क्या सूबे के कैबिनेट मंत्री आर्या को किया गया नजर अंदाज ??
![Advertisement](https://belaagnews.com/wp-content/uploads/2024/06/Ad-MaaSheetlaVentures.jpeg)
![Advertisement](https://belaagnews.com/wp-content/uploads/2023/11/Ad-CKG.jpeg)
स्वागत रथ पर आपाधापी के बीच नही मिल पाई कैबिनेट मंत्री आर्या को जगह, साथी सुरेश परिहार के साथ चल पड़े पैदल।
![Advertisement](https://belaagnews.com/wp-content/uploads/2024/06/Ad-AmitMishra-Bittu.jpeg)
![Advertisement](https://belaagnews.com/wp-content/uploads/2024/06/Ad-NetrapalMaurya.jpeg)
![Advertisement](https://belaagnews.com/wp-content/uploads/2024/06/Ad-UpendraChaudhary.jpeg)
![](https://belaagnews.com/wp-content/uploads/2021/07/IMG_20210723_21572920.jpg)
रुद्रपुर। अपने गृह जनपद उधम सिंह नगर के दौरे पर आए सूबे के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी निर्धारित कार्यक्रम के तहत रुद्रपुर पहुंचे। जहां उनका कार्यकर्ताओं द्वारा भव्य स्वागत किया गया। मगर दूसरी ओर नेताओ द्वारा स्वागत रथ पर सवार होने की आप धापी में कैबिनेट मंत्री एवं कद्दावर नेता यशपाल आर्य को जगह ना मिल पाना एवं नजरअंदाज किया जाना काफी चर्चा का विषय बना हुआ है।
बताया जाता है कि मुख्यमंत्री के आगमन से काफी समय पहले ही वह अंबेडकर पार्क में आयोजित सभा में पहुंच गए थे। सीएम के आगमन के बाद हो हल्ले व आपाधापी के बीच स्वागत रथ पर कैबिनेट मंत्री को नजरअंदाज कर दिया गया। जो कि अपने आप में काफी सवालिया निशान खड़े कर रहा है। वही बताया जाता है कि रथ यात्रा पर जगह न मिल पाने के बाद कैबिनेट मंत्री यशपाल आर्य अपने साथी पूर्व दर्जा राज्यमंत्री सुरेश परिहार के साथ रैली में पैदल ही चल दिए जो इस समय का काफी चर्चा का विषय बना हुआ है।
![Ad](https://belaagnews.com/wp-content/uploads/2020/11/Ad-Akansha-Automobiles.jpeg)