Skip to content
Belaag News (बेलाग न्यूज़)

Belaag News

Primary Menu
  • रुद्रपुर
  • उत्तराखण्ड
    • अल्मोड़ा
    • नैनीताल
    • उधम सिंह नगर
  • देश विदेश
  • खेल
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • राजनीति
  • क्राइम
  • कोरोना वायरस अपडेट
  • उत्तराखंड
  • उत्तराखण्ड
  • उधम सिंह नगर
  • क्राइम

काशीपुर पुलिस ने साईं मंदिर में हुई चोरी का किया खुलासा, 01आरोपी गिरफ्तार।

Mumtyaz Ahmad November 19, 2026
ख़बर शेयर करें -

*एसएसपी अजय गणपति के निर्देशन में काशीपुर क्षेत्र के मंदिर में हुई चोरी का हुआ सफल अनावरण।*➡️ *काशीपुर पुलिस ने साईं मंदिर में हुई चोरी का किया खुलासा, 01आरोपी गिरफ्तार।*➡️ *200 सीसीटीवी कैमरों का अवलोकन करने के बाद पुलिस टीम को मिली सफलता।*➡️ *गिरफ्तार आरोपी त्रिलोक से 65 हजार की कीमत के चांदी के टुकड़े और 20 हजार रुपए बरामद।**गिरफ्तार आरोपी पर पूर्व में भी दिल्ली, हरियाणा और फरीदाबाद में मुकदमे पंजीकृत।

काशीपुर पुलिस ने साईं मंदिर में हुई चोरी का किया खुलासा, 01आरोपी गिरफ्तार।

काशीपुर। दिनांक 16.09.2026 को वादी मुकदमा श्री मनोज ऐरी पुत्र स्व0 महिपाल सिंह ऐरी, एडमिन साई पब्लिक स्कूल कुण्डेश्वरी रोड काशीपुर द्वारा कुण्डेश्वरी रोड काशीपुर के पास स्थित साई मन्दिर से दिनांक 12.09.2026 की रात्रि में अज्ञात अभियुक्त द्वारा चाँदी की मूर्तियां चोरी करने के सम्बन्ध मे कोतवाली काशीपुर पर तहरीर दी गयी, जिस पर कोतवाली काशीपुर में मु0अ0सं0 415/2026 धारा 305(डी)/331 बी0एन0एस0 बनाम अज्ञात पंजीकृत किया गया। मुकदमा पंजीकृत होने पर घटना के अनावरण हेतु श्रीमान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय के निर्देशन, श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय काशीपुर पर्यवेक्षण एवं श्रीमान क्षेत्राधिकारी महोदय काशीपुर के नेतृत्व में तत्काल टीमें गठित कर पुलिस टीमों द्वारा अभियुक्तों की तलाश हेतु घटनास्थल के आस-पास लगे सीसीटीवी कैमरों का अवलोकन किया गया, जिसमें 02 संदिग्ध व्यक्ति सीसीटीवी फुटेज में नजर आये। संदिग्धों का पीछा करते हुए मुरादाबाद, हापुड़, दिल्ली आदि स्थानों पर मार्ग में लगे लगभग 200 सीसीटीवी कैमरों का अवलोकन किया गया। अवलोकन के दौरान संदिग्धों का एक के0टी0एम0 ड्यूक बाईक से घटनास्थल पर आना-जाना पाया गया तथा हापुड, दिल्ली के आस-पास उक्त बाईक का नम्बर ट्रेस कर मुखबिर मामूर/सुरागरसी/पतारसी करते हुए दिनांक 18.11.2026 को पुलिस टीम द्वारा अभि0 त्रिलोक सिंह उर्फ शोले पुत्र तीरथ सिंह निवासी ग्राम लतीफपुर थाना हस्तिनापुर जिला मेरठ उ0प्र0 हाल निवासी शिवविहार गली नं0 14 म0नं0 63 चन्द्रविहार थाना निहाल विहाल दिल्ली को दि किमाया रिसोर्ट के पास हाईवे को जोड़ने वाली सर्विस रोड के किनारे थाना कुण्डा से गिरफ्तार करते हुए उसके कब्जे से मुकदमे से सम्बन्धित माल चाँदी के कटे हुए टुकड़े कीमत लगभग रूपया 65,000/- रूपये व रूपया 20,000/- कैश बरामद हुआ। शेष बरामदगी हेतु अन्य अभि0गण की तलाश जारी है। गिरफ्तार अभि0 त्रिलोक सिंह द्वारा पूछताछ में 01 अन्य अभियुक्त के साथ दिनांक 12.09.2026 को रात्रि में कुण्डेश्वरी रोड स्थित साई मन्दिर में चोरी किया जाना और चुराई गयी सम्पत्ति को आपस में बांट लेने के सम्बन्ध में बताया। चोरी का तीसरा हिस्सा साई मन्दिर की रैकी करवाने वाले व्यक्ति को देने हेतु काशीपुर आना और इसी दौरान पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर लेना बताया गया। मुकदमें में अन्य 02 वांछित अभियुक्तगण की तलाश जारी है। अभियुक्त त्रिलोक सिंह का आपराधिक इतिहास 1- मु0अ0सं0 204/2025 धारा 305(डी)/331(डी)/317(2) बीएनएस कोतवाली गदरपुर।2- मु0अ0सं0 254/2020 धारा 34/379/511 भादवि थाना सराय रोहिला दिल्ली।3- मु0अ0सं0 711/2026 धारा 305/307 भादवि थाना प्रीत विहार दिल्ली। उक्त के अतिरिक्त अभि0 त्रिलोक सिंह के विरूद्व दिल्ली के थाना खैला एवं हरियाणा के फरीदाबाद में मुकदमें होने प्रकाश में आये हैं। अभियुक्त के अन्य आपराधिक इहिास के सम्बन्ध में जानकारी एकत्र की जा रही है। पुलिस टीम -1- उ0नि0 कंचन कुमार पडलिया (विवेचक), चौकी कुण्डेश्वरी।2- उ0नि0 मनोज सिंह धौनी, प्रभारी चौकी कुण्डेश्वरी।3- कान्स0 विरेन्द्र सिंह बिष्ट, कोतवाली काशीपुर।4- कान्स0 नवीन खोलिया कोतवाली काशीपुर।5- कान्स0 लक्ष्मण चन्द कोतवाली काशीपुर।6- हे0का0 दीपक कुमार, एस0ओ0जी0 काशीपुर।7- हे0का0 इमरान, एस0ओ0जी0 काशीपुर।8- कान्स0 गिरीश काण्डपाल, एस0ओ0जी0 काशीपुर।वांछित अभियुक्तगण1- मनप्रीत सिंह उर्फ सन्नी पुत्र जसवन्त सिंह निवासी ग्राम लतीफपुर थाना हस्तिनापुर जिला मेरठ उ0प्र0 हाल निवासी शिवविहार, चन्द्रविहार थाना निहाल विहाल दिल्ली का घटना में शामिल होना प्रकाश में आया। 2- अवतार सिंह पुत्र सुरजीत सिंह निवासी किलावली कुण्डा हाल निवासी शिवविहार, चन्द्रविहार थाना निहाल विहाल दिल्ली। (रैकी करवाने वाला)

ख़बर शेयर करें -
Tags: चोरी का खुलासा

Post navigation

Previous दिनेशपुर पुलिस ने मौके पर पहुंच रुकवाया बाल विवाह, बाल विवाह अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज।
  • Latest
  • Popular
  • काशीपुर पुलिस ने साईं मंदिर में हुई चोरी का किया खुलासा, 01आरोपी गिरफ्तार।
    • उत्तराखंड
    • उत्तराखण्ड
    • उधम सिंह नगर
    • क्राइम

    काशीपुर पुलिस ने साईं मंदिर में हुई चोरी का किया खुलासा, 01आरोपी गिरफ्तार।

  • दिनेशपुर पुलिस ने मौके पर पहुंच रुकवाया बाल विवाह, बाल विवाह अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज।
    • उत्तराखंड
    • उत्तराखण्ड
    • उधम सिंह नगर
    • क्राइम
    • रुद्रपुर

    दिनेशपुर पुलिस ने मौके पर पहुंच रुकवाया बाल विवाह, बाल विवाह अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज।

  • कृषि क्षेत्र को मजबूती,किसानों को मिलेगी प्रोत्साहन राशि, मंडी परिसरों में बनेंगे हाईटैक शौचालय व 366 नए संपर्क मार्ग।
    • उत्तराखंड
    • उत्तराखण्ड
    • उधम सिंह नगर
    • नैनीताल
    • रुद्रपुर
    • विविध

    कृषि क्षेत्र को मजबूती,किसानों को मिलेगी प्रोत्साहन राशि, मंडी परिसरों में बनेंगे हाईटैक शौचालय व 366 नए संपर्क मार्ग।

  • चौकी इंचार्ज मनोज कुमार तोमर ने टीम के साथ चलाया सघन वाहन चेकिंग अभियान।
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • देश विदेश
    • राष्ट्रीय

    चौकी इंचार्ज मनोज कुमार तोमर ने टीम के साथ चलाया सघन वाहन चेकिंग अभियान।

  • मतदाता सूची को त्रुटिरहित व मतदाताओं की सुविधा के दृष्टिगत 20 से 27 नवम्बर तक एक सप्ताह का चलेगा विशेष अभियान।
    • अल्मोड़ा
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • उत्तराखण्ड
    • उधम सिंह नगर
    • दिल्ली
    • देश विदेश
    • नैनीताल
    • राष्ट्रीय
    • विविध

    मतदाता सूची को त्रुटिरहित व मतदाताओं की सुविधा के दृष्टिगत 20 से 27 नवम्बर तक एक सप्ताह का चलेगा विशेष अभियान।

  • नैनीताल जिला न्यायालय के साथ ही जिले की अन्य न्यायालयों को बम से उड़ाने की धमकी, ईमेल में 12 RDX बम होने का दावा रामनगर कोर्ट के पूरे परिसर को कराया गया खाली।
    • अल्मोड़ा
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • उत्तराखण्ड
    • उधम सिंह नगर
    • क्राइम
    • देश विदेश
    • नैनीताल

    नैनीताल जिला न्यायालय के साथ ही जिले की अन्य न्यायालयों को बम से उड़ाने की धमकी, ईमेल में 12 RDX बम होने का दावा रामनगर कोर्ट के पूरे परिसर को कराया गया खाली।

  • शिविर में प्रशासन और जनता के बीच हुआ सीधा संवाद, ग्रामीणों को मिली एक ही छत के नीचे सभी सेवाएं।
    • उत्तराखंड
    • उत्तराखण्ड
    • उधम सिंह नगर
    • देश विदेश
    • रुद्रपुर
    • विविध
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य

    शिविर में प्रशासन और जनता के बीच हुआ सीधा संवाद, ग्रामीणों को मिली एक ही छत के नीचे सभी सेवाएं।

  • अंतर्राज्यीय मोटर साइकिल चोर गिरोह का पर्दाफाश,चोरी की 08 मोटर साइकिलें बरामद, 02 शातिर गिरफ्तार।
    • उत्तराखंड
    • उत्तराखण्ड
    • उधम सिंह नगर
    • क्राइम

    अंतर्राज्यीय मोटर साइकिल चोर गिरोह का पर्दाफाश,चोरी की 08 मोटर साइकिलें बरामद, 02 शातिर गिरफ्तार।

  • उत्तराखंड बोर्ड रिजल्ट 2026: 25 अप्रैल को 10 बजे होगा घोषित, 2 लाख से ज्यादा छात्रों का इंतजार खत्म।
    • अल्मोड़ा
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • उत्तराखण्ड
    • उधम सिंह नगर
    • देश विदेश
    • नैनीताल
    • रुद्रपुर
    • विविध
    • शिक्षा

    उत्तराखंड बोर्ड रिजल्ट 2026: 25 अप्रैल को 10 बजे होगा घोषित, 2 लाख से ज्यादा छात्रों का इंतजार खत्म।

  • तराई पश्चिमी वन प्रभाग कि परतरामपुर रेंज मे गुलदार का आतंक घर मे घुस कर कुत्ते को बनाया निवाला सीसीटीवी मे कैद हुई घटना।
    • उत्तराखंड
    • उत्तराखण्ड
    • क्राइम
    • दिल्ली
    • देश विदेश
    • नैनीताल

    तराई पश्चिमी वन प्रभाग कि परतरामपुर रेंज मे गुलदार का आतंक घर मे घुस कर कुत्ते को बनाया निवाला सीसीटीवी मे कैद हुई घटना।

Follow Us

  • Like Our Facebook Page
  • Follow Us On Twitter
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join Our WhatsApp Group
Belaag News (बेलाग न्यूज़)

Latest News

  • काशीपुर पुलिस ने साईं मंदिर में हुई चोरी का किया खुलासा, 01आरोपी गिरफ्तार।
  • दिनेशपुर पुलिस ने मौके पर पहुंच रुकवाया बाल विवाह, बाल विवाह अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज।
  • कृषि क्षेत्र को मजबूती,किसानों को मिलेगी प्रोत्साहन राशि, मंडी परिसरों में बनेंगे हाईटैक शौचालय व 366 नए संपर्क मार्ग।

Search

  • Home
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms of Service
  • Like Our Facebook Page
  • Follow Us On Twitter
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join Our WhatsApp Group

© 2026, Belaag News

Website Developed & Maintained by News Portal Hub

All content and news on this website are published solely by the website owner. News Portal Hub assumes no responsibility for its content.

News Portal Hub