Skip to content
Belaag News (बेलाग न्यूज़)

Belaag News

Primary Menu
  • रुद्रपुर
  • उत्तराखण्ड
    • अल्मोड़ा
    • नैनीताल
    • उधम सिंह नगर
  • देश विदेश
  • खेल
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • राजनीति
  • क्राइम
  • कोरोना वायरस अपडेट
  • उत्तराखण्ड
  • उधम सिंह नगर
  • देश विदेश
  • रुद्रपुर
  • स्वास्थ्य

नही पड़ेगी दिल के मरीजों को अब दिल्ली जाने की जरूरत, द मेडिसिटी अस्पताल में कार्डियक बाईपास सर्जरी आरम्भ।

Mumtyaz Ahmad January 23, 2025
ख़बर शेयर करें -
नही पड़ेगी दिल के मरीजों को अब दिल्ली जाने की जरूरत, द मेडिसिटी अस्पताल में कार्डियक बाईपास सर्जरी आरम्भ।

रुद्रपुर। सेहत के क्षेत्र में कामयाबी के पथ पर रुद्रपुर शहर के द मेडिसिटी अस्पताल में कार्डियक सर्जन डॉ जितेन्द्र मोहन शर्मा और उनकी टीम ने 12 जनवरी को 74 वर्षीय मरीज की सफलतापूर्वक बाईपास सर्जरी पूर्ण की। सर्जरी के बाद मरीज पूर्णतया स्वस्थ है तथा 5 दिनों के बाद दिनांक 17 जनवरी को अस्पताल से छुट्टी भी दे दी गई है । सर्जरी के बाद डॉ जितेन्द्र ने बताया कि मरीज को चेस्ट पेन था, तथा मरीज की एंजियोग्राफी की गई जिसमें मरीज की तीनों नसें ब्लॉक मिली, इसके चलते मरीज का दिल केवल 40 प्रतिशत ही काम कर रहा था मरीज की हालत को देखते हुये डॉ जितेन्द्र मोहन शर्मा – द्वारा मरीज को बाईपास सर्जरी कराने का सुझाव दिया गया।

नही पड़ेगी दिल के मरीजों को अब दिल्ली जाने की जरूरत, द मेडिसिटी अस्पताल में कार्डियक बाईपास सर्जरी आरम्भ।

डॉ जितेन्द्र मोहन शर्मा ने बताया कि आपरेशन के दौरान किसी भी प्रकार की कोई समस्या नहीं आयी और मरीज उनकी टीम की निगरानी में है एवं पूर्णतया स्वस्थ है एवं अब घर पर है, इसके उपरान्त डा0 जितेंद्र मोहन शर्मा की टीम द्वारा दिनांक 19 जनवरी को एक अन्य मरीज की भी बाईपास सर्जरी करी है, जो कि अब स्वस्थ है तथा उसकी भी आज अस्पताल से छुट्टी दे दी है अस्पताल के निदेशक डॉ दीपक छाबड़ा ने बताया कि अस्पताल में पहले से ही दिल के मरीजों के लिये एंजियोग्राफी एवम एंजियोप्लास्टी की व्यवस्था थी, परन्तु बहुत से मरीज ऐसे थे जिनको सर्जरी की आवश्यकता होती थी जो पूरे कुमाऊ मंडल में अभी तक कार्डियक सर्जरी की व्यवस्था नहीं थी जिसके लिये मरीजों को दिल्ली जैसे शहरों में जाना पड़ता था।

अब द मेडिसिटी अस्पताल में हृदय सर्जरी की पूरी व्यवस्था है अब मरीजों को बाई पास जैसी सर्जरी के लिये शहर से बाहर जाने की आवश्यकता नहीं है, साथ ही यह सर्जरी आयुष्मान कार्ड के द्वारा भी कराई जा सकेगी । मरीज आज पुनः: अस्पताल में दिखाने आया तो मरीज को पुष्पगुच्छ प्रदान कर अस्पताल प्रबंधन ने उनके बेहतर स्वास्थय की कामना की । इस अवसर पर निदेशक डा0 दीपक छावडड़ा, डा0 अंजू छावड़ा, राहुल चंद, डा0 जितेन्द्र मोहन शर्मा, डा० अभीषेक सकवारिया, नरसिंग स्टाफ संजय, अंकित, ज्योत्सना एवं नीमा सहित अनेक सदस्य उपस्थित थे।

ख़बर शेयर करें -
Tags: द मीडिसिटी हॉस्पिटल

Post navigation

Previous प्रदेश की 100 नगर निकायों में 5405 प्रत्याशियों के लिए आज 8 बजे से होगा मतदान।
Next आयकर के स्लैब में बदलाव कर कर्मचारियों को दी राहत
  • Latest
  • Popular
  • पुलिस ने 03 नशा तस्कर किए गिरफ्तार, 14.18 ग्राम स्मैक (हेरोइन) बरामद।
    • उत्तराखंड
    • उत्तराखण्ड
    • उधम सिंह नगर

    पुलिस ने 03 नशा तस्कर किए गिरफ्तार, 14.18 ग्राम स्मैक (हेरोइन) बरामद।

    • उत्तराखंड
    • उत्तराखण्ड
    • दिल्ली
    • राष्ट्रीय

    कोटद्वार में गजराज का गुस्सा, हाथियों के झुंड ने बाइक-स्कूटी को रौंदा।

  • एसएसपी अजय गणपति के निर्देशन में ऊधमसिंह नगर पुलिस ने चलाया किरायेदारों का सत्यापन अभियान।
    • उत्तराखंड
    • उत्तराखण्ड
    • उधम सिंह नगर
    • राष्ट्रीय
    • रुद्रपुर
    • विविध

    एसएसपी अजय गणपति के निर्देशन में ऊधमसिंह नगर पुलिस ने चलाया किरायेदारों का सत्यापन अभियान।

  • बंद घर में हुई चोरी का मात्र 48 घंटे के भीतर हुआ खुलासा, 02 शातिर चोर गिरफ्तार।
    • उत्तराखंड
    • उत्तराखण्ड
    • उधम सिंह नगर
    • क्राइम
    • राष्ट्रीय
    • रुद्रपुर

    बंद घर में हुई चोरी का मात्र 48 घंटे के भीतर हुआ खुलासा, 02 शातिर चोर गिरफ्तार।

  • बाईक सवार एक युवक बरसाती नाले को पार करते समय बाल-बाल बचा वीडियो वायरल।
    • अल्मोड़ा
    • उत्तराखंड
    • उत्तराखण्ड
    • राष्ट्रीय
    • विविध

    बाईक सवार एक युवक बरसाती नाले को पार करते समय बाल-बाल बचा वीडियो वायरल।

  • नैनीताल जिला न्यायालय के साथ ही जिले की अन्य न्यायालयों को बम से उड़ाने की धमकी, ईमेल में 12 RDX बम होने का दावा रामनगर कोर्ट के पूरे परिसर को कराया गया खाली।
    • अल्मोड़ा
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • उत्तराखण्ड
    • उधम सिंह नगर
    • क्राइम
    • देश विदेश
    • नैनीताल

    नैनीताल जिला न्यायालय के साथ ही जिले की अन्य न्यायालयों को बम से उड़ाने की धमकी, ईमेल में 12 RDX बम होने का दावा रामनगर कोर्ट के पूरे परिसर को कराया गया खाली।

  • शिविर में प्रशासन और जनता के बीच हुआ सीधा संवाद, ग्रामीणों को मिली एक ही छत के नीचे सभी सेवाएं।
    • उत्तराखंड
    • उत्तराखण्ड
    • उधम सिंह नगर
    • देश विदेश
    • रुद्रपुर
    • विविध
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य

    शिविर में प्रशासन और जनता के बीच हुआ सीधा संवाद, ग्रामीणों को मिली एक ही छत के नीचे सभी सेवाएं।

  • पूर्व प्रधानमंत्री अटल जी की 101 वीं जयंती पर किच्छा में आयोजित हुआ अटल स्मृति सम्मेलन।
    • उत्तराखंड
    • उत्तराखण्ड
    • उधम सिंह नगर
    • दिल्ली
    • देश विदेश
    • राष्ट्रीय
    • विविध

    पूर्व प्रधानमंत्री अटल जी की 101 वीं जयंती पर किच्छा में आयोजित हुआ अटल स्मृति सम्मेलन।

  • रामनगर में प्रतिबंध कफ सिरप को लेकर ड्रग्स विभाग ने की मेडिकल स्टोरों पर छापामार कार्रवाई।
    • उत्तराखंड
    • उत्तराखण्ड
    • देश विदेश
    • नैनीताल
    • राष्ट्रीय
    • विविध
    • स्वास्थ्य

    रामनगर में प्रतिबंध कफ सिरप को लेकर ड्रग्स विभाग ने की मेडिकल स्टोरों पर छापामार कार्रवाई।

  • पुलिस ने इनामी डकैती का आरोपी राहुल को किया गिरफ्तार।
    • उत्तराखंड
    • उत्तराखण्ड
    • उधम सिंह नगर
    • क्राइम
    • रुद्रपुर

    पुलिस ने इनामी डकैती का आरोपी राहुल को किया गिरफ्तार।

Follow Us

  • Like Our Facebook Page
  • Follow Us On Twitter
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join Our WhatsApp Group
Belaag News (बेलाग न्यूज़)

Latest News

  • पुलिस ने 03 नशा तस्कर किए गिरफ्तार, 14.18 ग्राम स्मैक (हेरोइन) बरामद।
  • कोटद्वार में गजराज का गुस्सा, हाथियों के झुंड ने बाइक-स्कूटी को रौंदा।
  • एसएसपी अजय गणपति के निर्देशन में ऊधमसिंह नगर पुलिस ने चलाया किरायेदारों का सत्यापन अभियान।

Search

  • Home
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms of Service
  • Like Our Facebook Page
  • Follow Us On Twitter
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join Our WhatsApp Group

© 2026, Belaag News

Website Developed & Maintained by News Portal Hub

All content and news on this website are published solely by the website owner. News Portal Hub assumes no responsibility for its content.

News Portal Hub