Skip to content
Belaag News (बेलाग न्यूज़)

Belaag News

Primary Menu
  • रुद्रपुर
  • उत्तराखण्ड
    • अल्मोड़ा
    • नैनीताल
    • उधम सिंह नगर
  • देश विदेश
  • खेल
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • राजनीति
  • क्राइम
  • कोरोना वायरस अपडेट
  • उत्तराखंड
  • उत्तराखण्ड
  • उधम सिंह नगर
  • देश विदेश
  • राष्ट्रीय
  • विविध

महकी फ़िज़ा’ की शानदार लॉन्चिंग – विधायक शिव अरोरा और महापौर विकास शर्मा ने रिलीज़ किया।

Mumtyaz Ahmad May 26, 2026
ख़बर शेयर करें -

‘ रोमांटिक लव सांग का वीडियो और पोस्टर- साज पिक्चर्स के बैनर तले नाहिद खान के निर्देशन में तैयार हुआ बॉलीवुड अंदाज़ का रोमांटिक सांग, उत्तराखंड की नई प्रतिभाओं को मिलेगा बड़ा मंच

महकी फ़िज़ा’ की शानदार लॉन्चिंग – विधायक शिव अरोरा और महापौर विकास शर्मा ने रिलीज़ किया।

रुद्रपुर – शहर के नगर निगम सभागार में शुक्रवार को साज पिक्चर्स के बैनर तले निर्मित रोमांटिक लव सांग ‘महकी फ़िज़ा’ का वीडियो और पोस्टर भव्य समारोह के बीच रिलीज़ किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में विधायक शिव अरोरा और महापौर विकास शर्मा ने सांग का पोस्टर और वीडियो लॉन्च किया। कार्यक्रम के दौरान कलाकारों, निर्माताओं और स्थानीय प्रतिभाओं का उत्साह देखने लायक था।

महकी फ़िज़ा’ की शानदार लॉन्चिंग – विधायक शिव अरोरा और महापौर विकास शर्मा ने रिलीज़ किया।

इस मौके पर महापौर विकास शर्मा ने कहा कि उत्तराखंड की धरती प्रतिभाओं से भरी हुई है और अब स्थानीय कलाकारों को अपनी कला दिखाने के लिए बड़े शहरों की ओर भागने की जरूरत नहीं पड़ेगी। उन्होंने कहा कि ‘साज पिक्चर्स’ जैसे मंच युवाओं के सपनों को नई उड़ान देने का काम कर रहे हैं। महापौर ने कहा, “आज उत्तराखंड का युवा हर क्षेत्र में अपनी प्रतिभा साबित कर रहा है। ‘महकी फ़िज़ा’ केवल एक गाना नहीं बल्कि यहां के कलाकारों की मेहनत, जुनून और सपनों का प्रतीक है। इस गाने में जिस तरह की गुणवत्ता दिखाई गई है, वह किसी बॉलीवुड प्रोजेक्ट से कम नहीं लगती। मुझे खुशी है कि रुद्रपुर जैसे शहर से ऐसी शानदार क्रिएटिव टीम सामने आ रही है। आने वाले समय में उत्तराखंड फिल्म और संगीत जगत का बड़ा केंद्र बनेगा।”

महकी फ़िज़ा’ की शानदार लॉन्चिंग – विधायक शिव अरोरा और महापौर विकास शर्मा ने रिलीज़ किया।

उन्होंने निर्देशक नाहिद खान की सराहना करते हुए कहा कि उन्होंने स्थानीय कलाकारों को साथ लेकर एक बेहतरीन प्रयोग किया है और युवाओं को आगे बढ़ाने की दिशा में सराहनीय कार्य कर रहे हैं। वहीं विधायक शिव अरोरा ने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की नई फिल्म नीति का उद्देश्य प्रदेश की प्रतिभाओं को राष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाना है और ‘महकी फ़िज़ा’ जैसे प्रोजेक्ट उसी दिशा में एक सकारात्मक शुरुआत हैं। विधायक शिव अरोरा ने कहा, “उत्तराखंड में प्रतिभाओं की कोई कमी नहीं है। यहां के युवा अभिनय, संगीत, लेखन और तकनीकी क्षेत्र में शानदार काम कर रहे हैं। सरकार लगातार ऐसी नीतियां बना रही है जिससे स्थानीय कलाकारों को मंच मिले और प्रदेश में फिल्म उद्योग को बढ़ावा मिल सके। ‘महकी फ़िज़ा’ युवाओं के लिए प्रेरणा बनेगा और यह साबित करेगा कि छोटे शहरों से भी बड़े सपने पूरे किए जा सकते हैं।” उन्होंने पूरी टीम को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि आने वाले समय में उत्तराखंड फिल्म निर्माण का प्रमुख केंद्र बनकर उभरेगा। कार्यक्रम में निर्देशक नाहिद खान ने सभी अतिथियों, कलाकारों और सहयोगियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि साज पिक्चर्स का उद्देश्य नई और उभरती प्रतिभाओं को मंच देना है। उन्होंने बताया कि आने वाले समय में वेब सीरीज़ और फिल्मों के माध्यम से स्थानीय कलाकारों को बड़े स्तर पर अवसर दिए जाएंगे। डायरेक्टर नाहिद खान ने बताया कि ‘महकी फ़िज़ा’ को एक नए प्रयोग के रूप में सीरियल स्टाइल में शूट किया गया है और इसका अगला पार्ट भी जल्द शूट किया जाएगा। उन्होंने कहा कि यह सांग प्रेम, भावनाओं और रिश्तों की खूबसूरती को बेहद सिनेमाई अंदाज़ में दर्शाता है। युवा प्रोड्यूसर आतिश अरोरा ने बताया कि साज पिक्चर्स जल्द ही ऑडिशन आयोजित करेगा, जिसमें चयनित प्रतिभाओं को आगामी प्रोजेक्ट्स में अभिनय और तकनीकी कार्य करने का अवसर मिलेगा। आपको बता दें कि इस रोमांटिक सांग की शूटिंग रुद्रपुर और आसपास की कई खूबसूरत लोकेशनों पर की गई है। गाने की शूटिंग आर्क होटल, सामिआ लेक सिटी, सुनारीका गोल्ड एंड डायमंड सहित कई आकर्षक स्थानों पर हुई। इस प्रोजेक्ट के प्रोड्यूसर प्रवीण अरोरा और आतिश अरोरा हैं। गाने में आतिश अरोरा, जज अरोरा, रमज़ा खान और गगनदीप ने अभिनय किया है। क्रिएटिव डायरेक्टर हिमांशु तिवारी हैं। गीत के बोल सचिन कुमार ने लिखे हैं, जबकि गायक गिलराज गिल ने अपनी मधुर आवाज़ से गीत को संवारा है। संगीत अमित ने तैयार किया है तथा एडिटिंग और सिनेमेटोग्राफी सोहेल आलम ने की है। प्रोजेक्ट में रोहताश बत्रा और प्रदीप बंसल का विशेष सहयोग रहा। टीम का दावा है कि ‘महकी फ़िज़ा’ दर्शकों को रोमांस और संगीत की खूबसूरत दुनिया में ले जाएगा और जल्द ही लोग इस गाने को गुनगुनाते नजर आएंगे। फिलहाल यह सांग यूट्यूब पर रिलीज़ हो चुका है और जल्द ही विभिन्न ओटीटी एवं ऑडियो प्लेटफॉर्म पर भी उपलब्ध होगा।

ख़बर शेयर करें -
Tags: पोस्टर लॉचिंग

Post navigation

Previous फिट पुलिस, ग्रीन पुलिस और अनुशासित पुलिस” की दिशा में एसएसपी की एक ओर अनूठी पहल, पुलिस को मिली 50 हाईटेक साइकिलें।
Next ऊपर असली… नीचे नकली नोट, पुलिस ने 04 करोड़ 54 लाख के नकली नोटों के दो सौदागरो को किया गिरफ्तार।
  • Latest
  • Popular
  • SSP अजय गणपति का सख्त एक्शन — सड़क हादसों पर प्रभावी चेकिंग में लापरवाही पर दो चौकी प्रभारी लाइन हाजिर।
    • उत्तराखंड
    • उत्तराखण्ड
    • उधम सिंह नगर
    • क्राइम
    • राष्ट्रीय
    • रुद्रपुर
    • विविध

    SSP अजय गणपति का सख्त एक्शन — सड़क हादसों पर प्रभावी चेकिंग में लापरवाही पर दो चौकी प्रभारी लाइन हाजिर।

  • ओलावृष्टि से बर्बाद फसलों पर किसानों को ₹50,000 प्रति एकड़ मुआवजा दे सरकार : तिलक राज बेहड़।
    • उत्तराखंड
    • उत्तराखण्ड
    • उधम सिंह नगर
    • रुद्रपुर
    • विविध

    ओलावृष्टि से बर्बाद फसलों पर किसानों को ₹50,000 प्रति एकड़ मुआवजा दे सरकार : तिलक राज बेहड़।

  • ओलावृष्टि के कारण क्षतिग्रस्त फसलों के मुआवजे की माँग क़ो लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कलेक्ट्रेट पहुंचकर किया सांकेतिक प्रदर्शन, दिया ज्ञापन।
    • उत्तराखंड
    • उत्तराखण्ड
    • उधम सिंह नगर
    • राष्ट्रीय
    • विविध

    ओलावृष्टि के कारण क्षतिग्रस्त फसलों के मुआवजे की माँग क़ो लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कलेक्ट्रेट पहुंचकर किया सांकेतिक प्रदर्शन, दिया ज्ञापन।

  • ओलावृष्टि से बर्बाद फसलों का अधिकारियो संग मौका मुआईना करने किसानों के बीच पहुंचे विधायक शिव अरोरा।
    • उत्तराखंड
    • उत्तराखण्ड
    • उधम सिंह नगर
    • दिल्ली
    • राजनीति
    • राष्ट्रीय
    • रुद्रपुर
    • विविध

    ओलावृष्टि से बर्बाद फसलों का अधिकारियो संग मौका मुआईना करने किसानों के बीच पहुंचे विधायक शिव अरोरा।

  • किसान का बेटा पहुंचा किसानों के बीच, हल्द्वानी से देहरादून लौटते समय मिली भीषण ओलावृष्टि की सूचना, खराब मौसम के बावजूद मुख्यमंत्री ने हेलीकॉप्टर का रुख बाजपुर की ओर कराया।
    • उत्तराखंड
    • उत्तराखण्ड
    • उधम सिंह नगर
    • दिल्ली
    • देश विदेश
    • राष्ट्रीय
    • विविध

    किसान का बेटा पहुंचा किसानों के बीच, हल्द्वानी से देहरादून लौटते समय मिली भीषण ओलावृष्टि की सूचना, खराब मौसम के बावजूद मुख्यमंत्री ने हेलीकॉप्टर का रुख बाजपुर की ओर कराया।

  • नैनीताल जिला न्यायालय के साथ ही जिले की अन्य न्यायालयों को बम से उड़ाने की धमकी, ईमेल में 12 RDX बम होने का दावा रामनगर कोर्ट के पूरे परिसर को कराया गया खाली।
    • अल्मोड़ा
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • उत्तराखण्ड
    • उधम सिंह नगर
    • क्राइम
    • देश विदेश
    • नैनीताल

    नैनीताल जिला न्यायालय के साथ ही जिले की अन्य न्यायालयों को बम से उड़ाने की धमकी, ईमेल में 12 RDX बम होने का दावा रामनगर कोर्ट के पूरे परिसर को कराया गया खाली।

  • शिविर में प्रशासन और जनता के बीच हुआ सीधा संवाद, ग्रामीणों को मिली एक ही छत के नीचे सभी सेवाएं।
    • उत्तराखंड
    • उत्तराखण्ड
    • उधम सिंह नगर
    • देश विदेश
    • रुद्रपुर
    • विविध
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य

    शिविर में प्रशासन और जनता के बीच हुआ सीधा संवाद, ग्रामीणों को मिली एक ही छत के नीचे सभी सेवाएं।

  • पूर्व प्रधानमंत्री अटल जी की 101 वीं जयंती पर किच्छा में आयोजित हुआ अटल स्मृति सम्मेलन।
    • उत्तराखंड
    • उत्तराखण्ड
    • उधम सिंह नगर
    • दिल्ली
    • देश विदेश
    • राष्ट्रीय
    • विविध

    पूर्व प्रधानमंत्री अटल जी की 101 वीं जयंती पर किच्छा में आयोजित हुआ अटल स्मृति सम्मेलन।

  • रामनगर में प्रतिबंध कफ सिरप को लेकर ड्रग्स विभाग ने की मेडिकल स्टोरों पर छापामार कार्रवाई।
    • उत्तराखंड
    • उत्तराखण्ड
    • देश विदेश
    • नैनीताल
    • राष्ट्रीय
    • विविध
    • स्वास्थ्य

    रामनगर में प्रतिबंध कफ सिरप को लेकर ड्रग्स विभाग ने की मेडिकल स्टोरों पर छापामार कार्रवाई।

  • पुलिस ने इनामी डकैती का आरोपी राहुल को किया गिरफ्तार।
    • उत्तराखंड
    • उत्तराखण्ड
    • उधम सिंह नगर
    • क्राइम
    • रुद्रपुर

    पुलिस ने इनामी डकैती का आरोपी राहुल को किया गिरफ्तार।

Follow Us

  • Like Our Facebook Page
  • Follow Us On Twitter
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join Our WhatsApp Group
Belaag News (बेलाग न्यूज़)

Latest News

  • SSP अजय गणपति का सख्त एक्शन — सड़क हादसों पर प्रभावी चेकिंग में लापरवाही पर दो चौकी प्रभारी लाइन हाजिर।
  • ओलावृष्टि से बर्बाद फसलों पर किसानों को ₹50,000 प्रति एकड़ मुआवजा दे सरकार : तिलक राज बेहड़।
  • ओलावृष्टि के कारण क्षतिग्रस्त फसलों के मुआवजे की माँग क़ो लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कलेक्ट्रेट पहुंचकर किया सांकेतिक प्रदर्शन, दिया ज्ञापन।

Search

  • Home
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms of Service
  • Like Our Facebook Page
  • Follow Us On Twitter
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join Our WhatsApp Group

© 2026, Belaag News

Website Developed & Maintained by News Portal Hub

All content and news on this website are published solely by the website owner. News Portal Hub assumes no responsibility for its content.

News Portal Hub