Skip to content
Belaag News (बेलाग न्यूज़)

Belaag News

Primary Menu
  • रुद्रपुर
  • उत्तराखण्ड
    • अल्मोड़ा
    • नैनीताल
    • उधम सिंह नगर
  • देश विदेश
  • खेल
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • राजनीति
  • क्राइम
  • कोरोना वायरस अपडेट
  • उत्तराखंड
  • उत्तराखण्ड
  • क्राइम
  • देश विदेश
  • राष्ट्रीय

जनता की ₹54 लाख की गाढ़ी कमाई का गबन करने वाला बैंक कैशियर गिरफ्तार, अपराधी पहुंचा सलाखों के पीछे।

Mumtyaz Ahmad July 3, 2026
ख़बर शेयर करें -

टिहरी। टिहरी में 54 लाख बैंक गबन के मामले में टिहरी पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए उत्तराखंड ग्रामीण बैंक की कमांद शाखा के तत्कालीन कैशियर अभिलाष शर्मा को गिरफ्तार कर लिया है, आर्थिक अपराधों के विरुद्ध ‘जीरो टॉलरेंस’ की नीति के तहत की गई कार्यवाही को जनपद की बड़ी उपलब्धि माना जा रहा है। पुलिस के अनुसार 30 जून 2026 को उत्तराखण्ड ग्रामीण बैंक, शाखा कमांद के शाखा प्रबंधक द्वारा थाना छाम में ई-एफआईआर के माध्यम से लगभग ₹54 लाख के गबन की सूचना के तहत एफआईआर दर्ज करवाई थी। बैंक की आंतरिक ऑडिट एवं जांच समिति की जांच में प्रथम दृष्टया यह सामने आया कि तत्कालीन कैशियर अभिलाष शर्मा ने अपने पद का दुरुपयोग करते हुए अनेक खाताधारकों के खातों से फर्जी हस्ताक्षरों एवं फर्जी निकासी वाउचरों के माध्यम से अवैध रूप से 54 लाख रुपए की धनराशि का गबन किया।54 लाख गबन की सूचना के आधार पर थाना छाम ने मु0अ0सं0-17/2026 धारा 318(4) भारतीय न्याय संहिता (BNS) के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत कर तत्काल विवेचना प्रारंभ की गई।मामले की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्रीमती श्वेता चौबे के निर्देश पर अपर पुलिस अधीक्षक टिहरी गढ़वाल एवं क्षेत्राधिकारी चम्बा के पर्यवेक्षण में एक विशेष पुलिस टीम गठित की गई। टीम ने बैंक अभिलेखों, खाताधारकों के बैंक स्टेटमेंट, निकासी वाउचरों, वित्तीय लेन-देन तथा दस्तावेजी एवं इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्यों की गहन जांच की, साथ ही जांच के दौरान यह भी सामने आया कि गबन की गई धनराशि का एक हिस्सा अभियुक्त द्वारा अपने स्वयं के खाते तथा अपने रिश्तेदारों के खातों में ट्रांसफर किया था। पर्याप्त साक्ष्य मिलने कर बाद पुलिस टीम ने देहरादून में दबिश देकर 2 जुलाई 2026 को अभियुक्त अभिलाष शर्मा पुत्र श्री विजय शर्मा निवासी– शक्ति कॉलोनी, प्रेमनगर रोड, बड़ोवाला, थाना पटेलनगर, देहरादून इसके निवास स्थान से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस फिलहाल गबन की पूरी रकम, फंड फ्लो, और इस मामले में अन्य संभावित लोगो की भूमिका की जांच कर रही है।

जनता की ₹54 लाख की गाढ़ी कमाई का गबन करने वाला बैंक कैशियर गिरफ्तार, अपराधी पहुंचा सलाखों के पीछे।

AI जनरेट 👆

श्वेता चौबे, एसएसपी टिहरी* ने कहा की उत्तराखंड ग्रामीण बैंक के जो शाखा प्रबंधक है शाखा कमांद उनके द्वारा थाना छाम में एफआईआर की गई थी और उस एफआईआर में उन्होंने अपनी इंटरनल ऑडिट रिपोर्ट और जो उनकी कमेटी बनी थी उसकी रिपोर्ट के बेसिस में 54 लाख के गबन का जिक्र किया था इस संदर्भ में थाना छाम में मुकदमा पंजीकृत किया गया जोभी डाक्यूमेंट्स अवेलेबल करवाए गए थे और शाखा प्रबंधक द्वारा जो भी इनकी इंटरनल ऑडिट की रिपोर्ट थी उसके बेसिस में इन्वेस्टिगेशन की गई इन्वेस्टिगेशन में ये तथ्य आया कि उनके यहां एक जो बैंक कैशियर अभिलाष शर्मा तैनात थे उनके द्वारा विभिन्न अकाउंट होल्डर के फर्जी दस्तखत करके विड्रोल वाउचर जो है वो फेक बनाए गए और अपने खाते में और अपने रिश्तेदारों के खातों में लगभग 54 लाख की धनराशि जो है वह ट्रांसफर की गई इसमें सभी तथ्यों के बेसिस में जो मुख्य अभियुक्त पाए गए थे बैंक कैशियर अभिलाष शर्मा उनकी गिरफ्तारी की गई है इन्हें आज कोर्ट में पेश किया जा रहा है, गहन पूछताछ अभी जारी है इसमें की इसमें अन्य कोई और अभियुक्त सम्मिलित हो उसे संदर्भ में और बैंक फ्लो जो फंड फ्लो है उसके संदर्भ में भी पूछता जारी।

ख़बर शेयर करें -
Tags: बैंक कशियार

Post navigation

Previous विक्रांत मर्डर केस के मुख्य आरोपी बंटी ठाकुर को किच्छा पुलिस ने किया गिरफ्तार।
Next SOG और गदरपुर पुलिस की संयुक्त मुठभेड़ में अभियुक्त मोइन कुरैशी गिरफ्तार।
  • Latest
  • Popular
  • मतदाता सूची को त्रुटिरहित व मतदाताओं की सुविधा के दृष्टिगत 20 से 27 नवम्बर तक एक सप्ताह का चलेगा विशेष अभियान।
    • अल्मोड़ा
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • उत्तराखण्ड
    • उधम सिंह नगर
    • दिल्ली
    • देश विदेश
    • नैनीताल
    • राष्ट्रीय
    • विविध

    मतदाता सूची को त्रुटिरहित व मतदाताओं की सुविधा के दृष्टिगत 20 से 27 नवम्बर तक एक सप्ताह का चलेगा विशेष अभियान।

  • एसएसपी अजय गणपति ने NH एवं परिवहन विभाग के अधिकारियों के साथ सड़क दुर्घटनाओं पर प्रभावी अंकुश लगाने हेतु ब्लैक स्पॉट्स का किया स्थलीय निरीक्षण।
    • उत्तराखंड
    • उत्तराखण्ड
    • उधम सिंह नगर
    • रुद्रपुर
    • विविध

    एसएसपी अजय गणपति ने NH एवं परिवहन विभाग के अधिकारियों के साथ सड़क दुर्घटनाओं पर प्रभावी अंकुश लगाने हेतु ब्लैक स्पॉट्स का किया स्थलीय निरीक्षण।

  • छठ महापर्व पर विभिन्न क्षेत्रों में पहुँचे विवेक दीप सिंह, श्रद्धालुओं से लिया आशीर्वाद एवं दीं शुभकामनाएँ।
    • उत्तराखंड
    • उत्तराखण्ड
    • उधम सिंह नगर
    • विविध

    छठ महापर्व पर विभिन्न क्षेत्रों में पहुँचे विवेक दीप सिंह, श्रद्धालुओं से लिया आशीर्वाद एवं दीं शुभकामनाएँ।

  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने छठ घाट पर उगते सूर्य को दिया अर्घ्य।
    • उत्तराखंड
    • उत्तराखण्ड
    • उधम सिंह नगर
    • दिल्ली
    • देश विदेश
    • राष्ट्रीय

    मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने छठ घाट पर उगते सूर्य को दिया अर्घ्य।

  • छठ घाटों पर पहुंचे महापौर विकास शर्मा, व्रती माताओं-बहनों से मिलकर दी पर्व की शुभकामनाएं।
    • उत्तराखंड
    • उत्तराखण्ड
    • उधम सिंह नगर

    छठ घाटों पर पहुंचे महापौर विकास शर्मा, व्रती माताओं-बहनों से मिलकर दी पर्व की शुभकामनाएं।

  • नैनीताल जिला न्यायालय के साथ ही जिले की अन्य न्यायालयों को बम से उड़ाने की धमकी, ईमेल में 12 RDX बम होने का दावा रामनगर कोर्ट के पूरे परिसर को कराया गया खाली।
    • अल्मोड़ा
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • उत्तराखण्ड
    • उधम सिंह नगर
    • क्राइम
    • देश विदेश
    • नैनीताल

    नैनीताल जिला न्यायालय के साथ ही जिले की अन्य न्यायालयों को बम से उड़ाने की धमकी, ईमेल में 12 RDX बम होने का दावा रामनगर कोर्ट के पूरे परिसर को कराया गया खाली।

  • शिविर में प्रशासन और जनता के बीच हुआ सीधा संवाद, ग्रामीणों को मिली एक ही छत के नीचे सभी सेवाएं।
    • उत्तराखंड
    • उत्तराखण्ड
    • उधम सिंह नगर
    • देश विदेश
    • रुद्रपुर
    • विविध
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य

    शिविर में प्रशासन और जनता के बीच हुआ सीधा संवाद, ग्रामीणों को मिली एक ही छत के नीचे सभी सेवाएं।

  • अंतर्राज्यीय मोटर साइकिल चोर गिरोह का पर्दाफाश,चोरी की 08 मोटर साइकिलें बरामद, 02 शातिर गिरफ्तार।
    • उत्तराखंड
    • उत्तराखण्ड
    • उधम सिंह नगर
    • क्राइम

    अंतर्राज्यीय मोटर साइकिल चोर गिरोह का पर्दाफाश,चोरी की 08 मोटर साइकिलें बरामद, 02 शातिर गिरफ्तार।

  • उत्तराखंड बोर्ड रिजल्ट 2026: 25 अप्रैल को 10 बजे होगा घोषित, 2 लाख से ज्यादा छात्रों का इंतजार खत्म।
    • अल्मोड़ा
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • उत्तराखण्ड
    • उधम सिंह नगर
    • देश विदेश
    • नैनीताल
    • रुद्रपुर
    • विविध
    • शिक्षा

    उत्तराखंड बोर्ड रिजल्ट 2026: 25 अप्रैल को 10 बजे होगा घोषित, 2 लाख से ज्यादा छात्रों का इंतजार खत्म।

  • तराई पश्चिमी वन प्रभाग कि परतरामपुर रेंज मे गुलदार का आतंक घर मे घुस कर कुत्ते को बनाया निवाला सीसीटीवी मे कैद हुई घटना।
    • उत्तराखंड
    • उत्तराखण्ड
    • क्राइम
    • दिल्ली
    • देश विदेश
    • नैनीताल

    तराई पश्चिमी वन प्रभाग कि परतरामपुर रेंज मे गुलदार का आतंक घर मे घुस कर कुत्ते को बनाया निवाला सीसीटीवी मे कैद हुई घटना।

Follow Us

  • Like Our Facebook Page
  • Follow Us On Twitter
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join Our WhatsApp Group
Belaag News (बेलाग न्यूज़)

Latest News

  • मतदाता सूची को त्रुटिरहित व मतदाताओं की सुविधा के दृष्टिगत 20 से 27 नवम्बर तक एक सप्ताह का चलेगा विशेष अभियान।
  • एसएसपी अजय गणपति ने NH एवं परिवहन विभाग के अधिकारियों के साथ सड़क दुर्घटनाओं पर प्रभावी अंकुश लगाने हेतु ब्लैक स्पॉट्स का किया स्थलीय निरीक्षण।
  • छठ महापर्व पर विभिन्न क्षेत्रों में पहुँचे विवेक दीप सिंह, श्रद्धालुओं से लिया आशीर्वाद एवं दीं शुभकामनाएँ।

Search

  • Home
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms of Service
  • Like Our Facebook Page
  • Follow Us On Twitter
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join Our WhatsApp Group

© 2026, Belaag News

Website Developed & Maintained by News Portal Hub

All content and news on this website are published solely by the website owner. News Portal Hub assumes no responsibility for its content.

News Portal Hub