शिमला में हुई चोरी प्रकरण में ऊधमसिंहनगर पुलिस व हिमाचल पुलिस की बड़ी कार्यवाही — 04 आबकारी कर्मी गिरफ्तार।
* भ्रष्टाचार के विरुद्ध SSP अजय गणपति की जीरो टॉलरेंस नीति का दिखा असर* *शिमला में हुई चोरी प्रकरण में ऊधमसिंहनगर पुलिस व हिमाचल पुलिस की बड़ी कार्यवाही — 04 आबकारी कर्मी गिरफ्तार**चोरी के बहुमूल्य आभूषण एवं नगदी बरामद जनपद पुलिस की हिमाचल पुलिस के साथ संयुक्त कार्यवाही में सामने आया पूरा घटनाक्रम**➡️ SSP अजय गणपति के निर्देश पर हिमाचल पुलिस के साथ समन्वय स्थापित कर ऊधमसिंहनगर पुलिस ने की प्रभावी कार्यवाही**➡️ शिमला से चोरी कर नेपाल ले जाई जा रही संपत्ति रुद्रपुर–रामपुर सीमा स्थित आबकारी चेक पोस्ट पर पहुंची थी।**➡️ चेकिंग के दौरान बरामद चोरी की संपत्ति को अपने पास रखने के आरोप में 04 आबकारी कर्मी गिरफ्तार।**➡️ गिरफ्तार अभियुक्तों के कब्जे से शिमला चोरी प्रकरण से संबंधित बहुमूल्य आभूषण एवं नगदी बरामद।**➡️ गिरफ्तार अभियुक्तों एवं बरामद संपत्ति के सम्बन्ध मे अग्रिम वैधानिक कार्यवाही हेतु हिमाचल पुलिस द्वारा की जा रही है।

**घटना का विवरण*➡️ थाना सदर शिमला, जनपद शिमला, हिमाचल प्रदेश में पंजीकृत FIR संख्या 117/2026, धारा 306 भारतीय न्याय संहिता (BNS), दिनांक 08.09.2026 से संबंधित चोरी की घटना के अनावरण हेतु हिमाचल प्रदेश पुलिस द्वारा जनपद ऊधमसिंहनगर पुलिस से सहयोग अपेक्षित किया गया था। उक्त अभियोग में वादिनी के आवास से नकदी, सोने एवं हीरे के आभूषण, घड़ियां तथा अन्य बहुमूल्य वस्तुएं चोरी होना अंकित था। विवेचना के दौरान करिश्मा नामक एक नेपाली महिला का विवरण भी प्रकाश में आया था।*SSP अजय गणपति के निर्देश पर शुरू हुई जांच*➡️ श्रीमान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ऊधमसिंहनगर श्री अजय गणपति के निर्देशानुसार तथा क्षेत्राधिकारी रुद्रपुर के पर्यवेक्षण में कोतवाली पंतनगर एवं कोतवाली रुद्रपुर की संयुक्त पुलिस टीम द्वारा प्रकरण के अनावरण हेतु तत्काल पतारसी-सुरागरसी प्रारंभ की गई। पुलिस टीम द्वारा CCTV फुटेज का अवलोकन, मैनुअल पुलिसिंग, स्थानीय सूचना संकलन तथा संदिग्ध व्यक्तियों के आवागमन मार्ग का तकनीकी एवं भौतिक सत्यापन किया गया।जांच के दौरान महत्वपूर्ण तथ्य प्रकाश में आया कि चोरी की घटना में संदिग्ध नेपाली व्यक्ति घटना के बाद शिमला से दिल्ली पहुंचे तथा वहां से सफेद रंग की स्विफ्ट डिजायर कार में सवार होकर रुद्रपुर होते हुए नेपाल की ओर रवाना हुए। *रुद्रपुर–रामपुर सीमा स्थित आबकारी चेक पोस्ट से मिला अहम सुराग*➡️ जांच के दौरान जानकारी प्राप्त हुई कि दिनांक 08.09.2026 को लगभग 11:00 बजे सुबह उक्त सफेद रंग की स्विफ्ट डिजायर कार को रुद्रपुर–रामपुर सीमा स्थित आबकारी चेक पोस्ट पर तैनात आबकारी कर्मियों द्वारा चेकिंग हेतु रोका गया था।वाहन एवं उसमें सवार व्यक्तियों की गतिविधियां संदिग्ध प्रतीत होने पर उन्हें चेक पोस्ट परिसर में ले जाकर वाहन एवं सामान की चेकिंग की गई। ➡️ प्रकरण में उपलब्ध साक्ष्यों, पूछताछ एवं पुलिस कार्यवाही के दौरान निम्न व्यक्तियों की संलिप्तता प्रकाश में आई—1. बलजीत सिंह, पुत्र सेवक सिंह, उम्र 35 वर्ष, निवासी ग्राम लालपुर, किच्छा, जनपद ऊधमसिंहनगर।2. नईम, पुत्र खलील अहमद, उम्र 36 वर्ष, निवासी वार्ड संख्या-04, मंसूरनगर, केलाखेड़ा, जनपद ऊधम सिंह नगर 3. पप्पू लाल, पुत्र जैतराम, उम्र 58 वर्ष, निवासी लखनऊ कॉलोनी, गदरपुर, जनपद ऊधमसिंहनगर।4. देवेंद्र कुमार, पुत्र पनीराम, उम्र 56 वर्ष, निवासी मालधनचौड़ संख्या-02, तहसील एवं थाना रामनगर, जनपद नैनीताल, कार्यालय आबकारी निकट BSNL, सिडकुल पंतनगर, रुद्रपुर। *चारों अभियुक्त गिरफ्तार* ➡️ उपलब्ध साक्ष्यों एवं पूछताछ के आधार पर गिरफ्तारी के पर्याप्त आधार पाए जाने पर हिमाचल पुलिस एवं कोतवाली रुद्रपुर पुलिस की संयुक्त कार्यवाही में चारों अभियुक्तों को नियमानुसार गिरफ्तारी के कारणों से अवगत कराते हुए दिनांक 20/09/2026 की रात्रि में गिरफ्तार किया गया।गिरफ्तार अभियुक्तों के कब्जे से थाना सदर शिमला में पंजीकृत उपरोक्त चोरी के अभियोग से संबंधित बहुमूल्य चोरी की संपत्ति बरामद की गई। गिरफ्तारी एवं बरामदगी से संबंधित आवश्यक अभिलेखीकरण एवं अन्य वैधानिक औपचारिकताएं नियमानुसार हिमाचल पुलिस द्वारा पूर्ण की जा रही है। *एसएसपी अजय गणपति के कुशल निर्देशन में ऊधमसिंहनगर पुलिस द्वारा अपराध एवं भ्रष्टाचार के विरुद्ध जीरो टॉलरेंस नीति के तहत प्रभावी कार्यवाही लगातार जारी है।**पुलिस टीम*➡️ कोतवाली पंतनगर पुलिस एवं कोतवाली रुद्रपुर पुलिस की संयुक्त टीम।
