Skip to content
Belaag News (बेलाग न्यूज़)

Belaag News

Primary Menu
  • रुद्रपुर
  • उत्तराखण्ड
    • अल्मोड़ा
    • नैनीताल
    • उधम सिंह नगर
  • देश विदेश
  • खेल
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • राजनीति
  • क्राइम
  • कोरोना वायरस अपडेट
  • उत्तराखंड
  • उत्तराखण्ड
  • उधम सिंह नगर
  • राष्ट्रीय

महिला आत्महत्या प्रकरण का खुलासा — आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने एवं आवश्यक साधन उपलब्ध कराने वाले 02 आरोपी गिरफ्तार।

Mumtyaz Ahmad September 17, 2026
ख़बर शेयर करें -

*SSP अजय गणपति के सख्त निर्देशन में महिला आत्महत्या प्रकरण का खुलासा — आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने एवं आवश्यक साधन उपलब्ध कराने वाले 02 अभियुक्त गिरफ्तार**सरस्वती आत्महत्या प्रकरण में पुलिस की विवेचनात्मक कार्यवाही से सामने आई दोनों अभियुक्तों की अलग-अलग भूमिका, साक्ष्यों के आधार पर दोनों को किया गया गिरफ्तार।*➡️

महिला आत्महत्या प्रकरण का खुलासा — आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने एवं आवश्यक साधन उपलब्ध कराने वाले 02 आरोपी गिरफ्तार।

*सितारगंज बाईपास रोड पर टुकटुक में आग लगने की घटना में झुलसी महिला सरस्वती की उपचार के दौरान हुई थी मृत्यु ।*➡️*कोतवाली सितारगंज पर मृतका के पिता की तहरीर पर मु0अ0सं0 410/2026 धारा 118(1), 118(2), 351(3) बीएनएस में मुकदमा किया गया पंजीकृत ।*➡️ *विवेचना में सामने आया कि पवित्र सरकार द्वारा मृतका पर लगातार मानसिक दबाव बनाया जा रहा था तथा संबंध एवं विवाह के लिए दबाव डालने के साथ आत्महत्या की धमकियां भी दी जा रही थीं।*➡️ *अभियुक्त जितेन्द्र उर्फ बंकिम सरकार द्वारा घटना से पूर्व पेट्रोल की व्यवस्था कर सरस्वती को उपलब्ध कराया गया तथा उसे पवित्र के टुकटुक तक पहुंचाया गया।*➡️ *CDR, CCTV एवं अन्य साक्ष्यों के आधार पर दोनों अभियुक्तों की भूमिका आई सामने ।*▶️ जहाँ 04 वर्ष के प्रेम-प्रसंग के उपरांत पवित्र सरकार सरस्वती से पीछा छुड़ाना चाहता था तथा उसने सरस्वती से बातचीत करना बंद कर दिया था, जबकि जितेन्द्र सरस्वती को प्रेम-जाल में फँसाकर उसे अपना बनाना चाहता था। इसी उद्देश्य से पवित्र एवं सरस्वती के मध्य झगड़ा कराने के लिए जितेन्द्र ने सरस्वती को पेट्रोल उपलब्ध कराकर उसे पवित्र के टेम्पो में बैठाया था!➡️

महिला आत्महत्या प्रकरण का खुलासा — आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने एवं आवश्यक साधन उपलब्ध कराने वाले 02 आरोपी गिरफ्तार।

*विवेचना के आधार पर पवित्र सरकार उर्फ कन्हई एवं जितेन्द्र उर्फ बंकिम सरकार, दोनों को थाने बुलाकर विस्तृत पूछताछ करने के उपरांत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया, जहां से दोनों को जिला कारागार हल्द्वानी भेजा गया।**विवरण*➡️ दिनांक 15-08-2026 को सितारगंज बाईपास रोड पर एक टुकटुक में आग लगने की सूचना पुलिस को प्राप्त हुई। सूचना पर पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची तो टुकटुक में पवित्र सरकार एवं सरस्वती के झुलसने की जानकारी मिली। जांच में सामने आया कि सरस्वती द्वारा टुकटुक के अंदर अपने ऊपर पेट्रोल डालकर आग लगा ली गई थी, जिससे दोनों गंभीर रूप से झुलस गए। दोनों को उपचार हेतु उपजिला चिकित्सालय सितारगंज ले जाया गया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद सुशीला तिवारी अस्पताल हल्द्वानी रेफर किया गया।सरस्वती लगभग 80 -90 प्रतिशत झुलसी हुई थी। गंभीर स्थिति के चलते उसे एम्स ऋषिकेश रेफर किया गया, जहां उपचार के दौरान दिनांक 19-08-2026 को उसकी मृत्यु हो गई। पवित्र सरकार लगभग 18-20 प्रतिशत झुलसा था, जिसका उपचार साई अस्पताल हल्द्वानी में कराया गया।🛑 घटना के संबंध में मृतका के पिता श्री दयाल चंद्र मंडल द्वारा तहरीर दी गई, जिसके आधार पर मु0अ0सं0-410/2026, धारा 118(1), 118(2), 351(3) बीएनएस के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत कर विवेचना प्रारंभ की गई। *SSP अजय गणपति के निर्देश पर शुरू हुई निष्पक्ष विवेचना*➡️ महिला के साथ हुई गंभीर घटना का तत्काल संज्ञान लेते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ऊधमसिंहनगर श्री अजय गणपति द्वारा प्रकरण की निष्पक्ष जांच करते हुए दोषियों के विरुद्ध प्रभावी वैधानिक कार्यवाही के कड़े निर्देश दिए गए।उक्त निर्देशों के क्रम में पुलिस अधीक्षक नगर रुद्रपुर एवं क्षेत्राधिकारी सितारगंज के निर्देशन तथा प्रभारी निरीक्षक कोतवाली सितारगंज के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा उपलब्ध साक्ष्यों एवं तकनीकी तथ्यों के आधार पर गहन विवेचना की गई।*अभियुक्त पवित्र सरकार की भूमिका*➡️ विवेचना में प्रकाश में आया कि अभियुक्त पवित्र सरकार उर्फ कन्हई पूर्व से सरस्वती के संपर्क में था। दोनों के मध्य करीब 03-04 वर्षों से प्रेम संबंध थे।सरस्वती अपने पति से पारिवारिक विवाद के कारण अपनी दो बेटियों के साथ मायके में अलग रह रही थी। पवित्र सरकार की पत्नी एवं परिजनों को दोनों के संबंध की जानकारी होने के बाद परिवार में विरोध शुरू हो गया।विवेचना में सामने आया कि पवित्र सरकार अपनी पत्नी पर सरस्वती से संपर्क बनाए रखने के लिए दबाव डालता था तथा कहता था कि वह सरस्वती के बिना नहीं रह सकता और मर जाने, फांसी लगाने अथवा जहर खाने जैसी बातें करता था।दूसरी ओर सरस्वती ने अपनी माता को बताया था कि पवित्र सरकार उसे परेशान करता है, उससे शादी करने तथा मकान बेचकर कहीं दूसरी जगह साथ रहने की बात करता है और वह उससे पीछा छुड़ाना चाहती है।परिजनों के विरोध के बाद पवित्र सरकार ने सरस्वती से बातचीत कम कर दी तथा अपना मोबाइल नंबर भी बंद कर दिया। करीब 10-12 दिन तक बातचीत न होने से सरस्वती मानसिक रूप से परेशान हो गई।दिनांक 15-08-2026 को वह सितारगंज पहुंची और पवित्र सरकार के टुकटुक में बैठी, जहां उसके द्वारा स्वयं पर पेट्रोल डालकर आग लगा ली गई। CCTV फुटेज एवं अन्य साक्ष्यों के समग्र परीक्षण से सरस्वती द्वारा स्वयं आग लगाकर आत्महत्या किए जाने तथा उससे पूर्व पवित्र सरकार द्वारा उस पर लगातार मानसिक दबाव, संबंध एवं विवाह के लिए दबाव तथा आत्महत्या की धमकियां दिए जाने के तथ्य सामने आए।इन तथ्यों को आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरण की कड़ी के रूप में पाए जाने पर धारा 118(1), 118(2) बीएनएस को धारा 108 बीएनएस में तरमीम किया गया।अभियुक्त पवित्र सरकार उर्फ कन्हई को दिनांक 14-09-2026 को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया, जहां से उसे जिला कारागार हल्द्वानी भेजा गया।*अभियुक्त जितेन्द्र उर्फ बंकिम सरकार की भूमिका का खुलासा**विवेचना के दौरान अभियुक्त जितेन्द्र उर्फ बंकिम सरकार की भूमिका भी प्रकाश में आई।*➡️ अभियुक्त पूर्व से सरस्वती को जानता था तथा दोनों ने एक कंपनी में साथ कार्य किया था। पूछताछ में जितेन्द्र ने बताया कि वह सरस्वती को पसंद करता था तथा उससे विवाह करना चाहता था, जबकि सरस्वती उसे अपना दोस्त मानती थी और पवित्र सरकार से प्रेम करती थी।अभियुक्त द्वारा यह भी बताया गया कि वह चाहता था कि किसी भी प्रकार सरस्वती और पवित्र सरकार अलग हो जाएं।विवेचना में सामने आया कि 11-12 अगस्त के आसपास सरस्वती ने जितेन्द्र से पेट्रोल की व्यवस्था करने को कहा था। दिनांक 15-08-2026 को दोनों के मध्य लगातार फोन पर बातचीत हुई। इसी दौरान सरस्वती द्वारा पेट्रोल की व्यवस्था करने को कहा गया, जिस पर जितेन्द्र ने पेट्रोल उपलब्ध कराने की सहमति दी।*06 ऑडियो रिकॉर्डिंग ने खोली घटना की अहम कड़ी*➡️ विवेचना के दौरान मृतका सरस्वती के मोबाइल फोन में घटना वाले दिन की अभियुक्त जितेन्द्र के साथ 06 ऑडियो रिकॉर्डिंग प्राप्त हुईं।इन रिकॉर्डिंग में पेट्रोल की व्यवस्था करने, बोतल में पेट्रोल भरने, लाइटर साथ रखने तथा तत्काल मिलने संबंधी बातचीत होना पाया गया।इसके अतिरिक्त CDR एवं अन्य इलेक्ट्रॉनिक/तकनीकी साक्ष्यों का भी परीक्षण किया गया।*पेट्रोल उपलब्ध कराने से लेकर टुकटुक तक पहुंचाने की पूरी कड़ी सामने आई*➡️ पूछताछ में अभियुक्त जितेन्द्र ने बताया कि दिनांक 15-08-2026 को वह अपनी स्प्लेंडर प्रो मोटरसाइकिल से सरस्वती को बैठाकर सितारगंज लाया।सितारगंज में उसने दुकान से हरे रंग की 20 रुपये वाली ड्यू कोल्ड ड्रिंक की बोतल ली। कोल्ड ड्रिंक पीने के बाद मोटरसाइकिल के नीचे से पाइप खोलकर उक्त बोतल में पेट्रोल भरा तथा पेट्रोल सरस्वती को दे दिया।इसके बाद सरस्वती द्वारा पवित्र सरकार के टुकटुक को देखकर उसका पीछा करने के लिए कहा गया। जितेन्द्र उसके पीछे गया तथा गोल चौराहे से आगे पवित्र के टुकटुक के सामने मोटरसाइकिल लगाकर उसे रोक दिया।सरस्वती पेट्रोल की बोतल एवं लाइटर लेकर पवित्र के टुकटुक में बैठ गई, जिसके बाद जितेन्द्र वहां से चला गया। बाद में उसे जानकारी हुई कि सरस्वती ने उसी पेट्रोल से टुकटुक में आग लगा ली, जिससे दोनों झुलस गए तथा उपचार के दौरान सरस्वती की मृत्यु हो गई।*साक्ष्यों के आधार पर जितेन्द्र की गिरफ्तारी*➡️ विवेचना में उपलब्ध मृतका के मोबाइल में सुरक्षित 06 ऑडियो रिकॉर्डिंग, CDR, CCTV, अभियुक्त के बयानों एवं अन्य साक्ष्यों के समग्र परीक्षण से जितेन्द्र द्वारा सरस्वती को आत्महत्या हेतु आवश्यक साधन उपलब्ध कराने, घटना की परिस्थितियों से अवगत रहते हुए सहायता प्रदान करने तथा घटना से ठीक पूर्व उसके साथ सक्रिय रूप से जुड़े रहने के तथ्य सामने आए।अभियुक्त द्वारा पेट्रोल की व्यवस्था कर उसे सरस्वती को उपलब्ध कराया गया तथा उसे पवित्र के टुकटुक तक पहुंचाया गया। उक्त तथ्यों के आधार पर अभियुक्त जितेन्द्र उर्फ बंकिम सरकार के विरुद्ध धारा 108 बीएनएस का अपराध प्रथम दृष्टया पाया गया।अभियुक्त जितेन्द्र उर्फ बंकिम सरकार को दिनांक 15-09-2026 को हिरासत में लिया गया तथा घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल को कब्जे में लिया गया। अग्रिम वैधानिक कार्यवाही के उपरांत उसे माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया, जहां से दिनांक 16-09-2026 को जिला कारागार हल्द्वानी भेजा गया।*दोनों अभियुक्तों की भूमिका अलग-अलग*➡️ प्रकरण में अब तक की विवेचना में दोनों अभियुक्तों की अलग-अलग भूमिका सामने आई है। पवित्र सरकार की भूमिका मृतका को मानसिक रूप से प्रताड़ित करने, संबंध एवं विवाह के लिए दबाव बनाने तथा आत्महत्या की धमकियां देने से संबंधित पाई गई, जबकि जितेन्द्र द्वारा घटना से पूर्व पेट्रोल उपलब्ध कराने एवं मृतका को पवित्र के टुकटुक तक पहुंचाने की भूमिका प्रकाश में आई।विवेचना में सामने आए तथ्यों एवं साक्ष्यों के आधार पर दोनों अभियुक्तों के विरुद्ध उनके-अपने कृत्य के अनुसार वैधानिक कार्यवाही की गई है।*गिरफ्तार अभियुक्त*1. पवित्र सरकार उर्फ कन्हई पुत्र नारायण सरकार, निवासी शक्तिफार्म नं0-01, बैकुंठपुर, कोतवाली सितारगंज, उम्र 35 वर्ष।2. जितेन्द्र उर्फ बंकिम सरकार पुत्र स्वर्गीय रबिंद्र सरकार, निवासी गोकुल नगरी, तहसील/ब्लॉक क्षेत्र बिलासपुर, जनपद रामपुर, उत्तर प्रदेश, उम्र 27 वर्ष।*पुलिस टीम*➡️ प्रभारी निरीक्षक सुंदरम शर्मावरिष्ठ उपनिरीक्षक/विवेचक जावेद मलिकहे0का0 मतलूब खानहे0का0 जगदीश सिंह कोठियालका0 कृष्ण चन्द्रका0 प्रेम कनवाल

ख़बर शेयर करें -

Post navigation

Previous हत्या के प्रयास के मामले में पिछले 08 माह से चल रहा था फरार, थाना दिनेशपुर पुलिस ने किया गिरफ्तार।
  • Latest
  • Popular
  • महिला आत्महत्या प्रकरण का खुलासा — आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने एवं आवश्यक साधन उपलब्ध कराने वाले 02 आरोपी गिरफ्तार।
    • उत्तराखंड
    • उत्तराखण्ड
    • उधम सिंह नगर
    • राष्ट्रीय

    महिला आत्महत्या प्रकरण का खुलासा — आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने एवं आवश्यक साधन उपलब्ध कराने वाले 02 आरोपी गिरफ्तार।

  • हत्या के प्रयास के मामले में पिछले 08 माह से चल रहा था फरार, थाना दिनेशपुर पुलिस ने किया गिरफ्तार।
    • उत्तराखंड
    • उत्तराखण्ड
    • उधम सिंह नगर
    • क्राइम
    • राष्ट्रीय
    • रुद्रपुर

    हत्या के प्रयास के मामले में पिछले 08 माह से चल रहा था फरार, थाना दिनेशपुर पुलिस ने किया गिरफ्तार।

  • 18 सितम्बर को वन राजि वस्ती चकरपुर खटीमा में बहुउद्देशीय शिविर का आयोजन।
    • उत्तराखंड
    • उत्तराखण्ड
    • उधम सिंह नगर
    • दिल्ली
    • देश विदेश
    • राष्ट्रीय
    • रुद्रपुर
    • विविध
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य

    18 सितम्बर को वन राजि वस्ती चकरपुर खटीमा में बहुउद्देशीय शिविर का आयोजन।

  • SSP अजय गणपति के कुशल निर्देशन का असर — मात्र 48 घंटे में हरदीप सिंह हत्याकांड का हुआ सनसनीखेज खुलासा।
    • उत्तराखंड
    • उत्तराखण्ड
    • उधम सिंह नगर
    • क्राइम
    • राष्ट्रीय

    SSP अजय गणपति के कुशल निर्देशन का असर — मात्र 48 घंटे में हरदीप सिंह हत्याकांड का हुआ सनसनीखेज खुलासा।

  • विधायक शिव अरोरा भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ सुबह पांच मंदिर हवन यज्ञ के साथ करेंगे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के जन्मदिन की शुरुआत।
    • उत्तराखंड
    • उत्तराखण्ड
    • उधम सिंह नगर
    • दिल्ली
    • राजनीति
    • राष्ट्रीय
    • रुद्रपुर
    • विविध

    विधायक शिव अरोरा भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ सुबह पांच मंदिर हवन यज्ञ के साथ करेंगे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के जन्मदिन की शुरुआत।

  • नैनीताल जिला न्यायालय के साथ ही जिले की अन्य न्यायालयों को बम से उड़ाने की धमकी, ईमेल में 12 RDX बम होने का दावा रामनगर कोर्ट के पूरे परिसर को कराया गया खाली।
    • अल्मोड़ा
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • उत्तराखण्ड
    • उधम सिंह नगर
    • क्राइम
    • देश विदेश
    • नैनीताल

    नैनीताल जिला न्यायालय के साथ ही जिले की अन्य न्यायालयों को बम से उड़ाने की धमकी, ईमेल में 12 RDX बम होने का दावा रामनगर कोर्ट के पूरे परिसर को कराया गया खाली।

  • शिविर में प्रशासन और जनता के बीच हुआ सीधा संवाद, ग्रामीणों को मिली एक ही छत के नीचे सभी सेवाएं।
    • उत्तराखंड
    • उत्तराखण्ड
    • उधम सिंह नगर
    • देश विदेश
    • रुद्रपुर
    • विविध
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य

    शिविर में प्रशासन और जनता के बीच हुआ सीधा संवाद, ग्रामीणों को मिली एक ही छत के नीचे सभी सेवाएं।

  • पूर्व प्रधानमंत्री अटल जी की 101 वीं जयंती पर किच्छा में आयोजित हुआ अटल स्मृति सम्मेलन।
    • उत्तराखंड
    • उत्तराखण्ड
    • उधम सिंह नगर
    • दिल्ली
    • देश विदेश
    • राष्ट्रीय
    • विविध

    पूर्व प्रधानमंत्री अटल जी की 101 वीं जयंती पर किच्छा में आयोजित हुआ अटल स्मृति सम्मेलन।

  • रामनगर में प्रतिबंध कफ सिरप को लेकर ड्रग्स विभाग ने की मेडिकल स्टोरों पर छापामार कार्रवाई।
    • उत्तराखंड
    • उत्तराखण्ड
    • देश विदेश
    • नैनीताल
    • राष्ट्रीय
    • विविध
    • स्वास्थ्य

    रामनगर में प्रतिबंध कफ सिरप को लेकर ड्रग्स विभाग ने की मेडिकल स्टोरों पर छापामार कार्रवाई।

  • पुलिस ने इनामी डकैती का आरोपी राहुल को किया गिरफ्तार।
    • उत्तराखंड
    • उत्तराखण्ड
    • उधम सिंह नगर
    • क्राइम
    • रुद्रपुर

    पुलिस ने इनामी डकैती का आरोपी राहुल को किया गिरफ्तार।

Follow Us

  • Like Our Facebook Page
  • Follow Us On Twitter
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join Our WhatsApp Group
Belaag News (बेलाग न्यूज़)

Latest News

  • महिला आत्महत्या प्रकरण का खुलासा — आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने एवं आवश्यक साधन उपलब्ध कराने वाले 02 आरोपी गिरफ्तार।
  • हत्या के प्रयास के मामले में पिछले 08 माह से चल रहा था फरार, थाना दिनेशपुर पुलिस ने किया गिरफ्तार।
  • 18 सितम्बर को वन राजि वस्ती चकरपुर खटीमा में बहुउद्देशीय शिविर का आयोजन।

Search

  • Home
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms of Service
  • Like Our Facebook Page
  • Follow Us On Twitter
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join Our WhatsApp Group

© 2026, Belaag News

Website Developed & Maintained by News Portal Hub

All content and news on this website are published solely by the website owner. News Portal Hub assumes no responsibility for its content.

News Portal Hub