उत्तराखण्ड श्रमजीवी पत्रकार यूनियन की दिनेशपुर इकाई का गठन, सचिन राणा अध्यक्ष व मनोज अधिकारी महामंत्री बने।

दिनेशपुर, 26 अगस्त। उत्तराखण्ड श्रमजीवी पत्रकार यूनियन की दिनेशपुर नगर इकाई का गठन नगर पंचायत दिनेशपुर के सभागार में संपन्न हुआ। जिलाध्यक्ष रमेश चंद्रा की संस्तुति पर जिला महामंत्री मुमत्याज अहमद ने जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष काजल राय की उपस्थिति में नई कार्यकारिणी की घोषणा की। नई कार्यकारिणी के गठन के साथ ही संगठन को क्षेत्र में और अधिक सक्रिय एवं मजबूत बनाने का संकल्प लिया गया।घोषित कार्यकारिणी में सचिन राणा को अध्यक्ष, मनोज अधिकारी को महामंत्री तथा मृत्युंजय सरकार को कोषाध्यक्ष चुना गया।

वहीं बृज किशोर को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, रिया सामंत, अमित गुप्ता एवं मयंक अग्रवाल को उपाध्यक्ष, विकास राय और राहुल विश्वास को सचिव, संजू देवी को उपसचिव तथा संजीव गाईन को संगठन एवं प्रचार मंत्री की जिम्मेदारी सौंपी गई। राजू कालड़ा एवं विभूति मंडल को ऑडिटर तथा विष्णु सरकार एवं संजय विश्वास को सदस्य बनाया गया है। संगठन के संरक्षक मंडल में केवल पाठक, काजल राय, जीवन नयाल एवं सुब्रतो गोस्वामी को शामिल किया गया है।बैठक में संगठन की आगामी कार्ययोजना, पत्रकार हितों और क्षेत्रीय मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई। वक्ताओं ने कहा कि पत्रकार लोकतंत्र का चौथा स्तंभ हैं, लेकिन आज भी पत्रकारों को अनेक चुनौतियों का सामना करना पड़ रहा है। पत्रकारों की सुरक्षा, मान्यता प्राप्त करने में आ रही कठिनाइयों, सूचना तक सहज पहुंच, आर्थिक संसाधनों की कमी तथा फर्जी खबरों के बढ़ते प्रभाव जैसे विषयों पर गंभीर विचार-विमर्श किया गया।इसके साथ ही दिनेशपुर एवं आसपास के क्षेत्रों की विभिन्न जनसमस्याओं को भी प्रमुखता से उठाया गया। बैठक में सड़क, पेयजल, स्वास्थ्य सेवाओं, शिक्षा व्यवस्था, बेरोजगारी तथा विकास कार्यों की धीमी गति जैसे मुद्दों पर चिंता व्यक्त की गई। संगठन ने इन जनहित के मुद्दों को प्रमुखता से उठाने और जनता की आवाज को मजबूती से प्रशासन तक पहुंचाने का संकल्प लिया।नवनियुक्त महामंत्री मनोज अधिकारी ने कहा कि संगठन पत्रकारों के अधिकारों, सम्मान और सुरक्षा के लिए निरंतर कार्य करेगा। उन्होंने कहा कि पत्रकारों की एकजुटता ही संगठन की सबसे बड़ी ताकत है और सभी सदस्यों को साथ लेकर पत्रकार हितों तथा सामाजिक सरोकारों से जुड़े मुद्दों पर सक्रिय भूमिका निभाई जाएगी।इस अवसर पर जिलाध्यक्ष रमेश चंद्रा, जिला महामंत्री मुमत्याज अहमद तथा जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष काजल राय ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों एवं सदस्यों को शुभकामनाएं देते हुए संगठन को मजबूत बनाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि उत्तराखण्ड श्रमजीवी पत्रकार यूनियन पत्रकारों की समस्याओं के समाधान, उनके अधिकारों की रक्षा तथा निष्पक्ष और जनपक्षीय पत्रकारिता को बढ़ावा देने के लिए सदैव प्रतिबद्ध रहेगी।कार्यक्रम के अंत में सभी पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने संगठन के उद्देश्यों को जन-जन तक पहुंचाने तथा पत्रकारों और समाज के हित में मिलकर कार्य करने का संकल्प लिया।


