पुलिस ने अवैध रूप से लीसे की तस्करी का किया भंडाफोड़, 04 लीसा तस्कर गिरफ्तार।


🔶 *एसएसपी अजय गणपति के निर्देशन में पुलिस ने अवैध रूप से लीसे की तस्करी का किया भंडाफोड़, 04 लीसा तस्कर गिरफ्तार।*➡️ *बाजपुर पुलिस ने टूरिस्ट बस से भारी मात्रा में अवैध लीसा किया बरामद*➡️ *दस लाख से अधिक कीमत का 348 कनस्तर लीसा बरामद।*➡️ *लीसा तस्करी में प्रयुक्त टूरिस्ट बस को भी किया सीज।* वर्तमान में त्यौहार के सीजन के दृष्टिगत

* वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक * द्वारा जनपद में सघन अभियान चलाकर संदिग्ध व्यक्ति वस्तु वाहनों की चैकिंग हेतु निर्देशित किया गया है *SSP के उक्त निर्देशों* के अनुपालन में *SP काशीपुर * व *CO बाजपुर * के निर्देशन व प्रभारी निरीक्षक महोदय के नेतृत्व में कोतवाली बाजपुर के चौकी सुल्तानपुर पट्टी क्षेत्र में छोई मोड पर सघन चैकिंग की जा रही थी । दौराने चैकिंग पर *छोई मोड* पर वाहन * टूरिस्ट बस संख्या -UK12-PB-0381* को रोककर चैक किया गया तो उक्त बस के अन्दर चालक 1- मनोज सिंह पुत्र नंदन सिंह निवासी हाउस नंबर 215 विठोरिया नंबर 1 ब्लॉक के पास गोड़ धड़ा थाना मुखानी हल्द्वानी जिला नैनीताल उम्र 35 वर्ष के अतिरिक्त तीन अन्य व्यक्ति 1–भवान सिंह पुत्र मोती सिंह निवासी ग्राम देवली थाना लमगड़ा जिला अल्मोड़ा उम्र 42 वर्ष ,2- हेमचंद्र महतोलिया पुत्र चंद्र बल्लभ महतोलिया निवासी गांधीनगर नंबर 2 बिंदुखता थाना लाल कुआं जिला नैनीताल उम्र -39 वर्ष, 3- पान सिंह पुत्र दान सिंह निवासी ग्राम जैती थाना लमगड़ा जिला अल्मोड़ा उम्र-60 वर्ष बैठे थे व बस की सभी सीटें उखाडी गयी थी व बस में काली पन्नी बिछी थी जिसे उठाकर चैक किया तो पन्नी के नीचे भारी मात्रा में लीसे के कनस्तर बरामद हुए तथा बस की डिग्गी को खोलकर चैक किया तो डिग्गी में भी भारी मात्र में लीसे के कनेस्तर बरामद हुए जिनकी गिनती की गयी तो टूरिस्ट बस में *कुल–348 कनस्तर अवैध लीसा *अनुमानित मूल्य 10,50000 रूपये* बरामद हुआ । मौके पर चालक व उसमें बैठे व्यक्तियों से पूछताछ की तो उक्त चारों द्वारा मनोज रावत व पप्पू पाठक का उनके साथ पार्टनरशिप होना तथा बरामद अवैध लीसा मनोज रावत निवासी छडोजा लमगड़ा जिला अल्मोड़ा का होना जिसे अभियुक्तगण उपरोक्त द्वारा द्वाराहाट अल्मोडा से बस में भरकर पुलभट्टा टोल प्लाजा के पास *पप्पू पाठक निवासी पालम सिटी हल्द्वानी रामपुर रोड जिला नैनीताल* की कम्पनी *उत्तरांचल टेरपीन प्रोडक्ट्स प्राइवेट लिमिटेड* में ले जाना तथा माल को सुरक्षित पहुचाने के बाद अपना कमीशन प्राप्त करना बताया । बरामद लीसा के परिवहन के सम्बन्ध में कोई *वैद्य रवन्ना/ लाइसेंस* व बस से सम्बन्धित वैद्य कागजात नहीं दिखा पाए जिस कारण अभियुक्तगण उपरोक्त को मौके से गिरफ्तार किया गया । जिस सम्बन्ध में उ0नि0 सुरेन्द्र सिंह बिष्ट की दाखिला फर्द के आधार पर कोतवाली बाजपुर में *FIR NO-309/2026 धारा-26/52 वन अधिनियम बनाम मनोज आदि उपरोक्त* पंजीकृत किया गया है । चुकिं अभियुक्तगण द्वारा वन संपदा को भारी क्षति पहुँचाते हुए अवैध रूप से लीसे का दोहन कर उक्त लीसे की तस्करी कर पर्यावरण को प्रभावित किया गया है अतः अभियुक्तगण को समय से माननीय न्यायालय पेश किया जा रहा है ।*गिरफ्तार अभियुक्त*1- मनोज सिंह पुत्र नंदन सिंह निवासी हाउस नंबर 215 विठोरिया नंबर 1 ब्लॉक के पास गोड़ धड़ा थाना मुखानी हल्द्वानी जिला नैनीताल उम्र 35 वर्ष 2- भवान सिंह पुत्र मोती सिंह निवासी ग्राम देवली थाना लमगड़ा जिला अल्मोड़ा उम्र 42 वर्ष3- हेमचंद्र महतोलिया पुत्र चंद्र बल्लभ महतोलिया निवासी गांधीनगर नंबर 2 बिंदुखता थाना लाल कुआं जिला नैनीताल उम्र -39 वर्ष, 4- पान सिंह पुत्र दान सिंह निवासी ग्राम जैती थाना लमगड़ा जिला अल्मोड़ा उम्र-60 वर्ष *बरामदगी*1- 348 कनस्तर लीसा *अनुमानित मुल्य 1050000/– (दस लाख पचासहजार रूपये)*2- लीसा परिवहन में प्रयुक्त टूरिस्ट बस -UK12-PB-0381 *गिरफ्तारी और बरामदगी पुलिस टीम*1- SI सुरेन्द्र सिंह चौकी प्रभारी सुल्तानपुर पट्टी2- HC 64 जगत सिंह अधिकारी कोतवाली बाजपुर3- कानि0312 नवल किशोर कोतवाली बाजपुर4- कानि 1150 कैलाश काला कोतवाली बाजपुर5- कानि 558 रमेश पाण्डे कोतवाली बाजपुर


