Skip to content
Belaag News (बेलाग न्यूज़)

Belaag News

Primary Menu
  • रुद्रपुर
  • उत्तराखण्ड
    • अल्मोड़ा
    • नैनीताल
    • उधम सिंह नगर
  • देश विदेश
  • खेल
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • राजनीति
  • क्राइम
  • कोरोना वायरस अपडेट
  • उत्तराखंड
  • उत्तराखण्ड
  • उधम सिंह नगर
  • देश विदेश
  • राष्ट्रीय

सीएम धामी ने खटीमा गोलीकांड के शहीदों को दी श्रद्धांजलि।

Mumtyaz Ahmad September 1, 2026
ख़बर शेयर करें -
सीएम धामी ने खटीमा गोलीकांड के शहीदों को दी श्रद्धांजलि।

खटीमा।- मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को खटीमा में उत्तराखण्ड राज्य आन्दोलन के दौरान शहीद हुए आन्दोलनकारियों की स्मृति में आयोजित श्रद्धांजलि कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। मुख्यमंत्री ने खटीमा गोलीकांड में शहीदों की प्रतिमा पर पुष्पचक्र अर्पित कर भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी । उन्होंने राज्य आंदोलन शहीदो के परिजनों को अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया।

सीएम धामी ने खटीमा गोलीकांड के शहीदों को दी श्रद्धांजलि।

मुख्यमत्री ने कहा कि आज का दिन उत्तराखंड राज्य आन्दोलन के दौरान खटीमा गोलीकांड में अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले अमर बलिदानियों भगवान सिंह सिरौला , प्रताप सिंह , रामपाल, सलीम अहमद, गोपीचंद, धर्मानन्द भट्ट और परमजीत सिंह को स्मरण करने का दिन है। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड का हर नागरिक इन सभी वीर सपूतों का सदैव ऋणी रहेगा। राज्य आन्दोलन के अपने अनुभवों को याद करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि इस घटना ने लोगों को उत्तराखंड के अधिकारों की लड़ाई को आगे बढ़ाने के लिए प्रेरित किया, हम सभी मिलकर उनके सपनों के उत्तराखंड का निर्माण करें, यही उनके लिए हमारी सबसे बड़ी व सच्ची श्रद्धांजलि होगी।

सीएम धामी ने खटीमा गोलीकांड के शहीदों को दी श्रद्धांजलि।

मुख्यमंत्री ने कहा कि खटीमा की धरती राज्य आंदोलन की तपोभूमि है। यदि इसे उत्तराखंड राज्य आंदोलन की जननी कहा जाए,तो इसमें कोई अतिशयोक्ति नहीं होगी। मुख्यमंत्री ने राज्य निर्माण के संघर्ष को याद करते हुए कहा कि खटीमा,मसूरी, रामपुर तिराहा और मुजफ्फरनगर गोलीकांड के वीरों ने अपने रक्त से उत्तराखंड का इतिहास लिखा है। यह राज्य हमें आसानी से या उपहार स्वरूप नहीं मिला, बल्कि इसके पीछे अनगिनत बलिदानियों का कड़ा संघर्ष,त्याग और अमर बलिदान है।

सीएम धामी ने खटीमा गोलीकांड के शहीदों को दी श्रद्धांजलि।

मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार राज्य आंदोलनकारियों के आदर्शों और उनके सपनों को साकार करने के लिए हर संभव प्रयास कर रही है। राज्य आंदोलनकारियों और उनके आश्रितों के लिए राज्य सरकार की नौकरियों में 10 प्रतिशत क्षैतिज आरक्षण लागू किया है। शहीद आंदोलनकारियों के परिवारों के लिए 3 हजार रुपये मासिक पेंशन से बढ़ाकर 5500 शुरू की है, साथ ही घायल और जेल गए आंदोलनकारियों को 7000 रुपये और सक्रिय आंदोलनकारियों को 5500 रुपये प्रतिमाह पेंशन दी जा रही है। नए कानून के अंतर्गत चिह्नित आंदोलनकारियों की परित्यक्ता, विधवा और तलाकशुदा पुत्रियों को भी इस आरक्षण का लाभ मिल सकेगा। चिन्हित राज्य आंदोलनकारियों को पहचान पत्र जारी करने के साथ ही 98 आंदोलनकारियों को राजकीय सेवा में सेवायोजित भी किया है। आंदोलनकारियों को सरकारी बसों में निःशुल्क यात्रा की सुविधा भी उपलब्ध कराई जा रही है। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखंड के आंदोलन में नारी शक्ति की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण रही है, उन्होंने आंदोलन में बढ़ चढ़कर भाग लिया। राज्य निर्माण में मातृशक्ति की भूमिका को देखते हुए ही राज्य सरकार ने राज्य की महिलाओं के लिए सरकारी नौकरी में 30 प्रतिशत क्षैतिज आरक्षण लागू किया गया है। राज्य के समग्र विकास के साथ ही प्रदेश के हित में कई ऐतिहासिक निर्णय लिए हैं। उत्तराखंड ने देश में सबसे पहले “समान नागरिक संहिता” को लागू किया है। देश का सबसे प्रभावी नकल विरोधी कानून लागू किया है, जिसके बाद लगभग 34 हजार से अधिक युवाओं ने सरकारी नौकरियां पाने में सफलता प्राप्त की है। सरकार देवभूमि उत्तराखंड की डेमोग्राफी को बचाए रखने के लिए पूर्ण प्रतिबद्धता के साथ निरंतर कार्य कर रही है।

सीएम धामी ने खटीमा गोलीकांड के शहीदों को दी श्रद्धांजलि।

प्रदेश में सख्त धर्मांतरण विरोधी और दंगा विरोधी कानूनों लागू किया गया है। प्रदेश में 13 हजार एकड़ से अधिक सरकारी भूमि को अतिक्रमण से मुक्त कराया है।इस दौरान कार्यक्रम में सांसद अजय भट्ट एवं क्षेत्रीय विधायक भुवन कापड़ी,विधायक गोपाल सिंह राणा ने भी सम्बोधित किया।इस अवसर पर सांसद अजय भट्ट, जिला पंचायत अध्यक्ष अजय मौर्य, विधायक खटीमा भुवन कापड़ी, विधायक नानकमत्ता गोपाल सिंह राणा, विधायक रूद्रपुर शिव अरोरा,नगर पालिका अध्यक्ष रमेश चंद जोशी, दर्जा राज्य मंत्री सुभाष बरथावल,डॉ.अनिल कपूर डब्बू किशन सिंह किन्ना, गंभीर सिंह धामी, हुकम सिंह कुंवर, रणजीत सिंह नामधारी,मोहिनी पोखरिया,मोहन पाठक, ब्लॉक प्रमुख सरिता राणा,पूर्व विधायक डॉ प्रेम सिंह राणा,दान सिंह रावत, नंदन सिंह खड़ायत, भगवान जोशी, जीवन सिंह धामी, अमित पांडे,जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय गणपति, उपाध्यक्ष जिला विकास प्राधिकरण जय किशन, अपर जिलाधिकारी कौस्तुभ मिश्रा, उपजिलाधिकारी तुषार सैनी, गौरव पांडे सहित अनेक जनप्रतिनिधि, राज्य आंदोलनकारी एवं जनता मौजूद थी।

ख़बर शेयर करें -
Tags: शहीदो की श्रद्धांजलि

Post navigation

Previous उत्तराखण्ड की अब तक की सबसे बड़ी MDMA बरामदगी, तीन आरोपी गिरफ्तार।
Next खंकरा नदी का जल स्तर बढ़ा, 20 परिवार आये जद में, प्रशासन मौके पर।
  • Latest
  • Popular
  • पुलिस ने 03 नशा तस्कर किए गिरफ्तार, 14.18 ग्राम स्मैक (हेरोइन) बरामद।
    • उत्तराखंड
    • उत्तराखण्ड
    • उधम सिंह नगर

    पुलिस ने 03 नशा तस्कर किए गिरफ्तार, 14.18 ग्राम स्मैक (हेरोइन) बरामद।

    • उत्तराखंड
    • उत्तराखण्ड
    • दिल्ली
    • राष्ट्रीय

    कोटद्वार में गजराज का गुस्सा, हाथियों के झुंड ने बाइक-स्कूटी को रौंदा।

  • एसएसपी अजय गणपति के निर्देशन में ऊधमसिंह नगर पुलिस ने चलाया किरायेदारों का सत्यापन अभियान।
    • उत्तराखंड
    • उत्तराखण्ड
    • उधम सिंह नगर
    • राष्ट्रीय
    • रुद्रपुर
    • विविध

    एसएसपी अजय गणपति के निर्देशन में ऊधमसिंह नगर पुलिस ने चलाया किरायेदारों का सत्यापन अभियान।

  • बंद घर में हुई चोरी का मात्र 48 घंटे के भीतर हुआ खुलासा, 02 शातिर चोर गिरफ्तार।
    • उत्तराखंड
    • उत्तराखण्ड
    • उधम सिंह नगर
    • क्राइम
    • राष्ट्रीय
    • रुद्रपुर

    बंद घर में हुई चोरी का मात्र 48 घंटे के भीतर हुआ खुलासा, 02 शातिर चोर गिरफ्तार।

  • बाईक सवार एक युवक बरसाती नाले को पार करते समय बाल-बाल बचा वीडियो वायरल।
    • अल्मोड़ा
    • उत्तराखंड
    • उत्तराखण्ड
    • राष्ट्रीय
    • विविध

    बाईक सवार एक युवक बरसाती नाले को पार करते समय बाल-बाल बचा वीडियो वायरल।

  • नैनीताल जिला न्यायालय के साथ ही जिले की अन्य न्यायालयों को बम से उड़ाने की धमकी, ईमेल में 12 RDX बम होने का दावा रामनगर कोर्ट के पूरे परिसर को कराया गया खाली।
    • अल्मोड़ा
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • उत्तराखण्ड
    • उधम सिंह नगर
    • क्राइम
    • देश विदेश
    • नैनीताल

    नैनीताल जिला न्यायालय के साथ ही जिले की अन्य न्यायालयों को बम से उड़ाने की धमकी, ईमेल में 12 RDX बम होने का दावा रामनगर कोर्ट के पूरे परिसर को कराया गया खाली।

  • शिविर में प्रशासन और जनता के बीच हुआ सीधा संवाद, ग्रामीणों को मिली एक ही छत के नीचे सभी सेवाएं।
    • उत्तराखंड
    • उत्तराखण्ड
    • उधम सिंह नगर
    • देश विदेश
    • रुद्रपुर
    • विविध
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य

    शिविर में प्रशासन और जनता के बीच हुआ सीधा संवाद, ग्रामीणों को मिली एक ही छत के नीचे सभी सेवाएं।

  • पूर्व प्रधानमंत्री अटल जी की 101 वीं जयंती पर किच्छा में आयोजित हुआ अटल स्मृति सम्मेलन।
    • उत्तराखंड
    • उत्तराखण्ड
    • उधम सिंह नगर
    • दिल्ली
    • देश विदेश
    • राष्ट्रीय
    • विविध

    पूर्व प्रधानमंत्री अटल जी की 101 वीं जयंती पर किच्छा में आयोजित हुआ अटल स्मृति सम्मेलन।

  • रामनगर में प्रतिबंध कफ सिरप को लेकर ड्रग्स विभाग ने की मेडिकल स्टोरों पर छापामार कार्रवाई।
    • उत्तराखंड
    • उत्तराखण्ड
    • देश विदेश
    • नैनीताल
    • राष्ट्रीय
    • विविध
    • स्वास्थ्य

    रामनगर में प्रतिबंध कफ सिरप को लेकर ड्रग्स विभाग ने की मेडिकल स्टोरों पर छापामार कार्रवाई।

  • पुलिस ने इनामी डकैती का आरोपी राहुल को किया गिरफ्तार।
    • उत्तराखंड
    • उत्तराखण्ड
    • उधम सिंह नगर
    • क्राइम
    • रुद्रपुर

    पुलिस ने इनामी डकैती का आरोपी राहुल को किया गिरफ्तार।

Follow Us

  • Like Our Facebook Page
  • Follow Us On Twitter
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join Our WhatsApp Group
Belaag News (बेलाग न्यूज़)

Latest News

  • पुलिस ने 03 नशा तस्कर किए गिरफ्तार, 14.18 ग्राम स्मैक (हेरोइन) बरामद।
  • कोटद्वार में गजराज का गुस्सा, हाथियों के झुंड ने बाइक-स्कूटी को रौंदा।
  • एसएसपी अजय गणपति के निर्देशन में ऊधमसिंह नगर पुलिस ने चलाया किरायेदारों का सत्यापन अभियान।

Search

  • Home
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms of Service
  • Like Our Facebook Page
  • Follow Us On Twitter
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join Our WhatsApp Group

© 2026, Belaag News

Website Developed & Maintained by News Portal Hub

All content and news on this website are published solely by the website owner. News Portal Hub assumes no responsibility for its content.

News Portal Hub