Skip to content
Belaag News (बेलाग न्यूज़)

Belaag News

Primary Menu
  • रुद्रपुर
  • उत्तराखण्ड
    • अल्मोड़ा
    • नैनीताल
    • उधम सिंह नगर
  • देश विदेश
  • खेल
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • राजनीति
  • क्राइम
  • कोरोना वायरस अपडेट
  • उत्तराखण्ड
  • उधम सिंह नगर
  • राजनीति

अतिथि देवो भव की परंपरा को ठुकराल समर्थकों ने किया है कलंकित- रामपाल

Mumtyaz Ahmad February 7, 2022
ख़बर शेयर करें -

रूद्रपुर। वार्ड नं. 11 संजय नगर में भाजपा चुनाव कार्यालय का मेयर रामपाल सिंह, भाजपा नेता राकेश सिंह, तरूण दत्ता, राम प्रकाश गुप्ता और मुकेश पाल ने भारी जनसमूह के बीच संयुक्त रूप से उदघाटन किया। इस दौरान बंगाली समाज के लोगों ने शिव अरोरा को अपना समर्थन देने की घोषणा की।

अतिथि देवो भव की परंपरा को ठुकराल समर्थकों ने किया है कलंकित- रामपाल

बंगाली समाज के लोगों को सम्बोधित करते हुए मेयर रामपाल सिंह ने सुंदरपुर में हुई घटना को लेकर विपक्षियों पर जमकर हमला बोला। मेयर रामपाल सिंह ने कहा कि सुंदरपुर में ठुकराल समर्थकों ने न सिर्फ मातृ शक्ति और बंगाली समाज का अपमान किया बल्कि अतिथि देवो भव की परंपरा को भी कलंकित किया है। मेयर ने कहा कि उत्तराखण्ड देवभूमि है और यहां पर अतिथियों को देवता समान मानने की परंपरा रही है। कलकत्ता से यहां पार्टी की सेवा के लिए पहुंची सांसद लाकेट चटर्जी पार्टी के लिए ही नहीं बल्कि पूरे उत्तराखण्ड के लिए मेहमान हैं और मेहमान भगवान समान होता है।

अतिथि देवो भव की परंपरा को ठुकराल समर्थकों ने किया है कलंकित- रामपाल

लाकेट चटर्जी लगातार बंगाली समाज की बात उठा रही हैं और बंगाली समाज के बीच जाकर उनकी समस्याओं से भी रूबरू हो रही हैं जिससे भविष्य में बंगाली समाज की समस्याओं के निराकरण का मार्ग भी प्रशस्त होगा। बंगाली समाज के उत्थान के लिए काम कर रही सांसद लाकेट चटर्जी का अपमान करके ठुकराल समर्थकों ने एक बार फिर साबित कर दिया है कि वह हिंदुत्व का सिर्फ ढोंग करते हैं। वास्तव में हिंदु संस्कृति और परंपरा से उन्हें कोई लेना देना नहीं। उन्हें सिर्फ वोट के लिए हिंदुत्व की याद आती है।

मेयर ने कहा पहले लाकेट चटर्जी के खिलाफ अपशब्द बोलकर उन्हें अपमानित किया गया अब उन पर हमले की घटना और उनके साथ अभद्रता की घटना बेहद दुखद और निन्दनीय है। इस घटना ने न सिर्फ देवभूमि को कलंकित किया है बल्कि बंगाली समाज को भी अपमानित किया है। शांतिपूर्ण चुनाव में ठुकराल समर्थकों ने विघ्न डालकर लोकतंत्र की हत्या करने की भी कोशिश की है। इस घटना से सामाजिक सौहार्द्र बिगाड़ने की कोशिश भी की गयी है। भाजपा की मजबूती में बंगाली समाज की अहम भूमिका रही है। बंगाली समाज के किसी भी व्यक्ति के अपमान को पार्टी बर्दाश्त नहीं कर सकती। मेयर रामपाल ने बंगाली समाज से आगामी 14 फरवरी को कमल का फूल वाला बटन दबाकर अपमान का बदला लेने की अपील की।

इस अवसर पर नन्दू विश्वास, निमाई मण्डल, रोबिन विश्वास, चंदन ढाली, सुभद मण्डल, बुद्धि विश्वास, सुबोध मण्डल, विशेष्ज्ञ हाल्दार, साधन मण्डल, विजय मण्डल, अजय मण्डल, वीरू मण्डल, कार्तिक दास, रवि बनर्जी आदि शामिल थे।

ख़बर शेयर करें -
Tags: निर्दलीय प्रत्याशी पर किया कटाक्ष

Post navigation

Previous कांग्रेस प्रत्याशी बेहड़ ने किया किच्छा विधानसभा में ताबड़तोड़ जनसम्पर्क।
Next विकास के लिये उत्तराखंड में भाजपा की डबल इंजन की सरकार जरूरी -लाकेट चटर्जी
  • Latest
  • Popular
  • शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाने के मामले में आरोपी गिरफ्तार।
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • उत्तराखण्ड
    • उधम सिंह नगर
    • क्राइम

    शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाने के मामले में आरोपी गिरफ्तार।

  • विधायक बेहड़ का धुआंधार जनसंपर्क, विभिन्न वार्डों में जनसभाओं के साथ कॉलोनियों में भी किया जनसंपर्क।
    • उत्तराखंड
    • उत्तराखण्ड
    • उधम सिंह नगर
    • राजनीति
    • रुद्रपुर

    विधायक बेहड़ का धुआंधार जनसंपर्क, विभिन्न वार्डों में जनसभाओं के साथ कॉलोनियों में भी किया जनसंपर्क।

  • 720 नशीले कैप्सूल और 7.88 ग्राम स्मैक बरामद, 02 शातिर नशा तस्कर गिरफ्तार।
    • उत्तराखण्ड

    720 नशीले कैप्सूल और 7.88 ग्राम स्मैक बरामद, 02 शातिर नशा तस्कर गिरफ्तार।

  • 18 लाख रुपये की स्मैक बरामद, 02 शातिर नशा तस्कर गिरफ्तार।
    • उत्तराखंड
    • उत्तराखण्ड
    • उधम सिंह नगर

    18 लाख रुपये की स्मैक बरामद, 02 शातिर नशा तस्कर गिरफ्तार।

  • महिला आत्महत्या प्रकरण का खुलासा — आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने एवं आवश्यक साधन उपलब्ध कराने वाले 02 आरोपी गिरफ्तार।
    • उत्तराखंड
    • उत्तराखण्ड
    • उधम सिंह नगर
    • राष्ट्रीय

    महिला आत्महत्या प्रकरण का खुलासा — आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने एवं आवश्यक साधन उपलब्ध कराने वाले 02 आरोपी गिरफ्तार।

  • नैनीताल जिला न्यायालय के साथ ही जिले की अन्य न्यायालयों को बम से उड़ाने की धमकी, ईमेल में 12 RDX बम होने का दावा रामनगर कोर्ट के पूरे परिसर को कराया गया खाली।
    • अल्मोड़ा
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • उत्तराखण्ड
    • उधम सिंह नगर
    • क्राइम
    • देश विदेश
    • नैनीताल

    नैनीताल जिला न्यायालय के साथ ही जिले की अन्य न्यायालयों को बम से उड़ाने की धमकी, ईमेल में 12 RDX बम होने का दावा रामनगर कोर्ट के पूरे परिसर को कराया गया खाली।

  • शिविर में प्रशासन और जनता के बीच हुआ सीधा संवाद, ग्रामीणों को मिली एक ही छत के नीचे सभी सेवाएं।
    • उत्तराखंड
    • उत्तराखण्ड
    • उधम सिंह नगर
    • देश विदेश
    • रुद्रपुर
    • विविध
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य

    शिविर में प्रशासन और जनता के बीच हुआ सीधा संवाद, ग्रामीणों को मिली एक ही छत के नीचे सभी सेवाएं।

  • पूर्व प्रधानमंत्री अटल जी की 101 वीं जयंती पर किच्छा में आयोजित हुआ अटल स्मृति सम्मेलन।
    • उत्तराखंड
    • उत्तराखण्ड
    • उधम सिंह नगर
    • दिल्ली
    • देश विदेश
    • राष्ट्रीय
    • विविध

    पूर्व प्रधानमंत्री अटल जी की 101 वीं जयंती पर किच्छा में आयोजित हुआ अटल स्मृति सम्मेलन।

  • रामनगर में प्रतिबंध कफ सिरप को लेकर ड्रग्स विभाग ने की मेडिकल स्टोरों पर छापामार कार्रवाई।
    • उत्तराखंड
    • उत्तराखण्ड
    • देश विदेश
    • नैनीताल
    • राष्ट्रीय
    • विविध
    • स्वास्थ्य

    रामनगर में प्रतिबंध कफ सिरप को लेकर ड्रग्स विभाग ने की मेडिकल स्टोरों पर छापामार कार्रवाई।

  • पुलिस ने इनामी डकैती का आरोपी राहुल को किया गिरफ्तार।
    • उत्तराखंड
    • उत्तराखण्ड
    • उधम सिंह नगर
    • क्राइम
    • रुद्रपुर

    पुलिस ने इनामी डकैती का आरोपी राहुल को किया गिरफ्तार।

Follow Us

  • Like Our Facebook Page
  • Follow Us On Twitter
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join Our WhatsApp Group
Belaag News (बेलाग न्यूज़)

Latest News

  • शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाने के मामले में आरोपी गिरफ्तार।
  • विधायक बेहड़ का धुआंधार जनसंपर्क, विभिन्न वार्डों में जनसभाओं के साथ कॉलोनियों में भी किया जनसंपर्क।
  • 720 नशीले कैप्सूल और 7.88 ग्राम स्मैक बरामद, 02 शातिर नशा तस्कर गिरफ्तार।

Search

  • Home
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms of Service
  • Like Our Facebook Page
  • Follow Us On Twitter
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join Our WhatsApp Group

© 2026, Belaag News

Website Developed & Maintained by News Portal Hub

All content and news on this website are published solely by the website owner. News Portal Hub assumes no responsibility for its content.

News Portal Hub