Skip to content
Belaag News (बेलाग न्यूज़)

Belaag News

Primary Menu
  • रुद्रपुर
  • उत्तराखण्ड
    • अल्मोड़ा
    • नैनीताल
    • उधम सिंह नगर
  • देश विदेश
  • खेल
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • राजनीति
  • क्राइम
  • कोरोना वायरस अपडेट
  • उत्तराखंड
  • उत्तराखण्ड
  • उधम सिंह नगर
  • क्राइम
  • राष्ट्रीय

SOG और गदरपुर पुलिस की संयुक्त मुठभेड़ में अभियुक्त मोइन कुरैशी गिरफ्तार।

Mumtyaz Ahmad July 4, 2026
ख़बर शेयर करें -

🔸*एसएसपी अजय गणपति के निर्देशन में SOG और गदरपुर पुलिस की संयुक्त मुठभेड़ में अभियुक्त मोइन कुरैशी गिरफ्तार।*➡️ *गदरपुर में हुई गोकशी और पुलिस पार्टी पर फायरिंग की घटना में चल रहा था फरार।*➡️ *आरोपी को पहले भी गोकशी के मामले में हल्द्वानी में किया गया था गिरफ्तार, एक महीने पहले ही हल्द्वानी जेल से रिहा होकर आया था बाहर।*➡️ *जेल से रिहा होने के तुरंत बाद फिर हुआ अपराध की दुनिया में शामिल* ➡️ *अभियुक्त द्वारा पुलिस पार्टी पर तीन राउंड किए गए फायर जवाब में पुलिस द्वारा भी चार राउंड किए गए फायर।*➡️ *अभियुक्त मोइन पुत्र यामीन कुरैशी निवासी चक्कर की मिलक मुरादाबाद उत्तर प्रदेश के कब्जे से एक अवैध तमंचा तीन जिंदा कारतूस और लगभग 17 किलो गौ मांस और मोटरसाइकिल हुई बरामद।

SOG और गदरपुर पुलिस की संयुक्त मुठभेड़ में अभियुक्त मोइन कुरैशी गिरफ्तार।

**घटना का विवरण:*दिनांक 03-07-2026 की रात्रि को SOG प्रभारी उमेश कुमार की अगुवाई में टीम वांछित व इनामी अपराधियों की तलाश में मुस्तैद थी। इसी दौरान मुखबिर से पुख्ता सूचना मिली कि गदरपुर क्षेत्र में पूर्व में गोकशी कर पुलिस टीम पर फायरिंग करने वाला वांछित अभियुक्त मोईन पुत्र यामीन निवासी: चक्कर की मिलक, मुरादाबाद, उ.प्र.) अपने किसी अन्य साथी के साथ स्वार (रामपुर) के रास्ते बाजपुर में गोमांस की तस्करी करने की फिराक में है।इस सूचना पर पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए बाजपुर क्षेत्र के कनौरा तिराहे (राष्ट्रीय राजमार्ग 74) पर चेकिंग शुरू की। स्वार की ओर से आ रही एक संदिग्ध मोटरसाइकिल को जब पुलिस ने रोकने का इशारा किया, तो चालक ने पुलिस टीम को देखकर मोटरसाइकिल तेज गति से बाजपुर की ओर भगा ली।*पुलिस मुठभेड़ और गिरफ्तारी:*पुलिस टीम द्वारा पीछा करने पर अभियुक्तों की मोटरसाइकिल अनियंत्रित होकर आम के बाग की तरफ गिर गई। अपने आप को घिरा देख अभियुक्तों ने जान से मारने की नीयत से पुलिस टीम पर सीधे फायरिंग झोंक दी। पुलिस टीम ने अदम्य साहस का परिचय देते हुए आत्मरक्षार्थ जवाबी फायरिंग की, जिसमें मुख्य अभियुक्त मोईन के बाएं पैर में गोली लगी और वह वहीं गिर गया, जबकि उसका साथी अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गया। घायल अभियुक्त मोईन को तत्काल प्राथमिक उपचार के बाद अस्पताल भेजा गया।*बरामदगी का विवरण:* 01 अदद अवैध तमंचा 315 बोर, 03 अदद जिंदा कारतूस और 02 अदद खोखा कारतूस, करीब 17 किलोग्राम प्रतिबंधित गोमांस (पशु चिकित्सक द्वारा पुष्टि की गई)01 अदद मोटरसाइकिलबिना नंबर प्लेट, नगदी ₹1920, आधार कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस और मोबाइल फोन।*अपराधिक इतिहास व कानूनी कार्रवाई:*पूछताछ में अभियुक्त ने स्वीकार किया कि वह मुरादाबाद और उत्तराखंड के विभिन्न क्षेत्रों में गोकशी और तस्करी का धंधा करता है। अभियुक्त के खिलाफ थाना बाजपुर में धारा 109(1) BNS, 3/25 शस्त्र अधिनियम तथा 3/5/6/11 उत्तराखंड गोवंश संरक्षण अधिनियम के तहत मुकदमा पंजीकृत किया गया है। पुलिस द्वारा फरार अभियुक्त की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है।*पुलिस टीम* 1. उ0नि0 उमेश कुमार (SOG प्रभारी, ऊधम सिंह नगर) 2. उ0नि0 प्रदीप शर्मा (थाना गदरपुर) 3. कानि0 864 दलीप सिंह, 4.कानि0 1046 राजेन्द्र कुमार, 5.कानि0 121 राजेन्द्र सिंह, 6.कानि0 31 दिनेश रावत व SOG टीम।

ख़बर शेयर करें -
Tags: मुठभेड़ के बाद आरोपी गिरफ्तार

Post navigation

Previous जनता की ₹54 लाख की गाढ़ी कमाई का गबन करने वाला बैंक कैशियर गिरफ्तार, अपराधी पहुंचा सलाखों के पीछे।
Next कैलाश मानसरोवर यात्रियों के उत्तराखंड आगमन पर सांसद अजय भट्ट ने रुद्रपुर में किया भव्य स्वागत।
  • Latest
  • Popular
  • सेवा संकल्प अभियान के तहत सरकार जन-जन के द्वार,सितारगंज बहुउद्देशीय शिविर में बांटे गए चेक व उपकरण,अनुपस्थित अफसरों का स्पष्टीकरण तलब।
    • उत्तराखंड
    • उत्तराखण्ड
    • उधम सिंह नगर
    • देश विदेश
    • राजनीति
    • राष्ट्रीय

    सेवा संकल्प अभियान के तहत सरकार जन-जन के द्वार,सितारगंज बहुउद्देशीय शिविर में बांटे गए चेक व उपकरण,अनुपस्थित अफसरों का स्पष्टीकरण तलब।

  • दिल्ली स्थित अवप्रवाह फाउंडेशन के सहयोग से उधम सिंह नगर पुलिस के लिए कार्यस्थल पर यौन उत्पीडन की रोकथाम एवं लैंगिक संवेदनशीलता प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित।
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • उत्तराखण्ड
    • उधम सिंह नगर
    • देश विदेश
    • राष्ट्रीय
    • रुद्रपुर
    • विविध

    दिल्ली स्थित अवप्रवाह फाउंडेशन के सहयोग से उधम सिंह नगर पुलिस के लिए कार्यस्थल पर यौन उत्पीडन की रोकथाम एवं लैंगिक संवेदनशीलता प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित।

  • पंतनगर में 120वें किसान मेले का शुभारंभ,राज्यपाल ने कहा— ‘समृद्ध किसान और आधुनिक तकनीक से बनेगा सशक्त उत्तराखण्ड।
    • उत्तराखंड
    • उत्तराखण्ड
    • उधम सिंह नगर
    • देश विदेश
    • राष्ट्रीय
    • रुद्रपुर
    • विविध

    पंतनगर में 120वें किसान मेले का शुभारंभ,राज्यपाल ने कहा— ‘समृद्ध किसान और आधुनिक तकनीक से बनेगा सशक्त उत्तराखण्ड।

  • प्रमोद मित्तल एडवोकेट ने गांधी जयंती पर महात्मा गांधी जी की प्रतिमा पर किया माल्यार्पण।
    • उत्तराखंड
    • उत्तराखण्ड
    • उधम सिंह नगर
    • देश विदेश
    • राजनीति
    • राष्ट्रीय
    • रुद्रपुर

    प्रमोद मित्तल एडवोकेट ने गांधी जयंती पर महात्मा गांधी जी की प्रतिमा पर किया माल्यार्पण।

  • राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री स्व. लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती पर ऊधम सिंह नगर पुलिस ने किया शत-शत नमन।
    • उत्तराखंड
    • उत्तराखण्ड
    • उधम सिंह नगर
    • राष्ट्रीय
    • रुद्रपुर
    • विविध

    राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री स्व. लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती पर ऊधम सिंह नगर पुलिस ने किया शत-शत नमन।

  • नैनीताल जिला न्यायालय के साथ ही जिले की अन्य न्यायालयों को बम से उड़ाने की धमकी, ईमेल में 12 RDX बम होने का दावा रामनगर कोर्ट के पूरे परिसर को कराया गया खाली।
    • अल्मोड़ा
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • उत्तराखण्ड
    • उधम सिंह नगर
    • क्राइम
    • देश विदेश
    • नैनीताल

    नैनीताल जिला न्यायालय के साथ ही जिले की अन्य न्यायालयों को बम से उड़ाने की धमकी, ईमेल में 12 RDX बम होने का दावा रामनगर कोर्ट के पूरे परिसर को कराया गया खाली।

  • शिविर में प्रशासन और जनता के बीच हुआ सीधा संवाद, ग्रामीणों को मिली एक ही छत के नीचे सभी सेवाएं।
    • उत्तराखंड
    • उत्तराखण्ड
    • उधम सिंह नगर
    • देश विदेश
    • रुद्रपुर
    • विविध
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य

    शिविर में प्रशासन और जनता के बीच हुआ सीधा संवाद, ग्रामीणों को मिली एक ही छत के नीचे सभी सेवाएं।

  • पूर्व प्रधानमंत्री अटल जी की 101 वीं जयंती पर किच्छा में आयोजित हुआ अटल स्मृति सम्मेलन।
    • उत्तराखंड
    • उत्तराखण्ड
    • उधम सिंह नगर
    • दिल्ली
    • देश विदेश
    • राष्ट्रीय
    • विविध

    पूर्व प्रधानमंत्री अटल जी की 101 वीं जयंती पर किच्छा में आयोजित हुआ अटल स्मृति सम्मेलन।

  • रामनगर में प्रतिबंध कफ सिरप को लेकर ड्रग्स विभाग ने की मेडिकल स्टोरों पर छापामार कार्रवाई।
    • उत्तराखंड
    • उत्तराखण्ड
    • देश विदेश
    • नैनीताल
    • राष्ट्रीय
    • विविध
    • स्वास्थ्य

    रामनगर में प्रतिबंध कफ सिरप को लेकर ड्रग्स विभाग ने की मेडिकल स्टोरों पर छापामार कार्रवाई।

  • पुलिस ने इनामी डकैती का आरोपी राहुल को किया गिरफ्तार।
    • उत्तराखंड
    • उत्तराखण्ड
    • उधम सिंह नगर
    • क्राइम
    • रुद्रपुर

    पुलिस ने इनामी डकैती का आरोपी राहुल को किया गिरफ्तार।

Follow Us

  • Like Our Facebook Page
  • Follow Us On Twitter
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join Our WhatsApp Group
Belaag News (बेलाग न्यूज़)

Latest News

  • सेवा संकल्प अभियान के तहत सरकार जन-जन के द्वार,सितारगंज बहुउद्देशीय शिविर में बांटे गए चेक व उपकरण,अनुपस्थित अफसरों का स्पष्टीकरण तलब।
  • दिल्ली स्थित अवप्रवाह फाउंडेशन के सहयोग से उधम सिंह नगर पुलिस के लिए कार्यस्थल पर यौन उत्पीडन की रोकथाम एवं लैंगिक संवेदनशीलता प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित।
  • पंतनगर में 120वें किसान मेले का शुभारंभ,राज्यपाल ने कहा— ‘समृद्ध किसान और आधुनिक तकनीक से बनेगा सशक्त उत्तराखण्ड।

Search

  • Home
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms of Service
  • Like Our Facebook Page
  • Follow Us On Twitter
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join Our WhatsApp Group

© 2026, Belaag News

Website Developed & Maintained by News Portal Hub

All content and news on this website are published solely by the website owner. News Portal Hub assumes no responsibility for its content.

News Portal Hub