दिनेशपुर पुलिस ने मौके पर पहुंच रुकवाया बाल विवाह, बाल विवाह अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज।
पुलिस ने आरोपी दूल्हा और उसके परिजनों को हिरासत में लिया।

रुद्रपुर। थाना दिनेशपुर पुलिस बाल विवाह की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने बाल विवाह रुकवाया और आरोपी दूल्हे व उनके परिजनों को हिरासत में लेकर संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस के मुताबिक थाना दिनेशपुर पुलिस को सूचना मिली कि ग्राम बुक्सौरा में किसी नाबालिग लड़की का बाल विवाह हो रहा है। सूचना पर थानाध्यक्ष पंकज कुमार मय पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने जानकारी ली तो पता चला कि ग्राम बुक्सौरा निवासी एक व्यक्ति अपनी नाबालिक पुत्री का विवाह गाँव के निवासी एक व्यक्ति के पुत्र साथ हो रहा है। थानाध्यक्ष के मुताबिक पुलिस ने मामले की गंभीरता व संवेदनशीलता को देखते हुए तत्काल धारा 9 10 11 बाल विवाह प्रतिषेध अधिनियम 2006 के तहत पंजीकृत किया। पुलिस ने आरोपी दूल्हे और इनके परिजनों को हिरासत में लिया। साथ ही कार्रवाई की जा रही है।
