भगवानपुर में आयोजित दुर्गा पूजा में भाजपा नेता भारत भूषण चुघ किया प्रतिभाग।
रुद्रपुर। भगवानपुर में आयोजित दुर्गा पूजा के दौरान हो रही सांस्कृतिक संध्या में वरिष्ठ भाजपा नेता और समाजसेवी भारत भूषण चुघ ने बतौर मुख्य अतिथि प्रतिभाग किया ।उन्होंने मां ब्रह्मचारिणी जी की प्रतिमा पर चुनरी ओढाकर व पुष्प वर्षा कर उनसे आशीर्वाद प्राप्त किया।

दुर्गा पूजा के अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रम के दौरान भजन गायको ने माता की भेंटे सुना कर माहौल को भक्तिमय कर दिया। मुख्य अतिथि भारत भूषण चुघ ने कहा की इन दोनों पावन नवरात्रों का समय है। 9 दिन पूरे क्षेत्र में मां की पूजा व आराधना की जा रही है ।माता के नव रूपों को लेकर भक्तों मैं आस्था का सैलाब है। उन्होंने कहा कि यह नवरात्र के पवित्र दिन प्रत्येक भक्त के जीवन में खुशियां और उल्लास भर देते हैं। सच्ची आराधना से मनुष्य के जीवन के कष्ट दूर होते हैं। इस दौरान दुर्गा पूजा कमेटी के अध्यक्ष अक्षय कुमार,मंदिर के पुजारी नीरज मठपाल, पूर्व बीडीसी सदस्य राकेश जोशी, पूर्व प्रधान अनिल पासवान, राहुल शाह, रोहित गोड, नितिन गोड, समीर आर्य, आशीष सिंह ,गुलाब साहनी, सियाराम साहनी ,श्यामरति, मीरा देवी, गायत्री देवी, ज्ञान प्रकाश दुबे, कामेश्वर जेटली,भानु प्रताप समेत तमाम श्रद्धालु मौजूद थे।
