4-5 युवकों ने की ताबड़तोड़ फायरिंग, लोगों में दहशत।

लक्सर। – ताबड़तोड़ फायरिंग से दहशत में लोगएंकर….खबर लक्सर से है… लक्सर के सिमली मोहल्ले में उस समय हड़कंप मच गया जब बाइक पर सवार होकर आए 4-5 युवकों ने मोहल्ले के एक युवक के घर के आंगन में खड़े होकर तमचो से ताबड़तोड़ कई राउंड फायरिंग कर दी। इसके जबाब मे उक्त युवक ने भी कई राउंड फायरिंग की….वीओ…घटना के समय आसपास काम कर रहे कई लोग गोली लगने से बाल-बाल बच गए। दोनों तरफ से हुई ताबड़तोड़ फायरिंग से पूरे मोहल्ले में दहशत फैल गई।सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक फायरिंग करने वाले आरोपी मौके से फरार हो चुके थे। बताया जा रहा है कि युवकों की सिमली के युवक से पहले की रंजिश के चलते गोली लगी है।फिलहाल पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और आरोपियों की तलाश की जा रही है।
