Skip to content
Belaag News (बेलाग न्यूज़)

Belaag News

Primary Menu
  • रुद्रपुर
  • उत्तराखण्ड
    • अल्मोड़ा
    • नैनीताल
    • उधम सिंह नगर
  • देश विदेश
  • खेल
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • राजनीति
  • क्राइम
  • कोरोना वायरस अपडेट
  • उत्तराखण्ड
  • उधम सिंह नगर

देखिये वीडियो :- आखिर क्यों मेडिकल कालेज में व्याप्त अव्यवस्थाओं भड़के विधायक राजेश शुक्ला, मौजूद अधिकारियों की जमकर लगाई फटकार।

Mumtyaz Ahmad May 15, 2021
ख़बर शेयर करें -

विधायक शुक्ला ने पीपीई किट पहनकर किया निरीक्षण, मरीजो से जाना हालचाल।

देखिये वीडियो :- आखिर क्यों मेडिकल कालेज में व्याप्त अव्यवस्थाओं भड़के विधायक राजेश शुक्ला, मौजूद अधिकारियों की जमकर लगाई फटकार।
निरीक्षण के दौरान विधायक राजेश शुक्ला

रुद्रपुर। निर्धारित कार्यक्रम के तहत आज पं0 रामसुमेर शुक्ला राजकीय मेडिकल कॉलेज की व्यवस्थाओं को लेकर किच्छा विधायक राजेश शुक्ला ने कोविड वार्ड का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान अस्पताल की अव्यवस्थाओं पर नाराज़गी जताते हुए उन्होंने मौजूद अधिकारियों जमकर फटकार लगाई तथा तत्काल रूप से व्यवस्थाओ को दुरूस्त करने को कहा। साथ ही उन्होंने कहा कि अस्पताल में मेडिकल स्टाफ बढ़ाने के लिए वो उच्च अधिकारियों व सरकार से वार्ता करेंगे। 

देखिये वीडियो किस तरह भड़के विधायक शुक्ला


जिला मुख्यालय के रुद्रपुर स्थित पंडित राम सुमेर शुक्ल राजकीय मेडिकल कॉलेज में आज किच्छा विधायक राजेश शुक्ला ने अपनी जान की परवाह किए बिना मेडिकल कॉलेज के कोविड वार्ड में पहुंच गए। उन्होंने अस्पतालों के आईसीयू, जनरल वार्ड, प्राइवेट वार्ड के साथ साफ-सफाई का निरीक्षण किया तो इसी दौरान उनकी नजर जनरल वार्ड के शौचालयों पर गई। जहां उन्हें गंदगी का अंबार देखने को मिला। गंदगी देख विधायक शुक्ला बिफर गए उन्होंने सफाई व्यवस्था के इंजार्च डॉ. अजयवीर सिंह की क्लास लगा दी। उन्होंने उनसे पूछा कि क्या यही व्यवस्था है ऐसे में मरीज कैसे रुकेगा। आप लोगों ने ही सरकार को बदनाम कर रखा है। उन्होंने कहा कि दो दिन के भीतर फिर से आऊंगा अगर व्यवस्था दुरूस्त नहीं मिली तो उच्च अधिकारियों को शिकायत कर कार्यवाही कराऊंगा।

बाईट – विधायक राजेश शुक्ला,

 विधायक शुक्ला ने मेडिकल कॉलेज के विभिन्न वार्डो में भर्ती 300 से अधिक मरीजों के पास जाकर उनसे उनका हाल भी जाना। इस दौरान उन्होंने मरीजों से पूछा कि अस्पताल में व्यवस्थाओं का क्या हालात हैं कुछ शिकायतों को छोड़ मरीजों ने व्यवस्थाओं को सही बताया। इसके बाद उन्होंने मरीजों के तीमारदारों से भी बातचीत की। उन्होंने कहा कि अस्पताल में किसी प्रकार की भी समस्या के लिए वो उनसे बात कर सकते हैं। विधायक शुक्ला ने अधिकारियों को सख्त निर्देश देते हुए कहा कि अगर किसी प्रकार भी कौताही हुई तो वो उस अधिकारी को छोड़ेंगे नहीं। विधायक शुक्ला के रौद्र रूप को देख वहां मौजूद अधिकारियों के पसीने छूट गए और सभी ने व्यवस्थाओं को चाक चौबंद करने का वादा किया। विधायक शुक्ला ने डीएम रंजना राजगुरू से दूरभाष पर वार्ता कर अस्पताल की अव्यवस्थाओं की जानकारी दी। विधायक शुक्ला ने बताया कि छोटी मोटी कमियों के कारण अधिकांश वेंटिलेटर ठीक नहीं है जिस कारण मिनी वेंटीलेटर का उपयोग किया जा रहा है मेडिकल स्टाफ की मांग पर विधायक शुक्ला ने जिलाधिकारी रंजना राजगुरु से 1000 आक्सीजन मास्क तत्काल मेडिकल स्टाफ को उपलब्ध कराने को कहा। बताया कि मेडिकल कॉलेज के कोविड वार्ड में सफाई व्यवस्था ठीक नहीं है। शौचालय पूरी तरह से चोक हो गए हैं। उन्होंने कहा कि अगर जिला प्रशासन द्वारा अस्पताल की व्यवस्थाओं को दुरूस्त नहीं कराया गया तो वे प्रभारी सचिव स्वास्थ्य पंकज पांडे व अन्य उच्च अधिकारियों को यहां की वीडियो भेज शिकायत करेंगे।
विधायक शुक्ला ने मेडिकल कॉलेज के अव्यवस्थाओं के संबंध में कोविड-नोडल अधिकारी बंशीधर तिवारी से वार्ताकर कागजी रिपोर्ट के बजाय वार्दो का निरीक्षण कर कार्यवाही करने को कहा। निरीक्षण के दौरान वहां उनके साथ डॉ. आर के सिन्हा, उपजिलाधिकारी अनिल वाजपेई, डॉ. एमके तिवारी, डॉ. गौरव अग्रवाल, डॉ अजयवीर सिंह, आदि मौजूद रहे।

ख़बर शेयर करें -
Tags: अव्यवस्थाओं पर नाराज रुद्रपुर मेडिकल कालेज लगाई जमकर फटकार विधायक राजेश शुक्ला

Post navigation

Previous अब किच्छा सरकारी अस्पताल का होगा उच्चीकरण, बनेगा 100 बेड का अस्पताल।
Next सराहनीय पहल : जिला कांग्रेस कमेटी ने बाटे निःशुल्क ओक्सिमिटर
  • Latest
  • Popular
  • छात्र संघ चुनाव एवं भारी बारिश को लेकर SSP अजय गणपति सख्त — वायरलेस सेट पर अधिकारियों को दिए कड़े निर्देश।
    • उत्तराखंड
    • उत्तराखण्ड
    • रुद्रपुर

    छात्र संघ चुनाव एवं भारी बारिश को लेकर SSP अजय गणपति सख्त — वायरलेस सेट पर अधिकारियों को दिए कड़े निर्देश।

  • प्रयागराज यमुना एक्सप्रेसवे बस अग्निकांड मामला, इलाहाबाद हाईकोर्ट सख्त।
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • देश विदेश
    • राष्ट्रीय

    प्रयागराज यमुना एक्सप्रेसवे बस अग्निकांड मामला, इलाहाबाद हाईकोर्ट सख्त।

  • सीएम ने मौसम विभाग द्वारा जारी रेड अलर्ट के चलते सचिव से की वार्ता, दिए आवश्यक दिशा निर्देश।
    • अल्मोड़ा
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • उत्तराखण्ड
    • उधम सिंह नगर
    • देश विदेश
    • नैनीताल
    • राष्ट्रीय

    सीएम ने मौसम विभाग द्वारा जारी रेड अलर्ट के चलते सचिव से की वार्ता, दिए आवश्यक दिशा निर्देश।

  • दीनदयाल जयंती पर भाजपा ने याद किया, गांधी पार्क में चलाया स्वच्छता अभियान।
    • उत्तराखंड
    • उत्तराखण्ड
    • उधम सिंह नगर
    • राजनीति
    • राष्ट्रीय
    • रुद्रपुर

    दीनदयाल जयंती पर भाजपा ने याद किया, गांधी पार्क में चलाया स्वच्छता अभियान।

  • उत्तराखंड में अगले तीन दिन बारिश को लेकर मौसम विभाग ने किया रेड अलर्ट जारी।
    • अल्मोड़ा
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • उत्तराखण्ड
    • उधम सिंह नगर
    • दिल्ली
    • देश विदेश
    • नैनीताल
    • राष्ट्रीय
    • रुद्रपुर
    • विविध

    उत्तराखंड में अगले तीन दिन बारिश को लेकर मौसम विभाग ने किया रेड अलर्ट जारी।

  • नैनीताल जिला न्यायालय के साथ ही जिले की अन्य न्यायालयों को बम से उड़ाने की धमकी, ईमेल में 12 RDX बम होने का दावा रामनगर कोर्ट के पूरे परिसर को कराया गया खाली।
    • अल्मोड़ा
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • उत्तराखण्ड
    • उधम सिंह नगर
    • क्राइम
    • देश विदेश
    • नैनीताल

    नैनीताल जिला न्यायालय के साथ ही जिले की अन्य न्यायालयों को बम से उड़ाने की धमकी, ईमेल में 12 RDX बम होने का दावा रामनगर कोर्ट के पूरे परिसर को कराया गया खाली।

  • शिविर में प्रशासन और जनता के बीच हुआ सीधा संवाद, ग्रामीणों को मिली एक ही छत के नीचे सभी सेवाएं।
    • उत्तराखंड
    • उत्तराखण्ड
    • उधम सिंह नगर
    • देश विदेश
    • रुद्रपुर
    • विविध
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य

    शिविर में प्रशासन और जनता के बीच हुआ सीधा संवाद, ग्रामीणों को मिली एक ही छत के नीचे सभी सेवाएं।

  • पूर्व प्रधानमंत्री अटल जी की 101 वीं जयंती पर किच्छा में आयोजित हुआ अटल स्मृति सम्मेलन।
    • उत्तराखंड
    • उत्तराखण्ड
    • उधम सिंह नगर
    • दिल्ली
    • देश विदेश
    • राष्ट्रीय
    • विविध

    पूर्व प्रधानमंत्री अटल जी की 101 वीं जयंती पर किच्छा में आयोजित हुआ अटल स्मृति सम्मेलन।

  • रामनगर में प्रतिबंध कफ सिरप को लेकर ड्रग्स विभाग ने की मेडिकल स्टोरों पर छापामार कार्रवाई।
    • उत्तराखंड
    • उत्तराखण्ड
    • देश विदेश
    • नैनीताल
    • राष्ट्रीय
    • विविध
    • स्वास्थ्य

    रामनगर में प्रतिबंध कफ सिरप को लेकर ड्रग्स विभाग ने की मेडिकल स्टोरों पर छापामार कार्रवाई।

  • पुलिस ने इनामी डकैती का आरोपी राहुल को किया गिरफ्तार।
    • उत्तराखंड
    • उत्तराखण्ड
    • उधम सिंह नगर
    • क्राइम
    • रुद्रपुर

    पुलिस ने इनामी डकैती का आरोपी राहुल को किया गिरफ्तार।

Follow Us

  • Like Our Facebook Page
  • Follow Us On Twitter
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join Our WhatsApp Group
Belaag News (बेलाग न्यूज़)

Latest News

  • छात्र संघ चुनाव एवं भारी बारिश को लेकर SSP अजय गणपति सख्त — वायरलेस सेट पर अधिकारियों को दिए कड़े निर्देश।
  • प्रयागराज यमुना एक्सप्रेसवे बस अग्निकांड मामला, इलाहाबाद हाईकोर्ट सख्त।
  • सीएम ने मौसम विभाग द्वारा जारी रेड अलर्ट के चलते सचिव से की वार्ता, दिए आवश्यक दिशा निर्देश।

Search

  • Home
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms of Service
  • Like Our Facebook Page
  • Follow Us On Twitter
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join Our WhatsApp Group

© 2026, Belaag News

Website Developed & Maintained by News Portal Hub

All content and news on this website are published solely by the website owner. News Portal Hub assumes no responsibility for its content.

News Portal Hub