Skip to content
Belaag News (बेलाग न्यूज़)

Belaag News

Primary Menu
  • रुद्रपुर
  • उत्तराखण्ड
    • अल्मोड़ा
    • नैनीताल
    • उधम सिंह नगर
  • देश विदेश
  • खेल
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • राजनीति
  • क्राइम
  • कोरोना वायरस अपडेट
  • उत्तराखण्ड
  • उधम सिंह नगर
  • राजनीति
  • रुद्रपुर

भाजपा के स्मार्ट मीटर लगाने के मंसूबे नहीं होंगे कामयाब – खेड़ा

Mumtyaz Ahmad January 20, 2025
ख़बर शेयर करें -
  • कई वार्डों में मोहन खेड़ा ने रोड शो के साथ की नुक्कड़ सभायें।

रूद्रपुर। कांग्रेस प्रत्याशी मोहन खेड़ा ने चुनाव प्रचार अभियान के तहत मुख्य बाजार, सिंह कालोनी, एलायंस कालोनी, आजाद नगर, दूधिया नगर, और खेड़ा में धंुआधार जनसंपर्क किया और कांग्रेस नेताओं के साथ कई नुक्कड़ सभाओं को सम्बोधित कर कांग्रेस के पक्ष में मतदान की अपील की। जनसंपर्क के दौरान जगह मोहन खेड़ा को समर्थन के लिए युवाओं, बुजुर्गों और मातृ शक्ति की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। मोहन खेड़ा का लोगों ने जोरदार स्वागत करते हुए उन्हें विजयी बनाने का आश्वासन दिया। 

भाजपा के स्मार्ट मीटर लगाने के मंसूबे नहीं होंगे कामयाब – खेड़ा

जनसंपर्क के दौरान नुक्कड़ सभाओं में कांग्रेस मेयर प्रत्याशी मोहन खेड़ा ने कहा कि इस बार मेयर के लिए कांग्रेस के साथ जनता चुनाव लड़ रही है। कांग्रेस जनता की लड़ाई लड़ रही है और शहरवासियों को बेहतर भविष्य देना चाहती है। जनता का आशीर्वाद मिला तो रूद्रपुर को कमीशनखोरी और लूट खसोट से मुक्ति दिलाई जायेगी। मेयर प्रत्याशी ने कहा कि पिछले दस वर्षों में विकास की योजनाए भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ रही है। इस बार अगर भ्रष्टाचारियों को सबक नहीं सिखाया तो आने वाले पांच साल तक पछताना पड़ेगा। उन्होंने कहा कि भाजपा के जनप्रतिनिधियों ने विकास के नाम पर सिर्फ जुमलेबाजी की है। नजूल की समस्या का समाधान दशकों बाद भी नहीं हो पाया है। कांग्रेस प्रत्याशी ने कहा कि भाजपा ने मलिन बस्तियों की हमेशा उपेक्षा की है, यहां की सड़कें आज भी बदहाल हैं। मलिन बस्तियों के लोग आज बिजली का मीटर तक लगाने के लिए तरस गये हैं, एक तरफ भाजपा सबका साथ सबका विकास की बात करती है दूसरी तरफ विकास के नाम पर गरीबों के साथ सिर्फ छलावा किया जाता है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ही गरीब मजदूरों को उनका हक दिला सकती है। उन्होंने कहा कि ये लोग स्मार्ट मीटर लगाकर गरीबों का खून चूसना चाहते हैं लेकिन कांग्रेस इनके मंसूबों को कामयाब नहीं होने देगी। 

सभा में कांग्रेस जिलाध्यक्ष हिमांशु गावा ने कहा कि भाजपा को सबक सिखाने का यह सही समय है। जनता से किये गये वायदों को पूरा करने में भाजपा के जनप्रतिनिधि विफल साबित हुए हैं। भाजपा से जनता का मोह पूरी तरह भंग हो चुका है। उन्होंने कहा कि दस साल में भाजपा के जनप्रतिनिधियों ने शहर के लिए क्या किया यह सब जनता जानती है और इस बार इन्हें सबक सिखाने के लिए तैयार बैठी है। उन्होंने कहा कि मोहन खेड़ा की जीत से रूद्रपुर का इतिहास बदलने वाला है। 

महानगर अध्यक्ष सीपी शर्मा ने कहा कि भाजपा ने गरीब बस्तीवासियों को हमेशा बरगलाने का काम किया है, चुनाव के समय समय बड़े बड़े वायदे किये जाते हैं उसके बाद जनता को उसके हाल पर छोड़ दिया जाता है। उन्होंने कहा कि नगर निगम में दस साल भाजपा काबिज रही, प्रदेश और केन्द्र में भी भाजपा की सरकार है,इसके बावजूद रूद्रपुर शहर में बस्तियों का नियमितीकरण नहीं हो पाया है, जिन गरीबों को नजूल पट्टे देने की बात की जा रही है वह भी सिर्फ दिखावा है। 

इस अवसर कांग्रेस नेता किन्नू शुक्ला, अनिल शर्मा, योगेश चौहान, सौरभ चिलाना, परिमल राय, संजीव रस्तौगी, सुरेश यादव, सुनील जंडवानी, गोपाल यादव, अमल साना, सतीश कुमार, चंदन देवनाथ, एसपी सरकार, बाबू विश्वकर्मा, डा. सरजीत, मानदार सरकार, प्रकाश अधिकारी, मानस सरकार, परितोष मण्डल, सुभाष ाव, समेत सैकड़ों लोग मौजूद थे।

ख़बर शेयर करें -
Tags: कांग्रेस प्रत्याशी मोहन लाल खेड़ा

Post navigation

Previous मेयर नहीं चौकीदार बनकर करूंगा जनता की सेवा – विकास शर्मा।
Next निकायों में कायम रहेगा भाजपा का जलवाः छत्रपाल गंगवार
  • Latest
  • Popular
  • शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाने के मामले में आरोपी गिरफ्तार।
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • उत्तराखण्ड
    • उधम सिंह नगर
    • क्राइम

    शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाने के मामले में आरोपी गिरफ्तार।

  • विधायक बेहड़ का धुआंधार जनसंपर्क, विभिन्न वार्डों में जनसभाओं के साथ कॉलोनियों में भी किया जनसंपर्क।
    • उत्तराखंड
    • उत्तराखण्ड
    • उधम सिंह नगर
    • राजनीति
    • रुद्रपुर

    विधायक बेहड़ का धुआंधार जनसंपर्क, विभिन्न वार्डों में जनसभाओं के साथ कॉलोनियों में भी किया जनसंपर्क।

  • 720 नशीले कैप्सूल और 7.88 ग्राम स्मैक बरामद, 02 शातिर नशा तस्कर गिरफ्तार।
    • उत्तराखण्ड

    720 नशीले कैप्सूल और 7.88 ग्राम स्मैक बरामद, 02 शातिर नशा तस्कर गिरफ्तार।

  • 18 लाख रुपये की स्मैक बरामद, 02 शातिर नशा तस्कर गिरफ्तार।
    • उत्तराखंड
    • उत्तराखण्ड
    • उधम सिंह नगर

    18 लाख रुपये की स्मैक बरामद, 02 शातिर नशा तस्कर गिरफ्तार।

  • महिला आत्महत्या प्रकरण का खुलासा — आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने एवं आवश्यक साधन उपलब्ध कराने वाले 02 आरोपी गिरफ्तार।
    • उत्तराखंड
    • उत्तराखण्ड
    • उधम सिंह नगर
    • राष्ट्रीय

    महिला आत्महत्या प्रकरण का खुलासा — आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने एवं आवश्यक साधन उपलब्ध कराने वाले 02 आरोपी गिरफ्तार।

  • नैनीताल जिला न्यायालय के साथ ही जिले की अन्य न्यायालयों को बम से उड़ाने की धमकी, ईमेल में 12 RDX बम होने का दावा रामनगर कोर्ट के पूरे परिसर को कराया गया खाली।
    • अल्मोड़ा
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • उत्तराखण्ड
    • उधम सिंह नगर
    • क्राइम
    • देश विदेश
    • नैनीताल

    नैनीताल जिला न्यायालय के साथ ही जिले की अन्य न्यायालयों को बम से उड़ाने की धमकी, ईमेल में 12 RDX बम होने का दावा रामनगर कोर्ट के पूरे परिसर को कराया गया खाली।

  • शिविर में प्रशासन और जनता के बीच हुआ सीधा संवाद, ग्रामीणों को मिली एक ही छत के नीचे सभी सेवाएं।
    • उत्तराखंड
    • उत्तराखण्ड
    • उधम सिंह नगर
    • देश विदेश
    • रुद्रपुर
    • विविध
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य

    शिविर में प्रशासन और जनता के बीच हुआ सीधा संवाद, ग्रामीणों को मिली एक ही छत के नीचे सभी सेवाएं।

  • पूर्व प्रधानमंत्री अटल जी की 101 वीं जयंती पर किच्छा में आयोजित हुआ अटल स्मृति सम्मेलन।
    • उत्तराखंड
    • उत्तराखण्ड
    • उधम सिंह नगर
    • दिल्ली
    • देश विदेश
    • राष्ट्रीय
    • विविध

    पूर्व प्रधानमंत्री अटल जी की 101 वीं जयंती पर किच्छा में आयोजित हुआ अटल स्मृति सम्मेलन।

  • रामनगर में प्रतिबंध कफ सिरप को लेकर ड्रग्स विभाग ने की मेडिकल स्टोरों पर छापामार कार्रवाई।
    • उत्तराखंड
    • उत्तराखण्ड
    • देश विदेश
    • नैनीताल
    • राष्ट्रीय
    • विविध
    • स्वास्थ्य

    रामनगर में प्रतिबंध कफ सिरप को लेकर ड्रग्स विभाग ने की मेडिकल स्टोरों पर छापामार कार्रवाई।

  • पुलिस ने इनामी डकैती का आरोपी राहुल को किया गिरफ्तार।
    • उत्तराखंड
    • उत्तराखण्ड
    • उधम सिंह नगर
    • क्राइम
    • रुद्रपुर

    पुलिस ने इनामी डकैती का आरोपी राहुल को किया गिरफ्तार।

Follow Us

  • Like Our Facebook Page
  • Follow Us On Twitter
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join Our WhatsApp Group
Belaag News (बेलाग न्यूज़)

Latest News

  • शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाने के मामले में आरोपी गिरफ्तार।
  • विधायक बेहड़ का धुआंधार जनसंपर्क, विभिन्न वार्डों में जनसभाओं के साथ कॉलोनियों में भी किया जनसंपर्क।
  • 720 नशीले कैप्सूल और 7.88 ग्राम स्मैक बरामद, 02 शातिर नशा तस्कर गिरफ्तार।

Search

  • Home
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms of Service
  • Like Our Facebook Page
  • Follow Us On Twitter
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join Our WhatsApp Group

© 2026, Belaag News

Website Developed & Maintained by News Portal Hub

All content and news on this website are published solely by the website owner. News Portal Hub assumes no responsibility for its content.

News Portal Hub