एसएसपी ऊधमसिंहनगर अजय गणपति के कुशल निर्देशन में खटीमा में बुजुर्ग महिला हत्याकांड का 72 घंटे के भीतर खुलासा।

➡️ *60-70 सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालकर पुलिस ने आरोपी को किया चिन्हित*➡️ *मृतका का ही भतीजा निकला हत्यारा, झनकट क्षेत्र से गिरफ्तार*

ऊधमसिंह नगर। जनपद ऊधमसिंहनगर में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय गणपति के कुशल निर्देशन में खटीमा क्षेत्र में हुई बुजुर्ग महिला की हत्या का मात्र 72 घंटे के भीतर सफल अनावरण कर पुलिस ने त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई का परिचय दिया है।➡️ दिनांक 18.02.2026 की देर रात्रि डायल 112 के माध्यम से कोतवाली खटीमा पुलिस को सूचना प्राप्त हुई कि सितारगंज रोड स्थित देवभूमि धर्मशाला कॉलोनी में एक मकान के भीतर वृद्ध महिला श्रीमती जानकी चंद का शव खून से लथपथ अवस्था में पड़ा है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची तथा उच्चाधिकारियों को अवगत कराया गया।➡️ घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया गया। फील्ड यूनिट एवं आरएफएसएल कुमाऊं यूनिट की टीम द्वारा मौके पर पहुंचकर फिंगरप्रिंट एवं अन्य महत्वपूर्ण साक्ष्य संकलित किए गए। मृतका के पुत्र की तहरीर के आधार पर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया।➡️ घटना की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी द्वारा तत्काल विभिन्न पुलिस टीमों का गठन किया गया। गठित टीमों ने गहन सुरागरसी – पतारसी करते हुए लगभग 60 से 70 सीसीटीवी कैमरों की फुटेज का सूक्ष्म विश्लेषण किया तथा आसपास के लोगों से विस्तृत पूछताछ की। जांच के दौरान मृतका के भतीजे रवि चंद पुत्र स्व० जगदीश चंद निवासी आदर्श कॉलोनी, डिग्री कॉलेज रोड, खटीमा का नाम प्रकाश में आया।➡️ दिनांक 21.02.2026 को खटीमा पुलिस द्वारा मुखबिर की सूचना पर अभियुक्त रवि चंद को झनकट क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया गया।➡️ पूछताछ में अभियुक्त ने बताया कि वह हरियाणा के नांगल कस्बे में एक फैक्ट्री में मजदूरी करता है। 17 फरवरी की शाम वह पैसों की आवश्यकता के चलते मुंह पर मफलर बांधकर अपनी ताई के घर पहुंचा, उनके साथ भोजन किया तथा अवसर पाकर मफलर से उनका मुंह और गला दबा दिया। संघर्ष के दौरान वृद्धा मुंह के बल फर्श पर गिर गई जिससे उनके नाक-मुंह से रक्तस्राव होने लगा। इसके बाद अभियुक्त ने अलमारी से एक पर्स निकाल लिया, जिसमें नकदी एवं अन्य सामान था। शक से बचने के लिए उसने मकान के बाहर ग्रिल पर ताला लगा दिया और दरवाजे की कुंडी बंद कर मौके से फरार हो गया।➡️ *अभियुक्त की निशानदेही पर घटना से संबंधित माल की बरामदगी की कार्रवाई की जा रही है।**गिरफ्तार अभियुक्त का नाम-पता:*➡️ रवि चंद पुत्र स्व० जगदीश चंद निवासी आदर्श कॉलोनी, डिग्री कॉलेज रोड, खटीमा, जनपद ऊधम सिंह नगर, उम्र 33 वर्ष।➡️ जनपद पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई से क्षेत्र में कानून-व्यवस्था के प्रति विश्वास और मजबूत हुआ है।


