केन्द्रीय रक्षा राज्यमंत्री अजय भट्ट एवं प्रदेश सहप्रभारी व सांसद लॉकेट चैटर्जी ने भाजपा प्रत्याशी शिव के पक्ष में मांगे वोट।
![Advertisement](https://belaagnews.com/wp-content/uploads/2024/06/Ad-MaaSheetlaVentures.jpeg)
![Advertisement](https://belaagnews.com/wp-content/uploads/2023/11/Ad-CKG.jpeg)
![](https://belaagnews.com/wp-content/uploads/2022/02/IMG20220206122121.jpg)
रुद्रपुर। भारतीय जनता पार्टी सत्ता में दोबारा काबिज होने के लिये एड़ी चोटी का जोर लगाए हुए है। भाजपा के स्टार प्रचारक लगातार विधानसभाओ में जाकर भाजपा प्रत्याशियों के पक्ष में मतदान करने की अपील कर रहे है। आज इसी क्रम में रुद्रपुर विधानसभा के भाजपा के पक्ष में केन्द्रीय रक्षा राज्यमंत्री अजय भट्ट एवं प्रदेश सहप्रभारी व सांसद लॉकेट चैटर्जी ने भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में वोट मांगे।
![Advertisement](https://belaagnews.com/wp-content/uploads/2024/06/Ad-AmitMishra-Bittu.jpeg)
![Advertisement](https://belaagnews.com/wp-content/uploads/2024/06/Ad-NetrapalMaurya.jpeg)
![Advertisement](https://belaagnews.com/wp-content/uploads/2024/06/Ad-UpendraChaudhary.jpeg)
![](https://belaagnews.com/wp-content/uploads/2022/02/IMG_20220206_12572114.jpg)
केंद्रीय रक्षा राज्यमंत्री एवं पर्यटन राज्य मंत्री अजय भट्ट और सांसद व चुनाव सहप्रभारी लाकेट चैटर्जी प्रस्तावित कार्यक्रम के तहत रविवार को रुद्रपुर विधान सभा क्षेत्र में आयोजित चुनावी कार्यक्रमों में शिरकत करी तथा डोर टू डोर जाकर भाजपा व भाजपा प्रत्याशी शिव अरोरा के पक्ष में वोट मागे।
बाईट – अजय भट्ट- केंद्रीय रक्षा राज्यमंत्री
इस दौरान उन्होंने कहा कि प्रदेश में दोबारा भाजपा की सरकार बन रही है तथा रुद्रपुर में भी भाजपा प्रत्याशी भारी बहुमत से विजयी हो रहे है जनता का अपार समर्थन मिल रहा है। उन्होंने कहा कि सम्मपूर्ण प्रदेश में भाजपा की लहर है तथा कांग्रेस का फिर से सूपड़ा साफ होना तय है। प्रदेश की जनता को भाजपा से काफी उम्मीद है भाजपा के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में विकासकार्यो कार्यो में नए कीर्तिमान स्थापित किये है।
![Ad](https://belaagnews.com/wp-content/uploads/2020/11/Ad-Akansha-Automobiles.jpeg)