Skip to content
Belaag News (बेलाग न्यूज़)

Belaag News

Primary Menu
  • रुद्रपुर
  • उत्तराखण्ड
    • अल्मोड़ा
    • नैनीताल
    • उधम सिंह नगर
  • देश विदेश
  • खेल
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • राजनीति
  • क्राइम
  • कोरोना वायरस अपडेट
  • उत्तराखंड
  • उत्तराखण्ड
  • क्राइम
  • देश विदेश
  • नैनीताल
  • राष्ट्रीय
  • विविध

रामनगर में करणी सेना और ग्राम प्रधान पति के बीच विवाद, रंगदारी व अवैध आधार सेंटर के आरोप—पुलिस जांच में जुटी।

Mumtyaz Ahmad December 25, 2025
ख़बर शेयर करें -
रामनगर में करणी सेना और ग्राम प्रधान पति के बीच विवाद, रंगदारी व अवैध आधार सेंटर के आरोप—पुलिस जांच में जुटी।

रामनगर। रामनगर क्षेत्र में करणी सेना (पंजीकृत), उत्तराखण्ड और ग्राम पंचायत पूछड़ी की वर्तमान ग्राम प्रधान के पति शकील अहमद के बीच गंभीर विवाद सामने आया है। मामला सामाजिक कार्यों के लिए चंदा संग्रह, अवैध आधार कार्ड सेंटर और रंगदारी के आरोप-प्रत्यारोप से जुड़ा हुआ बताया जा रहा है। फिलहाल पुलिस दोनों पक्षों की शिकायतों के आधार पर जांच में जुट गई है।करणी सेना की ओर से दिए गए प्रार्थना पत्र में बताया गया है कि संगठन सामाजिक कार्यों के लिए आम जनता, जनप्रतिनिधियों और विभिन्न पदों पर आसीन लोगों से सहयोग प्राप्त करता है। इसी क्रम में संगठन के पदाधिकारी रामनगर क्षेत्र में सहयोग हेतु संपर्क कर रहे थे।

रामनगर में करणी सेना और ग्राम प्रधान पति के बीच विवाद, रंगदारी व अवैध आधार सेंटर के आरोप—पुलिस जांच में जुटी।

संगठन का दावा है कि इसी दौरान ग्राम पंचायत पूछड़ी की ग्राम प्रधान हज्जन नरगिस के कार्यालय में संगठन के सदस्य पहुंचे, जहां प्रधान पति शकील अहमद से मुलाकात हुई। संगठन के अनुसार बातचीत के बाद शकील अहमद ने स्वेच्छा से 11 हजार रुपये की धनराशि सामाजिक कार्यों के लिए दी, जिसकी विधिवत रसीद संगठन द्वारा जारी की गई।संगठन का आरोप है कि इसके बाद 24 दिसंबर 2025 को प्रदेश अध्यक्ष सूरज चौधरी के भाई पवन चौधरी अपने बच्चों का आधार कार्ड अपडेट कराने ग्राम शक्तिनगर, पूछड़ी स्थित एक आधार सेंटर पर पहुंचे। वहां दो आधार अपडेट के नाम पर 600 रुपये वसूले गए, जो ऑनलाइन ट्रांसफर किए गए। संगठन का कहना है कि निर्धारित शुल्क से अधिक धनराशि लिए जाने की सूचना मिलने पर प्रशासन और पुलिस को अवगत कराया गया।करणी सेना के अनुसार, जब पुलिस टीम के साथ संगठन के पदाधिकारी बताए गए आधार सेंटर पर पहुंचे तो वहां ग्राम प्रधान पति शकील अहमद, उनके सहयोगी और अन्य लोग मौजूद मिले। आरोप है कि पुलिस कार्रवाई के दौरान शकील अहमद ने संगठन के सदस्यों के साथ गाली-गलौच की, अभद्र व्यवहार किया और कथित रूप से रिवॉल्वर दिखाकर जान से मारने की धमकी दी। संगठन ने यह भी आरोप लगाया कि कुछ सदस्यों को जबरन गैराज में ले जाकर डराया गया, जिससे संगठन की छवि को ठेस पहुंची।वहीं दूसरी ओर ग्राम प्रधान पति शकील अहमद ने सभी आरोपों को निराधार बताया है। उन्होंने कहा कि करणी सेना के प्रदेश अध्यक्ष सूरज चौधरी द्वारा उनसे 10 लाख रुपये की रंगदारी मांगी जा रही थी और इसी को लेकर विवाद उत्पन्न हुआ। शकील अहमद ने बताया कि इस संबंध में उन्होंने रामनगर कोतवाली में तहरीर दी है।मामले में रामनगर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक सुशील कुमार ने बताया कि दोनों पक्षों की शिकायतें प्राप्त हुई हैं। पुलिस द्वारा पूरे प्रकरण की निष्पक्ष जांच की जा रही है। जांच के बाद तथ्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।फिलहाल यह मामला क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है और पुलिस जांच के बाद ही सच्चाई सामने आने की बात कही जा रही है।

ख़बर शेयर करें -
Tags: रामनगर

Post navigation

Previous लक्सर फ्लाईओवर पर गैंगवार – पुलिस अभिरक्षा में कुख्यात अपराधी पर ताबड़तोड़ फायरिंग।
Next पूर्व प्रधानमंत्री अटल जी की 101 वीं जयंती पर किच्छा में आयोजित हुआ अटल स्मृति सम्मेलन।
  • Latest
  • Popular
  • मतदाता सूची को त्रुटिरहित व मतदाताओं की सुविधा के दृष्टिगत 20 से 27 नवम्बर तक एक सप्ताह का चलेगा विशेष अभियान।
    • अल्मोड़ा
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • उत्तराखण्ड
    • उधम सिंह नगर
    • दिल्ली
    • देश विदेश
    • नैनीताल
    • राष्ट्रीय
    • विविध

    मतदाता सूची को त्रुटिरहित व मतदाताओं की सुविधा के दृष्टिगत 20 से 27 नवम्बर तक एक सप्ताह का चलेगा विशेष अभियान।

  • एसएसपी अजय गणपति ने NH एवं परिवहन विभाग के अधिकारियों के साथ सड़क दुर्घटनाओं पर प्रभावी अंकुश लगाने हेतु ब्लैक स्पॉट्स का किया स्थलीय निरीक्षण।
    • उत्तराखंड
    • उत्तराखण्ड
    • उधम सिंह नगर
    • रुद्रपुर
    • विविध

    एसएसपी अजय गणपति ने NH एवं परिवहन विभाग के अधिकारियों के साथ सड़क दुर्घटनाओं पर प्रभावी अंकुश लगाने हेतु ब्लैक स्पॉट्स का किया स्थलीय निरीक्षण।

  • छठ महापर्व पर विभिन्न क्षेत्रों में पहुँचे विवेक दीप सिंह, श्रद्धालुओं से लिया आशीर्वाद एवं दीं शुभकामनाएँ।
    • उत्तराखंड
    • उत्तराखण्ड
    • उधम सिंह नगर
    • विविध

    छठ महापर्व पर विभिन्न क्षेत्रों में पहुँचे विवेक दीप सिंह, श्रद्धालुओं से लिया आशीर्वाद एवं दीं शुभकामनाएँ।

  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने छठ घाट पर उगते सूर्य को दिया अर्घ्य।
    • उत्तराखंड
    • उत्तराखण्ड
    • उधम सिंह नगर
    • दिल्ली
    • देश विदेश
    • राष्ट्रीय

    मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने छठ घाट पर उगते सूर्य को दिया अर्घ्य।

  • छठ घाटों पर पहुंचे महापौर विकास शर्मा, व्रती माताओं-बहनों से मिलकर दी पर्व की शुभकामनाएं।
    • उत्तराखंड
    • उत्तराखण्ड
    • उधम सिंह नगर

    छठ घाटों पर पहुंचे महापौर विकास शर्मा, व्रती माताओं-बहनों से मिलकर दी पर्व की शुभकामनाएं।

  • नैनीताल जिला न्यायालय के साथ ही जिले की अन्य न्यायालयों को बम से उड़ाने की धमकी, ईमेल में 12 RDX बम होने का दावा रामनगर कोर्ट के पूरे परिसर को कराया गया खाली।
    • अल्मोड़ा
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • उत्तराखण्ड
    • उधम सिंह नगर
    • क्राइम
    • देश विदेश
    • नैनीताल

    नैनीताल जिला न्यायालय के साथ ही जिले की अन्य न्यायालयों को बम से उड़ाने की धमकी, ईमेल में 12 RDX बम होने का दावा रामनगर कोर्ट के पूरे परिसर को कराया गया खाली।

  • शिविर में प्रशासन और जनता के बीच हुआ सीधा संवाद, ग्रामीणों को मिली एक ही छत के नीचे सभी सेवाएं।
    • उत्तराखंड
    • उत्तराखण्ड
    • उधम सिंह नगर
    • देश विदेश
    • रुद्रपुर
    • विविध
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य

    शिविर में प्रशासन और जनता के बीच हुआ सीधा संवाद, ग्रामीणों को मिली एक ही छत के नीचे सभी सेवाएं।

  • अंतर्राज्यीय मोटर साइकिल चोर गिरोह का पर्दाफाश,चोरी की 08 मोटर साइकिलें बरामद, 02 शातिर गिरफ्तार।
    • उत्तराखंड
    • उत्तराखण्ड
    • उधम सिंह नगर
    • क्राइम

    अंतर्राज्यीय मोटर साइकिल चोर गिरोह का पर्दाफाश,चोरी की 08 मोटर साइकिलें बरामद, 02 शातिर गिरफ्तार।

  • उत्तराखंड बोर्ड रिजल्ट 2026: 25 अप्रैल को 10 बजे होगा घोषित, 2 लाख से ज्यादा छात्रों का इंतजार खत्म।
    • अल्मोड़ा
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • उत्तराखण्ड
    • उधम सिंह नगर
    • देश विदेश
    • नैनीताल
    • रुद्रपुर
    • विविध
    • शिक्षा

    उत्तराखंड बोर्ड रिजल्ट 2026: 25 अप्रैल को 10 बजे होगा घोषित, 2 लाख से ज्यादा छात्रों का इंतजार खत्म।

  • तराई पश्चिमी वन प्रभाग कि परतरामपुर रेंज मे गुलदार का आतंक घर मे घुस कर कुत्ते को बनाया निवाला सीसीटीवी मे कैद हुई घटना।
    • उत्तराखंड
    • उत्तराखण्ड
    • क्राइम
    • दिल्ली
    • देश विदेश
    • नैनीताल

    तराई पश्चिमी वन प्रभाग कि परतरामपुर रेंज मे गुलदार का आतंक घर मे घुस कर कुत्ते को बनाया निवाला सीसीटीवी मे कैद हुई घटना।

Follow Us

  • Like Our Facebook Page
  • Follow Us On Twitter
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join Our WhatsApp Group
Belaag News (बेलाग न्यूज़)

Latest News

  • मतदाता सूची को त्रुटिरहित व मतदाताओं की सुविधा के दृष्टिगत 20 से 27 नवम्बर तक एक सप्ताह का चलेगा विशेष अभियान।
  • एसएसपी अजय गणपति ने NH एवं परिवहन विभाग के अधिकारियों के साथ सड़क दुर्घटनाओं पर प्रभावी अंकुश लगाने हेतु ब्लैक स्पॉट्स का किया स्थलीय निरीक्षण।
  • छठ महापर्व पर विभिन्न क्षेत्रों में पहुँचे विवेक दीप सिंह, श्रद्धालुओं से लिया आशीर्वाद एवं दीं शुभकामनाएँ।

Search

  • Home
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms of Service
  • Like Our Facebook Page
  • Follow Us On Twitter
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join Our WhatsApp Group

© 2026, Belaag News

Website Developed & Maintained by News Portal Hub

All content and news on this website are published solely by the website owner. News Portal Hub assumes no responsibility for its content.

News Portal Hub