Skip to content
Belaag News (बेलाग न्यूज़)

Belaag News

Primary Menu
  • रुद्रपुर
  • उत्तराखण्ड
    • अल्मोड़ा
    • नैनीताल
    • उधम सिंह नगर
  • देश विदेश
  • खेल
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • राजनीति
  • क्राइम
  • कोरोना वायरस अपडेट
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • उत्तराखण्ड
  • उधम सिंह नगर
  • क्राइम
  • दिल्ली
  • देश विदेश
  • राष्ट्रीय

एसएसपी अजय गणपति के निर्देशन में पंतनगर महाविद्यालय में साइबर अपराध के विरुद्ध चला जनजागरूकता कार्यक्रम।

Mumtyaz Ahmad June 24, 2026
ख़बर शेयर करें -
एसएसपी अजय गणपति के निर्देशन में पंतनगर महाविद्यालय में साइबर अपराध के विरुद्ध चला जनजागरूकता कार्यक्रम।

*➡️ *पंतनगर महाविद्यालय में आयोजित साइबर जागरूकता कार्यक्रम में 250 से अधिक NCC कैडेट्स, छात्र-छात्राओं एवं शिक्षकों को साइबर अपराधों से बचाव के विरुद्ध किया गया जागरूक।*➡️ *डिजिटल अरेस्ट, ऑनलाइन फ्रॉड, साइबर बुलिंग, फर्जी निवेश एवं ऑनलाइन जॉब के नाम पर होने वाली धोखाधड़ी से बचाव हेतु बताए गए महत्वपूर्ण सुरक्षा उपाय।

एसएसपी अजय गणपति के निर्देशन में पंतनगर महाविद्यालय में साइबर अपराध के विरुद्ध चला जनजागरूकता कार्यक्रम।

*पंतनगर। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक उधम सिंह नगर अजय गणपति के निर्देशन में जनपद में साइबर अपराधों की रोकथाम एवं आमजन को जागरूक करने हेतु चलाए जा रहे जनजागरूकता अभियान के क्रम में आज दिनांक 24.06.2026 को साइबर अपराध प्रकोष्ठ, उधम सिंह नगर द्वारा पंतनगर महाविद्यालय में संचालित NCC कैडेट कैंप में एक विशेष साइबर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।➡️ कार्यक्रम में लगभग 250 छात्र-छात्राओं, NCC कैडेट्स एवं शिक्षकों ने प्रतिभाग किया। साइबर क्राइम ब्रांच की टीम द्वारा प्रतिभागियों को वर्तमान समय में तेजी से बढ़ रहे साइबर अपराधों के विभिन्न स्वरूपों, अपराधियों द्वारा अपनाए जा रहे नए-नए तरीकों तथा उनसे बचाव के उपायों के संबंध में विस्तृत जानकारी प्रदान की गई।*कार्यक्रम के दौरान निम्न विषयों पर जागरूक किया गया :**• डिजिटल अरेस्ट :* साइबर अपराधियों द्वारा स्वयं को पुलिस, सीबीआई अथवा अन्य सरकारी एजेंसी का अधिकारी बताकर लोगों को डराने-धमकाने एवं धनराशि ठगने के मामलों से सतर्क रहने की जानकारी दी गई।*ऑनलाइन ठगी से बचाव :* फर्जी लिंक, कस्टमर केयर, KYC अपडेट, लॉटरी, कूरियर एवं बैंक अधिकारी बनकर की जाने वाली धोखाधड़ी से बचने के उपाय बताए गए।

एसएसपी अजय गणपति के निर्देशन में पंतनगर महाविद्यालय में साइबर अपराध के विरुद्ध चला जनजागरूकता कार्यक्रम।

*पासवर्ड सुरक्षा एवं OTP का सुरक्षित उपयोग*: मजबूत पासवर्ड बनाने तथा OTP, ATM/CVV, बैंकिंग विवरण एवं अन्य गोपनीय जानकारियां किसी के साथ साझा न करने की सलाह दी गई।*सोशल मीडिया पर सतर्कता :* सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म का सुरक्षित एवं जिम्मेदारीपूर्ण उपयोग करने, फेक प्रोफाइल से सावधान रहने तथा निजी जानकारी सार्वजनिक न करने के संबंध में जागरूक किया गया।*साइबर बुलिंग एवं साइबर स्टॉकिंग :* ऑनलाइन उत्पीड़न, धमकी, अशोभनीय संदेशों एवं सोशल मीडिया के दुरुपयोग से संबंधित अपराधों की जानकारी दी गई।*ऑनलाइन निवेश एवं जॉब फ्रॉड :* घर बैठे ऑनलाइन जॉब, पार्ट टाइम जॉब, अधिक मुनाफे वाले निवेश एवं ट्रेडिंग के नाम पर होने वाली धोखाधड़ी से बचने हेतु आवश्यक सावधानियां बरतने की सलाह दी गई।*साइबर क्राइम ब्रांच ऊधम सिंह नगर की टीम द्वारा प्रतिभागियों को ऑनलाइन गतिविधियों के दौरान सदैव सतर्क रहने, अपने निजी एवं वित्तीय डेटा को सुरक्षित रखने तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि अथवा साइबर अपराध का शिकार होने की स्थिति में तत्काल राष्ट्रीय साइबर हेल्पलाइन नम्बर-1930, स्थानीय पुलिस अथवा साइबर सेल से संपर्क करने हेतु प्रेरित किया गया। साथ ही राष्ट्रीय साइबर क्राइम पोर्टल www.cybercrime.gov.in पर ऑनलाइन शिकायत दर्ज कराने की प्रक्रिया की भी जानकारी दी गई।**SSP ऊधमसिंहनगर श्री अजय गणपति की अपील :*➡️ वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक उधम सिंह नगर श्री अजय गणपति ने सभी से अपील करते हुए कहा कि डिजिटल युग में साइबर अपराधी लगातार नए-नए तरीकों से लोगों को ठगी का शिकार बना रहे हैं। इसलिए प्रत्येक नागरिक को सतर्क एवं जागरूक रहने की आवश्यकता है। किसी भी अज्ञात कॉल, लिंक, मैसेज अथवा लालच भरे ऑफर पर बिना सत्यापन विश्वास न करें तथा अपनी बैंकिंग एवं व्यक्तिगत जानकारी किसी के साथ साझा न करें। यदि कोई व्यक्ति साइबर अपराध का शिकार होता है तो तत्काल हेल्पलाइन नंबर 1930 अथवा स्थानीय पुलिस से संपर्क करें, जिससे समय रहते प्रभावी कार्रवाई की जा सके।

ख़बर शेयर करें -
Tags: जागरुकता

Post navigation

Previous ल्वाली झील में गिरी कार, दिल्ली निवासी युवक की मौत, तीन घायल
Next धर्मेन्द्र प्रधान के इस्तीफे की माँग को लेकर कांग्रेसियों एसडीएम कार्यालय गेट के समक्ष फूँका भाजपा सरकार का पुतला।
  • Latest
  • Popular
  • फर्जी प्रमाण पत्र बनाने वाले गिरोह का भंडाफोड़, पीलीभीत के भाजपा नेता एवं नगर पंचायत बरखेड़ा के चेयरमैन श्याम बिहारी भोजवाल समेत चार लोगों को हिरासत में।
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • उत्तराखण्ड
    • उधम सिंह नगर
    • क्राइम
    • राष्ट्रीय

    फर्जी प्रमाण पत्र बनाने वाले गिरोह का भंडाफोड़, पीलीभीत के भाजपा नेता एवं नगर पंचायत बरखेड़ा के चेयरमैन श्याम बिहारी भोजवाल समेत चार लोगों को हिरासत में।

  • A.N.T.F. रुद्रपुर एवं थाना किच्छा पुलिस ने मनःप्रभावी औषधि के साथ एक नशा तस्कर गिरफ्तार।
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • उत्तराखण्ड
    • उधम सिंह नगर
    • क्राइम
    • देश विदेश
    • राष्ट्रीय

    A.N.T.F. रुद्रपुर एवं थाना किच्छा पुलिस ने मनःप्रभावी औषधि के साथ एक नशा तस्कर गिरफ्तार।

  • नगर पालिका निर्वाचन किच्छा एवं सिरौलीकलां के दौरान मतगणना परिसर स्थल में शांति व्यवस्था भंग करने का प्रयास धीरज गिरफ्तार, जबकि 30 हिरासत में।
    • उत्तराखंड
    • उत्तराखण्ड
    • उधम सिंह नगर
    • क्राइम

    नगर पालिका निर्वाचन किच्छा एवं सिरौलीकलां के दौरान मतगणना परिसर स्थल में शांति व्यवस्था भंग करने का प्रयास धीरज गिरफ्तार, जबकि 30 हिरासत में।

  • किच्छा व सिरौली कला नगर पालिका में मतदान जारी, वोटरों में भारी उत्साह।
    • उत्तराखंड
    • उत्तराखण्ड
    • दिल्ली
    • देश विदेश
    • राजनीति

    किच्छा व सिरौली कला नगर पालिका में मतदान जारी, वोटरों में भारी उत्साह।

  • शिमला में हुई चोरी प्रकरण में ऊधमसिंहनगर पुलिस व हिमाचल पुलिस की बड़ी कार्यवाही — 04 आबकारी कर्मी गिरफ्तार।
    • उत्तराखंड
    • उत्तराखण्ड
    • उधम सिंह नगर
    • क्राइम
    • देश विदेश
    • राष्ट्रीय
    • रुद्रपुर

    शिमला में हुई चोरी प्रकरण में ऊधमसिंहनगर पुलिस व हिमाचल पुलिस की बड़ी कार्यवाही — 04 आबकारी कर्मी गिरफ्तार।

  • नैनीताल जिला न्यायालय के साथ ही जिले की अन्य न्यायालयों को बम से उड़ाने की धमकी, ईमेल में 12 RDX बम होने का दावा रामनगर कोर्ट के पूरे परिसर को कराया गया खाली।
    • अल्मोड़ा
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • उत्तराखण्ड
    • उधम सिंह नगर
    • क्राइम
    • देश विदेश
    • नैनीताल

    नैनीताल जिला न्यायालय के साथ ही जिले की अन्य न्यायालयों को बम से उड़ाने की धमकी, ईमेल में 12 RDX बम होने का दावा रामनगर कोर्ट के पूरे परिसर को कराया गया खाली।

  • शिविर में प्रशासन और जनता के बीच हुआ सीधा संवाद, ग्रामीणों को मिली एक ही छत के नीचे सभी सेवाएं।
    • उत्तराखंड
    • उत्तराखण्ड
    • उधम सिंह नगर
    • देश विदेश
    • रुद्रपुर
    • विविध
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य

    शिविर में प्रशासन और जनता के बीच हुआ सीधा संवाद, ग्रामीणों को मिली एक ही छत के नीचे सभी सेवाएं।

  • पूर्व प्रधानमंत्री अटल जी की 101 वीं जयंती पर किच्छा में आयोजित हुआ अटल स्मृति सम्मेलन।
    • उत्तराखंड
    • उत्तराखण्ड
    • उधम सिंह नगर
    • दिल्ली
    • देश विदेश
    • राष्ट्रीय
    • विविध

    पूर्व प्रधानमंत्री अटल जी की 101 वीं जयंती पर किच्छा में आयोजित हुआ अटल स्मृति सम्मेलन।

  • रामनगर में प्रतिबंध कफ सिरप को लेकर ड्रग्स विभाग ने की मेडिकल स्टोरों पर छापामार कार्रवाई।
    • उत्तराखंड
    • उत्तराखण्ड
    • देश विदेश
    • नैनीताल
    • राष्ट्रीय
    • विविध
    • स्वास्थ्य

    रामनगर में प्रतिबंध कफ सिरप को लेकर ड्रग्स विभाग ने की मेडिकल स्टोरों पर छापामार कार्रवाई।

  • पुलिस ने इनामी डकैती का आरोपी राहुल को किया गिरफ्तार।
    • उत्तराखंड
    • उत्तराखण्ड
    • उधम सिंह नगर
    • क्राइम
    • रुद्रपुर

    पुलिस ने इनामी डकैती का आरोपी राहुल को किया गिरफ्तार।

Follow Us

  • Like Our Facebook Page
  • Follow Us On Twitter
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join Our WhatsApp Group
Belaag News (बेलाग न्यूज़)

Latest News

  • फर्जी प्रमाण पत्र बनाने वाले गिरोह का भंडाफोड़, पीलीभीत के भाजपा नेता एवं नगर पंचायत बरखेड़ा के चेयरमैन श्याम बिहारी भोजवाल समेत चार लोगों को हिरासत में।
  • A.N.T.F. रुद्रपुर एवं थाना किच्छा पुलिस ने मनःप्रभावी औषधि के साथ एक नशा तस्कर गिरफ्तार।
  • नगर पालिका निर्वाचन किच्छा एवं सिरौलीकलां के दौरान मतगणना परिसर स्थल में शांति व्यवस्था भंग करने का प्रयास धीरज गिरफ्तार, जबकि 30 हिरासत में।

Search

  • Home
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms of Service
  • Like Our Facebook Page
  • Follow Us On Twitter
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join Our WhatsApp Group

© 2026, Belaag News

Website Developed & Maintained by News Portal Hub

All content and news on this website are published solely by the website owner. News Portal Hub assumes no responsibility for its content.

News Portal Hub