नशे के खिलाफ जागरूक शिविर लगाकर बच्चों की लगाई पाठशाला।


बाजपुर। जहाँ सूबे के मुखिया पुष्कर धामी सरकार ने नशा मुक्त उत्तराखण्ड मुहीम चलाई हुई है जिसे सार्थक करने के लिए पुलिस ने मोर्चा संभाला हुआ है। इसी मौक़े पर जिला विधिक प्राधिकरण की जिला सचिव व सिविल सीनियर जज ममता पंत के तत्वधान में भी जिले भर में नशा मुक्त अभियान चलाया जा रहा है, जिसको जेकर विद्यालय जा जा कर जागरूक कार्यक्रम चलाये जा हैं। जहाँ अब नशा मुक्ति अभियान को लेकर स्कूलों में पाठशाला लगाकर नशे के प्रति जागरूक किया है।

अटल उत्कर्ष आदर्श राजकीय इंटर कॉलेज गजरौला बाजपुर में जिला विकास प्राधिकरण की पी एल वी शिवानी ने नशे जागरूक शिविर लगा कर बच्चों की पाठशाला लगाई है जिसमे सभी अध्यापको ने भी भाग लिया। साथ में पिएलवी गीता शर्मा ने राजकीय इंटर कॉलेज गांव बाजपुर में नशा मुक्ति जागरूक शिविर लगाया। आपको बता दें कि जिला विधि एक सेवा प्राधिकरण, उधम सिंह नगर की सचिव व जिला सीनियर शिविल जज ममता पंत द्वारा नशा मुक्त अभियान को लेकर निरंतर एवं हरसंभव प्रयास किए जा रहे है, ताकि अधिक से अधिक लोग जागरूक हो सके जिसको लेकर जिले भर के सभी पी एल वी को हर स्कूल और कॉलेज में नशे के प्रति जागरूक शिविर के आयोजन कराये जा रहें हैं।

जहाँ पी एल वी को हर कॉलेज में नशे के प्रति जागरूक करने के लिए टास्क दिए गए हैं। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण का उद्देश्य है कि न्याय को सरल, सुलभ एवं त्वरित बनाया जाए तथा अधिकाधिक मामलों का सौहार्दपूर्ण समाधान सुनिश्चित किया जा सके। दिए गए टास्क में बाजपुर की पी एल वी शिवानी को अटल उत्कर्ष राजकीय इंटर कॉलेज गजरौला बाजपुर और पी एल वी गीता शर्मा ने राजकीय इंटर कॉलेज गांव बाजपुर में नशा जागरूक शिविर लगाया स्कूली बच्चों की नशे के प्रति जागरूक करने के लिए एक पाठशाला लगाई जिसमे उन्होंने बताया कि नशा एक धीमा जहर है, जो इंसान की सेहत, उसके परिवार और समाज को पूरी तरह बर्बाद कर देता है आज के समय में, विशेषकर युवा पीढ़ी नशे की गिरफ्त में तेजी से फंसती जा रही है लोग अक्सर तनाव या दोस्तों के दबाव में आकर इसकी शुरुआत करते हैं। लेकिन धीरे-धीरे यह उनकी आदत और मजबूरी बन जाती ह नशे के कारण कई घर उजड़ जाते हैं और आपराधिक गतिविधियों को बढ़ावा मिलता है। विद्यालय के प्रिंसिपल अंकुर बिश्नोई एवं विज्ञानं वर्ग के प्रवक्ता कुलविंद्र सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि नशा किसी भी समस्या का समाधान नहीं है, बल्कि यह नई समस्याओं की जड़ है हमें नशा करने वाले व्यक्ति से घृणा नहीं करनी चाहिए, बल्कि चिकित्सा और परामर्श की मदद से उन्हें इस दलदल से बाहर निकालना चाहिए सरकार द्वारा भी कई नशामुक्ति पुनर्वास केंद्र चलाए जा रहे हैं जहाँ सही इलाज मिलता है। साथ में सभी बच्चों को सपथ दिलाई जिसमे आज हम सब मिलकर यह संकल्प लें कि हम ‘न नशे को अपनाएंगे, और न किसी को करने देंगे।’ खुद को स्वस्थ रखें और अपने देश व समाज को नशे की जंजीरों से मुक्त कराएं।इस मौक़े पर सैकड़ो स्कूली बच्चो के साथ रमेश चंद्र, रेखा नेगी, ओमप्रकाश सेठ, कमल जीत कौर, उपकार और भूपेंद्र शर्मा मौजूद रहे।


