Skip to content
Belaag News (बेलाग न्यूज़)

Belaag News

Primary Menu
  • रुद्रपुर
  • उत्तराखण्ड
    • अल्मोड़ा
    • नैनीताल
    • उधम सिंह नगर
  • देश विदेश
  • खेल
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • राजनीति
  • क्राइम
  • कोरोना वायरस अपडेट
  • उत्तराखंड
  • उत्तराखण्ड
  • उधम सिंह नगर
  • क्राइम

पुलिस मुठभेड़ में कुख्यात शार्प शूटर जितेन्द्र चौधरी उर्फ विरत चौधरी घायल तथा 02 शातिर अपराधी गिरफ्तार।

Mumtyaz Ahmad July 13, 2026
ख़बर शेयर करें -

एसएसपी अजय गणपति का अपराधियों पर करारा प्रहार —पुलिस मुठभेड़ में कुख्यात शार्प शूटर जितेन्द्र चौधरी उर्फ विरत चौधरी घायल तथा 02 शातिर अपराधी गिरफ्तार

➡️ खूनी गैंगवार की साजिश नाकाम, पुलिस पर फायरिंग करने वाले बदमाशों को मिला मुंहतोड़ जवाब

➡️ अभियुक्तों के कब्जे से 03 तमंचे, 08 जिन्दा व 02 खोखा कारतूस, घटना में प्रयुक्त रेनॉल्ट क्विड कार ,03 मोबाइल बरामद।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के अपराध मुक्त उत्तराखण्ड के विजन को धरातल पर उतार रहे एसएसपी अजय गणपति के निर्देशन में ऊधमसिंहनगर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, अपराधियों के मंसूबों पर फेरा पानी।

➡️ पुलिस टीम पर जानलेवा फायरिंग करने वाला कुख्यात बदमाश जितेन्द्र चौधरी उर्फ विरत चौधरी पुलिस मुठभेड़ में घायल।

➡️ पुलिस की जवाबी कार्रवाई में 02 शातिर अपराधी गिरफ्तार, जबकि 01 अभियुक्त अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया।

➡️ संभावित बड़ी वारदात को ऊधमसिंहनगर पुलिस ने समय रहते विफल कर अपराधियों की साजिश नाकाम कर दी।

➡️ फरार अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु पुलिस टीम द्वारा लगातार कांबिंग एवं दबिश की कार्रवाई जारी है।

पुलिस मुठभेड़ में कुख्यात शार्प शूटर जितेन्द्र चौधरी उर्फ विरत चौधरी घायल तथा 02 शातिर अपराधी गिरफ्तार।

रुद्रपुर. मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के “अपराध मुक्त उत्तराखण्ड” के विजन को धरातल पर उतारते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ऊधम सिंह नगर श्री अजय गणपति द्वारा जनपद में गैंगवार, फायरिंग, रंगदारी एवं संगठित अपराध में संलिप्त अपराधियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं। एसएसपी अजय गणपति द्वारा स्पष्ट किया गया है कि कानून व्यवस्था को चुनौती देने वाले अपराधियों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा।

गाबा चौक फायरिंग कांड का मुख्य आरोपी था जितेन्द्र चौधरी
➡️ दिनांक 21.06.2026 को डिबडिबा, बिलासपुर, जनपद रामपुर के सक्रिय गैंग के शार्प शूटर जितेन्द्र चौधरी उर्फ विरत चौधरी द्वारा अपने प्रतिद्वन्द्वी की हत्या करने की नीयत से रुद्रपुर स्थित गाबा चौक पर बीच सड़क पर ताबड़तोड़ फायरिंग की गई थी। भरे बाजार में हुई उक्त दुस्साहसिक घटना से आमजन में भय एवं दहशत का माहौल उत्पन्न हो गया था।

उक्त घटना के संबंध में कोतवाली रुद्रपुर में मुकदमा अपराध संख्या 311/2026 धारा 109, 352 एवं 351(2) बीएनएस के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया था।

पुलभट्टा फायरिंग कांड में भी शामिल था शार्प शूटर गिरोह
➡️ उक्त अभियुक्त द्वारा दिनांक 30.06.2026 को अपने अन्य साथियों के साथ थाना पुलभट्टा क्षेत्र में पुनः अपने प्रतिद्वन्द्वी के वाहन को घेरकर कई राउंड फायरिंग की घटना को अंजाम दिया गया था, जिसमें राह चलती एक महिला सहित अन्य राहगीर गोली लगने से गंभीर रूप से घायल हो गए थे।

इस संबंध में थाना पुलभट्टा पर मुकदमा अपराध संख्या 104/2026 धारा 109(1), 190, 191(3) एवं 3(5) बीएनएस के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया।

एसएसपी अजय गणपति के कुशल निर्देशन में गठित हुई विशेष पुलिस टीम
➡️ संगीन अपराधों को अंजाम दे रहे उक्त गैंग के विरुद्ध त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ऊधमसिंहनगर श्री अजय गणपति के निर्देशानुसार पुलिस अधीक्षक नगर एवं क्षेत्राधिकारी नगर के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली रुद्रपुर के नेतृत्व में विशेष पुलिस टीम का गठन किया गया।

➡️ पुलिस टीम द्वारा अभियुक्तों के संभावित ठिकानों पर लगातार दबिश, निगरानी एवं पतारसी-सुरागरसी की कार्रवाई की जा रही थी, जिससे गैंग के सदस्य अपने-अपने घरों को छोड़कर फरार हो गए थे।

खुफिया सूचना पर पुलिस ने की प्रभावी घेराबंदी
➡️ दिनांक 12.07.2026 को पुलिस टीम को विश्वसनीय सूचना प्राप्त हुई कि वांछित शार्प शूटर जितेन्द्र चौधरी उर्फ विरत चौधरी अपने अन्य साथियों के साथ बिना नम्बर प्लेट की सफेद रंग की रेनॉल्ट क्विड कार में सवार होकर डिबडिबा क्षेत्र में अपने प्रतिद्वन्द्वी पर जानलेवा हमला करने की नीयत से जा रहा है तथा सभी अभियुक्त अवैध हथियारों से लैस हैं।
सूचना प्राप्त होते ही पुलिस टीम द्वारा जाफरपुर कट क्षेत्र में प्रभावी घेराबंदी एवं नाकाबंदी की गई।

पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़
➡️ कुछ समय पश्चात संदिग्ध वाहन दिखाई देने पर पुलिस टीम द्वारा वाहन को रोकने का प्रयास किया गया, किन्तु वाहन सवार अभियुक्त वाहन को तेज गति से भगाकर फरार होने लगे।

पुलिस टीम द्वारा पीछा किए जाने के दौरान उक्त वाहन यूनिटी लॉ कॉलेज के समीप कच्चे मार्ग पर मुड़ गया तथा अनियंत्रित होकर तारबाड़ से टकराकर रुक गया। वाहन रुकते ही उसमें सवार अभियुक्त खेतों एवं बाग की ओर भाग गए तथा पेड़ों की आड़ लेकर पुलिस टीम पर जान से मारने की नीयत से ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी।

पुलिस की जवाबी कार्रवाई में शार्प शूटर घायल
➡️ पुलिस टीम द्वारा अभियुक्तों को बार-बार आत्मसमर्पण करने की चेतावनी दी गई, किन्तु अभियुक्त लगातार पुलिस टीम पर फायरिंग करते रहे। पुलिस बल एवं स्वयं के जीवन पर उत्पन्न तत्कालिक खतरे को देखते हुए तथा आत्मरक्षा एवं अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु न्यूनतम बल प्रयोग के सिद्धांत का पालन करते हुए पुलिस टीम द्वारा जवाबी कार्रवाई की गई।

मुठभेड़ के दौरान बदमाशों द्वारा पुलिस टीम पर लगभग आधा दर्जन राउंड फायरिंग की गई। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में मुख्य शार्प शूटर जितेन्द्र चौधरी उर्फ विरत चौधरी के पैर में गोली लगी।

03 बदमाश गिरफ्तार, 01 अभियुक्त फरार
➡️ मुठभेड़ के उपरांत पुलिस टीम द्वारा घायल अभियुक्त सहित दो अन्य अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया गया, जबकि एक अन्य अभियुक्त निरंजन टाकुली उर्फ नीरू टाकुली अंधेरे का लाभ उठाकर मौके से फरार हो गया, जिसकी गिरफ्तारी हेतु पुलिस टीम द्वारा लगातार दबिश एवं कांबिंग की कार्रवाई की जा रही है। घायल अभियुक्त को तत्काल उपचार हेतु जिला चिकित्सालय रुद्रपुर में भर्ती कराया गया, जहां उसका उपचार जारी है।

बरामदगी का विवरण
➡️ 03 अदद तमंचे 315 बोर।
➡️ 08 जिन्दा कारतूस 315 बोर।
➡️ 02 खोखा कारतूस 315 बोर।
➡️ 01 सफेद रंग की बिना नम्बर प्लेट रेनॉल्ट क्विड कार।
➡️ 03 मोबाइल फोन।

गिरफ्तार अभियुक्तों का विवरण

  1. जितेन्द्र चौधरी उर्फ विरत चौधरी पुत्र स्व० रामचंद्र चौधरी निवासी फेस-1, जोहल पैराडाइज, सुभाष नगर, डिबडिबा, थाना बिलासपुर, जनपद रामपुर (उ०प्र०), उम्र 28 वर्ष।(घायल)
  2. सुमित राठौर पुत्र स्व० जसवंत निवासी फुलसुगां, थाना ट्रांजिट कैम्प, जनपद ऊधम सिंह नगर, उम्र 21 वर्ष।
  3. चंदन लाल पुत्र झब्बू लाल निवासी सुभाष कॉलोनी, डिबडिबा, थाना बिलासपुर, जनपद रामपुर (उ०प्र०), उम्र 32 वर्ष।

फरार अभियुक्त का विवरण

  1. निरंजन टाकुली उर्फ नीरू टाकुली निवासी चंदेन फार्म, थाना बिलासपुर, जनपद रामपुर।

पंजीकृत अभियोग
➡️ अभियुक्तगण के विरुद्ध थाना रुद्रपुर में धारा 109, 3(5) बीएनएस एवं धारा 3/25 शस्त्र अधिनियम के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया है।

आपराधिक इतिहास अभियुक्तगण

1. जितेन्द्र चौधरी उर्फ विरत चौधरी* पुत्र स्व० रामचंद्र चौधरी निवासी फेस-1 जोहल पैराडाईस सुभाष नगर डिबडिबा थाना बिलासपुर जिला रामपुर उ0प्र0 उम्र 28 वर्ष

1- FIR नंबर: 30/25 | धारा: 126(2) 115(2) 351(2) 352 BNS | चालानी थाना: बिलासपुर

2- FIR नंबर: 278/25 | धारा: 115(2) 109 333 351(3) 352 BNS | चालानी थाना: बिलासपुर

3 – FIR नंबर: 33/26 | धारा: 190 191(2) 191(3) 126(2) 115(2) 109 118(1) 352 BNS | चालानी थाना: बिलासपुर

4- FIR नंबर: 439/21 | धारा: 307 427 506 IPC 3/25 Arms Act | चालानी थाना: रुद्रपुर

5- FIR नंबर: 125/26 | धारा: 3/25 Arms Act | चालानी थाना: रुद्रपुर

6- FIR नंबर: 285/26 | धारा: 352 351(2) 115(2) BNS | चालानी थाना: रुद्रपुर

7- FIR नंबर: 311/26 | धारा: 109 352 351(2) BNS | चालानी थाना: रुद्रपुर

8- FIR नंबर: 358/26 | धारा: 109 3(5) BNS 3/25 Arms Act | चालानी थाना: रुद्रपुर

9- FIR नंबर: 3/24 | धारा: 307 IPC | चालानी थाना: दिनेशपुर

10- FIR नंबर: 43/25 | धारा: 109 115(2) 324 352 BNS | चालानी थाना: दिनेशपुर

11- FIR नंबर: 104/26 | धारा: 109 190 191 3(5) BNS | चालानी थाना: पुलभट्टा

2. सुमित राठौर पुत्र स्व० जसवंत निवासी फुलसुगां थाना ट्रांजिट कैम्प जिला उधम सिंह नगर उम्र 21 वर्ष
➡️ FIR नंबर: 125/26 | धारा: 3/25 Arms Act | चालानी थाना: रुद्रपुर

➡️ FIR नंबर: 311/26 | धारा: 109 352 351(2) BNS | चालानी थाना: रुद्रपुर

➡️ FIR नंबर: 358/26 | धारा: 109 3(5) BNS 3/25 Arms Act | चालानी थाना: रुद्रपुर

3. निरंजन टाकुली उर्फ नीरु टाकुली निवासी चंदेन फार्म थाना बिलासपुर जिला उधम सिंह नगर (फरार)
➡️ FIR नंबर: 43/25 | धारा: 109 115(2) 324 352 BNS | चालानी थाना: दिनेशपुर

➡️ FIR नंबर: 104/26 | धारा: 109 190 191 3(5) BNS | चालानी थाना: पुलभट्टा

➡️ FIR नंबर: 358/26 | धारा: 109 3(5) BNS 3/25 Arms Act | चालानी थाना: रुद्रपुर

एसएसपी अजय गणपति का संदेश
➡️ वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ऊधम सिंह नगर श्री अजय गणपति ने कहा कि जनपद में अपराधियों, गैंगस्टरों एवं कानून व्यवस्था को चुनौती देने वाले तत्वों के लिए कोई स्थान नहीं है। पुलिस पर हमला करने वाले, गैंगवार को बढ़ावा देने वाले तथा आमजन की सुरक्षा एवं शांति व्यवस्था को प्रभावित करने वाले अपराधियों के विरुद्ध कठोरतम वैधानिक कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

पुलिस टीम

  1. निरीक्षक श्री प्रकाश दानू, प्रभारी निरीक्षक कोतवाली रुद्रपुर।
  2. वरिष्ठ उप निरीक्षक श्री खुशवंत सिंह, कोतवाली रुद्रपुर।
  3. उप निरीक्षक प्रदीप कुमार, चौकी प्रभारी बाजार।
  4. उप निरीक्षक प्रदीप पंत, चौकी प्रभारी आदर्श कॉलोनी।
  5. उप निरीक्षक पंकज कुमार, चौकी प्रभारी रम्पुरा।
  6. सहायक उप निरीक्षक अमित कुमार, कोतवाली रुद्रपुर।
  7. कांस्टेबल भूपेन्द्र आर्या, एसओजी टीम।
  8. मुख्य आरक्षी राजकुमार, आरक्षी विजय दरमाल, आरक्षी हरीश मेहरा एवं आरक्षी महेश पंचपाल।
ख़बर शेयर करें -
Tags: पुलिस मुठभेड़

Post navigation

Previous हरिद्वार पुलिस का बड़ा एक्शन / फेक करेंसी गैंग का मास्टरमाइंड गिरफ्तार।
Next नशे के खिलाफ जागरूक शिविर लगाकर बच्चों की लगाई पाठशाला।
  • Latest
  • Popular
  • SSP अजय गणपति का सख्त एक्शन — सड़क हादसों पर प्रभावी चेकिंग में लापरवाही पर दो चौकी प्रभारी लाइन हाजिर।
    • उत्तराखंड
    • उत्तराखण्ड
    • उधम सिंह नगर
    • क्राइम
    • राष्ट्रीय
    • रुद्रपुर
    • विविध

    SSP अजय गणपति का सख्त एक्शन — सड़क हादसों पर प्रभावी चेकिंग में लापरवाही पर दो चौकी प्रभारी लाइन हाजिर।

  • ओलावृष्टि से बर्बाद फसलों पर किसानों को ₹50,000 प्रति एकड़ मुआवजा दे सरकार : तिलक राज बेहड़।
    • उत्तराखंड
    • उत्तराखण्ड
    • उधम सिंह नगर
    • रुद्रपुर
    • विविध

    ओलावृष्टि से बर्बाद फसलों पर किसानों को ₹50,000 प्रति एकड़ मुआवजा दे सरकार : तिलक राज बेहड़।

  • ओलावृष्टि के कारण क्षतिग्रस्त फसलों के मुआवजे की माँग क़ो लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कलेक्ट्रेट पहुंचकर किया सांकेतिक प्रदर्शन, दिया ज्ञापन।
    • उत्तराखंड
    • उत्तराखण्ड
    • उधम सिंह नगर
    • राष्ट्रीय
    • विविध

    ओलावृष्टि के कारण क्षतिग्रस्त फसलों के मुआवजे की माँग क़ो लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कलेक्ट्रेट पहुंचकर किया सांकेतिक प्रदर्शन, दिया ज्ञापन।

  • ओलावृष्टि से बर्बाद फसलों का अधिकारियो संग मौका मुआईना करने किसानों के बीच पहुंचे विधायक शिव अरोरा।
    • उत्तराखंड
    • उत्तराखण्ड
    • उधम सिंह नगर
    • दिल्ली
    • राजनीति
    • राष्ट्रीय
    • रुद्रपुर
    • विविध

    ओलावृष्टि से बर्बाद फसलों का अधिकारियो संग मौका मुआईना करने किसानों के बीच पहुंचे विधायक शिव अरोरा।

  • किसान का बेटा पहुंचा किसानों के बीच, हल्द्वानी से देहरादून लौटते समय मिली भीषण ओलावृष्टि की सूचना, खराब मौसम के बावजूद मुख्यमंत्री ने हेलीकॉप्टर का रुख बाजपुर की ओर कराया।
    • उत्तराखंड
    • उत्तराखण्ड
    • उधम सिंह नगर
    • दिल्ली
    • देश विदेश
    • राष्ट्रीय
    • विविध

    किसान का बेटा पहुंचा किसानों के बीच, हल्द्वानी से देहरादून लौटते समय मिली भीषण ओलावृष्टि की सूचना, खराब मौसम के बावजूद मुख्यमंत्री ने हेलीकॉप्टर का रुख बाजपुर की ओर कराया।

  • नैनीताल जिला न्यायालय के साथ ही जिले की अन्य न्यायालयों को बम से उड़ाने की धमकी, ईमेल में 12 RDX बम होने का दावा रामनगर कोर्ट के पूरे परिसर को कराया गया खाली।
    • अल्मोड़ा
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • उत्तराखण्ड
    • उधम सिंह नगर
    • क्राइम
    • देश विदेश
    • नैनीताल

    नैनीताल जिला न्यायालय के साथ ही जिले की अन्य न्यायालयों को बम से उड़ाने की धमकी, ईमेल में 12 RDX बम होने का दावा रामनगर कोर्ट के पूरे परिसर को कराया गया खाली।

  • शिविर में प्रशासन और जनता के बीच हुआ सीधा संवाद, ग्रामीणों को मिली एक ही छत के नीचे सभी सेवाएं।
    • उत्तराखंड
    • उत्तराखण्ड
    • उधम सिंह नगर
    • देश विदेश
    • रुद्रपुर
    • विविध
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य

    शिविर में प्रशासन और जनता के बीच हुआ सीधा संवाद, ग्रामीणों को मिली एक ही छत के नीचे सभी सेवाएं।

  • पूर्व प्रधानमंत्री अटल जी की 101 वीं जयंती पर किच्छा में आयोजित हुआ अटल स्मृति सम्मेलन।
    • उत्तराखंड
    • उत्तराखण्ड
    • उधम सिंह नगर
    • दिल्ली
    • देश विदेश
    • राष्ट्रीय
    • विविध

    पूर्व प्रधानमंत्री अटल जी की 101 वीं जयंती पर किच्छा में आयोजित हुआ अटल स्मृति सम्मेलन।

  • रामनगर में प्रतिबंध कफ सिरप को लेकर ड्रग्स विभाग ने की मेडिकल स्टोरों पर छापामार कार्रवाई।
    • उत्तराखंड
    • उत्तराखण्ड
    • देश विदेश
    • नैनीताल
    • राष्ट्रीय
    • विविध
    • स्वास्थ्य

    रामनगर में प्रतिबंध कफ सिरप को लेकर ड्रग्स विभाग ने की मेडिकल स्टोरों पर छापामार कार्रवाई।

  • पुलिस ने इनामी डकैती का आरोपी राहुल को किया गिरफ्तार।
    • उत्तराखंड
    • उत्तराखण्ड
    • उधम सिंह नगर
    • क्राइम
    • रुद्रपुर

    पुलिस ने इनामी डकैती का आरोपी राहुल को किया गिरफ्तार।

Follow Us

  • Like Our Facebook Page
  • Follow Us On Twitter
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join Our WhatsApp Group
Belaag News (बेलाग न्यूज़)

Latest News

  • SSP अजय गणपति का सख्त एक्शन — सड़क हादसों पर प्रभावी चेकिंग में लापरवाही पर दो चौकी प्रभारी लाइन हाजिर।
  • ओलावृष्टि से बर्बाद फसलों पर किसानों को ₹50,000 प्रति एकड़ मुआवजा दे सरकार : तिलक राज बेहड़।
  • ओलावृष्टि के कारण क्षतिग्रस्त फसलों के मुआवजे की माँग क़ो लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कलेक्ट्रेट पहुंचकर किया सांकेतिक प्रदर्शन, दिया ज्ञापन।

Search

  • Home
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms of Service
  • Like Our Facebook Page
  • Follow Us On Twitter
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join Our WhatsApp Group

© 2026, Belaag News

Website Developed & Maintained by News Portal Hub

All content and news on this website are published solely by the website owner. News Portal Hub assumes no responsibility for its content.

News Portal Hub