Skip to content
Belaag News (बेलाग न्यूज़)

Belaag News

Primary Menu
  • रुद्रपुर
  • उत्तराखण्ड
    • अल्मोड़ा
    • नैनीताल
    • उधम सिंह नगर
  • देश विदेश
  • खेल
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • राजनीति
  • क्राइम
  • कोरोना वायरस अपडेट
  • उत्तराखण्ड
  • उधम सिंह नगर
  • रुद्रपुर
  • शिक्षा

डीपीएस रुद्रपुर में भव्य ग्रेजुएशन डे सेरेमनी, अतिथियों और दर्शकों को किया मंत्रमुग्ध।

Mumtyaz Ahmad April 3, 2025
ख़बर शेयर करें -
डीपीएस रुद्रपुर में भव्य ग्रेजुएशन डे सेरेमनी, अतिथियों और दर्शकों को किया मंत्रमुग्ध।

रुद्रपुर। दिल्ली पब्लिक स्कूल, रुद्रपुर में 9वें स्थापना दिवस एवं ग्रेजुएशन डे सेरेमनी का आयोजन भव्यता और हर्षोल्लास के साथ किया गया। कार्यक्रम में जिलाधिकारी ऊधम सिंह नगर, नितिन भदौरिया मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।इस विशेष अवसर पर राजीव मेहता (महासचिव, फेंसिंग एसोसिएशन ऑफ इंडिया एवं सचिव, फेंसिंग कन्फेडरेशन ऑफ एशिया), डॉ. शिवेंद्र कश्यप (प्रोफेसर एवं डीन, जी.बी. पंत विश्वविद्यालय), डॉ. गौरव गुप्ता (संस्थापक अध्यक्ष, ग्लोबल ट्रेड एंड टेक्नोलॉजी काउंसिल, भारत), बेसम हेलिस (काउंसलर, स्टेट ऑफ फिलिस्तीन दूतावास), पंकज शुक्ला (मुख्य कोषाधिकारी), डॉ. अमृता शर्मा (एसडीएम बाजपुर), और निर्मला बिष्ट (एसडीएम खटीमा) सहित कई गणमान्य अतिथियों ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।रंगारंग प्रस्तुतियों से सजी शाम कार्यक्रम की शुरुआत गणेश वंदना से हुई, जिसके बाद भारतीय परंपरा के अनुरूप अतिथियों का तिलक कर एवं पिछौड़ा पहनाकर स्वागत किया गया।

डीपीएस रुद्रपुर में भव्य ग्रेजुएशन डे सेरेमनी, अतिथियों और दर्शकों को किया मंत्रमुग्ध।

विद्यालय के चेयरमैन सुरजीत सिंह ग्रोवर और वाइस चेयरमैन हरमन सिंह ग्रोवर ने अतिथियों का अभिनंदन किया।विद्यालय के प्रधानाचार्य ने अपने संबोधन में विद्यालय की उपलब्धियों पर प्रकाश डालते हुए छात्रों के उज्ज्वल भविष्य के लिए अपनी प्रतिबद्धता दोहराई। इसके बाद, नन्हे-मुन्ने विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से अतिथियों को मंत्रमुग्ध कर दिया।

डीपीएस रुद्रपुर में भव्य ग्रेजुएशन डे सेरेमनी, अतिथियों और दर्शकों को किया मंत्रमुग्ध।

मुख्य अतिथि ने विद्यालय की सराहना

मुख्य अतिथि जिलाधिकारी नितिन भदौरिया ने अपने संबोधन में डीपीएस रुद्रपुर की शिक्षण पद्धति और छात्रों की उपलब्धियों की सराहना की। उन्होंने कहा कि डीपीएस रुद्रपुर जैसे प्रतिष्ठित संस्थान उत्तराखंड की सांस्कृतिक और शैक्षिक धरोहर को नई ऊंचाइयों तक ले जा रहे हैं।

डीपीएस रुद्रपुर में भव्य ग्रेजुएशन डे सेरेमनी, अतिथियों और दर्शकों को किया मंत्रमुग्ध।

चेयरमैन का विजन और वाइस चेयरमैन का संदेश

विद्यालय के चेयरमैन श्री सुरजीत सिंह ग्रोवर ने कहा कि डीपीएस रुद्रपुर ने शिक्षा के क्षेत्र में गुणवत्ता और नवाचार को प्राथमिकता दी है। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि इस क्षेत्र में उच्च गुणवत्ता वाले स्कूलों की कमी को डीपीएस रुद्रपुर ने दूर किया है।वहीं, वाइस चेयरमैन हरमन सिंह ग्रोवर ने अभिभावकों को बच्चों का मार्गदर्शक और मित्र बनने की सलाह दी, ताकि वे आत्मविश्वास के साथ अपने सपनों को साकार कर सकें।

डीपीएस रुद्रपुर में भव्य ग्रेजुएशन डे सेरेमनी, अतिथियों और दर्शकों को किया मंत्रमुग्ध।

सम्मान और समापन

समारोह के समापन पर मुख्य अतिथियों को स्मृति चिन्ह भेंट किए गए। चेयरमैन सुरजीत सिंह ग्रोवर और वाइस चेयरमैन हरमन सिंह ग्रोवर ने विद्यालय परिवार को इस सफल आयोजन के लिए बधाई दी।इस भव्य कार्यक्रम में क्षेत्र के कई गणमान्य व्यक्तियों की उपस्थिति ने समारोह की गरिमा को और अधिक बढ़ा दिया।

ख़बर शेयर करें -
Tags: डीपीएस स्कूल

Post navigation

Previous अधिवक्ता की पहल पर सड़क चौड़ीकरण की कार्यवाही शुरू
Next हल्द्वानी शहर की दो सड़कों का नाम परिवर्तन, नवाबी रोड बना, अटल पथ।
  • Latest
  • Popular
  • रोते हुए विधायक सुमित हृदयेश ने की प्रेस वार्ता – विधायक ने गैरसैंण विधानसभा सत्र के दौरान आत्मदाह करने की दी चेतावनी।
    • उत्तराखंड
    • उत्तराखण्ड
    • नैनीताल
    • राजनीति
    • राष्ट्रीय

    रोते हुए विधायक सुमित हृदयेश ने की प्रेस वार्ता – विधायक ने गैरसैंण विधानसभा सत्र के दौरान आत्मदाह करने की दी चेतावनी।

  • PCPNDT सलाहकार समिति की बैठक हुई आयोजित, बैठक में 14 अल्ट्रासाउंड केंद्रों के लाइसेंस मंजूर।
    • उत्तराखंड
    • उत्तराखण्ड
    • उधम सिंह नगर
    • रुद्रपुर
    • विविध
    • स्वास्थ्य

    PCPNDT सलाहकार समिति की बैठक हुई आयोजित, बैठक में 14 अल्ट्रासाउंड केंद्रों के लाइसेंस मंजूर।

  • पं. रामसुमेर शुक्ल स्मृति राजकीय मेडिकल कॉलेज, रुद्रपुर में 100 MBBS सीटों के साथ शैक्षणिक सत्र 2027-28 से संचालन का मार्ग प्रशस्त होना उत्तराखंड के लिए बड़ी उपलब्धि,लंबे संघर्ष और निरंतर प्रयासों के बाद मिली सफलता : सांसद अजय भट्ट
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • उत्तराखण्ड
    • उधम सिंह नगर
    • दिल्ली
    • राजनीति
    • राष्ट्रीय
    • रुद्रपुर
    • विविध
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य

    पं. रामसुमेर शुक्ल स्मृति राजकीय मेडिकल कॉलेज, रुद्रपुर में 100 MBBS सीटों के साथ शैक्षणिक सत्र 2027-28 से संचालन का मार्ग प्रशस्त होना उत्तराखंड के लिए बड़ी उपलब्धि,लंबे संघर्ष और निरंतर प्रयासों के बाद मिली सफलता : सांसद अजय भट्ट

  • मुख्यमंत्री ने सुनीं जनसमस्याएं, अधिकारियों को दिए त्वरित समाधान के निर्देश।
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • उत्तराखण्ड
    • उधम सिंह नगर
    • राजनीति
    • राष्ट्रीय
    • विविध

    मुख्यमंत्री ने सुनीं जनसमस्याएं, अधिकारियों को दिए त्वरित समाधान के निर्देश।

  • जिलाधिकारी ने काशीपुर-रामनगर सड़क मार्ग का किया औचक स्थलीय निरीक्षण,निर्धारित समय सीमा में सड़क को गड्ढा मुक्त करने के निर्देश।
    • उत्तराखंड
    • उत्तराखण्ड
    • उधम सिंह नगर
    • राष्ट्रीय
    • रुद्रपुर
    • विविध

    जिलाधिकारी ने काशीपुर-रामनगर सड़क मार्ग का किया औचक स्थलीय निरीक्षण,निर्धारित समय सीमा में सड़क को गड्ढा मुक्त करने के निर्देश।

  • नैनीताल जिला न्यायालय के साथ ही जिले की अन्य न्यायालयों को बम से उड़ाने की धमकी, ईमेल में 12 RDX बम होने का दावा रामनगर कोर्ट के पूरे परिसर को कराया गया खाली।
    • अल्मोड़ा
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • उत्तराखण्ड
    • उधम सिंह नगर
    • क्राइम
    • देश विदेश
    • नैनीताल

    नैनीताल जिला न्यायालय के साथ ही जिले की अन्य न्यायालयों को बम से उड़ाने की धमकी, ईमेल में 12 RDX बम होने का दावा रामनगर कोर्ट के पूरे परिसर को कराया गया खाली।

  • शिविर में प्रशासन और जनता के बीच हुआ सीधा संवाद, ग्रामीणों को मिली एक ही छत के नीचे सभी सेवाएं।
    • उत्तराखंड
    • उत्तराखण्ड
    • उधम सिंह नगर
    • देश विदेश
    • रुद्रपुर
    • विविध
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य

    शिविर में प्रशासन और जनता के बीच हुआ सीधा संवाद, ग्रामीणों को मिली एक ही छत के नीचे सभी सेवाएं।

  • पूर्व प्रधानमंत्री अटल जी की 101 वीं जयंती पर किच्छा में आयोजित हुआ अटल स्मृति सम्मेलन।
    • उत्तराखंड
    • उत्तराखण्ड
    • उधम सिंह नगर
    • दिल्ली
    • देश विदेश
    • राष्ट्रीय
    • विविध

    पूर्व प्रधानमंत्री अटल जी की 101 वीं जयंती पर किच्छा में आयोजित हुआ अटल स्मृति सम्मेलन।

  • रामनगर में प्रतिबंध कफ सिरप को लेकर ड्रग्स विभाग ने की मेडिकल स्टोरों पर छापामार कार्रवाई।
    • उत्तराखंड
    • उत्तराखण्ड
    • देश विदेश
    • नैनीताल
    • राष्ट्रीय
    • विविध
    • स्वास्थ्य

    रामनगर में प्रतिबंध कफ सिरप को लेकर ड्रग्स विभाग ने की मेडिकल स्टोरों पर छापामार कार्रवाई।

  • पुलिस ने इनामी डकैती का आरोपी राहुल को किया गिरफ्तार।
    • उत्तराखंड
    • उत्तराखण्ड
    • उधम सिंह नगर
    • क्राइम
    • रुद्रपुर

    पुलिस ने इनामी डकैती का आरोपी राहुल को किया गिरफ्तार।

Follow Us

  • Like Our Facebook Page
  • Follow Us On Twitter
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join Our WhatsApp Group
Belaag News (बेलाग न्यूज़)

Latest News

  • रोते हुए विधायक सुमित हृदयेश ने की प्रेस वार्ता – विधायक ने गैरसैंण विधानसभा सत्र के दौरान आत्मदाह करने की दी चेतावनी।
  • PCPNDT सलाहकार समिति की बैठक हुई आयोजित, बैठक में 14 अल्ट्रासाउंड केंद्रों के लाइसेंस मंजूर।
  • पं. रामसुमेर शुक्ल स्मृति राजकीय मेडिकल कॉलेज, रुद्रपुर में 100 MBBS सीटों के साथ शैक्षणिक सत्र 2027-28 से संचालन का मार्ग प्रशस्त होना उत्तराखंड के लिए बड़ी उपलब्धि,लंबे संघर्ष और निरंतर प्रयासों के बाद मिली सफलता : सांसद अजय भट्ट

Search

  • Home
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms of Service
  • Like Our Facebook Page
  • Follow Us On Twitter
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join Our WhatsApp Group

© 2026, Belaag News

Website Developed & Maintained by News Portal Hub

All content and news on this website are published solely by the website owner. News Portal Hub assumes no responsibility for its content.

News Portal Hub