Skip to content
Belaag News (बेलाग न्यूज़)

Belaag News

Primary Menu
  • रुद्रपुर
  • उत्तराखण्ड
    • अल्मोड़ा
    • नैनीताल
    • उधम सिंह नगर
  • देश विदेश
  • खेल
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • राजनीति
  • क्राइम
  • कोरोना वायरस अपडेट
  • उत्तराखण्ड

कांग्रेस की जन आक्रोश रैली में कल रूद्रपुर से हजारों कार्यकर्ता करेंगे हल्द्वानी कूच।

Mumtyaz Ahmad September 29, 2024
ख़बर शेयर करें -
कांग्रेस की जन आक्रोश रैली में कल रूद्रपुर से हजारों कार्यकर्ता करेंगे हल्द्वानी कूच।

रूद्रपुर। प्रदेश में बिगड़ी कानून व्यवस्था, महिला अपराध, महंगाई, भ्रष्टाचार सहित कई मुद्दों को लेकर सरकार के खिलाफ 30 सितम्बर को हल्द्वानी में प्रस्तावित कांग्रेस की जनाक्रोश रैली ऐतिहासिक होगी। इसमें रूद्रपुर से भी हजारों कार्यकर्ता हल्द्वानी कूच करेंगे। 

जिला कांग्रेस कार्यालय में आयोजित पत्रकार वार्ता में कांग्रेस जिलाध्यक्ष हिमांशु गावा ने कहा कि सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ कांग्रेस प्रदेश भर में जिला मुख्यालयों पर विरोध प्रदर्शन कर रही है। बीते दिनों रूद्रपुर में हजारों कार्यकर्ताओं ने कलेक्ट्रेट कूच किया था। अब 30 सितम्बर को हल्द्वानी में जनाक्रोश रैली निकालकर जिलाधिकारी कार्यालय का घेराव किया जायेगा। इस कार्यक्रम में कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष कारन माहरा, नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य, पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ,पूर्व प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह के अलावा गणेश गोदियाल सहित कांग्रेस के कई दिग्गज प्रतिभाग करेंगे। जिलाध्यक्ष ने कहा कि जनाक्रोश रैली में रूद्रपुर से भी हजारों कार्यकर्ता हल्द्वानी कूच करेंगे। श्री गावा ने कहा प्रदेश सरकार में कानून व्यवस्था चौपट हो चुकी है अधिकारी तानाशाही रवैया अपना रहे हैं। पुलिस प्रशासन पर सरकार का कोई नियंत्रण नहीं है। विभागों में भ्रष्टाचार का बोलबाला है। सरकार जनता को असल मुद्दों से भटकाने का काम कर रही है। विपक्ष के विधायक इन मुद्दों को लेकर कई बार विधानसभा में भी आवाज उठा चुके हैं लेकिन इन मुद्दों पर अभी तक सरकार गंभीर नहीं हुई है। सरकार के खिलाफ कांग्रेस अब चुप नहीं बैठेगी।

कांग्रेस की जन आक्रोश रैली में कल रूद्रपुर से हजारों कार्यकर्ता करेंगे हल्द्वानी कूच।

महिला कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष मीना शर्मा ने कहा कि प्रदेश सरकार एक ओर महिला सशक्तीकरण की बात करती है। वहीं दूसरी ओर भाजपा के नेता महिलाओं के साथ अत्याचार कर रहे हैं। प्रदेश में महिला अपराध की कई घटनाओं में भाजपा नेताओं की लिप्तता सामने आयी है। सरकार इन मामलों को दबाने का प्रयास कर रही है। उन्होंने कहा भाजपा का बेटी पढ़ाओ बेटी बचाओ का नारा झूठा साबित हो रहा है। आज प्रदेश में बेटियां सुरक्षित नहीं है। महिलाओं पर लगातार अपराध बढ़ रहे हैं और सरकार सिर्फ कोरी घोषणाएं कर रही है। उन्होंने कहा कि हल्द्वानी में प्रस्तावित जनाक्रोश रैली में बड़ी संख्या में महिलाएं भी भागीदारी करेंगी। 

प्रदेश उपाध्यक्ष ममता हालदार ने कहा कि रुद्रपुर के बाद हल्द्वानी में दूसरी बड़ी जनआक्रोश रैली होने जा रही है। जिसमें भारी संख्या में लोग पहुंचेंगे। रैली हल्द्वानी के एमबी इंटर कॉलेज मैदान से जिलाधिकारी कैंप तक जाएगी। जहां जिलाधिकारी कार्यालय का घेराव किया जाएगा। उन्होंने कार्यकर्ताओं से अधिक से अधिक संख्या में हल्द्वानी कूच करने की अपील की।

इस अवसर पूर्व दर्जा राज्य मंत्री हरीश बावरा,जिला उपाध्यक्ष मोहन खेड़ा,प्रदेश प्रवक्ता सौरभ चिलाना, अनिल शर्मा,महिला कांग्रेस अध्यक्ष मोनिका ढाली, कांग्रेस सेवा दल अध्यक्ष संजीव रस्तोगी, महानगर कांग्रेस कमेटी अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ के अध्यक्ष रामप्रसाद, सतीश कुमार, बाबू विश्वकर्मा,योगेश चौहान आदि मौजूद थे।

ख़बर शेयर करें -

Post navigation

Previous जन जागरूकता अभियान का एसएसपी ने किया आगाज़।
Next कांग्रेस की जन आक्रोश रैली में कल रूद्रपुर से हजारों कार्यकर्ता करेंगे हल्द्वानी कूच।
  • Latest
  • Popular
  • शिमला में हुई चोरी प्रकरण में ऊधमसिंहनगर पुलिस व हिमाचल पुलिस की बड़ी कार्यवाही — 04 आबकारी कर्मी गिरफ्तार।
    • उत्तराखंड
    • उत्तराखण्ड
    • उधम सिंह नगर
    • क्राइम
    • देश विदेश
    • राष्ट्रीय
    • रुद्रपुर

    शिमला में हुई चोरी प्रकरण में ऊधमसिंहनगर पुलिस व हिमाचल पुलिस की बड़ी कार्यवाही — 04 आबकारी कर्मी गिरफ्तार।

    • उत्तराखण्ड

    किच्छा नगर निकाय चुनाव क़ो लेकर स्ट्रांग रूम का किया निरीक्षण।

  • शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाने के मामले में आरोपी गिरफ्तार।
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • उत्तराखण्ड
    • उधम सिंह नगर
    • क्राइम

    शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाने के मामले में आरोपी गिरफ्तार।

  • विधायक बेहड़ का धुआंधार जनसंपर्क, विभिन्न वार्डों में जनसभाओं के साथ कॉलोनियों में भी किया जनसंपर्क।
    • उत्तराखंड
    • उत्तराखण्ड
    • उधम सिंह नगर
    • राजनीति
    • रुद्रपुर

    विधायक बेहड़ का धुआंधार जनसंपर्क, विभिन्न वार्डों में जनसभाओं के साथ कॉलोनियों में भी किया जनसंपर्क।

  • 720 नशीले कैप्सूल और 7.88 ग्राम स्मैक बरामद, 02 शातिर नशा तस्कर गिरफ्तार।
    • उत्तराखण्ड

    720 नशीले कैप्सूल और 7.88 ग्राम स्मैक बरामद, 02 शातिर नशा तस्कर गिरफ्तार।

  • नैनीताल जिला न्यायालय के साथ ही जिले की अन्य न्यायालयों को बम से उड़ाने की धमकी, ईमेल में 12 RDX बम होने का दावा रामनगर कोर्ट के पूरे परिसर को कराया गया खाली।
    • अल्मोड़ा
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • उत्तराखण्ड
    • उधम सिंह नगर
    • क्राइम
    • देश विदेश
    • नैनीताल

    नैनीताल जिला न्यायालय के साथ ही जिले की अन्य न्यायालयों को बम से उड़ाने की धमकी, ईमेल में 12 RDX बम होने का दावा रामनगर कोर्ट के पूरे परिसर को कराया गया खाली।

  • शिविर में प्रशासन और जनता के बीच हुआ सीधा संवाद, ग्रामीणों को मिली एक ही छत के नीचे सभी सेवाएं।
    • उत्तराखंड
    • उत्तराखण्ड
    • उधम सिंह नगर
    • देश विदेश
    • रुद्रपुर
    • विविध
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य

    शिविर में प्रशासन और जनता के बीच हुआ सीधा संवाद, ग्रामीणों को मिली एक ही छत के नीचे सभी सेवाएं।

  • पूर्व प्रधानमंत्री अटल जी की 101 वीं जयंती पर किच्छा में आयोजित हुआ अटल स्मृति सम्मेलन।
    • उत्तराखंड
    • उत्तराखण्ड
    • उधम सिंह नगर
    • दिल्ली
    • देश विदेश
    • राष्ट्रीय
    • विविध

    पूर्व प्रधानमंत्री अटल जी की 101 वीं जयंती पर किच्छा में आयोजित हुआ अटल स्मृति सम्मेलन।

  • रामनगर में प्रतिबंध कफ सिरप को लेकर ड्रग्स विभाग ने की मेडिकल स्टोरों पर छापामार कार्रवाई।
    • उत्तराखंड
    • उत्तराखण्ड
    • देश विदेश
    • नैनीताल
    • राष्ट्रीय
    • विविध
    • स्वास्थ्य

    रामनगर में प्रतिबंध कफ सिरप को लेकर ड्रग्स विभाग ने की मेडिकल स्टोरों पर छापामार कार्रवाई।

  • पुलिस ने इनामी डकैती का आरोपी राहुल को किया गिरफ्तार।
    • उत्तराखंड
    • उत्तराखण्ड
    • उधम सिंह नगर
    • क्राइम
    • रुद्रपुर

    पुलिस ने इनामी डकैती का आरोपी राहुल को किया गिरफ्तार।

Follow Us

  • Like Our Facebook Page
  • Follow Us On Twitter
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join Our WhatsApp Group
Belaag News (बेलाग न्यूज़)

Latest News

  • शिमला में हुई चोरी प्रकरण में ऊधमसिंहनगर पुलिस व हिमाचल पुलिस की बड़ी कार्यवाही — 04 आबकारी कर्मी गिरफ्तार।
  • किच्छा नगर निकाय चुनाव क़ो लेकर स्ट्रांग रूम का किया निरीक्षण।
  • शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाने के मामले में आरोपी गिरफ्तार।

Search

  • Home
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms of Service
  • Like Our Facebook Page
  • Follow Us On Twitter
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join Our WhatsApp Group

© 2026, Belaag News

Website Developed & Maintained by News Portal Hub

All content and news on this website are published solely by the website owner. News Portal Hub assumes no responsibility for its content.

News Portal Hub