Skip to content
Belaag News (बेलाग न्यूज़)

Belaag News

Primary Menu
  • रुद्रपुर
  • उत्तराखण्ड
    • अल्मोड़ा
    • नैनीताल
    • उधम सिंह नगर
  • देश विदेश
  • खेल
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • राजनीति
  • क्राइम
  • कोरोना वायरस अपडेट
  • उत्तराखंड
  • उत्तराखण्ड
  • उधम सिंह नगर
  • क्राइम
  • राष्ट्रीय

पत्नी द्वारा अपने प्रेमी के साथ मिलकर पति की हत्या कर शव नहर में फेंकने के मामले का मात्र 36 घंटों में हुआ खुलासा, दोनों गिरफ्तार।

Mumtyaz Ahmad May 3, 2026
ख़बर शेयर करें -
पत्नी द्वारा अपने प्रेमी के साथ मिलकर पति की हत्या कर शव नहर में फेंकने के मामले का मात्र 36 घंटों में हुआ खुलासा, दोनों गिरफ्तार।

*एसएसपी अजय गणपति का अपराधियों के विरुद्ध सख्त रुख — पत्नी द्वारा अपने प्रेमी के साथ मिलकर पति की हत्या कर शव नहर में फेंकने के मामले का मात्र 36 घंटों में हुआ खुलासा, दोनों गिरफ्तार*➡️ *अवैध संबंध बना हत्या की मुख्य वजह, पति बन रहा था रास्ते का कांटा*➡️ *पत्नी ने प्रेमी से मंगवाया जहर व शराब, शराब में जहर मिलाकर पति को पिलाया, उतारा मौत के घाट*➡️ *कोतवाली आईटीआई पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए पत्नी व प्रेमी दोनों को किया गिरफ्तार*➡️ *शव की बरामदगी हेतु पुलिस व SDRF द्वारा नहर में सघन सर्च ऑपरेशन जारी**घटना का विवरण*➡️ दिनांक 01.05.2026 को वादिनी चन्द्रवती पत्नी स्व0 रामप्रसाद निवासी ग्राम खानपुर उत्तरी मझरा रज्जावाला थाना स्वार जनपद रामपुर द्वारा थाना आईटीआई काशीपुर में तहरीर दी गई कि उनका पुत्र कुलवन्त सिंह दिनांक 25.04.2026 को अपनी पत्नी गुड्डी के पास ग्राम वांसखेड़ा थाना काशीपुर जाने की बात कहकर घर से गया था, जिसके बाद वह वापस नहीं लौटा।वादिनी द्वारा बहू गुड्डी से पूछताछ करने पर उसने भ्रामक जानकारी दी। स्थानीय लोगों से पता चला कि दिनांक 25.04.2026 को पति-पत्नी के बीच विवाद हुआ था, जिसके बाद से कुलवन्त लापता है। वादिनी को अपनी बहू पर संदेह हुआ।उक्त शिकायत पर थाना आईटीआई में मुकदमा एफआईआर संख्या 130/2026 धारा 140(3) BNS पंजीकृत कर विवेचना प्रारम्भ की गई।जांच के दौरान पता चला कि आरोपी गुड्डी का कपिल मौर्या उर्फ राहुल मौर्या निवासी मसवासी, स्वार रामपुर से प्रेम प्रसंग था। सर्विलांस के माध्यम से दोनों की लोकेशन घटना के समय एक ही स्थान पर पाई गई।कड़ाई से पूछताछ करने पर आरोपी गुड्डी ने अपना अपराध स्वीकार करते हुए बताया कि उसका पति शराब पीने का आदी था तथा उसका उत्पीड़न करता था, जिससे तंग आकर उसने अपने प्रेमी के साथ मिलकर हत्या की साजिश रची।दिनांक 25.04.2026 को आरोपी महिला ने अपने प्रेमी से जहर, शराब व अन्य सामग्री मंगवाई और अपने पति को जहर मिली शराब पिलाकर उसकी हत्या कर दी। इसके बाद प्रेमी को बुलाकर शव को कार (अल्टो संख्या UP88-BB-6054) में रखकर *तुमड़िया डैम से निकलने वाली बड़ी नहर में एनएच-74 बाईपास पुल से फेंक* दिया गया।*पुलिस कार्यवाही*➡️ प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए श्रीमान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय ने घटना के त्वरित खुलशे हेतु दिए थे कड़े निर्देश , इसी क्रम में कोतवाली आईटीआई पुलिस टीम द्वारा तत्परता से साक्ष्य संकलन, सर्विलांस विश्लेषण एवं संदिग्धों से गहन पूछताछ की गई। जांच के दौरान प्राप्त साक्ष्यों के आधार पर आरोपी गुड्डी एवं उसके प्रेमी कपिल मौर्या उर्फ राहुल मौर्या को गिरफ्तार किया गया। अभियुक्तों के विरुद्ध धारा 103(1), 123, 238, 61(2)(क) BNS के अंतर्गत विधिक कार्यवाही की गई है। दोनों अभियुक्तों की निशानदेही पर पुलिस एवं SDRF टीम द्वारा बताये गये नहर क्षेत्र में मृतक कुलवन्त के शव की सघन तलाश की जा रही है, जिसकी बरामदगी अभी शेष है। गिरफ्तार अभियुक्तगण को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।*गिरफ्तार अभियुक्तगण*1. गुड्डी पत्नी कुलवन्त सिंह निवासी खानपुर उत्तरी मझरा रज्जावाला, थाना स्वार, जनपद रामपुर (उम्र 28 वर्ष)2. कपिल मौर्या उर्फ राहुल मौर्या पुत्र बृजकिशोर निवासी मसवासी थाना स्वार, जनपद रामपुर (उम्र 29 वर्ष)*पुलिस टीम*➡️ प्रभारी निरीक्षक रवि कुमार, कोतवाली आईटीआई➡️ प्रभारी एसओजी सुनील सूतेड़ी, काशीपुर➡️ वरि0 उपनिरीक्षक अरविंद बहुगुणा➡️ उपनिरीक्षक जसविंदर सिंह➡️ अ0उ0नि0 दीपक चौहान➡️ हे0कानि0 कैलाश तोमक्याल (एसओजी)➡️ कानि0 हरीश नेगी➡️ म0कानि0 सीमा➡️ कानि0 धर्मेन्द्र भारती➡️ कानि0 सुरेन्द्र काम्बोज*एसएसपी का संदेश*“जनपद में कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों के लिए कोई जगह नहीं है। अपराध चाहे कितना भी शातिर तरीके से क्यों न किया जाए, पुलिस की पकड़ से बचना असंभव है। आमजन से अपील है कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें। जनपद पुलिस आपकी सुरक्षा के लिए सदैव तत्पर है और अपराधियों के विरुद्ध कठोरतम कार्यवाही निरंतर जारी रहेगी।”

ख़बर शेयर करें -
Tags: आरोपी गिरफ्तार

Post navigation

Previous साढ़े आठ लाख से अधिक की स्मैक के साथ 03 शातिर तस्कर गिरफ्तार।
Next STF ने 02 वन्य जीव तस्कर हाथी दांत के साथ गिरफ्तार, क़ीमत 1.5 करोड़।
  • Latest
  • Popular
  • विधायक बेहड़ का धुआंधार जनसंपर्क, विभिन्न वार्डों में जनसभाओं के साथ कॉलोनियों में भी किया जनसंपर्क।
    • उत्तराखंड
    • उत्तराखण्ड
    • उधम सिंह नगर
    • राजनीति
    • रुद्रपुर

    विधायक बेहड़ का धुआंधार जनसंपर्क, विभिन्न वार्डों में जनसभाओं के साथ कॉलोनियों में भी किया जनसंपर्क।

  • 720 नशीले कैप्सूल और 7.88 ग्राम स्मैक बरामद, 02 शातिर नशा तस्कर गिरफ्तार।
    • उत्तराखण्ड

    720 नशीले कैप्सूल और 7.88 ग्राम स्मैक बरामद, 02 शातिर नशा तस्कर गिरफ्तार।

  • 18 लाख रुपये की स्मैक बरामद, 02 शातिर नशा तस्कर गिरफ्तार।
    • उत्तराखंड
    • उत्तराखण्ड
    • उधम सिंह नगर

    18 लाख रुपये की स्मैक बरामद, 02 शातिर नशा तस्कर गिरफ्तार।

  • महिला आत्महत्या प्रकरण का खुलासा — आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने एवं आवश्यक साधन उपलब्ध कराने वाले 02 आरोपी गिरफ्तार।
    • उत्तराखंड
    • उत्तराखण्ड
    • उधम सिंह नगर
    • राष्ट्रीय

    महिला आत्महत्या प्रकरण का खुलासा — आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने एवं आवश्यक साधन उपलब्ध कराने वाले 02 आरोपी गिरफ्तार।

  • हत्या के प्रयास के मामले में पिछले 08 माह से चल रहा था फरार, थाना दिनेशपुर पुलिस ने किया गिरफ्तार।
    • उत्तराखंड
    • उत्तराखण्ड
    • उधम सिंह नगर
    • क्राइम
    • राष्ट्रीय
    • रुद्रपुर

    हत्या के प्रयास के मामले में पिछले 08 माह से चल रहा था फरार, थाना दिनेशपुर पुलिस ने किया गिरफ्तार।

  • नैनीताल जिला न्यायालय के साथ ही जिले की अन्य न्यायालयों को बम से उड़ाने की धमकी, ईमेल में 12 RDX बम होने का दावा रामनगर कोर्ट के पूरे परिसर को कराया गया खाली।
    • अल्मोड़ा
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • उत्तराखण्ड
    • उधम सिंह नगर
    • क्राइम
    • देश विदेश
    • नैनीताल

    नैनीताल जिला न्यायालय के साथ ही जिले की अन्य न्यायालयों को बम से उड़ाने की धमकी, ईमेल में 12 RDX बम होने का दावा रामनगर कोर्ट के पूरे परिसर को कराया गया खाली।

  • शिविर में प्रशासन और जनता के बीच हुआ सीधा संवाद, ग्रामीणों को मिली एक ही छत के नीचे सभी सेवाएं।
    • उत्तराखंड
    • उत्तराखण्ड
    • उधम सिंह नगर
    • देश विदेश
    • रुद्रपुर
    • विविध
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य

    शिविर में प्रशासन और जनता के बीच हुआ सीधा संवाद, ग्रामीणों को मिली एक ही छत के नीचे सभी सेवाएं।

  • पूर्व प्रधानमंत्री अटल जी की 101 वीं जयंती पर किच्छा में आयोजित हुआ अटल स्मृति सम्मेलन।
    • उत्तराखंड
    • उत्तराखण्ड
    • उधम सिंह नगर
    • दिल्ली
    • देश विदेश
    • राष्ट्रीय
    • विविध

    पूर्व प्रधानमंत्री अटल जी की 101 वीं जयंती पर किच्छा में आयोजित हुआ अटल स्मृति सम्मेलन।

  • रामनगर में प्रतिबंध कफ सिरप को लेकर ड्रग्स विभाग ने की मेडिकल स्टोरों पर छापामार कार्रवाई।
    • उत्तराखंड
    • उत्तराखण्ड
    • देश विदेश
    • नैनीताल
    • राष्ट्रीय
    • विविध
    • स्वास्थ्य

    रामनगर में प्रतिबंध कफ सिरप को लेकर ड्रग्स विभाग ने की मेडिकल स्टोरों पर छापामार कार्रवाई।

  • पुलिस ने इनामी डकैती का आरोपी राहुल को किया गिरफ्तार।
    • उत्तराखंड
    • उत्तराखण्ड
    • उधम सिंह नगर
    • क्राइम
    • रुद्रपुर

    पुलिस ने इनामी डकैती का आरोपी राहुल को किया गिरफ्तार।

Follow Us

  • Like Our Facebook Page
  • Follow Us On Twitter
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join Our WhatsApp Group
Belaag News (बेलाग न्यूज़)

Latest News

  • विधायक बेहड़ का धुआंधार जनसंपर्क, विभिन्न वार्डों में जनसभाओं के साथ कॉलोनियों में भी किया जनसंपर्क।
  • 720 नशीले कैप्सूल और 7.88 ग्राम स्मैक बरामद, 02 शातिर नशा तस्कर गिरफ्तार।
  • 18 लाख रुपये की स्मैक बरामद, 02 शातिर नशा तस्कर गिरफ्तार।

Search

  • Home
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms of Service
  • Like Our Facebook Page
  • Follow Us On Twitter
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join Our WhatsApp Group

© 2026, Belaag News

Website Developed & Maintained by News Portal Hub

All content and news on this website are published solely by the website owner. News Portal Hub assumes no responsibility for its content.

News Portal Hub