रपुर पुलिस की संयुक्त कार्यवाही में 02 गांजा तस्कर गिरफ्तार, लगभग 21 किलो गांजा बरामद व तस्करी में प्रयुक्त कार बरामद।
    • उत्तराखंड
    • उत्तराखण्ड
    • उधम सिंह नगर
    • दिल्ली
    • देश विदेश

    A.N.T.F व रुद्रपुर पुलिस की संयुक्त कार्यवाही में 02 गांजा तस्कर गिरफ्तार, लगभग 21 किलो गांजा बरामद व तस्करी में प्रयुक्त कार बरामद।

  • केंद्रीय संसदीय एवं अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री किरण रिजिजू से विधायक शिव अरोरा ने की शिष्टाचार भेंट।
    • उत्तराखंड
    • उत्तराखण्ड
    • उधम सिंह नगर
    • दिल्ली
    • राजनीति
    • राष्ट्रीय

    केंद्रीय संसदीय एवं अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री किरण रिजिजू से विधायक शिव अरोरा ने की शिष्टाचार भेंट।

  • सीमांत क्षेत्रों तक सरकार, विकास को नई रफ्तार – सीएम धामी।
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • उत्तराखण्ड
    • उधम सिंह नगर
    • दिल्ली
    • देश विदेश
    • राजनीति
    • राष्ट्रीय
    • विविध

    सीमांत क्षेत्रों तक सरकार, विकास को नई रफ्तार – सीएम धामी।

  • सेवा संकल्प अभियान के तहत सरकार जन-जन के द्वार,सितारगंज बहुउद्देशीय शिविर में बांटे गए चेक व उपकरण,अनुपस्थित अफसरों का स्पष्टीकरण तलब।
    • उत्तराखंड
    • उत्तराखण्ड
    • उधम सिंह नगर
    • देश विदेश
    • राजनीति
    • राष्ट्रीय

    सेवा संकल्प अभियान के तहत सरकार जन-जन के द्वार,सितारगंज बहुउद्देशीय शिविर में बांटे गए चेक व उपकरण,अनुपस्थित अफसरों का स्पष्टीकरण तलब।

  • नैनीताल जिला न्यायालय के साथ ही जिले की अन्य न्यायालयों को बम से उड़ाने की धमकी, ईमेल में 12 RDX बम होने का दावा रामनगर कोर्ट के पूरे परिसर को कराया गया खाली।
    • अल्मोड़ा
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • उत्तराखण्ड
    • उधम सिंह नगर
    • क्राइम
    • देश विदेश
    • नैनीताल

    नैनीताल जिला न्यायालय के साथ ही जिले की अन्य न्यायालयों को बम से उड़ाने की धमकी, ईमेल में 12 RDX बम होने का दावा रामनगर कोर्ट के पूरे परिसर को कराया गया खाली।

  • शिविर में प्रशासन और जनता के बीच हुआ सीधा संवाद, ग्रामीणों को मिली एक ही छत के नीचे सभी सेवाएं।
    • उत्तराखंड
    • उत्तराखण्ड
    • उधम सिंह नगर
    • देश विदेश
    • रुद्रपुर
    • विविध
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य

    शिविर में प्रशासन और जनता के बीच हुआ सीधा संवाद, ग्रामीणों को मिली एक ही छत के नीचे सभी सेवाएं।

  • पूर्व प्रधानमंत्री अटल जी की 101 वीं जयंती पर किच्छा में आयोजित हुआ अटल स्मृति सम्मेलन।
    • उत्तराखंड
    • उत्तराखण्ड
    • उधम सिंह नगर
    • दिल्ली
    • देश विदेश
    • राष्ट्रीय
    • विविध

    पूर्व प्रधानमंत्री अटल जी की 101 वीं जयंती पर किच्छा में आयोजित हुआ अटल स्मृति सम्मेलन।

  • रामनगर में प्रतिबंध कफ सिरप को लेकर ड्रग्स विभाग ने की मेडिकल स्टोरों पर छापामार कार्रवाई।
    • उत्तराखंड
    • उत्तराखण्ड
    • देश विदेश
    • नैनीताल
    • राष्ट्रीय
    • विविध
    • स्वास्थ्य

    रामनगर में प्रतिबंध कफ सिरप को लेकर ड्रग्स विभाग ने की मेडिकल स्टोरों पर छापामार कार्रवाई।

  • पुलिस ने इनामी डकैती का आरोपी राहुल को किया गिरफ्तार।
    • उत्तराखंड
    • उत्तराखण्ड
    • उधम सिंह नगर
    • क्राइम
    • रुद्रपुर

    पुलिस ने इनामी डकैती का आरोपी राहुल को किया गिरफ्तार।

Follow Us

  • Like Our Facebook Page
  • Follow Us On Twitter
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join Our WhatsApp Group
Belaag News (बेलाग न्यूज़)

Latest News

  • काशीपुर में एरोमा पार्क का स्थलीय निरीक्षण करते कृषि मंत्री गणेश जोशी।
  • A.N.T.F व रुद्रपुर पुलिस की संयुक्त कार्यवाही में 02 गांजा तस्कर गिरफ्तार, लगभग 21 किलो गांजा बरामद व तस्करी में प्रयुक्त कार बरामद।
  • केंद्रीय संसदीय एवं अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री किरण रिजिजू से विधायक शिव अरोरा ने की शिष्टाचार भेंट।

Search

  • Home
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms of Service
  • Like Our Facebook Page
  • Follow Us On Twitter
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join Our WhatsApp Group

© 2026, Belaag News

Website Developed & Maintained by News Portal Hub

All content and news on this website are published solely by the website owner. News Portal Hub assumes no responsibility for its content.

News Portal Hub