भदईपुरा रामलीला मैदान में फर्श निर्माण कार्य का विधायक शिव अरोरा ने किया शिलान्यास।
***रामलीला मंचन का फीता काटकर किया शुभारंभ, बोले- प्रभु राम के काज में हमारा योगदान एक गिलहरी की भांति*

रुद्रपुर। भदईपुरा -दूधियानगर में आयोजित रामलीला मंचन का शुभारंभ विधायक शिव अरोरा ने मुख्य अतिथि के रूप में फीता काटकर किया। इस अवसर पर उन्होंने प्रभु श्रीराम के आदर्शों का स्मरण करते हुए कहा कि यह उनका सौभाग्य है कि उन्हें रुद्रपुर में विभिन्न स्थानों पर आयोजित रामलीला मंचन में शामिल होकर प्रभु श्रीराम की सेवा करने का अवसर मिल रहा है।इस दौरान विधायक शिव अरोरा ने रामलीला कमेटी की मांग को पूरा करते हुए रामलीला मैदान में फर्श निर्माण कार्य का नारियल फोड़कर शिलान्यास भी किया।

विधायक निधि के माध्यम से कराए जा रहे इस निर्माण कार्य से रामलीला मैदान को बेहतर और अधिक व्यवस्थित स्वरूप मिलेगा। इससे रामलीला मंचन के दौरान श्रद्धालुओं और दर्शकों को भी सुविधा होगी।विधायक शिव अरोरा ने कहा कि प्रभु श्रीराम के कार्य में हम गिलहरी की भांति अपना योगदान दे रहे हैं। हम तो प्रभु श्रीराम की कृपा से रुद्रपुर में जनप्रतिनिधि के रूप में जनता की सेवा कर रहे हैं। प्रभु श्रीराम के प्रांगण में फर्श निर्माण का कार्य कराना भी उनके आशीर्वाद से संभव हो रहा है। उन्होंने विश्वास जताया कि निर्माण कार्य जल्द ही पूरा होगा, जिससे रामलीला मैदान की सुंदरता में और निखार आएगा।उन्होंने भव्य एवं सुंदर आयोजन के लिए रामलीला कमेटी के सभी पदाधिकारियों और सदस्यों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि धार्मिक और सांस्कृतिक आयोजन हमारी परंपराओं को जीवंत रखने के साथ ही नई पीढ़ी को भगवान श्रीराम के आदर्शों से प्रेरणा लेने का अवसर प्रदान करते हैं।कार्यक्रम में स्वामी शिवानंद महाराज, गजेंद्र, मुकेश पाल, वार्ड न. 12 पार्षद महेंद्री शर्मा, काजल राघव, कुंवरपाल गंगवार, प्रेमपाल यादव, जसवत गंगवार,हितेंद्र त्रिपाठी, राजपाल यादव, रविंद्र गंगवार, रामप्रकाश, सुग्रीव सहित रामलीला कमेटी के पदाधिकारी, सदस्य एवं क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।
