Skip to content
Belaag News (बेलाग न्यूज़)

Belaag News

Primary Menu
  • रुद्रपुर
  • उत्तराखण्ड
    • अल्मोड़ा
    • नैनीताल
    • उधम सिंह नगर
  • देश विदेश
  • खेल
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • राजनीति
  • क्राइम
  • कोरोना वायरस अपडेट
  • उत्तराखंड
  • उत्तराखण्ड
  • उधम सिंह नगर
  • नैनीताल
  • रुद्रपुर
  • विविध

कृषि क्षेत्र को मजबूती,किसानों को मिलेगी प्रोत्साहन राशि, मंडी परिसरों में बनेंगे हाईटैक शौचालय व 366 नए संपर्क मार्ग।

Mumtyaz Ahmad November 19, 2026
ख़बर शेयर करें -
कृषि क्षेत्र को मजबूती,किसानों को मिलेगी प्रोत्साहन राशि, मंडी परिसरों में बनेंगे हाईटैक शौचालय व 366 नए संपर्क मार्ग।

रुद्रपुर। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने गुरुवार को उत्तराखण्ड कृषि उत्पादन विपणन बोर्ड रुद्रपुर में मंडी सचिवों के साथ वर्चुअल माध्यम से बैठक कर जरूरी दिशा निर्देश दिए। उसके उपरांत कैबिनेट मंत्री ने किसानों व कृषि क्षेत्र से जुड़ी जानकारी मीडिया के साथ साझा की। प्रेस वार्ता में किसानों को प्रोत्साहन राशि प्रदान करने की जानकारी देते हुए उन्होंने कहा कि प्रथम प्रोत्साहन राशि ₹25 हजार, द्वितीय प्रोत्साहन राशि ₹15 हजार तथा तृतीय प्रोत्साहन राशि ₹10 हजार निर्धारित की गई है। साथ ही किसानों की समस्याओं को देखते हुए समस्त मंडी समिति परिसरों में हाईटैक शौचालय भी बनाए जा रहे हैं।

कृषि क्षेत्र को मजबूती,किसानों को मिलेगी प्रोत्साहन राशि, मंडी परिसरों में बनेंगे हाईटैक शौचालय व 366 नए संपर्क मार्ग।

कैबिनेट मंत्री ने कहा कि दुर्घटना सहायता राशि में बढ़ोतरी की गई है। इस वित्तीय सहायता योजना के अंतर्गत विगत पांच वर्षों में 35 किसानों को ₹36.50 लाख की सहायता प्रदान की जा चुकी है। नई व्यवस्था के तहत कृषि कार्य करने के दौरान मृत्यु होने पर सहायता राशि ₹2.50 लाख के स्थान पर ₹3 लाख कर दी गई है। इसी प्रकार, दुर्घटना द्वारा दोनों हाथ/पैर या एक हाथ और एक पैर से दिव्यांग होने पर ₹1 लाख के स्थान पर ₹1.25 लाख, एक अंग से दिव्यांग होने पर ₹50 हजार के स्थान पर ₹75 हजार, एक हाथ की एक साथ चार अंगुलियों की क्षति होने पर ₹28 हजार के स्थान पर ₹35 हजार,एक साथ तीन अंगुलियों की क्षति होने पर ₹20 हजार के स्थान पर ₹25 हजार, एक हाथ के अंगूठे की क्षति होने पर ₹18 हजार के स्थान पर ₹21 हजार तथा अंगूठे को छोड़कर किसी भी एक या दो अंगुली की क्षति होने पर ₹3 हजार के स्थान पर ₹5 हजार की वृद्धि की गई है। इसके अतिरिक्त 400 आउटसोर्स कर्मचारियों के मानदेय में ₹2,500 की वृद्धि की गई है। कैबिनेट मंत्री ने कहा कि कृषक उत्पादक क्षति सहायता योजना के अंतर्गत विगत पांच वर्षों में 98 किसानों को ₹16.00 लाख की सहायता प्रदान की जा चुकी है। सरकार ने कृषकों व व्यापारियों के हित के दृष्टिगत न्यूनतम समर्थन मूल्य के अंतर्गत क्रय किए जाने वाले गेहूं एवं धान पर मंडी शुल्क 2 प्रतिशत के स्थान पर 1.5 प्रतिशत कर दिया है। उन्होंने कहा कि किसानों के उत्पादों को मंडी तक पहुंचाने के लिए1,248 संपर्क मार्गों का निर्माण किया गया है, साथ ही वर्तमान में 366 संपर्क मार्ग निर्माणाधीन हैं। उन्होंने कहा की नौगांव एवं मंगलौर में नई मंडी का निर्माण किया गया है जिसका जल्द ही शुभारंभ हो जाएगा।कैबिनेट मंत्री ने कहा कि सरकार किसानों के हितों के प्रति पूर्णतः प्रतिबद्ध है।प्रेस वार्ता में दर्जा मंत्री अनिल कपूर डब्बू,उप निदेशक मंडी कौस्तुभ मिश्रा आदि उपस्थित रहे।

ख़बर शेयर करें -
Tags: बैठक आयोजित

Post navigation

Previous चौकी इंचार्ज मनोज कुमार तोमर ने टीम के साथ चलाया सघन वाहन चेकिंग अभियान।
Next दिनेशपुर पुलिस ने मौके पर पहुंच रुकवाया बाल विवाह, बाल विवाह अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज।
  • Latest
  • Popular
  • काशीपुर पुलिस ने साईं मंदिर में हुई चोरी का किया खुलासा, 01आरोपी गिरफ्तार।
    • उत्तराखंड
    • उत्तराखण्ड
    • उधम सिंह नगर
    • क्राइम

    काशीपुर पुलिस ने साईं मंदिर में हुई चोरी का किया खुलासा, 01आरोपी गिरफ्तार।

  • दिनेशपुर पुलिस ने मौके पर पहुंच रुकवाया बाल विवाह, बाल विवाह अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज।
    • उत्तराखंड
    • उत्तराखण्ड
    • उधम सिंह नगर
    • क्राइम
    • रुद्रपुर

    दिनेशपुर पुलिस ने मौके पर पहुंच रुकवाया बाल विवाह, बाल विवाह अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज।

  • कृषि क्षेत्र को मजबूती,किसानों को मिलेगी प्रोत्साहन राशि, मंडी परिसरों में बनेंगे हाईटैक शौचालय व 366 नए संपर्क मार्ग।
    • उत्तराखंड
    • उत्तराखण्ड
    • उधम सिंह नगर
    • नैनीताल
    • रुद्रपुर
    • विविध

    कृषि क्षेत्र को मजबूती,किसानों को मिलेगी प्रोत्साहन राशि, मंडी परिसरों में बनेंगे हाईटैक शौचालय व 366 नए संपर्क मार्ग।

  • चौकी इंचार्ज मनोज कुमार तोमर ने टीम के साथ चलाया सघन वाहन चेकिंग अभियान।
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • देश विदेश
    • राष्ट्रीय

    चौकी इंचार्ज मनोज कुमार तोमर ने टीम के साथ चलाया सघन वाहन चेकिंग अभियान।

  • मतदाता सूची को त्रुटिरहित व मतदाताओं की सुविधा के दृष्टिगत 20 से 27 नवम्बर तक एक सप्ताह का चलेगा विशेष अभियान।
    • अल्मोड़ा
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • उत्तराखण्ड
    • उधम सिंह नगर
    • दिल्ली
    • देश विदेश
    • नैनीताल
    • राष्ट्रीय
    • विविध

    मतदाता सूची को त्रुटिरहित व मतदाताओं की सुविधा के दृष्टिगत 20 से 27 नवम्बर तक एक सप्ताह का चलेगा विशेष अभियान।

  • नैनीताल जिला न्यायालय के साथ ही जिले की अन्य न्यायालयों को बम से उड़ाने की धमकी, ईमेल में 12 RDX बम होने का दावा रामनगर कोर्ट के पूरे परिसर को कराया गया खाली।
    • अल्मोड़ा
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • उत्तराखण्ड
    • उधम सिंह नगर
    • क्राइम
    • देश विदेश
    • नैनीताल

    नैनीताल जिला न्यायालय के साथ ही जिले की अन्य न्यायालयों को बम से उड़ाने की धमकी, ईमेल में 12 RDX बम होने का दावा रामनगर कोर्ट के पूरे परिसर को कराया गया खाली।

  • शिविर में प्रशासन और जनता के बीच हुआ सीधा संवाद, ग्रामीणों को मिली एक ही छत के नीचे सभी सेवाएं।
    • उत्तराखंड
    • उत्तराखण्ड
    • उधम सिंह नगर
    • देश विदेश
    • रुद्रपुर
    • विविध
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य

    शिविर में प्रशासन और जनता के बीच हुआ सीधा संवाद, ग्रामीणों को मिली एक ही छत के नीचे सभी सेवाएं।

  • अंतर्राज्यीय मोटर साइकिल चोर गिरोह का पर्दाफाश,चोरी की 08 मोटर साइकिलें बरामद, 02 शातिर गिरफ्तार।
    • उत्तराखंड
    • उत्तराखण्ड
    • उधम सिंह नगर
    • क्राइम

    अंतर्राज्यीय मोटर साइकिल चोर गिरोह का पर्दाफाश,चोरी की 08 मोटर साइकिलें बरामद, 02 शातिर गिरफ्तार।

  • उत्तराखंड बोर्ड रिजल्ट 2026: 25 अप्रैल को 10 बजे होगा घोषित, 2 लाख से ज्यादा छात्रों का इंतजार खत्म।
    • अल्मोड़ा
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • उत्तराखण्ड
    • उधम सिंह नगर
    • देश विदेश
    • नैनीताल
    • रुद्रपुर
    • विविध
    • शिक्षा

    उत्तराखंड बोर्ड रिजल्ट 2026: 25 अप्रैल को 10 बजे होगा घोषित, 2 लाख से ज्यादा छात्रों का इंतजार खत्म।

  • तराई पश्चिमी वन प्रभाग कि परतरामपुर रेंज मे गुलदार का आतंक घर मे घुस कर कुत्ते को बनाया निवाला सीसीटीवी मे कैद हुई घटना।
    • उत्तराखंड
    • उत्तराखण्ड
    • क्राइम
    • दिल्ली
    • देश विदेश
    • नैनीताल

    तराई पश्चिमी वन प्रभाग कि परतरामपुर रेंज मे गुलदार का आतंक घर मे घुस कर कुत्ते को बनाया निवाला सीसीटीवी मे कैद हुई घटना।

Follow Us

  • Like Our Facebook Page
  • Follow Us On Twitter
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join Our WhatsApp Group
Belaag News (बेलाग न्यूज़)

Latest News

  • काशीपुर पुलिस ने साईं मंदिर में हुई चोरी का किया खुलासा, 01आरोपी गिरफ्तार।
  • दिनेशपुर पुलिस ने मौके पर पहुंच रुकवाया बाल विवाह, बाल विवाह अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज।
  • कृषि क्षेत्र को मजबूती,किसानों को मिलेगी प्रोत्साहन राशि, मंडी परिसरों में बनेंगे हाईटैक शौचालय व 366 नए संपर्क मार्ग।

Search

  • Home
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms of Service
  • Like Our Facebook Page
  • Follow Us On Twitter
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join Our WhatsApp Group

© 2026, Belaag News

Website Developed & Maintained by News Portal Hub

All content and news on this website are published solely by the website owner. News Portal Hub assumes no responsibility for its content.

News Portal Hub