Skip to content
Belaag News (बेलाग न्यूज़)

Belaag News

Primary Menu
  • रुद्रपुर
  • उत्तराखण्ड
    • अल्मोड़ा
    • नैनीताल
    • उधम सिंह नगर
  • देश विदेश
  • खेल
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • राजनीति
  • क्राइम
  • कोरोना वायरस अपडेट
  • उत्तराखंड
  • उत्तराखण्ड
  • दिल्ली
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय

राहुल गांधी का देहरादून दौरा होगा ऐतिहासिकः हिमांशु गावा

Mumtyaz Ahmad July 15, 2026
ख़बर शेयर करें -

– युवाओं की आवाज बनेगा ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम- उधम सिंह नगर से जायेंगे हजारों युवा

राहुल गांधी का देहरादून दौरा होगा ऐतिहासिकः हिमांशु गावा

रुद्रपुर। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के 17 जुलाई को देहरादून के परेड ग्राउंड में प्रस्तावित ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम को लेकर कांग्रेस संगठन ने अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी क्रम में रुद्रपुर स्थित सिटी क्लब में कांग्रेस की पत्रकार वार्ता आयोजित की गई, जिसमें जिले और महानगर के वरिष्ठ नेताओं ने कार्यक्रम की रूपरेखा साझा करते हुए इसे युवाओं और छात्रों की आवाज को बुलंद करने वाला ऐतिहासिक आयोजन बताया।पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए कांग्रेस जिलाध्यक्ष हिमांशु गावा ने कहा कि राहुल गांधी का उत्तराखंड दौरा प्रदेश की राजनीति में एक महत्वपूर्ण पड़ाव साबित होगा।

राहुल गांधी का देहरादून दौरा होगा ऐतिहासिकः हिमांशु गावा

उन्होंने कहा कि ऊधम सिंह नगर जनपद से हजारों की संख्या में छात्र, युवा और कार्यकर्ता देहरादून पहुंचेंगे। इसके लिए जिला कांग्रेस द्वारा व्यापक स्तर पर तैयारियां की जा रही हैं और विधानसभा स्तर पर कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारियां तय कर दी गई हैं।उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार इस कार्यक्रम को प्रभावित करने के लिए प्रशासनिक स्तर पर हरसंभव प्रयास कर रही है, लेकिन कांग्रेस कार्यकर्ता किसी भी दबाव से पीछे हटने वाले नहीं हैं। उन्होंने कहा कि जनता अब भाजपा सरकार का असली चेहरा पहचान चुकी है। महंगाई, बेरोजगारी, भ्रष्टाचार और भर्ती परीक्षाओं में लगातार सामने आ रही अनियमितताओं से प्रदेश का युवा खुद को ठगा हुआ महसूस कर रहा है। ऐसे समय में राहुल गांधी युवाओं की आवाज सुनने और उनके सवालों को राष्ट्रीय मंच तक पहुंचाने के उद्देश्य से उत्तराखंड आ रहे हैं।हिमांशु गावा ने कहा कि भाजपा सरकार सवाल पूछने वालों से डरने लगी है। लोकतांत्रिक संस्थाओं को कमजोर करने और विपक्ष की आवाज दबाने का प्रयास लगातार किया जा रहा है, लेकिन कांग्रेस जनहित के मुद्दों को मजबूती से उठाती रहेगी। उन्होंने विश्वास जताया कि राहुल गांधी का यह दौरा प्रदेश में बदलाव की नई शुरुआत करेगा और आने वाले समय में भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ जनआंदोलन को नई ऊर्जा प्रदान करेगा।पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल ने कहा कि उत्तराखंड का युवा आज रोजगार, शिक्षा और पारदर्शी भर्ती प्रक्रिया की मांग कर रहा है, लेकिन सरकार इन बुनियादी मुद्दों पर पूरी तरह विफल साबित हुई है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में भर्ती परीक्षाओं के पेपर लीक, नियुक्तियों में अनियमितताओं और बढ़ती बेरोजगारी ने लाखों युवाओं के सपनों को तोड़ने का काम किया है। राहुल गांधी का संवाद कार्यक्रम युवाओं को अपनी बात सीधे राष्ट्रीय नेतृत्व तक पहुंचाने का अवसर देगा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस युवाओं के भविष्य और उनके अधिकारों की लड़ाई लगातार सड़क से लेकर सदन तक लड़ती रही है और आगे भी पूरी मजबूती से लड़ती रहेगी।महानगर अध्यक्ष ममता रानी ने कहा कि देहरादून में आयोजित होने वाला ष्छात्रों की गूंजष् कार्यक्रम केवल एक राजनीतिक सभा नहीं, बल्कि प्रदेश के युवाओं, छात्रों के विचारों का मंच होगा। उन्होंने कहा कि देहरादून शिक्षा का प्रमुख केंद्र है, जहां देश के विभिन्न राज्यों से हजारों छात्र उच्च शिक्षा प्राप्त करने आते हैं। नीट सहित विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में सामने आई अनियमितताओं और युवाओं के भविष्य से जुड़े सवालों पर राहुल गांधी सीधे छात्रों से संवाद करेंगे।उन्होंने कहा कि देहरादून महानगर कांग्रेस ने कार्यक्रम की सभी तैयारियां शुरू कर दी हैं। बड़ी संख्या में छात्र, युवा, शिक्षाविद्, सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि तथा समाज के विभिन्न वर्गों की सहभागिता सुनिश्चित की जा रही है। कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं की समस्याओं को सुनना, उनके सुझाव लेना और शिक्षा, रोजगार तथा पारदर्शी भर्ती व्यवस्था जैसे मुद्दों पर व्यापक चर्चा करना है।कांग्रेस नेताओं ने बताया कि राहुल गांधी देशभर में ‘छात्रों की गूंज’ अभियान के माध्यम से युवाओं के बीच पहुंच रहे हैं। इसकी शुरुआत राजस्थान से की गई थी और अब 17 जुलाई को उत्तराखंड के देहरादून स्थित परेड ग्राउंड से इस अभियान को नई दिशा मिलेगी। उन्होंने कहा कि प्रदेशभर के युवाओं को इस कार्यक्रम में आमंत्रित किया गया है और कांग्रेस कार्यकर्ता घर-घर जाकर लोगों को कार्यक्रम की जानकारी दे रहे हैं।कांग्रेस नेताओं ने भाजपा सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि देश और प्रदेश में बढ़ती बेरोजगारी, महंगाई, शिक्षा व्यवस्था की चुनौतियां और भर्ती प्रक्रियाओं में लगातार सामने आ रही गड़बड़ियों ने युवाओं का भविष्य संकट में डाल दिया है। उच्च शिक्षा प्राप्त करने के बावजूद लाखों नौजवान रोजगार के लिए दर-दर भटकने को मजबूर हैं। ऐसे समय में राहुल गांधी का यह संवाद कार्यक्रम युवाओं की उम्मीदों और आकांक्षाओं को नई आवाज देगा।पत्रकार वार्ता में कांग्रेस नेताओं ने दावा किया कि 17 जुलाई का कार्यक्रम ऐतिहासिक होगा और इसका संदेश प्रदेश के हर युवा तक पहुंचाने का प्रयास किया जाएगा। उन्होंने सभी छात्र-युवाओं और आम नागरिकों से अधिक से अधिक संख्या में देहरादून पहुंचकर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की।

ख़बर शेयर करें -
Tags: दौरा राहुल गाँधी

Post navigation

Previous नशे के खिलाफ जागरूक शिविर लगाकर बच्चों की लगाई पाठशाला।
Next बंद मकानों में चोरी की घटनाओं का हुआ खुलासा, अंतर्राज्यीय शातिर नकबजन गिरफ्तार।
  • Latest
  • Popular
  • 4-5 युवकों ने की ताबड़तोड़ फायरिंग, लोगों में दहशत।
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • उत्तराखण्ड
    • क्राइम

    4-5 युवकों ने की ताबड़तोड़ फायरिंग, लोगों में दहशत।

  • भगवानपुर में आयोजित दुर्गा पूजा में भाजपा नेता भारत भूषण चुघ किया प्रतिभाग।
    • अल्मोड़ा
    • उत्तराखंड
    • उधम सिंह नगर
    • रुद्रपुर

    भगवानपुर में आयोजित दुर्गा पूजा में भाजपा नेता भारत भूषण चुघ किया प्रतिभाग।

  • भदईपुरा रामलीला मैदान में फर्श निर्माण कार्य का विधायक शिव अरोरा ने किया शिलान्यास।
    • उत्तराखंड
    • उत्तराखण्ड
    • उधम सिंह नगर
    • रुद्रपुर

    भदईपुरा रामलीला मैदान में फर्श निर्माण कार्य का विधायक शिव अरोरा ने किया शिलान्यास।

  • SSP अजय गणपति का सख्त एक्शन — सड़क हादसों पर प्रभावी चेकिंग में लापरवाही पर दो चौकी प्रभारी लाइन हाजिर।
    • उत्तराखंड
    • उत्तराखण्ड
    • उधम सिंह नगर
    • क्राइम
    • राष्ट्रीय
    • रुद्रपुर
    • विविध

    SSP अजय गणपति का सख्त एक्शन — सड़क हादसों पर प्रभावी चेकिंग में लापरवाही पर दो चौकी प्रभारी लाइन हाजिर।

  • ओलावृष्टि से बर्बाद फसलों पर किसानों को ₹50,000 प्रति एकड़ मुआवजा दे सरकार : तिलक राज बेहड़।
    • उत्तराखंड
    • उत्तराखण्ड
    • उधम सिंह नगर
    • रुद्रपुर
    • विविध

    ओलावृष्टि से बर्बाद फसलों पर किसानों को ₹50,000 प्रति एकड़ मुआवजा दे सरकार : तिलक राज बेहड़।

  • नैनीताल जिला न्यायालय के साथ ही जिले की अन्य न्यायालयों को बम से उड़ाने की धमकी, ईमेल में 12 RDX बम होने का दावा रामनगर कोर्ट के पूरे परिसर को कराया गया खाली।
    • अल्मोड़ा
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • उत्तराखण्ड
    • उधम सिंह नगर
    • क्राइम
    • देश विदेश
    • नैनीताल

    नैनीताल जिला न्यायालय के साथ ही जिले की अन्य न्यायालयों को बम से उड़ाने की धमकी, ईमेल में 12 RDX बम होने का दावा रामनगर कोर्ट के पूरे परिसर को कराया गया खाली।

  • शिविर में प्रशासन और जनता के बीच हुआ सीधा संवाद, ग्रामीणों को मिली एक ही छत के नीचे सभी सेवाएं।
    • उत्तराखंड
    • उत्तराखण्ड
    • उधम सिंह नगर
    • देश विदेश
    • रुद्रपुर
    • विविध
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य

    शिविर में प्रशासन और जनता के बीच हुआ सीधा संवाद, ग्रामीणों को मिली एक ही छत के नीचे सभी सेवाएं।

  • पूर्व प्रधानमंत्री अटल जी की 101 वीं जयंती पर किच्छा में आयोजित हुआ अटल स्मृति सम्मेलन।
    • उत्तराखंड
    • उत्तराखण्ड
    • उधम सिंह नगर
    • दिल्ली
    • देश विदेश
    • राष्ट्रीय
    • विविध

    पूर्व प्रधानमंत्री अटल जी की 101 वीं जयंती पर किच्छा में आयोजित हुआ अटल स्मृति सम्मेलन।

  • रामनगर में प्रतिबंध कफ सिरप को लेकर ड्रग्स विभाग ने की मेडिकल स्टोरों पर छापामार कार्रवाई।
    • उत्तराखंड
    • उत्तराखण्ड
    • देश विदेश
    • नैनीताल
    • राष्ट्रीय
    • विविध
    • स्वास्थ्य

    रामनगर में प्रतिबंध कफ सिरप को लेकर ड्रग्स विभाग ने की मेडिकल स्टोरों पर छापामार कार्रवाई।

  • पुलिस ने इनामी डकैती का आरोपी राहुल को किया गिरफ्तार।
    • उत्तराखंड
    • उत्तराखण्ड
    • उधम सिंह नगर
    • क्राइम
    • रुद्रपुर

    पुलिस ने इनामी डकैती का आरोपी राहुल को किया गिरफ्तार।

Follow Us

  • Like Our Facebook Page
  • Follow Us On Twitter
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join Our WhatsApp Group
Belaag News (बेलाग न्यूज़)

Latest News

  • 4-5 युवकों ने की ताबड़तोड़ फायरिंग, लोगों में दहशत।
  • भगवानपुर में आयोजित दुर्गा पूजा में भाजपा नेता भारत भूषण चुघ किया प्रतिभाग।
  • भदईपुरा रामलीला मैदान में फर्श निर्माण कार्य का विधायक शिव अरोरा ने किया शिलान्यास।

Search

  • Home
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms of Service
  • Like Our Facebook Page
  • Follow Us On Twitter
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join Our WhatsApp Group

© 2026, Belaag News

Website Developed & Maintained by News Portal Hub

All content and news on this website are published solely by the website owner. News Portal Hub assumes no responsibility for its content.

News Portal Hub