Skip to content
Belaag News (बेलाग न्यूज़)

Belaag News

Primary Menu
  • रुद्रपुर
  • उत्तराखण्ड
    • अल्मोड़ा
    • नैनीताल
    • उधम सिंह नगर
  • देश विदेश
  • खेल
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • राजनीति
  • क्राइम
  • कोरोना वायरस अपडेट
  • उत्तराखण्ड
  • उधम सिंह नगर

देखिये वीडियो : रुद्रपुर मेडिकल कालेज की व्यवस्थाओं पर बेहद नाराज देखे जज साहब!

Mumtyaz Ahmad April 28, 2021
ख़बर शेयर करें -

देखिये वीडियो किस तरह नाराज देखे अव्यवस्थाओं पर जज साहब

हाईकोर्ट के आदेश पर व्यवस्था का जायजा लेने पहुंचे थे।
आरोप, सीएमओ साहब को कल शाम से किया जा रहा था फोन, नही उठा रहे फोन ओर फोन भी कर दिया बन्द।
नोडल अधिकारी गौरव अग्रवाल ने उनका नम्बर डाला ब्लैक लिस्ट में, नए फोन नम्बर से उठा लेते है फोन, नही दे पा रहे संतोष जनक दबाव।
धूप में 2 घण्टे से अधिक का समय बीतने के बाद पहुंचे अधिकारी, 

रूद्रपुर । जनपद ऊधम सिंह नगर के मुख्यालय स्थित रुद्रपुर मेडिकल कॉलेज की  व्यवस्थाओं को लेकर मिल रही लगातार शिकायतो पर माननीय उच्च न्यायालय नैनीताल उत्तराखंड द्वारा गठित की गई जिला निगरानी समिति के दो सदस्यों की टीम आज कालेज पहुंची।

देखिये वीडियो : रुद्रपुर मेडिकल कालेज की व्यवस्थाओं पर बेहद नाराज देखे जज साहब!

आज पूर्वान्ह 11 बजे मेडिकल कॉलेज पहुंचकर जानकारी लेने का प्रयास किया तो २ घन्टा धूप में खडे रहने के बावजूद कोई स्वास्थ्य विभाग का अधिकारी नहीं आया, जो बेहद ही शर्मनाक व दुर्भाग्य पूर्ण है। ऐसे मे सवाल कई तरह के सवाल जरूर उठ रहे है। हाँ जानकारी मिलने पर मीडिया वाले जरूर पहुँच गए। ज्ञातव्य है कि मेडिकल कॉलेज रुद्रपुर में बनाए गए कोविड सेंटर में व्याप्त अव्यवस्थाओं व लापरवाही के समाचार मीडिया में रोज प्रसारित हो रहे हैं इनका संज्ञान लेते हुए माननीय उच्च न्यायालय नैनीताल उत्तराखंड द्वारा गठित जिला निगरानी समिति के सदस्यों सिविल जज प्रवर खंड/सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अविनाश कुमार श्रीवास्तव एवं जिला बार एसोसिएशन उधमसिंहनगर के अध्यक्ष दिवाकर पांडे आज पूर्वान्ह 11 बजे मेडिकल कॉलेज के कोरोना वार्ड के गेट पर पहुँचे और वहाँ पर तैनात स्वास्थ्य कर्मी को अपने बारे में बताया कि वे लोग माननीय उच्च न्यायालय नैनीताल उत्तराखंड के आदेश पर जानकारियां प्राप्त करने तथा अपना सुझाव देने के लिए प्रभारी स्वास्थ्य अधिकारियों से मिलने के लिए आए हैं कृपया उन्हें बुला दें या हमें उनसे मिलवा दें।

स्वास्थ्यकर्मी समिति के दोनों सदस्यों की बातों को सुनकर अंदर चला गया लेकिन बाहर लौटकर नहीं आया। दोनों माननीय सदस्य 1 बजे तक धूप में टहलते रहे लेकिन वहाँ पर कोई भी डॉक्टर उनसे मिलने नहीं आया और न ही उनको अपने कार्यालय में बुलवाया। इधर मीडिया के लोग वहाँ पहुँचे तो दोनों माननीय सदस्यों ने अपने आगमन के बारे में उनको बताया तो एक मीडियाकर्मी ने एसीएमओ डॉक्टर अविनाश खन्ना को फ़ोन किया तो उन्होंने बताया कि वह एक आवश्यक बैठक में हैं,वह बैठक छोड़कर आ रहे हैं साथ ही उन्होंने तुरंत सीएमओ डॉक्टर देवेन्द्र सिंह पंचपाल को इसकी जानकारी दी और कुछ ही पलों में दोनों आला अधिकारी मौक़े पर पहुँच गए । समिति के दोनों सदस्यों ने CMO व एसीएमओ से कहा कि लोग जानकारीया ना मिलने के कारण अत्यधिक परेशान है और यहाँ हंगामा काट रहे हैं लेकिन स्वास्थ्य विभाग कोई ध्यान नहीं दे रहा है ।

माननीय सदस्यों ने कहा कि यहाँ पर हेल्थ डेस्क बनायी जाए जहां एक रजिस्टर रखा जाए जिसमें आने वाले मरीज़ों का पूर्ण विवरण अंकित किया जाए साथ ही सुझाव दिया कि स्वास्थ्य विभाग एक ज़िम्मेदार कर्मचारी को कोरोना से संबंधित बुलेटिन जारी करने के लिए तैनात करें और जो सुबह व शाम दोनों समय मरीज़ों के तीमारदार जोकि बाहर परेशान हालत में खड़े हैं उनको मरीज़ व उसकी स्थिति के बारे में पूर्ण जानकारी दें साथ ही सुझाव दिया कि मरीज़ों की सूचि व उनके ऑक्सीजन लेवल भर्ती की तारीख़ और वर्तमान स्थिति के बारे में पूर्ण जानकारी दी जाये। जिला निगरानी समिति के दोनों सदस्यों को CMO डॉक्टर डी.एस.पंचपाल ने आश्वस्त किया कि वह समिति के सुझावों पर तत्काल कार्रवाई करेंगे।


वही मीडिया से मुखातिब हुये जज साहब बेहद स्वास्थ्य विभग की कार्यप्रणाली से नाराज आये उन्होंने कहा कि सीएमओ साहब को कल शाम से फोन किया जा था वह फोन नही उठा रहे हैं ओर फोन भी स्विच ऑफ कर दिया। ओर जब नोडल अधिकारी गौरव अग्रवाल ने उनका फोन नही उठाया और ब्लैक लिस्ट में डाल दिया है। नए नम्बर से फोन किया तो उन्होंने फोन उठा लिया जाता है। मगर कोई सटीक जवाब नही मिल रहा है। अव्यवस्थाएं है हमारी कमेटी सुझाब दे रही है,  सुझाव देंगे और कल माननीय उच्च न्यायालय को भी रिपोर्ट के माध्यम से अवगत कराया जाएगा। न तो डिस्ट्रिक्ट प्रशसन ने कोई ठीक ब्यवस्था नही की सफाई कर्मचारी अपने मे मस्त है मरीज आ रहे मरीजो को अटेंड करने वाला नही है। कुल मिलाकर माननीय न्यायालय द्वारा आई टीम बेहद ही नाराज़ नजर आई। 

ख़बर शेयर करें -
Tags: 2 घण्टे अव्यवस्थाओं पर नाराज इंतजार करती रही टीम चिलचिलाती धूप में दो सदस्यीय कमेटी रुद्रपुर मेडिकल कालेज हाईकोर्ट के आदेश

Post navigation

Previous श्रमजीवी पत्रकार यूनियन एवं देवभूमि उधोग व्यापार मण्डल द्वारा लगाया वैक्सीनेशन शिविर।
Next खबर का हुआ असर, दिनेशपुर में पुलिस ने बरती सख्ती।
  • Latest
  • Popular
  • शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाने के मामले में आरोपी गिरफ्तार।
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • उत्तराखण्ड
    • उधम सिंह नगर
    • क्राइम

    शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाने के मामले में आरोपी गिरफ्तार।

  • विधायक बेहड़ का धुआंधार जनसंपर्क, विभिन्न वार्डों में जनसभाओं के साथ कॉलोनियों में भी किया जनसंपर्क।
    • उत्तराखंड
    • उत्तराखण्ड
    • उधम सिंह नगर
    • राजनीति
    • रुद्रपुर

    विधायक बेहड़ का धुआंधार जनसंपर्क, विभिन्न वार्डों में जनसभाओं के साथ कॉलोनियों में भी किया जनसंपर्क।

  • 720 नशीले कैप्सूल और 7.88 ग्राम स्मैक बरामद, 02 शातिर नशा तस्कर गिरफ्तार।
    • उत्तराखण्ड

    720 नशीले कैप्सूल और 7.88 ग्राम स्मैक बरामद, 02 शातिर नशा तस्कर गिरफ्तार।

  • 18 लाख रुपये की स्मैक बरामद, 02 शातिर नशा तस्कर गिरफ्तार।
    • उत्तराखंड
    • उत्तराखण्ड
    • उधम सिंह नगर

    18 लाख रुपये की स्मैक बरामद, 02 शातिर नशा तस्कर गिरफ्तार।

  • महिला आत्महत्या प्रकरण का खुलासा — आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने एवं आवश्यक साधन उपलब्ध कराने वाले 02 आरोपी गिरफ्तार।
    • उत्तराखंड
    • उत्तराखण्ड
    • उधम सिंह नगर
    • राष्ट्रीय

    महिला आत्महत्या प्रकरण का खुलासा — आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने एवं आवश्यक साधन उपलब्ध कराने वाले 02 आरोपी गिरफ्तार।

  • नैनीताल जिला न्यायालय के साथ ही जिले की अन्य न्यायालयों को बम से उड़ाने की धमकी, ईमेल में 12 RDX बम होने का दावा रामनगर कोर्ट के पूरे परिसर को कराया गया खाली।
    • अल्मोड़ा
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • उत्तराखण्ड
    • उधम सिंह नगर
    • क्राइम
    • देश विदेश
    • नैनीताल

    नैनीताल जिला न्यायालय के साथ ही जिले की अन्य न्यायालयों को बम से उड़ाने की धमकी, ईमेल में 12 RDX बम होने का दावा रामनगर कोर्ट के पूरे परिसर को कराया गया खाली।

  • शिविर में प्रशासन और जनता के बीच हुआ सीधा संवाद, ग्रामीणों को मिली एक ही छत के नीचे सभी सेवाएं।
    • उत्तराखंड
    • उत्तराखण्ड
    • उधम सिंह नगर
    • देश विदेश
    • रुद्रपुर
    • विविध
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य

    शिविर में प्रशासन और जनता के बीच हुआ सीधा संवाद, ग्रामीणों को मिली एक ही छत के नीचे सभी सेवाएं।

  • पूर्व प्रधानमंत्री अटल जी की 101 वीं जयंती पर किच्छा में आयोजित हुआ अटल स्मृति सम्मेलन।
    • उत्तराखंड
    • उत्तराखण्ड
    • उधम सिंह नगर
    • दिल्ली
    • देश विदेश
    • राष्ट्रीय
    • विविध

    पूर्व प्रधानमंत्री अटल जी की 101 वीं जयंती पर किच्छा में आयोजित हुआ अटल स्मृति सम्मेलन।

  • रामनगर में प्रतिबंध कफ सिरप को लेकर ड्रग्स विभाग ने की मेडिकल स्टोरों पर छापामार कार्रवाई।
    • उत्तराखंड
    • उत्तराखण्ड
    • देश विदेश
    • नैनीताल
    • राष्ट्रीय
    • विविध
    • स्वास्थ्य

    रामनगर में प्रतिबंध कफ सिरप को लेकर ड्रग्स विभाग ने की मेडिकल स्टोरों पर छापामार कार्रवाई।

  • पुलिस ने इनामी डकैती का आरोपी राहुल को किया गिरफ्तार।
    • उत्तराखंड
    • उत्तराखण्ड
    • उधम सिंह नगर
    • क्राइम
    • रुद्रपुर

    पुलिस ने इनामी डकैती का आरोपी राहुल को किया गिरफ्तार।

Follow Us

  • Like Our Facebook Page
  • Follow Us On Twitter
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join Our WhatsApp Group
Belaag News (बेलाग न्यूज़)

Latest News

  • शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाने के मामले में आरोपी गिरफ्तार।
  • विधायक बेहड़ का धुआंधार जनसंपर्क, विभिन्न वार्डों में जनसभाओं के साथ कॉलोनियों में भी किया जनसंपर्क।
  • 720 नशीले कैप्सूल और 7.88 ग्राम स्मैक बरामद, 02 शातिर नशा तस्कर गिरफ्तार।

Search

  • Home
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms of Service
  • Like Our Facebook Page
  • Follow Us On Twitter
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join Our WhatsApp Group

© 2026, Belaag News

Website Developed & Maintained by News Portal Hub

All content and news on this website are published solely by the website owner. News Portal Hub assumes no responsibility for its content.

News Portal Hub